चोरी की घटना से सहमे ग्रामीण

हदारी गांव के तीन घरों में एक ही रात चोरी की घटना से सहमे ग्रामीण
इचाक, अभिषेक कुमार.इचाक थाना क्षेत्र के हदारी गांव इचाक मुख्य पथ के सटे तीन घरों में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 3 घरों में चोरी का घटना का अंजाम दिया। जिनके घर में चोरी हुआ उसमें झामुमो नेता मनोहर राम की भाई शिक्षक रामप्रवेश राम, प्रदीप साव एवं बीपीओ श्याम कुमार वर्मा का नाम शामिल हैं. तीनों घरों में ताला बंद था परिवार के सदस्य हजारीबाग में रहते हैं. घटना शनिवार कि रात करीब 12:00 से 3:00 के बीच घटी .बताया जा रहा है की रविवार सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घर का दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दिया . इस संबंध में तीनों लोगों ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें रामप्रवेश राम के घर से सोने का अंगूठी एवं चांदी के जेवरात, श्याम कुमार वर्मा के घर से एलसीडी टीवी, सीसीटीवी, तीन हजार नगद, कपड़ा और बर्तन चोरों ने चुराया, जबकि प्रदीप साव के घर चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। भुक्तभोगियों ने बताया की लाखो रुपए के सामान चोरी कर ली गई है। श्याम वर्मा ने कहा की घर से पिछले तीन माह पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आवेदन के बावजूद ना एफआईआर हुआ और ना ही पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाई की गई थी। मेरे घर चोरी की यह दूसरी घटना है। घटना की जानकारी पा कर इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह तीनों घर पहुंच कर मामला का जायजा लिया। प्रभारी ने कहा की आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस जल्द चोरों को पकड़ कर मामला का खुलासा करेगी। इधर एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीण सहमे हुए है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन,

कानूनी जानकारी के साथ सशक्तीकरण के बारे में दी गई जानकारियाँ
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख पार्वती देवी जबकि संचालन बिपिओ राजीव आनंद ने किया। अतिथियों ने द्विप प्रवाजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेएलपीएस के द्वारा प्राकृतिक ताज पहना कर व कस्तूरबा की विद्यार्थियों द्वारा गीत गा कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कुटुंब न्यायलय के प्रधान न्यायधीश शंभू लाल साव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों को विधिक सहायता प्रदान करना है। कोई भी व्यक्ति आर्थिक अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाए, यही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। बताया कि ऐसे कानून के अंतर्गत सभी महिलाएं, बच्चे, अनसूचित जाति, अनसूचित जनजाति एवं ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है, वह मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखते हैं। प्रथम न्याय दंडाधिकारी सुश्री शिवानी शर्मा ने कहा की कानूनी जागरूकता के कमी होने से लोग संवैधानिक प्रणाली से भटक जाते है। इस दौरान घरेलू हिंसा अधिनियम तथा अन्य कानूनी की जानकारी दी। जिप अध्यक्ष उमेश मेहता ने बताया की गांवो में लोग कानूनी प्रक्रिया को समझ कर नए समाज का स्थापना कर सकते है। डायन, भूत, दहेज जैसे विकृति मामलों में उलझ कर लोग अपनी जिंदगी बर्बाद करते हैं। लोगों के बीच जानकारी के कमी होने से समाज से भटक जाते है। लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। शिविर कार्यक्रम को विधिक अधिवक्ता रीना वर्मा, जिप सदस्य रेनू देवी, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार ने भी संबोधित कर योजनाओं और कानून की जानकारी दिया। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ रिंकू कुमारी ने किया। इस अवसर पर परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत एक व्हीलचेयर, ग्यारह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सात जॉब कार्ड, दो प्रधानमंत्री आवास, पांच केसीसी, बागबानी के लिए दस आम का पौधा तथा 22 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।मौके पर सीओ मनोज कुमार महथा, एमओ विद्या भूषण राम, बीईईओ बंशीधर राम, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, बीपीएम रंजीत कुमार, सीडीपीओ नीलू रानी,कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार, रामचंद्र यादव, उमानाथ यादव, मुखिया गण, विभिन्न विभाग के कर्मी समेत कई महिला पुरुष मौजूद थे।

इचाक बाजार में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मटका लॉटरी, पुलिस मौन

थाना से महज 500 मी दूरी पर गोवा लॉटरी का खेल
इचाक, अभिषेक कुमार। इचाक थाना क्षेत्र में इन दिनों गोवा स्टार नामक लॉटरी जोरो से फल फूल रहा है। जहां बेखौफ होकर दिन भर खिलाड़ियों का जमावड़ा इचाक बाजार में लगा रहता है। लॉटरी के अवैध धंधा में शामिल एजेंट को भी किसी का डर नही है क्योंकि उनका कहना है की पुलिस पदाधिकारी से लेकर पत्रकार तक सब मैनेज है। यहां कोई किसी का कुछ बिगाड़ नहीं सकता। बताते चले की इचाक थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर इचाक बाजार के तीन जगहों पर गोवा स्टार नामक लॉटरी का धंधा चलाया जा रहा है। जहां बारह रुपैया में एक घर ऑनलाइन बुकिंग होती है और जिसके बदले एक सौ रुपए दिए जाते है। इसलिए जल्द अमीर बनने की चाहत में लोग शार्टकट तरीको को अपनाते हुए प्रति दिन प्रति व्यक्ति दस से पंद्रह हजार तक का मटका लॉटरी खेलता है। जिसमे इचाक बाजार के तीन जगहों पर खेल में प्रति दिन लाखो की लॉटरी खेली जाती है। एक ओर जहां शार्टकट तरीके से जल्दी पैसा कमाने की लालच में दिन भर खिलाड़ी जमे रहते वही दूसरी ओर कई महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा की इस मटका लॉटरी जब से बाजार में आई है तब से इसके लत लगने से कई घर बर्बाद और कंगाली के मुकाम पर आ चुका है। पैसे वाले तो इसके आदि है ही अब दिहाड़ी मजदूरी करने वाले भी इस लत के आदि होते जा रहे। जिसके कारण कई घरों की हालत दैनिये हो चुका है। यह खेल पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से खेलाया जाता है और इसका रिजल्ट भी तुरंत मिलता है। जिसके कारण पैसे का ट्रांजक्शन प्रति दिन की अच्छी खासी है। एजेंटों की अवैध कारोबार भी बाजार में चर्चा का विषय बन चुका है, जहां बेखौफ खेल खिलाने पर कोई कार्यवाई होना भी मुनासिब नहीं है। ऐसी परिस्थिति में पुलिस प्रशासन का डर भी खत्म हो चुका है। बाजार के राजा गढ़ और मछली, सब्जी मंडी रोड में पूरे दिन लॉटरी का खेल जोरो पर चल रहा जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। महिलाओ के पास भी थक हार कर एजेंटों को कोसने के सिवा कोई दूसरा चारा नहीं बच गया। *क्या कहते हैं थाना प्रभारी*
इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि इस तरह का खेल में शामिल कारोबारी के खिलाफ न्याय संगत कार्यवाई की जाएगी। पुलिस के साथ किसी एजेंट का कोई तालुख नही है,पुलिस को बदनाम किया जा रहा है। अवैध मटका लॉटरी खेल की जानकारी मिली है जल्द ही ठोस कार्रवाई होगी। प्रेस क्लब इचाक के संरक्षक रामशरण शर्मा ने कहा की प्रेस क्लब इचाक के पत्रकारों का अपनी गरिमा है। अगर लॉटरी एजेंट के द्वारा कोई पत्रकार का नाम लिया जाता है और जांच में सही पाने जाने पर उस पत्रकार की सदस्यता क्लब से रद्द की जाएगी।

नाबालिक पुत्र का अपहरण कर जबरन कराया शादी

मेरी छवि को धूमिल करने का की जा रही साजिश - जिप सदस्य रेणु देवी
इचाक, अभिषेक कुमार। बरकाखुर्द गांव में अपने ससुराल में रह रही विद्या कुमारी के द्वारा 20 अगस्त को शिवमन्दिर प्रांगण में एक दिन का भूख हड़ताल करने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिप सदस्य रेणु देवी ने इचाक के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि विधा कुमारी एवं उसके परिवार वालों ने हमारे बेटे अभय कुमार का अपहरण कर जबरन शादी 14/6/2019 को बिना हमारे सहमति के विद्या कुमारी से करवा दिया गया. सूचना मिलने के बाद मेरे पति अशोक मेहता के द्वारा मुकदमा संख्या 1420/2019 न्यायालय की अदालत में केस दायर किया गया . इसके अलावा मेरे पुत्र का जबरन शादी कराने के खिलाफ शादी विच्छेद करने के लिए व्यवहारिक न्यायालय 206/2019 में दायर किया गया. इसके बाद विद्या कुमारी के द्वारा दिनांक 18/12/2019 को कंप्लेंट केस दर्ज किया गया,जिसका नंबर 2473/2019 में घरेलू हिंसा एवं गुजारा भत्ता का केस दर्ज किया गया. फिर दिनांक 21/11/2020 को विद्या कुमारी के द्वारा इचाक थाना कांड संख्या 294/2020, 498ए का झूठा मुकदमा किया गया.ये सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन है .जिप सदस्य रेणु देवी ने बताया कि 14/06/2019 से विद्या कुमारी अपने मायके में रह रही थी . जब मैं जिला परिषद के चुनाव प्रचार में व्यस्त थी तो एकाएक मेरे घर पर जबरन प्रवेश कर गई.अपने साथ या हमारे परिवार के साथ अनजान घटना को अंजाम देकर झूठे केस में फसाने की धमकी देने लगी. इसके पूर्व मेरे परिवार को झूठे दहेज,उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा का केस में फसाने का प्रयास किया जा चुका है.लड़की के द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और घर का ताला भी तोड़ा गया. इसी डर से हमलोग सभी परिवार लगभग तीन महीने से घर को छोड़ कर बाहर रह रहे है. फिर भी मारपीट एव दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है.जबकि न्यायालय में फैसला आने का समय आ गया है . अब मैं जिला परिषद सदस्य बन चुकी हूं तो झूठा आरोप लगा कर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है . चुनाव के दौरान विद्या कुमारी के परिवार वालों एवं विपक्षियों के द्वारा घर-घर वोट ना देने का अपील किया गया . इसके बाबजूद इचाक पूर्वी की जनता ने हमे वोट दिया और मैं 8840 वोटों से जीत हासिल किया .मैं एवं मेरे परिवार का कोई भी सदस्य के द्वारा ना ही तिलक की मांग किया ना ही प्रताड़ित किया है आरोप बिलकुल निराधार है ।

राधे कृष्णा की धुन में डूबा मंदिरों का नगरी इचाक

ऐतिहासिक बंशीधर कोठी में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखंड के परासी स्थित वर्षों पुराना ऐतिहासिक कोठी बंशीधर मंदिर में सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। बंशीधर में सुबह से ही भजन की धुन से क्षेत्र गुंजायमान रहा। राधे राधे, जय श्री कृष्ण, मैया यशोदा जैसे भक्ति गीत पर रात भर भक्तगण श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे रहे तथा भजन कीर्तन के द्वारा श्रद्धालुओं ने कृष्ण लल्ला को याद किया।
सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित राधा - कृष्ण, राम - सीता, लक्ष्मी नारायण, सूर्यदेव की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हुए संध्या आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। लोगो ने मध्य रात्रि का बेसबरी से इंतजार करते हुए श्री कृष्ण लल्ला का भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि राजकाल से ही बंशीधर मंदिर से लोगो का आस्था जुड़ा हुआ है।
जब सन 1768 ईसवी में अंग्रेजों और देसी रियासतों के बीच विवाद चल रहा था और रामगढ़ कभी भी इस खतरे का शिकार हो सकता था, उस समय महाराज मुकुंद सिंह सुरक्षित स्थान की खोज में निकले थे। तभी महाराज को इचाक में बंशी बजने की धुन सुनाई पड़ी थी और उस धुन की आवाज के तरफ बढ़ते गए। इधर-उधर देखने पर उन्हें श्री बंशीधर की एक मूर्ति दिखाई दी। तुरंत घोड़े से उतरकर महाराजा मुकुंद सिंह तलवार से उखाड़ने लगे। तलवार में उन्हें खून दिखाई दिया और चारों ओर देखने लगे तो उन्हें पत्थर का एक चक्र दिखाई दिया। महाराज ने उस समय अपने मन में यह फैसला किया कि यह जगह समतल और सुरक्षित है।
यहीं गढ़ बनाना उचित प्रतीत होता है। 1768 में बंशीधर का नींव पड़ा। उस समय इचाक रामगढ़ राज्य की राजधानी हुआ करता था। इचाक बाजार के परासी में बंशीधर 1771 में पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका था। बंशीधर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करके राजा मुकुंद सिंह कृष्ण लल्ला के प्रति जागृत हुए थे। उसके बाद से ही बंशीधर कोठी में प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य स्वरूप देखने को मिलता है। इतिहासकारों का कहना है कि बाद में जब महाराज के उत्तराधिकारी पद्मा किला में बसे तो राज परिवार इस बंशीधर मंदिर से कृष्ण लल्ला को ले जाना चाहते थे। उसी दौरान जब हाथी पर कृष्ण भगवान की मूर्ति को ले जाने के लिए रखा गया तो हाथी बैठ जाता था और उठ नहीं पाता था। इस तरह से कितने हाथी को बदला गया। अंत में थक हार कर राज परिवार बंशीधर में ही कृष्ण लल्ला को पुनः स्थापित कर दिए।इस मंदिर में कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगने आते हैं, तथा उपवास रखकर महिलाएं संध्या को मंदिर परिसर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को पंडाल, लाइट, फूलो - पतियों से सुसज्जित किया गया।
पंडित सूरज तिवारी द्वारा पूजा अर्चना करते हुए पूरे क्षेत्र की खुशहाली और सर्वांगीण विकास की मनोकामना की गई। इधर देर रात तक मंदिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी के लोग और इचाक पुलिस तत्पर दिखे। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, भोला भगत, मुकेश केसरी, गोविंद केसरी, मोहन केसरी, मुकेश रजक, टिंकू गुप्ता, आशीष सोनी, राजेश अग्रवाल, शनी कुमार समेत कई लोगो का योगदान रहा।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल शुरू

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल शुरू
इचाक. अभिषेक कुमार। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम आज शुरू हुआ . प्रखंड कार्यालय में बैठक कर 18 अगस्त से 23 अगस्त तक चलने वाला हल्ला बोल आंदोलन की रणनीति तय की गई .कार्यक्रम प्रभारी दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र की जनता महंगाई से तंग है . वहीं रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगारी बढ़ी है . उन्होंने अग्निपथ कानून पर विरोध जताया . श्री मेहता ने कहा कि महंगाई की मार आम जनता पर इस तरह पड़ी है कि लोग गैस पर खाना पकाना उनके बस में नहीं रह गया है आजादी के 75 वर्ष पर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी झंडा तोलन के बाद अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे. वहीं प्रभात खबर संपादकीय लेख आया. जिसमें कहा गया 11 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं और देश के उद्योगपति की पूंजी में 4 गुना मुनाफा बढ़ गया है. 60 वर्ष से ऊपर सीनियर सिटीजन के लोगों का रेलवे टिकट में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आधा किराया माफ था उसे मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया. बैठक में कुशल चंद मेहता, महावीर मेहता, मनोज मेहता, गोविंद राम, बंसी प्रसाद मेहता, सुरेश मेहता, अजय गोप इत्यादि लोग मौजूद थे ।

जिप सदस्य की बहू न्याय के खातिर 20 को करेगी भूख हड़ताल

जिप सदस्य की बहू न्याय के खातिर 20 को करेगी भूख हड़ताल
इचाक, अभिषेक कुमार प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद रेणु देवी की बहु पूनम कुमारी(काल्पनिक नाम)अपने न्याय के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल अपने ही ससुराल के बरकाखुर्द के मंदिर प्रांगण ही महिलाओं के साथ करने का निर्णय ली है. इस संबंध में पीड़िता ने अनुमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग़ को लिखित सूचना दी है. उसने आवेदन में कहा है कि उसकी शादी जिला परिषद के पुत्र अभय कुमार से तीन बर्ष पूर्व हुआ.शादी के बाद ससुर अशोक मेहता उर्फ चुन्ना लाल ,सास सह जिला परिषद सदस्या रेणु देवी व पति अभय मेहता के द्वारा 10 लाख रुपए दहेज मांगने एवं प्रताड़ित किया जा रहा है . इससे तंग होकर अपने जिंदगी की न्याय के लिए 20 अगस्त को 10 बजे सुबह से बरकाखुर्द गांव के शिवमंदिर प्रांगण में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगी.इधर ससुर अशोक मेहता से पूछे जाने पर बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है , मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा दहेज की मांग नही किया गया है। आरोप निराधार है । जबसे मेरी बहु ससुराल में रह रही है तब मैं और मेरी पत्नी घर छोड़ कर बाहर रहने पर विवश है।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...