बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल

बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल, प्रतिबंधित जीएम भूमि करते हैं सेल
पंजी टू चोरी के आरोपी और भू माफिया के बीच घिरा रहता है बंदोबस्त कार्यालय
हजारीबाग
किसी भी भू स्वामित्व को उनके भूखंडों पर स्थापित रहने, आम गैरमजरूआ खाते की भूमि को संरक्षित रखने और सरकारी संपत्ति को पारदर्शिता के साथ सरकार के लेखा-जोखा अभिलेख दर्ज करने को लेकर भू राजस्व व बंदोबस्त कार्यालय की अहम भूमिका होती है। लेकिन हजारीबाग जिला समेत विभिन्न क्षेत्रों में तालाब, कुऑ, मठ- मंदिर, झील व अन्य सार्वजनिक भूखंडों पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा करने तथा वास्तविक रैयत के जगह पर कथित लोगो का नाम दर्ज कर बंदोबस्त करने के कई मामला प्रकाश में आया है। कहीं पोखर (तालाब) को किसी निजी व्यक्ति के नाम से बंदोबस्त कर दिया गया है तो किसी सार्वजनिक मंदिर के भूखंड को ही भू माफिया के नाम से खाता खोल दिया गया है। हद तो तब हो गई जब बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी द्वारा अपने नाम से ही जीएम प्रतिबंधित सूची के जमीन का खाता खोल लिया गया है। इस पूरे प्रकरण में बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। बताते चले की केदला मौजा में दैनिक परिमाप निरीक्षकों पर रैयतों द्वारा कई आरोप लगाया गया है, जिसका अबतक कोई जांच नहीं हो पाया है। वहीं माण्डु प्रखण्ड के कोतरे व बाराघुट्टू मौजा के गैर मजरूवा प्रतिबंधित भूमि को कार्यालय कर्मी द्वारा खुद के नाम से ही खाता खोले जाने का मामला प्रकाश में आया है. जो जांच का विषय हैं। बंदोबस्त कार्यालय द्वारा ईचाक प्रखण्ड में गैर मजरूवा खाता (तालाब) की प्रतिबंधित प्लाट को बदल कर भू माफिया के हाथो जमीन को बिक्री करवाने मे सहयोग करने के लिए पुरे व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे कई मामलों में संलिप्त कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। उसी प्रकार चौपारण में एक मंदिर की भूमि को किसी खास समुदाय के नाम से खाता खोला गया,जो जांच के दायरे में है। इधर मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार भूमाफिया के इशारे पर तजदीक एवं खाना पूर्ति शिविर में मनचाहे कर्मियों को प्रतिनियुक्त तथा शिविर का गठन किया जा रहा। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कार्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मी भ्रष्टाचार के गंगोत्री में पुरी तरह डुबकी लगा रहे हैं जिसका खामियाजा वास्तविक भू स्वामित्व और सरकार को भुगतना पड़ सकता है। भ्रष्टाचार की सीमा इस हद तक पार हो चुकी हैं की कार्यालय के इर्द गिर्द पंजी टू चोरी में संलिप्त अपराधी, दलाल और भूमाफिया जमे दिखते हैं। इचाक थाना कांड संख्या 120/19 के मुख्य आरोपी और उनके सागिर्दो को लगातार कार्यालय में जमे रहना, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी संपति को हड़पने और बहुमूल्य भूमि पर इन सभी की गिद्ध दृष्टि बनी रहने के कारण आम अवाम को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन मुद्दों पर आरटीआइ करने वाले को सूचना की जानकारी ना देकर आवेदक को आवेदन वापस लेने का दबाव कार्यालय कर्मी द्वारा किया जाता हैं। जिसका खुलासा आरटीआई के सक्रिय सदस्य ने किया है। हजारीबाग में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि बंदोबस्त कार्यालय में रात्रि 8:00 बजे तक तथा रविवार को भी कार्य किया जाता है। अब कितना सही काम होता है या गलत यह तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा। बंदोबस्त कार्यालय हजारीबाग के पदाधिकारी व कर्मियों की ऐसी रवैया के कारण भूस्वामियों के बीच रोष व्याप्त है। क्या कहते है बंदोबस्त पदाधिकारी
बंदोबस्त पदाधिकारी महेश कुमार संथालिया से जब इस प्रकरण पर झारखंड जागरण के संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मी द्वारा खुद के नाम से खाता खोला गया है तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है। इचाक के प्लॉट बदलने के मामला को लेकर बताया कि जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है, चौपारण में गलत तरीके से खोले गए खाता को रद्द करते हुए सुधार किया गया है। चार लाख से अधिक खाते खुले हुए हैं अगर इन किन कारणों से कहीं गड़बड़ी हुई है तो संज्ञान में आते ही उस पर कार्रवाई करते हुए सुधार किया जाएगा। मैं अपने कार्यों के प्रति सजग हूं। जितना संभव हो सके व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर रहूंगा। रही बात देर रात और रविवार तक कार्यालय में काम करने का तो हमारे पास स्टाफ और समय का अभाव है। जिस कारण अतिरिक्त समय पर काम करना पड़ रहा है। अभी फाइनल पब्लिकेशन नहीं हुआ है, जिसमें बहुत सुधार बाकी है। धीरे धीरे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा का सिपाही था और आज भी समर्पित हूं - अमित

भाजपा का सिपाही था और पार्टी के लिए समर्पित हूँ - अमित कुमार यादव बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कार्यकर्ताओं साथ किया बैठक इचाक
प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा प्रांगण में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता शम्भू ठाकुर व संचालन सांसद के विद्युत विभाग प्रतिनिधि हरिहर मेहता ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का सिपाही था और अभी भी समर्पित हूँ। भाजपा के संगठन के बल पर ही जीत हासिल किया हूँ। पार्टी में विधिवत आने की कुछ औपचारिकताएं है। जब तक पुरी नही होती तब तक भाजपा में शामिल नही हो सकता। विधायक श्री यादव ने कहा कि हमें यदि दूसरा दल में जाना होता तो राज्यसभा सांसद चुनाव में प्रस्तावक नही बनता। मैं जो भी कर रहा हूँ आपलोगों के राय से ही कर रहा हूं। रह गयी बात विकास की तो सिर्फ विधायक मद से ही विकास नही होता। राज्य सरकार कहती है कि अभी कोरोना काल है। बजट नही है, राज्य सरकार विकास के प्रति संवेदनशील नही है। निर्णय लेने की क्षमता नही है। इससे अच्छा शासन रघुवर दास चलाया था। जो निर्णय ले सकता था। आज सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे कोई काम नही होता, अधिकारी के पास बोलने पर ओ धारा 353 की धमकी देता है, तो हमारे पास भी 354 है। हम इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, भाजपा पूर्वी मण्डल के महामंत्री राजकुमार राम, पश्चिमी मण्डल महामंत्री अनिरुद्ध उपाध्याय, अनुसूचित जन जाती मोर्चा नेता रमेश हेमरोम, युवा मोर्चा के छत्रधारी मेहता, राजू मिश्रा, जिला युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री नन्दू मेहता, नवलेश कुमार, दीपक गिरी, वशिष्ट दास, रजनी शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, बबिता देवी, विनय सिंह, मुकेश उपाध्याय, दीपक यादव, मुखिया परमेश्वर राम, ज्ञानी साव, शंकर सोनी, ब्रजेश सिन्हा, दयाननद यादव, पूर्व बीस उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, बंगाली मेहता, विकास पांडेय, रामचंद्र दुबे, छोटन यादव, गजेंद्र प्रजापति, मनोज सिंह, संजय मेहता, सत्येद्र यादव, बबलू विश्वकर्मा, उर्मिला पांडेय, नीलू देवी, सुनीता देवी, रामप्रकाश मेहता, अनिल सिंह, पारसनाथ यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश कुमार, धनेश्वर राणा, पंकज कुमार दास, महेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार मेहता, द्वारिका प्रजापति, यदुनाथ मेहता,अब्दुल मजीद हुसैन, निराश देवी, राज कुमार मेहता, मुनेंद्र प्रसाद मेहता, उमेश गिरी, महेश साव, विजय दास, बलराम महतो, उमेश रवानी, जगरनाथ यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, संतोष ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मण्डल मंत्री दयाननद यादव ने किया

पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण रोस्टर हुआ तय

पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण रोस्टर हुआ तय
इचाक में जिला परिषद एक,मुखिया दस एवं पंसस में तेरह महिलाओं के साथ महिला प्रमुख को मिला आरक्षण
अभिषेक कुमार इचाक त्रिस्तरिय ग्राम पंचायत चुनाव 2021 को लेकर संभावित उम्मीदवारों के लिए आरक्षण रोस्टर की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में मुखिया पद के लिए 10 महिला एवं 23 पंचायत समिति में से 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि जिला परिषद की दो सीट में इचाक पूर्वी को अन्य पिछड़ी जाति की महिला एवं पशिचमी सीट अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य और प्रमुख पद के लिए अनुसूचित महिला आरक्षित किया गया है।
19 पंचायत में 10 होगी महिला मुखिया - इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में मुखिया पद के लिए जो आरक्षण तय किया गया है उसमें चंपानगर नावाडीह पंचायत अनुसूचित जाति महिला , डुमरौन में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , गोबर बंदा में अनारक्षित अन्य , हदारी पंचायत में अनुसूचित जाति अन्य , बरियठ में अनारक्षित महिला, बोंगा में अनारक्षित अन्य, कारीमाटी में अनारक्षित महिला, कुरहा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला , परासी में अनारक्षित अन्य ,पुराना इचाक में अनारक्षित महिला ,बरकाकला में अनुसूचित जाति अन्य ,बरका खुर्द में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ,डाडी घाघर मे अनारक्षित अन्य, डाढा में अनारक्षित महिला , दरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, देवकुली में अनुसूचित जाति महिला, मंगूरा में अनारक्षित महिला , करियातपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य एवं अलॏंजा खुर्द पंचायत में अनारक्षित अन्य जाति के लिए आरक्षित किया गया है। 23 पंचायत समिति में 13 होंगी महिलाएं - इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में पंचायत समिति के लिए 23 सीट है। जिसमे 13 सीट में विभिन्न जाति की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ पाएगी, जिसमे चंपानगर पंचायत के भाग एक मे अनुसूचित जाति महिला , भाग दो में अनारक्षित अन्य , डुमरौंन पंचायत के भाग एक में अनुसूचित जाति महिला , भाग दो अनारक्षित अन्य , गोबरबन्दा पंचायत में अनारक्षित अन्य , हदारी में अनुसूचित जाति अन्य , बरियठ में अनारक्षित महिला , बोंगा में अनारक्षित महिला , क़ुरहा में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , परासी में अनारक्षित अन्य , पुराना इचाक में अनारक्षित महिला , बरकाकला में अनुसूचित जाति महिला , बरकाखुर्द में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , डाडीघाघर में अनुसूचित जनजाति महिला , डाढ़ा में अनुसूचित जाति अन्य , दरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला , देवकुली पंचायत के भाग एक में अनारक्षित महिला , भाग दो में अनारक्षित अन्य, मंगुरा भाग एक मे अनारक्षित महिला , भाग दो अनारक्षित महिला , करियातपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं अलौजा पंचायत में अनारक्षित अन्य जाति के लिए आरक्षित किया गया है ।

पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगो का गठन

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन निर्वाचन कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द ने बताया कि नोडल पदाधिकारियों का मनोयन के साथ उनके सहायतार्थ एवं निर्वाचन कार्यों के त्वरित सम्पादन हेतु सहायक नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक/सहायक/तकनीकी कर्मी आदि को संबद्ध करते हुए कोषांगों का गठन किया गया है। गठित कोषांगों में कर्मियों का पृथक पृथक डाटाबेस तैयार करने, मतदान कर्मियों की नियुक्ति, मतदान दल के गठन, पदाधिकारियों/कर्मियों की सूची संकलन एवं कम्प्यूटरीकरण हेतु कार्मिक कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी-अरविन्द कुमार, स्थापना उप समाहर्ता बनाये गये हैं। कर्मिक कोषांग, निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले मतदान एवं मतगणना सातग्रियों/प्रपत्रों का आकलन, मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची का विखण्डन एवं मतदान कार्य हेतु कार्यकारी प्रति तैयार करने, मतदान सामग्रियों का पैकेट तैयार करने हेतु सामग्री का गठन किया गया है सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रिय व्रत नारायण सिंह, जिला योजना पदािधकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार सम्बद्ध मतदान कर्मियोें एवं पदधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण, प्रशिक्षणों से संबंधित कैलेण्डर का निर्माण, कमियों को मतपेटिका मॉक पॉल, मतपेटिका की तैयारी, जोनल, सेक्टर एवं दण्ज्ञाधिकारियों एवं बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी के रूप में विनोद कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी को बनाया गया है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था एवं आचार संहिता संधारण के लिए विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को बनाया गया है। मतपोटिकाओं की आवश्यकता, आकलन एवं उपलब्धता तथा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मतपेटिका कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों के आगमन, वाहन, भ्रमण तथा सुरक्षा आदि के लिए प्रेक्षक कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी राकेश रौशन, अपर समाहर्ता को बनाया गया है। मतपत्रों विच्छेदन, वितरण एवं पेपरसील से संबंधित कार्यों के लिए मतदपत्र कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्यों में वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार जिला परिवाहन पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का संधारण, जांच आदि कार्यों के लिए निर्वाचन व्यय कोषांग के नोडल अधिकारी के रूप में प्रदीप तिग्गा, अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्य मंे मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने, कर्मियों तथा पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र आदि के लिए कम्प्यूटराईजेशन कोषांग जिनके नोडल रितु राज सहा. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी महत्वपूर्ण खबरों, सूचनाओं के मीडिया कवरेज तथा प्रेस कान्फ्रेंस हेतु मीडिया कोषांग जिनके नोडल पंचानन उरांव जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह कार्यपालक दण्डाधिकारी हजारीबाग तथा नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में राकेश रौशन, अपर समाहर्ता हजारीबाग को बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का समय-समय पर समीक्षा कर अवगत कराने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के साथ ही अपने-अपने कोषांगों में योगदान देने व कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया है। समय-समय पर उपायुक्त द्वारा कोषांगों में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

सरकार के आदेश बाद भी खुल रहे इचाक के कई निजी स्कूल

@आदेश ना मानने वाले विद्यालय प्रभारी पर होगा मामला दर्ज - बीडीओ अभिषेक कुमार 🖋️ इचाक। झारखंड में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-...