Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
जिप सदस्य की बहू न्याय के खातिर 20 को करेगी भूख हड़ताल
जिप सदस्य की बहू न्याय के खातिर 20 को करेगी भूख हड़ताल
इचाक, अभिषेक कुमार
प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद रेणु देवी की बहु पूनम कुमारी(काल्पनिक नाम)अपने न्याय के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल अपने ही ससुराल के बरकाखुर्द के मंदिर प्रांगण ही महिलाओं के साथ करने का निर्णय ली है. इस संबंध में पीड़िता ने अनुमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग़ को लिखित सूचना दी है. उसने आवेदन में कहा है कि उसकी शादी जिला परिषद के पुत्र अभय कुमार से तीन बर्ष पूर्व हुआ.शादी के बाद ससुर अशोक मेहता उर्फ चुन्ना लाल ,सास सह जिला परिषद सदस्या रेणु देवी व पति अभय मेहता के द्वारा 10 लाख रुपए दहेज मांगने एवं प्रताड़ित किया जा रहा है . इससे तंग होकर अपने जिंदगी की न्याय के लिए 20 अगस्त को 10 बजे सुबह से बरकाखुर्द गांव के शिवमंदिर प्रांगण में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगी.इधर ससुर अशोक मेहता से पूछे जाने पर बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है , मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा दहेज की मांग नही किया गया है। आरोप निराधार है । जबसे मेरी बहु ससुराल में रह रही है तब मैं और मेरी पत्नी घर छोड़ कर बाहर रहने पर विवश है।
एसएम विद्यालय में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित
एसएम विद्यालय में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित
इचाक,
अभिषेक कुमार।
जन्माष्टमी त्योहार को लेकर एस एम विद्यालय कुटुमसुकरी में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में नजर आए। कोई कृष्ण कन्हैया बना तो कोई राधा बनी। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। राधा-कृष्ण के अलावा वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी को मनमोह लिया। स्कूल के डायरेक्टर नागेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। प्रधानाचार्य सुप्ता बरोई ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया एव कृष्ण जन्मोत्सव के विषय में बताया।कहा कि सदा सत्य की राह पर चलना चाहिए एंव लालच नही करना चाहिए। चाहे कितना भी कठिन समय आ जाए परन्तु सत्य का मार्ग नही छोड़ना चाहिए। पूरे विद्यालय कर्मी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षक सुनीता एक्का, निर्मला मिंज,किरण लता कुशवाहा,सरिता कुमारी, बबिता यदुवंशी, लक्ष्मी कुमारी, रिया कुमारी, रोमा आनंद, रखी पाण्डेय,मुस्कान सिन्हा, पवन कुमार, सूरज सोनी, जयंत कुमार,विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
इचाक बाजार में जनता सुलभ शौचालय का उद्घाटन
वर्षो बाद खत्म हुई आस, बब्लू एसटीडी ने ग्रामीणों को दी सुलभ शौचालय की सौगात
जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया एक व्यवसाई, निजी खर्च पर बनाया सार्वजनिक शौचालय
ईचाक,
अभिषेक कुमार।
इचाक बाजार के राजा गढ़ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों को बबलू स्टडी संचालक के द्वारा निजी खर्च पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय का सौगात दिया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विस् सुत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह ने सामूहिक रूप से फीता काट कर किया। यह सुलभ शौचालय का निर्माण बबलू स्टडी के संचालक उपेंद्र कुमार मेहता ने अपनी निजी खर्च से वहन कर किया। बताते चलें कि क्षेत्र के कई समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के द्वारा उपायुक्त, विधायक एवं सांसद को वर्षों से ज्ञापन देकर एक सार्वजनिक शौचालय की मांग करते आए हैं। जिसके बावजूद किसी ने भी स्वच्छ भारत मिशन कि इस बुनियाद को आवश्यक नहीं समझा और सक्रिय भूमिका किसी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी ने नहीं दिखाई। प्रखंड का एकमात्र सबसे बड़ा बाजार लगने वाला स्थल इचाक बाजार है। जहां कई महिलाएं व क्रेता एवं विक्रेताओं की हजारों की संख्या में भीड़ लगती है। इस दौरान शौच के लिए राहगीरों के साथ महिलाओं को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसी परिस्थिति में कोई सार्वजनिक सुलभ शौचालय नहीं होने से लगातार शौचालय निर्माण की मांग उठती रही तथा इस परेशानियों का दंश क्षेत्र के ग्रामीण झेलते रहे। इस समस्या से निजात पाने के लिए बबलू स्टडी के संचालक उपेंद्र कुमार मेहता ने मन में ठाना की सुलभ शौचालय का निर्माण करवा कर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या को दूर करेंगे। स्वच्छ मिशन भारत के तहत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाते हुए उन्होंने निजी खर्च कर राजागढ़ परिसर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण करवा डाला। उपेंद्र कुमार मेहता से पूछे जाने पर बताया कि आए दिनों बाजार की गंदगी और खासकर महिलाओं को सोच में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है इसलिए इस शौचालय का नाम जनता सुलभ शौचालय रखा गया। यह जनता के लिए काफी उपयोगी होगा और आसपास के परिसर को साफ सुथरा रखने में सामूहिक जनभागिता की अपेक्षा की जाती है। उपेंद्र मेहता के सकारात्मक सोच को देखते हुए मौके पर पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष संतोष मेहता ने शौचालय सुचारू रूप से चलाने हेतु ग्यारह हजार रुपया का सहयोग राशि दिया। मौके पर गौतम मेहता, समाजसेवी वकील मेहता, सुरेश मेहता, जयनारायण मेहता ,महेंद्र मेहता ,उपेंद्र मेहता, विनय मेहता ,डॉ कौशल ,महावीर मेहता ,अयोध्या मेहता ,बद्री मेहता, आदर्श युवा संगठन के रूपेश कुमार ,पप्पू कुमार दास, मनोज उर्फ बब्लू मेहता, निखिल राज ,आयुष राज ,आर्यन मेहता, धनेश्वर सोनी ,सरदार कर्मवीर सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
इचाक में शान से लहराया तिरंगा
इचाक में शान से लहराया तिरंगा, देशप्रेमियों ने दी सलामी
इचाक,
अभिषेक कुमार।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजो, डाकघरों, बैंकों, पंचायत मुख्यालयों, संस्था कार्यालयों, सभी राजनीतिक दल के कार्यालयों के अलावा कई गांवों के चौक चौराहों पर हर्षोल्लास व शान के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख पार्वती देवी ने झंडोतोलन किया। बीडीओ रिंकू कुमारी सीओ मनोज महथा, बीपीओ राजीव आनंद, सीडीपीओ नीलू रानी समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने सलामी दी।
इसके अलावा साक्षरता कार्यालय में शिक्षक चंद्रधारी प्रसाद, पशु चिकित्सालय में प्रभारी, सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ ओम प्रकाश, परियोजना बालिका उवि में प्रभारी शिक्षक रविंद्र कुमार, इचाक थाना में प्रभारी देवेंद्र कुमार , केएन प्लस टू उच्च विद्यालय में रवींद्र कुमार चौधरी, बीआरसी इचाक में बीपीओ वंदना श्रीवास्तव, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में, जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में प्राचार्य, एलएम आईटीआई कॉलेज में बटेश्वर मेहता, आदर्श इंटर कॉलेज इचाक पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता,कुटूमसुकरी में मुखिया अशोक कपरदार, दिलदार नवयुवक संघ बड़ा अखाड़ा में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, विधायक कार्यालय में प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, गोहरबंदा पंचायत भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता, पुराना इचाक में मुखिया किरण देवी, कैम्पियन बेसिक एकेडमी एवम संस्था मानव विकास में सचिव बीरबल प्रसाद , इंदिरा गांधी पीब्लिक स्कूल इचाक में प्राचार्य विपिन कुमार, जीएम कॉलेज में प्राचार्य शंभू कुमार, जीडी नेशनल स्कूल में प्राचार्या स्वेता वर्मा, संस्कृत विद्यालय में सचिव ओम प्रकाश, भाजपा पूर्वी व पशिचमी कार्यालय में अध्यक्ष जयनंदन मेहता और सुभाष सोनी, कांग्रेस कार्यालय में दिगम्बर कुमार मेहता, आजसू में प्रदीप कुमार मेहता, झामुमो कार्यालय में मनोहर राम, आरजेडी में शत्रुघ्न राम के अलावा प्रखंड के सभी 19 पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिवों ने झंडोतोलन किया।
कैंपियन बेसिक अकैडमी के विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अमृत महोत्सव को मनाया गया। वहीं कहीं निजी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न दलों के नेता व कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
बुढ़िया माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
बुढ़िया माता मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा ताता, झूला बना मनोरंजन केंद्र
इचाक,
अभिषेक कुमार।
सावन पूर्णिमा के मौके पर इचाक के विख्यात बुढ़िया माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुवार को उमड़ पड़ी. बारिश के बावजूद इनका उत्साह देखते ही बन रहा था. यहां हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों समेत दूसरे जिले के भी हजारों भक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना की. हालांकि अत्यधिक बारिश के कारण बच्चों के मनोरंजन पर थोड़ा असर दिखा. बच्चे झूले व घुड़सवारी का आनंद नहीं ले पाये.
अहले सुबह ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था. इसके साथ ही भक्तों का यहां हुजूम उमड़ पड़ा. भक्तों का तांता दिन भर यहां रहा. मंदिर निर्माण समिति के सदस्य सक्रिय थे। मंदिर में पूजा व मेले को लेकर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य दिन भर मुस्तैद रहे. वहीं प्रशासनिक तैयारी भी थी. पुलिस पार्टी की यहां तैनाती की गयी थी, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि रक्षा बंधन दो दिनों के असमंजस के कारण शुक्रवार को भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का हुजूम देखा जा सकता है। कई मिठाई के दुकान तथा साज सज्जा से परिसर पूरा आनंदमय से विभोर लग रहा है। राखी की दुकानें बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही तो वही घुड़सवार, हिंडोला और झूला बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना है। बताते चलें कि प्रखंड का सबसे प्रसिद्ध स्थल बुढ़िया माता मंदिर में वर्षों से सावन पूर्णिमा के अवसर पर मेला का आयोजन होते आया है। इस प्रख्यात मंदिर कि अपनी एक महत्ता है जो विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने मां के दरबार में पहुंचते है। जहां सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन ने शांतिप्रिय माहौल में मेला का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं से अपील की है।
कैंपियन बेसिक में बच्चों को मिला कोरोना का दूसरा डोज
कैंपियन बेसिक अकैडमी में बच्चों को दिया गया कोरोना का दूसरा डोज
इचाक,
अभिषेक कुमार।
मानव विकास द्वारा संचालित कैंपियन बेसिक अकैडमी में बुधवार को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 12 वर्ष से उपर सभी बच्चों को कोवेक्सिन और कोविवैक्स का दुसरा डोज दिया गया। कूल 120 बच्चों को टीका दिया गया । जिसमें 20 बच्चों को कोवेक्सिन एवं 100 बच्चों को कोविवैक्स का टीका लगा।टीकाकरण के लिए सीएचसी इचाक की एनएम गीता कुमारी , सहिया रेखा तथा विकास कुमार ने सहयोग किया। मौके पर विद्यालय के सचिव बीरबल प्रसाद ने कहा अभी करोना पूरी तरह से नहीं गया है, इसलिए मास्क का उपयोग तथा सतर्कता ही इसका बचाव है।टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
स्कूल से सरहद तक यात्रा के जश्न में डूबे विद्यार्थी
विद्यालयों में उत्साह से मना आजादी का अमृत महोत्सव
इचाक, अभिषेक कुमार।
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर बुधवार को प्रखंड के तमाम प्राथमिक, माध्यमिक, उत्क्रमित व उच्च विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को आजादी की लड़ाई में अमर बलिदानियों के योगदान के बारे में परिचित कराया गया। आजादी के नायकों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने, युवा-बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे इचाक के विद्यार्थियों में आजादी का रंग परवान चढ़ कर बोल रहा है।
उत्साह और ऊर्जा के साथ विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी कला से पूरा वातावरण को आजादी के रंग में रंग दिया है। विद्यालय के शिक्षको द्वारा बच्चों के बीच विविध कार्यक्रम व प्रतियोगिता कराया जा रहा। बच्चे को नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवन गाथा को बताया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चो द्वारा तिरंगा, अशोक चक्र, सैनिक, बॉर्डर का दृश्य, देश का धरोहर, कारगिल युद्ध की तस्वीर समेत कई स्वतंत्रता सेनानियो का क्राफ्ट, कार्ड और पेंटिंग प्रदर्शित कर स्कूल से सरहद तक की यात्रा को पूरा करने में भूमिका निभाया जा रहा है।
देश प्रेम की इस बानगी को सलाम करते हुए जिला प्रशासन ने अमृत महोत्सव को अनोखे ढंग से मनाने का निर्णय लिया है, उसी के तहत कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से बनाए जा रहे कार्ड और क्राफ्ट को सरहद के जवानों के बीच 15 अगस्त अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने देश प्रेम की झलक यह कार्ड दिखाएगा। 4 अगस्त तक जिला प्रशासन हजारीबाग को बच्चो द्वारा बनाए गए यह सभी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान 15 अगस्त तक विद्यालयों में देश प्रेम से संबंधित कई तरह के कला, सांस्कृतिक, निबंध, लेखन, नाटकीय, प्रभात फेरी समेत अन्य प्रतियोगिता कराया जाएगा। प्रखंड में कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीओ वंदना श्रीवास्तव के द्वारा किया जा रहा है, वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रभारी, शिक्षक और विद्यालय व शिक्षा कर्मी दिल जान से लगे हुए हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...











