किसानों को धान की कीमत देने की मांग

पैक्स से लिए गए धान की कीमत नहीं मिलने से किसानों में रोस
इचाक पैक्स के माध्यम से अक्टूबर-नवंबर में किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत अभी तक किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। जिससे किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मेहता ने कहीं। श्री मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक बार किसानों के लिए फिर धान का बीज एवं आलू की खेती लगाने का समय आ गया है और किसानों के पास पूंजी नहीं है। बहुत ऐसे किसान हैं जो धान की राशि नहीं मिलने के कारण हालात काफी दयनीय हो चुकी है। किसानों की बदहाली और भुखमरी को देखने वाला ना ही कोई विभाग के अधिकारी हैं और ना ही झारखंड की सरकार। इचाक कृषि क्षेत्र में हमेशा बेहतर करने का प्रयास किया है लेकिन विभाग की अनदेखी और सरकार की लापरवाही के कारण अब तक किसानों को धान की कीमत ना मिल पाना सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। अगर सही समय पर पैक्स के माध्यम से किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत मिल जाती तो किसानों को इस बरसात के मौसम में बदहाली के रास्ते से गुजरो नहीं पड़ता। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा की ऐसी कोई अनहोनी घटना ना घटे इससे पहले किसानों को अविलंब धान की राशि का भुगतान करें। ताकि किसान राहत की सांस ले सके और समय पर धान का खेती एवं आलू का खेती कर सके।

छात्राओं पर पथराव मामले के छ: आरोपी गए जेल

छात्राओं पर पथराव मामले के 6 आरोपी गए जेल इचाक थाना क्षेत्र के उर्दू मकतब स्कूल के नजदीक सोमवार को ऑटो सवार होकर घर जा रही छात्राओं पर पथराव मामले के 6 नामजद अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भेजे गए अभियुक्तों में अरफान उर्फ अफान मल्लिक पिता खुर्शीद मल्लिक, मो नवाजिश पिता अली हसन, शमीम मल्लिक उर्फ साहिल उर्फ शमीम मल्लिक पिता सकील मल्लिक, मो अमान पिता मो एकराम, मो राजा उर्फ राजा हसन पिता मो मजहर, नजरे आलम पिता समस आलम सभी ग्राम दर्जी मोहल्ला निवासी का नाम शामिल है। बताते चले कि सोमवार की शाम परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रही 13 छात्राओं पर उर्दू मकतब स्कूल कुटुमसुकरी के पास विशेष समुदाय के मनचलों द्वारा पथराव किया गया था। इस बावत्त छात्रा के आवेदन पर इचाक थाना में कांड संख्या 115/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ 147, 341, 354, 323, 504, 506 भादवि एवम् 3 (1) (एस) एस्टी एससी के तहत अभियुक्त बनाया गया है।

एस पी ने इचाक थाने में प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं डीप बोरवेल का किया उद्घाटन

एस पी ने इचाक थाने में प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं डीप बोरवेल का किया उद्घाटन
इचाक अभिषेक कुमार 8271821707
एसपी चौथे मनोज रतन ने बुधवार को इचाक थाना में व्यवसायियों के सहयोग से लगाया गया इचाक बाजार में सीसीटीवी कैमरा प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं आरोग्यम हजारीबाग के सहयोग कराया गया डीप बोरवेल का उद्घाटन किया . इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस सह इचाक थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के बिदाई समारोह में शामिल होकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए धन्यवाद दिया . प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ गर्ग तीन महीने के लिए इचाक थाना में थाना प्रभारी के रूप में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया .
प्रशिक्षु के सम्मान में इचाक पुलिस , जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने शॉल , बुके समेत उपहार देकर सम्मानित किया .मौके पर डीएसपी राजीव कुमार , जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता , विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , जिप सदस्य रेणु देवी , मुखिया अशोक कपरदार , नंदकिशोर मेहता , पूर्व मुखिया भागवत मेहता , निर्मल कुमार , डेगनारायण मेहता , पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सोनी , पसस विनय धवन , व्यवसाई सुरेश केसरी , संजय अग्रवाल , संजीत गुप्ता , वकील मेहता , पूर्व उपप्रमुख चंद्रदेव मेहता , राजेंद्र मेहता , अशोक मेहता , रविशंकर उर्फ भोला , एसआई राधेश्याम कुमार , आदित्य कुमार , बबलू कुमार , विनायक पांडेय , अभय कुमार , एएसआई साकेश सिंह , संजय यादव , मो सईद के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे ।

मनचलों द्वारा पत्थर चलाने पर मामला दर्ज, इचाक बाजार पुलिस छावनी में तब्दील

परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं पर मनचलों ने चलाई पत्थर, मामला दर्ज
इचाक अभिषेक कुमार प्रखंड में 11वीं की परीक्षा देकर वापस अपने घरों को लौट रही छात्राओं पर मनचले युवकों द्वारा पत्थर चलाए जाने से छात्राएं चोटिल हो गई। सभी छात्रा ऑटो पर सवार होकर घर जा रही थी। इस बीच ऑटो पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी होता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बच निकला और थाने को इसकी सूचना दी।जिसके बाद हरकत में आई इचाक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, मौके वारदात से तीन मनचलों को हिरासत में ली है। वारदात सोमवार शाम 6 बजे की है। चालक के मुताबिक ऑटो पर 13 छात्राएं सवार थी, जो अलौंजा गांव की रहने वाली बताई जाती है। सभी छात्राएं आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थी है।जो11वीं की परीक्षा देकर जीएम कॉलेज सेंटर से घर लौट रही थी। इसी बीच दर्जी मोहल्ला के समीप स्थित उर्दू मकतब स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे एक विशेष समुदाय के मनचले युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर बाजी में छात्राएं चोटिल हो गई ।
इधर हिरासत में लिए गए मनचलों से पुलिस पूछताछ कर रही। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व कुछ मनचले भाग निकले। जिसकी पहचान करने में इचाक पुलिस जुटी है। मामला में शामिल तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वहीं अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ाए मनचलों के बाद इचाक की बिगड़ती माहौल को देख कर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग ने इचाक बाजार को पुलिस चौकसी में बदल दिया। एसआई राधेश्याम कुमार, आदित्य कुमार, बबलू कुमार, एएसआई साकेश सिंह, संजय यादव पूरे बाजार की कमान संभाले हुए हैं। तथा आम जनमानस से अपील करते हुए कहा की अफवाहों पर ध्यान ना दे। लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

इचाक थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

इचाक थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन
इचाक थाना परिसर में आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे इचाक पुलिस सहित 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्त दान करते हुए ऋषव गर्ग ने कहा कि पुलिस संवैधानिक कार्यों के साथ मानवीय प्रयास से हमेसा समाज के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने का कोशिश करती है। रक्तदान महादान है जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक मानवीय अनुभूति है। इसके लिए युवाओं से अपील है कि रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक माह करे। रक्तदान करने वालों में आईपीएस ऋषव गर्ग, एसआई विनायक पांडेय, बबलू कुमार,राधे श्याम कुमार, अभय कुमार , आदित्य कुमार, पत्रकार सह लक्ष्य नववुयक संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, आदर्श युवा संगठन के गौतम कुमार आदि का नाम शामिल हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पसस मुकेश उपाध्याय, एएसआई साकेश सिंह, संजय यादव, मो सयीम, लोकनाथ सिंह , भगीरथ राम, अजय कुमार, रेड क्रोस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह,सनत सिन्हा समेत कई समाजसेवी मौजूद थे।

इचाक ब्लॉक में प्रमुख और उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन

ब्लॉक परिसर में प्रमुख उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन
इचाक अभिषेक कुमार प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रमुख और उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रमुख पार्वती देवी और उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता ने अपने-कार्यालयों का उद्घाटन फीता काट व नारियल फोड़कर किया। गरिमामय पद आसीन करने के दौरान प्रमुख और उप प्रमुख ने कहा की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोक हित का कार्य करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
पंचायती राज अधिनियम के तहत हमें जो भी अधिकार मिला है उसका सदुपयोग कर इचाक की जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर बीडीओ रिंकू कुमारी, पूर्व प्रमुख सरिता देवी, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता,मुखिया रंजीत कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम ,भाजपा युवा नेता ओम प्रकाश मेहता, पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार मेहता, रिंकी देवी ,विक्की धवन, सरिता देवी, प्रमोद कुमार, के अलावा सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य और ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।

विधायक ने जर्जर पथ के खिलाफ़ मिले सचिव से

बरकट्ठा विधायक ने ग्रामीण विकास और आरसीडी के सचिव से की मुलाकात
इचाक अभिषेक कुमार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों की जर्जर स्तिथि के मद्देनजर विधायक अमित कुमार यादव ने ग्रामीण विकास और आरसीडी के सचिव से मुलाकात कर अनुशंसा पत्र सौपा। बरकट्ठा समेत अन्य क्षेत्रों के विषय वस्तु के साथ इचाक के जर्जर पथ की जानकारी सचिव को दी गई। जिसमे बताया गया कि इचाक के परासी से खैरा भाया डाढा तक सड़क निर्माण कार्य हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसका निर्णय 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया है। ससमय निविदा निष्पादित नहीं किए जाने के कारण पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका और पथ की स्थिति अत्यंत जर्जर होती जा रही है। जिससे आम जनता के बीच भारी आक्रोश है। सचिव से मुलाकात के दौरान अविलंब निविदा को संपादित करते हुए जल्द कार्य प्रारंभ करने की मांग की गई।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...