सिग्मा साइंस कोचिंग इचाक के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

सिग्मा साइंस के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन इचाक प्रखंड के परासी में संचालित सिग्मा साइंस जोन कोचिंग के विद्यार्थियों ने इंटर साइंस के परीक्षा परिणाम में सत प्रतिशत रिजल्ट ला कर संस्थान तथा क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
छात्र ऋषिकेश कुमार ने 465 अंक 93% प्राप्त कर संस्थान टॉपर रहे वही अभिषेक कुमार 91.8%, मुस्कान कुमारी87.2%, उजाला एवम् रिया 87%अमित कुमार 86%, श्रीकांत कुमार 85.8%, मोनिका कुमारी84%,ऋषभ कुमार 83%, योगेंद्र कुमार 82%, मधु कुमारी एवम् दीपक 82%, लाकर अपने संस्थान में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक राजेश वैद्य, शिक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक संपन्न

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक
सांसद हजारीबाग जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में हजारीबाग जिला अंतर्गत संचालित जनकल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। खासकर पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, धान अधिप्राप्ति, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी संबंध में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के मुद्दे पर विशेष बल दिया गया। ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजना के माध्यम से आम लोगों कि घर घर तक पानी पहुंचाने की महत्वकांक्षी हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम में जलापूर्ति योजना की कार्यकारी एजेंसी एल एंड टी को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के साथ साथ खुदाई उपरांत सड़कों की मरम्मत करने, गड्ढों की ठीक से भराई करने में तत्परता बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परियोजना अंतर्गत जल शोधन संयंत्र के निर्माण कार्य को समानांतर रूप से शुरू करने तथा इस कार्य में आ रही अड़चनों का समाधान अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कर लेने का निर्देश दिया गया।
शहरी आबादी को छड़वा डैम, झील के पानी की आपूर्ति तत्काल शुरू करने के लिए नगर निगम, पीएचडी एवं एलएनटी कंपनी को नियमित अंतराल पर समस्याओं के निदान के लिए समन्वय कर शहर के 14 हज़ार लक्षित घरों तक पानी देने का लक्ष्य जल्द कार्य को पूरा करने को कहा गया। ग्रामीण आबादी को घरों तक जलापूर्ति योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए सांसद ने अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सभी सोलर जलमीनार एवं नल कनेक्शन की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराने खराबियों को दुरुस्त कर चालू करने की व्यवस्था करने सहित शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर योजना साइट पर सर्वजनिक करने को कहा गया। योजना की निरंतरता एवं सफ़लता के संदर्भ में मांडू विधायक जेपी पटेल के द्वारा सोलर जल मीनार से लाभुकों के घरों तक निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण जल स्वच्छता समिति को हैंड ओवर कर संचालन अधिकार देने एवं खराब सोलर जलमीनार/ पाइप को दुरुस्त करने के लिए 15वें वित राशि का उपयोग करने के सुझाव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। विद्युतीकरण एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के संदर्भ में हुई समीक्षा के क्रम में मानसून के मौसम में ट्रांसफार्मर की खराबी को दुरुस्त करने अथवा बदलने के लिए लगने वाले वर्तमान समय को कम कर दो दिनों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने हेतु विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर का वर्तमान स्टॉक बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं की समस्या अथवा शिकायतों के निवारण के लिए शिकायत निवारण प्रणाली बनाने, हेल्पलाइन नंबर को सार्वजनिक करने, समस्या के निवारण के लिए जगह-जगह कैंपों का तिथि निर्धारण करते हुए संबंधित कर्मियों, इंजीनियरों को प्रतिनियुक्त कर लोगों की समस्या का निदान करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया। कृषि, पशुपालन, बागवानी आदि से रोजगार के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए संबंधित विभागों को निचले स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और विशेषता के बारे में जागरूक करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को सांसद ने दिया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में बालिका उच्च विद्यालयों की चारदीवारी कराने के लिए चहारदीवारी विहीन विद्यालयों की प्राथमिकता सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उच्च विद्यालयों में शिक्षण कर्मियों की वर्तमान वैकेंसी के संदर्भ में शिक्षा विभाग के अधिकारी से जानकारी लेते हुए वैकेंसी व रोस्टर से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार को अवगत कराने हेतु प्रतिवेदन भेज देंने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में शहरी क्षेत्र के 170 स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के काम रुके होने की जानकारी दी गई तथा अध्यक्ष को बताया गया कि शहरी क्षेत्र में लीज नवीनीकरण नहीं होने के कारण असमर्थ लाभुकों के लीज का नवीकरण नहीं हो पाया है जबकि लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास का प्रथम तथा द्वितीय किस दे दिया जा चुका है सांसद ने उपायुक्त इस संदर्भ में उपायुक्त को वैकल्पिक व्यवस्था कर लाभुकों को आवास देने का निर्देश दिया गया। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कब्जा की शिकायत उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दी गई उनके द्वारा बताया गया भू माफियाओं के द्वारा गैरमजरूआ जंगल झाड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है इस संदर्भ में अपर समाहर्ता ने जांच कर भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की बात कही। बालू खनन पर लगी रोक के संदर्भ में उपायुक्त ने दिशा के सदस्यों को जानकारी दी कि जिला में लगभग 3 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक वर्तमान में 3 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक वर्तमान मे उपलब्ध है। बैठक में सांसद महोदय के अलावे विधायक मांडू जेपी पटेल,विधायक बड़कागांव अंबा,विधायक बगोदर विनोद सिंह,महापौर रोशनी तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता,उपायुक्त नैंसी सहाय,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता राकेश रोशन,सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी,भू-अर्जन अधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल,सदर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशन यादव आदि मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इचाक के विभिन्न जगहों पर इचाक के योग प्रेमियों में दिखा उत्साह

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में दिखा उत्साह, विभिन्न जगहों पर मनाया गया योग दिवस
rator" style="clear: both;">
इचाक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड में के एन प्लस टू उच्च विद्यालय, जी डी इंटरनेशनल स्कूल, मानव विकास, जी एम कॉलेज, सी एम आदर्श कॉलेज, प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न संस्थानों व पंचायत भवनों में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर के एन स्कूल में पंतजली योग पीठ द्वारा आयोजित योग शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व विधायक जानकी यादव, परासी मुखिया अशोक कपरदार, जीप सदस्य रेनू देवी, प्रमुख पार्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व प्रमुख सरिता देवी,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मनोहर राम, सुभाष सोनी व अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग शिक्षक के रूप में प्रमोद कुमार, कौशल मेहता, पंकज कुमार, सुबोध दास, शशि दास ने सर्वप्रथम शांति पाठ से प्रारंभ कर योग की सारी विधियां करवाई। अनुलोम, विलोम, शिरशासन, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम इत्यादि योग की विधि सभी लोगो को सिखाई गई।
इस दौरान जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रविंद्र राय ने योग से होने वाले फायदा और देश की संस्कृति पर अपना विचार दिया। साथ ही योग पीठ द्वारा आगंतुकों को पट्टा और योग पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, सत्यनारायण सिंह, अजीत बक्शी, गोबरबंदा मुखिया रंजित मेहता, पसस मुकेश उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, सुनील तलवार, दीपक गिरी, हाई स्कूल के शिक्षक गण मौजूद थे। वही जी डी इंटरनेशनल स्कूल में मुखिया अशोक राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां निर्देशिका स्वेता वर्मा समेत विद्यालय परिवार व जी एम कॉलेज में निदेशक शंभू प्रसाद, प्रभारी पंकज कुमार, हादरी पंचायत के पंसस रेणु देवी,उमेश दास, समेत शिक्षक गण, कैंपियन बेसिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधक गणेश शंकर मदन, प्राचार्या सुरभि वर्मा व सभी विद्यालय कर्मी, सी एम कॉलेज के सचिव मनीष कुमार व शिक्षक गण समेत बड़ी संख्या में योग प्रेमी विभिन्न योग शिविरों में शामिल हुए।

पुराने ईट से सोलिंग कर पथ की ढलाई, ठेकेदार की मनमानी

पुराने ईट से सोलिंग कर पथ की ढलाई, ठेकेदार की मनमानी इचाक
इचाक सीएचसी परिसर मे हो रहे विकास कार्यों में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। भवन निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे अनियमित कार्यों का शुद्ध लेने वाला कोई पदाधिकारी नहीं है। संवेदक सारी हदें को पार करते हुए नियमों को ताक पर रखकर,प्राक्कलन की अनदेखी कर नए ईट की जगह ढहे गए पुराने भवनों से निकले घटिया ईटों को सोलिंग में उपयोग कर उस पर ढलाई कार्य करने में लगा है। हैरान करने वाली बात यह है कि 25 पंचायतों के दो लाख आबादी वाले इचाक सीएचसी में चिर प्रतीक्षित मांग के बाद मरीजों एवं अस्पताल कर्मियों के आने जाने के लिए पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके निर्माण में संवेदक के पेटी कांटेक्टर प्रयाग मेहता द्वारा मनमानी का खेल जारी है। आसपास के ग्रामीणों की माने तो बताया गया कि सवेंदक द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर जैसे तैसे पीसीसी निर्माण करने में लगा है। जिससे सरकार के महत्वकांक्षी विकास योजना को घटिया तरीके से निर्माण करके जनहित के विकास राशि को हड़पने में कांट्रेक्टर जुटा है। बताते चलें कि इचाक सीएचसी एवं ब्लॉक की दूरी महज 500 मीटर के करीब है। इस परिसर से होकर प्रतिदिन जेईई से लेकर बीडीओ, सीओ, चिकित्सा प्रभारी और थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों का आना जाना है। पर इस घटिया निर्माण पर किसी बाबुओं का नजर नहीं पड़ता। जिसकी वजह से पेटी कांट्रेक्टर मनमानी रवैया को अपनाते हुए कार्य को लीपापोती कर मूर्त रूप देने में लगा है।

चाकू और हॉकी से जानलेवा हमला, एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल

चाकू और हॉकी से जानलेवा हमला, एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल
इचाक .थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ में शुक्रवार को देर रात एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमें मोहम्मद शाहिद हुसैन, शबनम, दयूफा खातून, खुशबू खातून बुरी तरीके से घायल हो गई. घायल व्यक्ति सभी ग्राम बरियठ निवासी है. घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. इस बाबत घायल पीड़िता दायुफा खातून ने इचाक थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में कहा गया है की 17 जून की संध्या को वह अपने बेटे के साथ घर पर थी.उसके घर की एक गाय कहीं चली गई थी. शाहिद अपनी मां से गाय को ठीक से रखने की बात कहकर समझाने लगा. तभी ग्राम बरियठ निवासी इसराफिल अंसारी, समशेर अंसारी, अफसाना खातून, बेबी खातून, गजाला प्रवीण, मुनिया खातून सभी एक जुट होकर हरवे हथियार व ईट पत्थर से लैस होकर मेरे बेटे शाहिद पर हमला कर दिए.
इस दौरान शाहिद के चेहरे पर चाकू से वार कर दिया गया,जिससे उसका चेहरा कट गया. शाहिद की मां एवं पत्नी को बेरहमी के साथ हॉकी, रड, स्टिक से पीटा गया, जिससे गंभीर चोट आई है. शाहिद अपनी जान बचाने के लिए घर से भागकर एसबीआई बैंक के समीप पहुंच गया जहां पर सभी ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया. जिससे बैंक का शीशा भी फूटा है एवं बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी घटना रिकॉर्ड हो चुका है.इस घटना के बाद घायल सभी परिवार हजारीबाग अस्पताल में भर्ती है जहा घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना से सभी डरे सहमे हैं. इधर आवेदन के बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग ने आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया है।

बरकट्ठा में ऑनलाइन फ्रोडियों का टीम पंचायत चुनाव में हावी

ठगी करने वालो ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बदल डाला उद्देश्य बरकट्ठा पंचायत चुनाव में जालसाजो का गिरोह ने उतारा अपना प्रत्याशी, लुटा रहे धन हज़ारीबाग़ बरकट्ठा: प्रखंड में पहले चरण में मतदान होना है. इस बार का माहौल पिछले दो चुनावो से बिल्क़ुल भिन्न है. पिछले दो सालो में बरकट्ठा पूरी तरह से बदल गया है. अब इस प्रखंड का नाम जामताड़ा जिला के समतुल्य लिया जाने लगा है. ऑनलाइन फ्रॉड में इसकी पहचान तेज़ी से उभरी है. अब सवाल ये है की ऑनलाइन फ्रॉड और चुनाव का क्या सामंजस्य है. तो सुनिए. इस बार बरकट्ठा प्रखंड के कई पंचायतो में स्कोका और आक्लोट वेबसाइट्स के जरिये लोगो को स्कॉट सर्विस दिलाने और ब्लैकमेलिंग कर बेहिसाब पैसा बनाने वालो ने अपने पसंद के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मैदान में उतारे है. उनकी मंशा है की अगर उनके प्रत्याशी चुनाव में जीत जाते है तो आने वाले दिनों में ये मुखिया व सरपंच इनकी मदद करेंगे. कानून व पुलिस से इनकी बचाव करेंगे ताकि ये अपने धंधे को और चमका सके. पिछले ३ सालो में देखा गया है की बरकट्ठा प्रखंड जामताड़ा के तर्ज पर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में तेज़ी से उभरा है. मदद करने वाले छुटभैये नेताओ को बनाया उम्मीदवार सूत्र बताते है की ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में पुलिस ने कई जालसाज़ों को विगत महीनो में गिरफ्तार किया है. इन् जालसाज़ों के गिरफ्तारी के बाद जिन छुटभैये नेताओ ने इनकी मदद की थी उनका क़र्ज़ आज चुकाया जा रहा है. धनकुबेर बने ये फ्रॉड इन नेताओ को मुखिया, सरपंच के पद पर उम्मीदवारी कर इनको जीताने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे है. *बच्चो को झोंक दिया चुनाव प्रचार में* प्रखंड के कपका, सलेया, बंडासिंहा, गंगपाचो, बेलकप्पी, तुइयो आदि पंचायतो में जालसाज़ों ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए है. इनके प्रचार-प्रसार में छोटे बच्चो को भी झोंक दिया है. प्रचार के एवज में उन्हें कुछ पैसे व नशे का सामान परोसा जाता है. *क्या कहते है बुद्धिजीवी वर्ग* इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर बुद्धिजीवियों ने कहा की इस बार का चुनावी माहौल ख़राब है. लोगो को सोचना होगा की कौन उम्मीदवार पंचायत के लिए सही है. अगर ग्रामीणों ने इन जालसाज़ों के झांसे में आकर गलत उम्मीदवार को जीता दिया तो इसका खामियाज़ा पुरे पंचायत को भुगतना होगा. सतर्क व सचेत रहकर प्रत्याशियों का चुनाव करे.

इचाक सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने ए सी से लगाई गुहार

इचाक सीओ और भू माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसी से लगाया गुहार भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - राकेश रौशन
हजारीबाग इचाक क्षेत्र में लगातार मंदिर तालाब और बाग बगीचे के सार्वजनिक भूखंडों पर भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से हड़पने का मामला सुर्खियों में बना रहा है। पंजी टू की चोरी के बाद लगातार ऐसा मामला देखा जा रहा है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने गोलबंद होकर अपर समाहर्ता हजारीबाग से कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई है। कई ग्रामीणों ने एडिशनल कलेक्टर हजारीबाग को आवेदन देकर कहां है कि इचाक अंचल अंतर्गत ग्राम परासी स्थित खाता नंबर 353, 354, प्लॉट नंबर1485,1486,1497,1489,1490 कुल रकबा 1.97 डी, सार्वजनिक भूखंड का बगीचा है। उक्त भूखंड परिसर में सैकड़ों वर्षो से पेड़ पौधे लगे हैं जिसे बगीचा (फुलवारी) के नाम से जाना जाता है। इसके निकट प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल भगवती मठ मंदिर है। जहां पर श्रद्धालु वर्षों से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। बगीचा के बगल में दोनों ओर वर्षों पुराना तलाब है, जिसका उपयोग दर्जनों गांव के लोग कर रहे हैं। उक्त भूखंड पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा इचाक अंचलाधिकारी की मिलीभगत से फर्जी कागजात बनाकर कब्जा करना चाह रहे हैं। भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने के नियत से अंचलाधिकारी इचाक ने बगैर अपना हस्ताक्षर किए भूमि सीमांकन कराने का नोटिस भी जारी कर दिया। जिसका विरोध पिछले कुछ दिनों से स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं। उक्त भूखंड को बचाने के लिए पूरे पंचायत के लोग गोल बंद हो चुके हैं। अंचलाधिकारी इचाक की संदिग्ध भूमिका के कारण पूरे क्षेत्र के ग्रामीण क्षुब्ध हैं। इससे पहले भी सार्वजनिक तालाब को भरने और भवन निर्माण करवाने के मामले में अंचल कार्यालय की मिली भगत पर लगातार सवाल खड़ा होते आया है। सीओ के कार्यशैली पर उठते रहा है सवाल
इचाक अंचलाधिकारी मनोज महथा के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहा है। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कई बार आला अधिकारियों को आवेदन देकर बताया है कि इनके द्वारा भू माफियाओं को मदद करने का लगातार प्रयास किया जाता है। इस दौरान इचाक अंचल कार्यालय से पंजी टू की चोरी भी हो चुकी है। जिसके बाद से सरकार के कई बहुमूल्य भूखंड, सार्वजनिक तालाब, मंदिर और बाग बगीचे पर भू माफियाओं द्वारा अवैध दखल व कब्जा किया जा रहा है। जिसमें अंचलाधिकारी चुप्पी साधे दिखे हैं। अवैध काम करने वाले माफियाओं को सपोर्ट करते नजर आते हैं, क्योंकि सार्वजनिक भूखंडों पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ कभी भी सीओ द्वारा कोई विधिवत कार्रवाई नहीं की जाती है। साथ ही चोरी गई पंजी 2 पुलिस द्वारा बरामद करने के बावजूद उसे रिलीज करने का पहल भी अबतक नहीं किया गया है। जिससे आम रैयत काफी परेशान रहते हैं। वही मौजा धरमू के खाता नंबर 132, प्लॉट नंबर 155 के सार्वजनिक तालाब को भी भरवाने में अंचल कार्यालय द्वारा भू माफियाओं को पूरा मदद किया गया। क्या कहते है अपर समाहर्ता
इस संबंध में एडिशनल कलेक्टर राकेश रौशन ने कहा कि मामला को गंभीरता से जांच किया जाएगा। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले के ऊपर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मेरे कार्यकाल के दौरान एक भी भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा सरकारी व सार्वजनिक जमीन से अवैध दखल व जमाबंदी को निरस्त करते हुए कार्यवाई की जाएगी। आवेदन में गोपाल पांडे, गजेंद्र कुमार, नीलू देवी, नंद राम, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, दिलीप राम समेत कई ग्रामीणों का नाम शामिल है।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...