Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
बरकट्ठा में ऑनलाइन फ्रोडियों का टीम पंचायत चुनाव में हावी
ठगी करने वालो ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बदल डाला उद्देश्य
बरकट्ठा पंचायत चुनाव में जालसाजो का गिरोह ने उतारा अपना प्रत्याशी, लुटा रहे धन
हज़ारीबाग़
बरकट्ठा:
प्रखंड में पहले चरण में मतदान होना है. इस बार का माहौल पिछले दो चुनावो से बिल्क़ुल भिन्न है. पिछले दो सालो में बरकट्ठा पूरी तरह से बदल गया है. अब इस प्रखंड का नाम जामताड़ा जिला के समतुल्य लिया जाने लगा है. ऑनलाइन फ्रॉड में इसकी पहचान तेज़ी से उभरी है. अब सवाल ये है की ऑनलाइन फ्रॉड और चुनाव का क्या सामंजस्य है. तो सुनिए. इस बार बरकट्ठा प्रखंड के कई पंचायतो में स्कोका और आक्लोट वेबसाइट्स के जरिये लोगो को स्कॉट सर्विस दिलाने और ब्लैकमेलिंग कर बेहिसाब पैसा बनाने वालो ने अपने पसंद के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मैदान में उतारे है. उनकी मंशा है की अगर उनके प्रत्याशी चुनाव में जीत जाते है तो आने वाले दिनों में ये मुखिया व सरपंच इनकी मदद करेंगे. कानून व पुलिस से इनकी बचाव करेंगे ताकि ये अपने धंधे को और चमका सके. पिछले ३ सालो में देखा गया है की बरकट्ठा प्रखंड जामताड़ा के तर्ज पर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में तेज़ी से उभरा है.
मदद करने वाले छुटभैये नेताओ को बनाया उम्मीदवार
सूत्र बताते है की ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में पुलिस ने कई जालसाज़ों को विगत महीनो में गिरफ्तार किया है. इन् जालसाज़ों के गिरफ्तारी के बाद जिन छुटभैये नेताओ ने इनकी मदद की थी उनका क़र्ज़ आज चुकाया जा रहा है. धनकुबेर बने ये फ्रॉड इन नेताओ को मुखिया, सरपंच के पद पर उम्मीदवारी कर इनको जीताने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे है.
*बच्चो को झोंक दिया चुनाव प्रचार में*
प्रखंड के कपका, सलेया, बंडासिंहा, गंगपाचो, बेलकप्पी, तुइयो आदि पंचायतो में जालसाज़ों ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए है. इनके प्रचार-प्रसार में छोटे बच्चो को भी झोंक दिया है. प्रचार के एवज में उन्हें कुछ पैसे व नशे का सामान परोसा जाता है.
*क्या कहते है बुद्धिजीवी वर्ग*
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर बुद्धिजीवियों ने कहा की इस बार का चुनावी माहौल ख़राब है. लोगो को सोचना होगा की कौन उम्मीदवार पंचायत के लिए सही है. अगर ग्रामीणों ने इन जालसाज़ों के झांसे में आकर गलत उम्मीदवार को जीता दिया तो इसका खामियाज़ा पुरे पंचायत को भुगतना होगा. सतर्क व सचेत रहकर प्रत्याशियों का चुनाव करे.
इचाक सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने ए सी से लगाई गुहार
इचाक सीओ और भू माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसी से लगाया गुहार
भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - राकेश रौशन
हजारीबाग
इचाक क्षेत्र में लगातार मंदिर तालाब और बाग बगीचे के सार्वजनिक भूखंडों पर भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से हड़पने का मामला सुर्खियों में बना रहा है। पंजी टू की चोरी के बाद लगातार ऐसा मामला देखा जा रहा है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने गोलबंद होकर अपर समाहर्ता हजारीबाग से कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई है। कई ग्रामीणों ने एडिशनल कलेक्टर हजारीबाग को आवेदन देकर कहां है कि इचाक अंचल अंतर्गत ग्राम परासी स्थित खाता नंबर 353, 354, प्लॉट नंबर1485,1486,1497,1489,1490 कुल रकबा 1.97 डी, सार्वजनिक भूखंड का बगीचा है। उक्त भूखंड परिसर में सैकड़ों वर्षो से पेड़ पौधे लगे हैं जिसे बगीचा (फुलवारी) के नाम से जाना जाता है। इसके निकट प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल भगवती मठ मंदिर है। जहां पर श्रद्धालु वर्षों से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। बगीचा के बगल में दोनों ओर वर्षों पुराना तलाब है, जिसका उपयोग दर्जनों गांव के लोग कर रहे हैं। उक्त भूखंड पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा इचाक अंचलाधिकारी की मिलीभगत से फर्जी कागजात बनाकर कब्जा करना चाह रहे हैं। भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने के नियत से अंचलाधिकारी इचाक ने बगैर अपना हस्ताक्षर किए भूमि सीमांकन कराने का नोटिस भी जारी कर दिया। जिसका विरोध पिछले कुछ दिनों से स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं। उक्त भूखंड को बचाने के लिए पूरे पंचायत के लोग गोल बंद हो चुके हैं। अंचलाधिकारी इचाक की संदिग्ध भूमिका के कारण पूरे क्षेत्र के ग्रामीण क्षुब्ध हैं। इससे पहले भी सार्वजनिक तालाब को भरने और भवन निर्माण करवाने के मामले में अंचल कार्यालय की मिली भगत पर लगातार सवाल खड़ा होते आया है।
सीओ के कार्यशैली पर उठते रहा है सवाल
इचाक अंचलाधिकारी मनोज महथा के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहा है। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कई बार आला अधिकारियों को आवेदन देकर बताया है कि इनके द्वारा भू माफियाओं को मदद करने का लगातार प्रयास किया जाता है। इस दौरान इचाक अंचल कार्यालय से पंजी टू की चोरी भी हो चुकी है। जिसके बाद से सरकार के कई बहुमूल्य भूखंड, सार्वजनिक तालाब, मंदिर और बाग बगीचे पर भू माफियाओं द्वारा अवैध दखल व कब्जा किया जा रहा है। जिसमें अंचलाधिकारी चुप्पी साधे दिखे हैं। अवैध काम करने वाले माफियाओं को सपोर्ट करते नजर आते हैं, क्योंकि सार्वजनिक भूखंडों पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ कभी भी सीओ द्वारा कोई विधिवत कार्रवाई नहीं की जाती है। साथ ही चोरी गई पंजी 2 पुलिस द्वारा बरामद करने के बावजूद उसे रिलीज करने का पहल भी अबतक नहीं किया गया है। जिससे आम रैयत काफी परेशान रहते हैं। वही मौजा धरमू के खाता नंबर 132, प्लॉट नंबर 155 के सार्वजनिक तालाब को भी भरवाने में अंचल कार्यालय द्वारा भू माफियाओं को पूरा मदद किया गया।
क्या कहते है अपर समाहर्ता
इस संबंध में एडिशनल कलेक्टर राकेश रौशन ने कहा कि मामला को गंभीरता से जांच किया जाएगा। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले के ऊपर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मेरे कार्यकाल के दौरान एक भी भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा सरकारी व सार्वजनिक जमीन से अवैध दखल व जमाबंदी को निरस्त करते हुए कार्यवाई की जाएगी।
आवेदन में गोपाल पांडे, गजेंद्र कुमार, नीलू देवी, नंद राम, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, दिलीप राम समेत कई ग्रामीणों का नाम शामिल है।
जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो, दोषियों पर दर्ज हो एफआईआर
जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो, दोषियों पर दर्ज हो एफआईआर - दीपक प्रकाश
राज्य सरकार अध्यक्ष को करे बर्खास्त, सीबीआई जांच की करे अनुशंसा
कांग्रेस की मंहगाई रैली नौटंकी
राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कर रही कमजोर,मानवाधिकारों का हो रहा है हनन
जेपीएससी भ्रस्टाचार मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज जम कर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपीएससी को अनियमितता, भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बताया।
कहा कि जेपीएससी भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गयी है। उन्होंने 49 में से अधिकांश साहेबगंज ,लोहरदगा सेंटर के छात्रों को असफल घोषित किये जाने पर कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और छात्रों के संघर्ष की जीत है।
उन्होंने कहा कि गड़बड़ी व्यापकता में हुई है इसलिए नियमावली 30 के अनुसार सभी का ओएमआर सीट प्रकाशित किया जाए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
श्री प्रकाश ने कहा जिनके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि चेयरमैन जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए चेयरमैन को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी के पीछे कई बड़े लोगों का हांथ है। पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। राज्य सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा करे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेप्रारम्भ से इस बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़को पर आवाज बुलंद किया है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पार्टी शामिल हुई किन्तु सरकार पोल खुल न जाये इसलिए विधायक और छात्रों पर लाठी चार्ज कर आवाज को दबाने की कोशिश की। कांग्रेस झामुमो के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार का समर्थन करते रहे। आज उनकी कलई खुल गयी, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
*संवैधानिक संस्थाओं पर जानबूझ कर ग्रहण लगा बैठी है हेमन्त सरकार*
वहीं श्री प्रकाश ने कहा कि 23 महीने की सरकार में 33 सौ बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए, बहन बेटी महिला आयोग में अपनी आवाज नहीं उठा सके ।क्योंकि सरकार महिला आयोग का गठन नहीं कर रही है। मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, बाल संरक्षण आयोग का गठन नहीं हुआ है जबकि महाराष्ट के बाद सर्वाधिक मानव तस्करी के मामले झारखंड से है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल नहीं चाहती है कि राज्य सरकार की पोल इन संस्थाओं से उजागर हो सके।
*मंहगाई पर कांग्रेस कर रही है विधवा विलाप, देश में सर्वाधिक मंहगाई कांग्रेस शासित राजस्थान में*
कांग्रेस के महंगाई रैली के मुद्दे पर श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेसी नेता मंहगाई के सवाल पर नहीं बल्कि राजस्थान घूमने गए हैं। कांग्रेस शासित राजस्थान में सबसे ज्यादा मंहगागाई की मार है। सबसे ज्यादा मंहगी बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स राजस्थान में ही वसूली जाती है। कांग्रेस के नेता विधवा विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में मंहगाई कम करने के बजाए सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं। डीजल पेट्रोल पर वैट घटाकर कीमतें कम करने की जिम्मेवारी निर्वहन करना छोड़ ड्रामेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस को आमजन से थोड़ा भी मतलब नहीं है। राज्य की सरकार जनविरोधी सरकार है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमित सिंह उपस्थित थें।
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट राशि बीडीओ को मिली
*मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट राशि बीडीओ को मिली*
*टूर्नामेंट के आयोजक होंगे बीईईओ*
*_अभिषेक कुमार_*
*_प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग ने सभी बीडीओ को राशि उप आवंटित किया है। एक प्रखंड को न्यूनतम 10000 और अधिकतम ₹70000 तक भेजने का प्रावधान है_*।
*_खेल पदाधिकारी ने पंचायतों की संख्या के हिसाब से प्रखंडों को राशि तीन दिसंबर को ही उपलब्ध कराया है। राशि बीडीओ के नाम जारी किया गया लेकिन प्रतियोगिता के आयोजन की जवाबदेही उपायुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया है। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत खेल शिक्षकों को आयोजन में लगाया है_*।
*_उत्तर प्रतियोगिता पंचायत स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर आयोजित की जानी थी। सदर प्रखंड के मात्र दो पंचायत में पंचायत स्तरीय मैच कराए गए और उसके बाद वहां से चयनित टीम को प्रखंड मुख्यालय में खेलने के लिए भेजा गया!शेष पंचायतों में पंचायत स्तरीय आयोजन किया ही नहीं गया। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्ग के लिए निर्धारित थी। 10 दिसंबर तक प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अभी तक चुरचू, पदमा और विष्णुगढ़ सहित चार प्रखंड में बालिकाओं के टीम के शामिल होने की सूचना है_*।
*_प्रखंड स्तर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता हजारीबाग मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला से चयनित टीम को जोनल स्तर की प्रतियोगिता और वहां से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाना है। आयोजन ने फुटबॉल के प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया है_*।
*बीडीओ को भेजी गई राशि*
प्रखंड राशि
सदर 23000
चुरचू 10160
विष्णुगढ़ 27600
बड़कागांव 26450
इचाक 18400
क.सांडी 20700
केरेडारी 18400
बरही 23000
प्रखंड राशि
चौपारण 29900
बरकट्ठा 19550
पदमा 10160
टाटीझरिया 10160
डाड़ी 16100
कटकमदाग 12650
दारू 10160
चलकुशा 10160
आजादी के 75 वर्ष बीतने के बाद डाडीघाघर का गांव होगा रौशन
डाडीघाघर के सुदूरवर्ती गांवो में जल्द आपूर्ति की जाएगी बिजली
आजादी के 75 वर्ष बाद गांव होगा रौशन - जेई अमित कुमार
(अभिषेक कुमार)
इचाक,
प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती व जंगलों के बीच बसा डाडीघाघर पंचायत आज भी मूलभूत सुविधाओं से मजरूम है। लेकिन स्थानीय समाजसेवी और मीडिया की सक्रियता से आजादी के 75 वर्षों बाद यह गांव में अब बिजली पहुंचेगी तथा गांव रौशन होगा। बताते चले कि ग्राम गरडीह एवं बभनी टोला लुकईया में बिजली बहाल को लेकर कौंसिल के जिला अध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश कुमार हेम्ब्रोम के द्वारा लगातार लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था वहीं मीडियाकर्मियों ने भी प्रमुखता से लगातार क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों एवं समस्याओं को उठाते आए। जिसका परिणाम ग्रामीणों को दिखने लगा है। बिजली विभाग के विद्युत महाप्रबंधक राकेश कुमार एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को भलीभांति समझ कर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के कनिय अभियंता अमित कुमार शर्मा को निर्देशित किया। इधर शुक्रवार को जे ई अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में डाडी घाघर के विभिन्न गांव का सर्वे किया गया, जो गांव आज तक अंधेरे की तले में जी रहा था। बता दे की आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस गांव में आज भी लोग दिये के सहारे रात गुजारते हैं। लोकतंत्र के बावजूद बिजली नहीं पहुंचने वाला व सिस्टम का दंश झेल रहा यह गांव अब कुछ ही दिनों में जगमगा उठेगा। कनीय अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ यह क्षेत्र डाडी घागर पंचायत के गरडीह, बभनी, लुकईया समेत अंधेरे में जी रहा गांव में जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल किया जाएगा। जिसे लेकर सर्वेक्षण कर लिया गया है। गांव का जायजा लेने के बाद विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरकट्ठा की ओर से बिजली का तार गांव तक पहुंचाया जाएगा। कुछ ही दिनों में प्राक्कलन तैयार कर बिजली आपूर्ति की जाएगी। साथ ही उचित स्थल पर ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इधर समस्याओं के लिए हमेशा संवेदनशील रहने वाले काउंसिल के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार हेंब्रोम ने बताया कि गांव तक बिजली पहुंच पाना ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि विद्युत की समस्या को लेकर लगातार मुखर रहने का परिणाम दिख रहा है। विद्युत की मांग को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाने का काम किया हूं। अगर विद्युत विभाग गांव के प्रति सजग दिखते हैं तो जल्द ही हमारा गांव रौशन दिखेगा और हर घरों में बल्ब की रौशनी से ग्रामीणों की चेहरे पर मुस्कान दिखेगी। श्री हैंबरोम ने गांव के प्रति समर्पित रहने वाले समाजसेवी, मीडिया कर्मी और विभाग का आभार व्यक्त किया है। बिजली विभाग के सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दिखा और उनके मन में एक आस नजर आ रहा था कि हमारा गांव शायद अब रोशन हो पाएगा। सर्वे के दौरान मौके पर गरडीह निवासी मोहन सोरेन, तुलसी टुडू ,मोहम्मद कादिर ,हुसैनी मियां, सुरेश टुडू,सुरेंद्र मरांडी, छोटन सिंह, नरेश सोरेन सुरेंद्र सिह, एवं अन्य दर्जनों ग्रामीण शामिल थे l
बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल
बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल, प्रतिबंधित जीएम भूमि करते हैं सेल
पंजी टू चोरी के आरोपी और भू माफिया के बीच घिरा रहता है बंदोबस्त कार्यालय
हजारीबाग
किसी भी भू स्वामित्व को उनके भूखंडों पर स्थापित रहने, आम गैरमजरूआ खाते की भूमि को संरक्षित रखने और सरकारी संपत्ति को पारदर्शिता के साथ सरकार के लेखा-जोखा अभिलेख दर्ज करने को लेकर भू राजस्व व बंदोबस्त कार्यालय की अहम भूमिका होती है। लेकिन हजारीबाग जिला समेत विभिन्न क्षेत्रों में तालाब, कुऑ, मठ- मंदिर, झील व अन्य सार्वजनिक भूखंडों पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा करने तथा वास्तविक रैयत के जगह पर कथित लोगो का नाम दर्ज कर बंदोबस्त करने के कई मामला प्रकाश में आया है। कहीं पोखर (तालाब) को किसी निजी व्यक्ति के नाम से बंदोबस्त कर दिया गया है तो किसी सार्वजनिक मंदिर के भूखंड को ही भू माफिया के नाम से खाता खोल दिया गया है। हद तो तब हो गई जब बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी द्वारा अपने नाम से ही जीएम प्रतिबंधित सूची के जमीन का खाता खोल लिया गया है। इस पूरे प्रकरण में बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। बताते चले की केदला मौजा में दैनिक परिमाप निरीक्षकों पर रैयतों द्वारा कई आरोप लगाया गया है, जिसका अबतक कोई जांच नहीं हो पाया है। वहीं माण्डु प्रखण्ड के कोतरे व बाराघुट्टू मौजा के गैर मजरूवा प्रतिबंधित भूमि को कार्यालय कर्मी द्वारा खुद के नाम से ही खाता खोले जाने का मामला प्रकाश में आया है. जो जांच का विषय हैं। बंदोबस्त कार्यालय द्वारा ईचाक प्रखण्ड में गैर मजरूवा खाता (तालाब) की प्रतिबंधित प्लाट को बदल कर भू माफिया के हाथो जमीन को बिक्री करवाने मे सहयोग करने के लिए पुरे व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे कई मामलों में संलिप्त कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। उसी प्रकार चौपारण में एक मंदिर की भूमि को किसी खास समुदाय के नाम से खाता खोला गया,जो जांच के दायरे में है। इधर मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार भूमाफिया के इशारे पर तजदीक एवं खाना पूर्ति शिविर में मनचाहे कर्मियों को प्रतिनियुक्त तथा शिविर का गठन किया जा रहा। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कार्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मी भ्रष्टाचार के गंगोत्री में पुरी तरह डुबकी लगा रहे हैं जिसका खामियाजा वास्तविक भू स्वामित्व और सरकार को भुगतना पड़ सकता है। भ्रष्टाचार की सीमा इस हद तक पार हो चुकी हैं की कार्यालय के इर्द गिर्द पंजी टू चोरी में संलिप्त अपराधी, दलाल और भूमाफिया जमे दिखते हैं। इचाक थाना कांड संख्या 120/19 के मुख्य आरोपी और उनके सागिर्दो को लगातार कार्यालय में जमे रहना, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी संपति को हड़पने और बहुमूल्य भूमि पर इन सभी की गिद्ध दृष्टि बनी रहने के कारण आम अवाम को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन मुद्दों पर आरटीआइ करने वाले को सूचना की जानकारी ना देकर आवेदक को आवेदन वापस लेने का दबाव कार्यालय कर्मी द्वारा किया जाता हैं। जिसका खुलासा आरटीआई के सक्रिय सदस्य ने किया है। हजारीबाग में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि बंदोबस्त कार्यालय में रात्रि 8:00 बजे तक तथा रविवार को भी कार्य किया जाता है। अब कितना सही काम होता है या गलत यह तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा। बंदोबस्त कार्यालय हजारीबाग के पदाधिकारी व कर्मियों की ऐसी रवैया के कारण भूस्वामियों के बीच रोष व्याप्त है।
क्या कहते है बंदोबस्त पदाधिकारी
बंदोबस्त पदाधिकारी महेश कुमार संथालिया से जब इस प्रकरण पर झारखंड जागरण के संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मी द्वारा खुद के नाम से खाता खोला गया है तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है। इचाक के प्लॉट बदलने के मामला को लेकर बताया कि जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है, चौपारण में गलत तरीके से खोले गए खाता को रद्द करते हुए सुधार किया गया है। चार लाख से अधिक खाते खुले हुए हैं अगर इन किन कारणों से कहीं गड़बड़ी हुई है तो संज्ञान में आते ही उस पर कार्रवाई करते हुए सुधार किया जाएगा। मैं अपने कार्यों के प्रति सजग हूं। जितना संभव हो सके व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर रहूंगा। रही बात देर रात और रविवार तक कार्यालय में काम करने का तो हमारे पास स्टाफ और समय का अभाव है। जिस कारण अतिरिक्त समय पर काम करना पड़ रहा है। अभी फाइनल पब्लिकेशन नहीं हुआ है, जिसमें बहुत सुधार बाकी है। धीरे धीरे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा का सिपाही था और आज भी समर्पित हूं - अमित
भाजपा का सिपाही था और पार्टी के लिए समर्पित हूँ - अमित कुमार यादव
बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कार्यकर्ताओं साथ किया बैठक
इचाक
प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा प्रांगण में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता शम्भू ठाकुर व संचालन सांसद के विद्युत विभाग प्रतिनिधि हरिहर मेहता ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का सिपाही था और अभी भी समर्पित हूँ। भाजपा के संगठन के बल पर ही जीत हासिल किया हूँ। पार्टी में विधिवत आने की कुछ औपचारिकताएं है। जब तक पुरी नही होती तब तक भाजपा में शामिल नही हो सकता। विधायक श्री यादव ने कहा कि हमें यदि दूसरा दल में जाना होता तो राज्यसभा सांसद चुनाव में प्रस्तावक नही बनता। मैं जो भी कर रहा हूँ आपलोगों के राय से ही कर रहा हूं। रह गयी बात विकास की तो सिर्फ विधायक मद से ही विकास नही होता। राज्य सरकार कहती है कि अभी कोरोना काल है। बजट नही है, राज्य सरकार विकास के प्रति संवेदनशील नही है। निर्णय लेने की क्षमता नही है। इससे अच्छा शासन रघुवर दास चलाया था। जो निर्णय ले सकता था। आज सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे कोई काम नही होता, अधिकारी के पास बोलने पर ओ धारा 353 की धमकी देता है, तो हमारे पास भी 354 है। हम इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, भाजपा पूर्वी मण्डल के महामंत्री राजकुमार राम, पश्चिमी मण्डल महामंत्री अनिरुद्ध उपाध्याय, अनुसूचित जन जाती मोर्चा नेता रमेश हेमरोम, युवा मोर्चा के छत्रधारी मेहता, राजू मिश्रा, जिला युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री नन्दू मेहता, नवलेश कुमार, दीपक गिरी, वशिष्ट दास, रजनी शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, बबिता देवी, विनय सिंह, मुकेश उपाध्याय, दीपक यादव, मुखिया परमेश्वर राम, ज्ञानी साव, शंकर सोनी, ब्रजेश सिन्हा, दयाननद यादव, पूर्व बीस उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, बंगाली मेहता, विकास पांडेय, रामचंद्र दुबे, छोटन यादव, गजेंद्र प्रजापति, मनोज सिंह, संजय मेहता, सत्येद्र यादव, बबलू विश्वकर्मा, उर्मिला पांडेय, नीलू देवी, सुनीता देवी, रामप्रकाश मेहता, अनिल सिंह, पारसनाथ यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश कुमार, धनेश्वर राणा, पंकज कुमार दास, महेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार मेहता, द्वारिका प्रजापति, यदुनाथ मेहता,अब्दुल मजीद हुसैन, निराश देवी, राज कुमार मेहता, मुनेंद्र प्रसाद मेहता, उमेश गिरी, महेश साव, विजय दास, बलराम महतो, उमेश रवानी, जगरनाथ यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, संतोष ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मण्डल मंत्री दयाननद यादव ने किया
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...