मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट राशि बीडीओ को मिली

*मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट राशि बीडीओ को मिली* *टूर्नामेंट के आयोजक होंगे बीईईओ*
*_अभिषेक कुमार_* *_प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग ने सभी बीडीओ को राशि उप आवंटित किया है। एक प्रखंड को न्यूनतम 10000 और अधिकतम ₹70000 तक भेजने का प्रावधान है_*। *_खेल पदाधिकारी ने पंचायतों की संख्या के हिसाब से प्रखंडों को राशि तीन दिसंबर को ही उपलब्ध कराया है। राशि बीडीओ के नाम जारी किया गया लेकिन प्रतियोगिता के आयोजन की जवाबदेही उपायुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया है। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत खेल शिक्षकों को आयोजन में लगाया है_*। *_उत्तर प्रतियोगिता पंचायत स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर आयोजित की जानी थी। सदर प्रखंड के मात्र दो पंचायत में पंचायत स्तरीय मैच कराए गए और उसके बाद वहां से चयनित टीम को प्रखंड मुख्यालय में खेलने के लिए भेजा गया!शेष पंचायतों में पंचायत स्तरीय आयोजन किया ही नहीं गया। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्ग के लिए निर्धारित थी। 10 दिसंबर तक प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अभी तक चुरचू, पदमा और विष्णुगढ़ सहित चार प्रखंड में बालिकाओं के टीम के शामिल होने की सूचना है_*। *_प्रखंड स्तर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता हजारीबाग मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला से चयनित टीम को जोनल स्तर की प्रतियोगिता और वहां से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाना है। आयोजन ने फुटबॉल के प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया है_*। *बीडीओ को भेजी गई राशि* प्रखंड राशि सदर 23000 चुरचू 10160 विष्णुगढ़ 27600 बड़कागांव 26450 इचाक 18400 क.सांडी 20700 केरेडारी 18400 बरही 23000 प्रखंड राशि चौपारण 29900 बरकट्ठा 19550 पदमा 10160 टाटीझरिया 10160 डाड़ी 16100 कटकमदाग 12650 दारू 10160 चलकुशा 10160

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...