Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल
बंदोबस्त कार्यालय का अनोखा खेल, प्रतिबंधित जीएम भूमि करते हैं सेल
पंजी टू चोरी के आरोपी और भू माफिया के बीच घिरा रहता है बंदोबस्त कार्यालय
हजारीबाग
किसी भी भू स्वामित्व को उनके भूखंडों पर स्थापित रहने, आम गैरमजरूआ खाते की भूमि को संरक्षित रखने और सरकारी संपत्ति को पारदर्शिता के साथ सरकार के लेखा-जोखा अभिलेख दर्ज करने को लेकर भू राजस्व व बंदोबस्त कार्यालय की अहम भूमिका होती है। लेकिन हजारीबाग जिला समेत विभिन्न क्षेत्रों में तालाब, कुऑ, मठ- मंदिर, झील व अन्य सार्वजनिक भूखंडों पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा करने तथा वास्तविक रैयत के जगह पर कथित लोगो का नाम दर्ज कर बंदोबस्त करने के कई मामला प्रकाश में आया है। कहीं पोखर (तालाब) को किसी निजी व्यक्ति के नाम से बंदोबस्त कर दिया गया है तो किसी सार्वजनिक मंदिर के भूखंड को ही भू माफिया के नाम से खाता खोल दिया गया है। हद तो तब हो गई जब बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी द्वारा अपने नाम से ही जीएम प्रतिबंधित सूची के जमीन का खाता खोल लिया गया है। इस पूरे प्रकरण में बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। बताते चले की केदला मौजा में दैनिक परिमाप निरीक्षकों पर रैयतों द्वारा कई आरोप लगाया गया है, जिसका अबतक कोई जांच नहीं हो पाया है। वहीं माण्डु प्रखण्ड के कोतरे व बाराघुट्टू मौजा के गैर मजरूवा प्रतिबंधित भूमि को कार्यालय कर्मी द्वारा खुद के नाम से ही खाता खोले जाने का मामला प्रकाश में आया है. जो जांच का विषय हैं। बंदोबस्त कार्यालय द्वारा ईचाक प्रखण्ड में गैर मजरूवा खाता (तालाब) की प्रतिबंधित प्लाट को बदल कर भू माफिया के हाथो जमीन को बिक्री करवाने मे सहयोग करने के लिए पुरे व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे कई मामलों में संलिप्त कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। उसी प्रकार चौपारण में एक मंदिर की भूमि को किसी खास समुदाय के नाम से खाता खोला गया,जो जांच के दायरे में है। इधर मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार भूमाफिया के इशारे पर तजदीक एवं खाना पूर्ति शिविर में मनचाहे कर्मियों को प्रतिनियुक्त तथा शिविर का गठन किया जा रहा। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कार्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मी भ्रष्टाचार के गंगोत्री में पुरी तरह डुबकी लगा रहे हैं जिसका खामियाजा वास्तविक भू स्वामित्व और सरकार को भुगतना पड़ सकता है। भ्रष्टाचार की सीमा इस हद तक पार हो चुकी हैं की कार्यालय के इर्द गिर्द पंजी टू चोरी में संलिप्त अपराधी, दलाल और भूमाफिया जमे दिखते हैं। इचाक थाना कांड संख्या 120/19 के मुख्य आरोपी और उनके सागिर्दो को लगातार कार्यालय में जमे रहना, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी संपति को हड़पने और बहुमूल्य भूमि पर इन सभी की गिद्ध दृष्टि बनी रहने के कारण आम अवाम को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन मुद्दों पर आरटीआइ करने वाले को सूचना की जानकारी ना देकर आवेदक को आवेदन वापस लेने का दबाव कार्यालय कर्मी द्वारा किया जाता हैं। जिसका खुलासा आरटीआई के सक्रिय सदस्य ने किया है। हजारीबाग में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि बंदोबस्त कार्यालय में रात्रि 8:00 बजे तक तथा रविवार को भी कार्य किया जाता है। अब कितना सही काम होता है या गलत यह तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा। बंदोबस्त कार्यालय हजारीबाग के पदाधिकारी व कर्मियों की ऐसी रवैया के कारण भूस्वामियों के बीच रोष व्याप्त है।
क्या कहते है बंदोबस्त पदाधिकारी
बंदोबस्त पदाधिकारी महेश कुमार संथालिया से जब इस प्रकरण पर झारखंड जागरण के संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मी द्वारा खुद के नाम से खाता खोला गया है तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है। इचाक के प्लॉट बदलने के मामला को लेकर बताया कि जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है, चौपारण में गलत तरीके से खोले गए खाता को रद्द करते हुए सुधार किया गया है। चार लाख से अधिक खाते खुले हुए हैं अगर इन किन कारणों से कहीं गड़बड़ी हुई है तो संज्ञान में आते ही उस पर कार्रवाई करते हुए सुधार किया जाएगा। मैं अपने कार्यों के प्रति सजग हूं। जितना संभव हो सके व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर रहूंगा। रही बात देर रात और रविवार तक कार्यालय में काम करने का तो हमारे पास स्टाफ और समय का अभाव है। जिस कारण अतिरिक्त समय पर काम करना पड़ रहा है। अभी फाइनल पब्लिकेशन नहीं हुआ है, जिसमें बहुत सुधार बाकी है। धीरे धीरे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा का सिपाही था और आज भी समर्पित हूं - अमित
भाजपा का सिपाही था और पार्टी के लिए समर्पित हूँ - अमित कुमार यादव
बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कार्यकर्ताओं साथ किया बैठक
इचाक
प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा प्रांगण में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता शम्भू ठाकुर व संचालन सांसद के विद्युत विभाग प्रतिनिधि हरिहर मेहता ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का सिपाही था और अभी भी समर्पित हूँ। भाजपा के संगठन के बल पर ही जीत हासिल किया हूँ। पार्टी में विधिवत आने की कुछ औपचारिकताएं है। जब तक पुरी नही होती तब तक भाजपा में शामिल नही हो सकता। विधायक श्री यादव ने कहा कि हमें यदि दूसरा दल में जाना होता तो राज्यसभा सांसद चुनाव में प्रस्तावक नही बनता। मैं जो भी कर रहा हूँ आपलोगों के राय से ही कर रहा हूं। रह गयी बात विकास की तो सिर्फ विधायक मद से ही विकास नही होता। राज्य सरकार कहती है कि अभी कोरोना काल है। बजट नही है, राज्य सरकार विकास के प्रति संवेदनशील नही है। निर्णय लेने की क्षमता नही है। इससे अच्छा शासन रघुवर दास चलाया था। जो निर्णय ले सकता था। आज सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे कोई काम नही होता, अधिकारी के पास बोलने पर ओ धारा 353 की धमकी देता है, तो हमारे पास भी 354 है। हम इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, भाजपा पूर्वी मण्डल के महामंत्री राजकुमार राम, पश्चिमी मण्डल महामंत्री अनिरुद्ध उपाध्याय, अनुसूचित जन जाती मोर्चा नेता रमेश हेमरोम, युवा मोर्चा के छत्रधारी मेहता, राजू मिश्रा, जिला युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री नन्दू मेहता, नवलेश कुमार, दीपक गिरी, वशिष्ट दास, रजनी शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, बबिता देवी, विनय सिंह, मुकेश उपाध्याय, दीपक यादव, मुखिया परमेश्वर राम, ज्ञानी साव, शंकर सोनी, ब्रजेश सिन्हा, दयाननद यादव, पूर्व बीस उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, बंगाली मेहता, विकास पांडेय, रामचंद्र दुबे, छोटन यादव, गजेंद्र प्रजापति, मनोज सिंह, संजय मेहता, सत्येद्र यादव, बबलू विश्वकर्मा, उर्मिला पांडेय, नीलू देवी, सुनीता देवी, रामप्रकाश मेहता, अनिल सिंह, पारसनाथ यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश कुमार, धनेश्वर राणा, पंकज कुमार दास, महेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार मेहता, द्वारिका प्रजापति, यदुनाथ मेहता,अब्दुल मजीद हुसैन, निराश देवी, राज कुमार मेहता, मुनेंद्र प्रसाद मेहता, उमेश गिरी, महेश साव, विजय दास, बलराम महतो, उमेश रवानी, जगरनाथ यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, संतोष ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मण्डल मंत्री दयाननद यादव ने किया
पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण रोस्टर हुआ तय
पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण रोस्टर हुआ तय
इचाक में जिला परिषद एक,मुखिया दस एवं पंसस में तेरह महिलाओं के साथ महिला प्रमुख को मिला आरक्षण
अभिषेक कुमार
इचाक
त्रिस्तरिय ग्राम पंचायत चुनाव 2021 को लेकर संभावित उम्मीदवारों के लिए आरक्षण रोस्टर की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में मुखिया पद के लिए 10 महिला एवं 23 पंचायत समिति में से 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि जिला परिषद की दो सीट में इचाक पूर्वी को अन्य पिछड़ी जाति की महिला एवं पशिचमी सीट अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य और प्रमुख पद के लिए अनुसूचित महिला आरक्षित किया गया है।
19 पंचायत में 10 होगी महिला मुखिया -
इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में मुखिया पद के लिए जो आरक्षण तय किया गया है उसमें चंपानगर नावाडीह पंचायत अनुसूचित जाति महिला , डुमरौन में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , गोबर बंदा में अनारक्षित अन्य , हदारी पंचायत में अनुसूचित जाति अन्य ,
बरियठ में अनारक्षित महिला, बोंगा में अनारक्षित अन्य, कारीमाटी में अनारक्षित महिला, कुरहा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला , परासी में अनारक्षित अन्य ,पुराना इचाक में अनारक्षित महिला ,बरकाकला में अनुसूचित जाति अन्य ,बरका खुर्द में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ,डाडी घाघर मे अनारक्षित अन्य, डाढा में अनारक्षित महिला , दरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, देवकुली में अनुसूचित जाति महिला, मंगूरा में अनारक्षित महिला , करियातपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य
एवं अलॏंजा खुर्द पंचायत में अनारक्षित अन्य जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
23 पंचायत समिति में 13 होंगी महिलाएं -
इचाक प्रखंड के 19 पंचायतों में पंचायत समिति के लिए 23 सीट है। जिसमे 13 सीट में विभिन्न जाति की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ पाएगी, जिसमे चंपानगर पंचायत के भाग एक मे अनुसूचित जाति महिला , भाग दो में अनारक्षित अन्य , डुमरौंन पंचायत के भाग एक में अनुसूचित जाति महिला , भाग दो अनारक्षित अन्य , गोबरबन्दा पंचायत में अनारक्षित अन्य , हदारी में अनुसूचित जाति अन्य , बरियठ में अनारक्षित महिला , बोंगा में अनारक्षित महिला , क़ुरहा में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , परासी में अनारक्षित अन्य , पुराना इचाक में अनारक्षित महिला , बरकाकला में अनुसूचित जाति महिला , बरकाखुर्द में अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य , डाडीघाघर में अनुसूचित जनजाति महिला , डाढ़ा में अनुसूचित जाति अन्य , दरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला , देवकुली पंचायत के भाग एक में अनारक्षित महिला , भाग दो में अनारक्षित अन्य, मंगुरा भाग एक मे अनारक्षित महिला , भाग दो अनारक्षित महिला , करियातपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं अलौजा पंचायत में अनारक्षित अन्य जाति के लिए आरक्षित किया गया है ।
पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगो का गठन
आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन
निर्वाचन कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश।
आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द ने बताया कि नोडल पदाधिकारियों का मनोयन के साथ उनके सहायतार्थ एवं निर्वाचन कार्यों के त्वरित सम्पादन हेतु सहायक नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक/सहायक/तकनीकी कर्मी आदि को संबद्ध करते हुए कोषांगों का गठन किया गया है।
गठित कोषांगों में कर्मियों का पृथक पृथक डाटाबेस तैयार करने, मतदान कर्मियों की नियुक्ति, मतदान दल के गठन, पदाधिकारियों/कर्मियों की सूची संकलन एवं कम्प्यूटरीकरण हेतु कार्मिक कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी-अरविन्द कुमार, स्थापना उप समाहर्ता बनाये गये हैं। कर्मिक कोषांग, निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले मतदान एवं मतगणना सातग्रियों/प्रपत्रों का आकलन, मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची का विखण्डन एवं मतदान कार्य हेतु कार्यकारी प्रति तैयार करने, मतदान सामग्रियों का पैकेट तैयार करने हेतु सामग्री का गठन किया गया है सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रिय व्रत नारायण सिंह, जिला योजना पदािधकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार सम्बद्ध मतदान कर्मियोें एवं पदधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण, प्रशिक्षणों से संबंधित कैलेण्डर का निर्माण, कमियों को मतपेटिका मॉक पॉल, मतपेटिका की तैयारी, जोनल, सेक्टर एवं दण्ज्ञाधिकारियों एवं बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी के रूप में विनोद कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी को बनाया गया है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था एवं आचार संहिता संधारण के लिए विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को बनाया गया है। मतपोटिकाओं की आवश्यकता, आकलन एवं उपलब्धता तथा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मतपेटिका कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों के आगमन, वाहन, भ्रमण तथा सुरक्षा आदि के लिए प्रेक्षक कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी राकेश रौशन, अपर समाहर्ता को बनाया गया है। मतपत्रों विच्छेदन, वितरण एवं पेपरसील से संबंधित कार्यों के लिए मतदपत्र कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्यों में वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार जिला परिवाहन पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का संधारण, जांच आदि कार्यों के लिए निर्वाचन व्यय कोषांग के नोडल अधिकारी के रूप में प्रदीप तिग्गा, अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्य मंे मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने, कर्मियों तथा पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र आदि के लिए कम्प्यूटराईजेशन कोषांग जिनके नोडल रितु राज सहा. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी महत्वपूर्ण खबरों, सूचनाओं के मीडिया कवरेज तथा प्रेस कान्फ्रेंस हेतु मीडिया कोषांग जिनके नोडल पंचानन उरांव जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह कार्यपालक दण्डाधिकारी हजारीबाग तथा नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में राकेश रौशन, अपर समाहर्ता हजारीबाग को बनाया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का समय-समय पर समीक्षा कर अवगत कराने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के साथ ही अपने-अपने कोषांगों में योगदान देने व कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया है। समय-समय पर उपायुक्त द्वारा कोषांगों में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।
पंचायत चुनाव की जल्द बजने वाली है डुगडुगी
झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर जल्द बजने वाली है डुगडुगी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए चुनाव चिह्न
रांची:
झारखंड निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक पदों के लिए स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। ये चिह्न ऐसे हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी निबंधित या मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य दल को आवंटित नहीं हैं। पंचायत चुनाव में चूड़ियां से लेकर कान की बालियां तथा नेल कटर से लेकर पेंसिल शार्पनर आदि तक चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के मुखिया और ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रत्येक श्रेणी में 24-24 स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को वर्णमाला के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। 24 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर सभी पदों के चुनाव के लिए आवंटित किए जा सकेंगे।
जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूड़ियां, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, बैटरी टार्च, कंप्यूटर माउस, बेंच, घन, बिस्कुट, हीरा, बक्सा, डोली, ईंटें, ड्रिल मशीन, बाल्टी, बिजली का खंभा, कैमरा, बांसुरी, कारपेट, फव्वारा, सीसीटीवी कैमरा, कीप।
पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
अलमारी, चप्पल, बेबी वाकर, चिमटी, बल्ला, कलर ट्रे और ब्रुश, मोतियों के हार, चारपाई, साइकिल पंप, कप और प्लेट, ब्लैक बोर्ड, डीजल पंप, डबल रोटी, द्वार घंटी, ब्रीफकेस, डंबल्स, केक, लिफाफा, कैन, फुटबाल, कैरम बोर्ड, फ्राक, जंजीर, गन्ना किसान।
*ग्राम पंचायत के मुखिया पद के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।*
सेब, शतरंज बोर्ड, गुब्बारा, कोट, बल्लेबाज, कंप्यूटर, बेल्ट, क्रेन, दूरबीन, कटिंग प्लायर, आदमी व पाल युक्त नौका, डिश एंटिना, ब्रेड टोस्टर, दरवाजे का हैंडल, ब्रुश, कान की बालियां, कैलकुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, शिमला मिर्च, फुटबाल खिलाड़ी, फूलगोभी, फ्राइंग पैन, चक्की, गैस सिलेंडर।
*ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।*
गैस चूल्हा, कड़ाही, कांच का गिलास, नाशपाती, हरी मिर्च, कलम की निब सात किरणों के साथ, टोप, पेंसिल शार्पनर, हेलमेट, पेट्रोल पंप, आइसक्रीम, अनानास, कटहल, प्लेट स्टैंड, भिंडी, पंचिंग मशीन, कुंडी, अंगूठी, लूडो, रूम कूलर, माचिस की डिब्बी, सेफ्टी पिन, नेल कटर, कैंची
सुरक्षित चुनाव चिह्न (सभी पदों के लिए)।
उपहार, पैंट, ग्रामोफोन, मटर, हाथ गाड़ी, पेन-स्टैंड, हेडफोन, पेंडुलम, हाकी और बाल, फोन चार्जर, पानी गर्म करने का राड, करनी, केतली, हांडी, लेडी पर्स, रेजर, लेटर बाक्स, रोड रोलर, लंच बाक्स, रूम हीटर, माइक, आरी, गले की टाई, सिलाई की मशीन।
भारतीय धर्म और संस्कृति के लिए आज का दिन बहुत है खास
विश्व में भारतीय धर्म और संस्कृति का छाप
शिकागो में स्वामी विवेकानंद:
11 सितंबर 1893 को शिकागो में जब आयोजित विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति और दर्शन की विशिष्टता रखते हुए ऐसी छाप छोड़ी, जिसके बाद पूरा विश्व भारतीय संस्कृति को लोहा माना। उन्होंने अपने व्याख्यान में धर्म और राष्ट्र की व्याख्या करते हुए कहा ‘मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से संबंध रखता हूं, जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति दोनों सिखाया है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे राष्ट्र से हूं, जिसने सभी धर्म और सभी देशों के शरणार्थियों को शरण दी।’
11 सितंबर से 27 सितंबर तक 17 दिनों चलने वाले विश्व धर्म महासभा में गेरुआ वस्त्रधारी 25 वर्षीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने छह व्याख्यान दिये। उनमें शून्य पर दिया गया उनका व्याख्यान सुनकर पूरी दुनिया हैरान थी। उन्होंने धर्म के असली स्वरूप को पहचानने की जरूरत बताते हुए आगाह किया कि धर्म के नाम पर दुनिया में सबसे अधिक रक्तपात हुआ। कट्टरता और सांप्रदायिकता को उन्होंने मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कह सहनशीलता का विचार पूरब के देशों से आया और दुनिया में फैला। उन्होंने धर्मसभा की महत्ता बताते हुए गीता के उपदेश का उल्लेख किया- जो भी मुझ तक आता है, चाहे वह कैसा भी हो, मैं उस तक पहुंचता हूं। लोग अलग-अलग रास्ते चुनते हैं, परेशानियां उठाते हैं लेकिन आखिर में मुझ तक पहुंचते हैं।
सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वे कुछ सप्ताह पहले ही वहां पहुंच गए थे। 31 मई 1893 को मुंबई से विदेश यात्रा की शुरुआत करते हुए वे जापान पहुंचे। जापान में नागासाकी, कोबे, योकोहामा, ओसाका, क्योटो और टोक्यो का दौरा किया। इसके बाद चीन और कनाडा होते हुए अमेरिका के शिकागो शहर पहुंचे। अमेरिका की सर्दी सहन करने के लिए स्वामी जी के पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे और न ही सुविधाएं जुटाने के लिए धनराशि। काफी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने वह समय गुजारा लेकिन जैसे ही उन्होंने धर्मसभा में अपने विचार रखे, सभी को अहसास हो गया कि विचार के रूप में भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।
अन्नपूर्णा देवी ने इचाक क्षेत्र का किया भ्रमण
अन्नपूर्णा देवी ने बुढ़िया मंदिर में टेका माथा, इचाक क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याओं से हुई रूबरू
राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना हमारी पहली प्राथमिकता - अन्नपूर्णा कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को इचाक के प्रसिद्ध स्थल बुढ़िया माता मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर पूनाई में पूजा अर्चना कर सर्व मंगल कामना की प्रार्थना की। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने इचाक मोड़ में उनका भव्य स्वागत किया। बुढ़िया मंदिर में पूजा करने के बाद इचाक बाजार होते हुए विधायक कार्यालय पास लोगो से गुलदस्ता स्वीकार किया।उसके बाद खुटरा, बरका, दरिया, के जर्जर पथ से गुजरते हुए ग्रामीणों की बदहाल स्थिति से रूबरू हुई। दरिया चौक में ग्रामीणों को संबोधित किया। जिसके बाद चंदा में शहीद रघुबीर प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करियातपुर में रुक कर जन समस्याओं को सुनी। इस दौरान एनएच33 नगवां से खैरा भाया, साडम इचाक बाजार होते हुए डाढा पथ का निर्माण एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ग्राम गरडीह में बिजली चालू करवाने, फुफंदी से सीमरातरी एवं तुरी तक पक्की सड़क निर्माण, फुफंदी में उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने तथा रैयतों का पंजी टू में ऑनलाइन नही हो पाने की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने पूरे प्रकरण के दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के अलावा अब रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए भी शिक्षा दी जाएगी। झारखण्ड की मै बेटी बहू हूं, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड नहीं पिछड़े इसका हर संभव प्रयास करूंगी। केंद्र में मंत्री होने के नाते मैं झारखण्ड सरकार से सहयोग की अपेक्षा करूंगी। जिसमें रोजगार परख शिक्षा के होने से झारखण्ड का विकास संभव हो पाएगा। समावेशी शिक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो इसका प्रयास करूंगी। मॉडल शिक्षा का प्रारूप तैयार की जा रही है। साथ ही डाढा पथ निर्माण में किए जा रहे संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि समाधान की हर कोशिश करू। हालांकि राज्य में हमारी सरकार नही हैं इसलिए थोड़ी परेशानी आ रही है। संबंधित मंत्री और पदाधिकारी से मिलकर इस सड़क की समस्या को दूर करेंगे। सड़क आरइयो से पीडब्ल्यूडी में कनवर्ट करने का निर्णय कैबिनेट से ही होता हैं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के लिए भेदभाव कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क की समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगी। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता सुभाष सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, रंजीत मेहता, भागवत मेहता, आर के मेहता, सुमित मेहता, निरंजन मेहता, सुरेश केसरी, हरीश श्रीवास्तव, ज्योत्स्ना देवी, कुमकुम देवी, अजय सिंह, उमेश कुमार, वशिष्ट दास, शंकर सोनी, ज्ञानी साव बबीता देवी, नंदू मेहता, ओमप्रकाश मेहता, मुनेंद्र मेहता, रमेश हेंब्रोम,अनिल कुमार मेहता समेत कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...



