अभिषेक कुमारहजारीबाग जिले की इचाक प्रखंड के बरवा गांव निवासी कैलाश प्रसाद मेहता के पुत्र रक्षित कुमार ने जेपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त सहायक अभियंता की परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक अभियंता बने. रक्षित के पिता एक साधारण किसान एवं माता आशा देवी कुशल गृहणी है .उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों की दिया है . उन्होंने पहली परीक्षा मे ही सफलता हासिल किया. रक्षित ने राज्य में 195 वा रैंकिंग हासिल किया . उन्होंने बताया कि 2019 में बीआईटी सिंदरी से सिविल इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद से हजारीबाग में रहकर कंपटीशन की तैयारी में जुट गए एवं कोचिंग सेंटर में बच्चों को भी पढ़ाने का काम जारी रखा. रक्षित दो भाइयों में से छोटे हैं बड़े भाई का व्यवसाय है.बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बहन भी कंपीटिशन की तैयारी कर रही है . उन्होंने कहा कि लक्ष्य को रख इमानदारी से पढ़ाई करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है ।
Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
किसान का बेटा बना संयुक्त सहायक अभियंता
(इचाक) .
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, चार घायल
(इचाक)
अभिषेक कुमारइचाक थाना क्षेत्र के हदारी मुख्य पथ पर टोटो एवम बुलेट की हुई टक्कर में करियातपुर गांव का युवक रौशन कुमार कसेरा (25 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए . घटना सोमवार की रात लगभग 12 बजे घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार करियातपुर गांव निवासी रौशन कुमार (25) पिता केशर साव, रवि कुमार (24) पिता सुनिल साव और आकाश कुमार (23) पिता सुनील कुमार साव तीनों हजारीबाग से देर रात अपनी बुलेट से वापस अपने घर करियातपुर गांव लौट रहे थे . हदारी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे बुलेट सवार युवकों की भिडंत एक टोटो से हो गई. जोरदार टक्कर होने के कारण बाइक और टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस घटना में रौशन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि बाइक में सवार रवि और आकाश तथा टोटो में सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए .टोटो सवार दोनो युवकों का पैर टूट गया . स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ईलाज के लिए सदर असपताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया . टोटो सवार गंभीर रुप से घायल एक युवक को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है . इधर मृतक रौशन कुमार के शव का पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है .युवक रौशन के शव को गांव आते ही उसकी पत्नी , माता समेत पूरे परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं पूरे गांव में शोक में डूब गया . मृतक रौशन तीन भाइयों में छोटा था ।
बड़ा अखाड़ा से कार्तिक माह तक चलने वाला प्रभात जागरण संपन्न,
ग्रहण के बाद रात्रि महाभोग वितरण
(इचाक)
अभिषेक कुमारकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बडा अखाड़ा से भव्य शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी। कार्तिक मास के पूरे महीने 30 दिनों तक कीर्तन मंडली और प्रखंड वासियों की ओर से सुबह को प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभात फेरी निकलती थी, जो कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा ईचाक का प्रमुख धरोहर हैं। धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता के साथ बड़ा अखाड़ा की महत्ता बनाये रखने के लिए सामूहिक रूप से कीर्तन भजन होता हैं। इस दौरान तीस दिनों तक कार्तिक फेरी का आयोजन करने वाले कीर्तन मंडली का नेतृत्व प्रकाश राम द्वारा किया गया। इन्होनो बताया की वर्षो से लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्र में धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यूपी से चलकर आए विश्व हिंदू परिषद् द्वारा संचालित रामलीला समूह द्वारा श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान का जीवंत झांकी का स्वरूप दिया गया। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा की संध्या मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दर सोनी, महेश वैध, दिनेश्वर विश्वकर्मा, विशेश्वर वैध, पन्नु राम, बीरू पाण्डेय, गजेंद्र प्रजापति, रमेश गुप्ता, महेंद्र दास, उमेश सिन्हा आदि का योगदान रहा। शोभा यात्रा में मुखिया सह भाजपा नेता अशोक कपरदार, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, बरिष्ट नेता बटेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश प्रताप, महंत विजयानंद दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, सत्रुधन राम, पसस विनय धवन,रंजन प्रसाद अधिवक्ता, मोहन केसरी, गोविंद केसरी, भोला भगत,आरएसएस के संदीप सोनी, दिलीप अग्रवाल, शंकर सोनी, उमेश वर्मा, कौशल मेहता, कैलाश अग्रवाल, ब्रजेश सिन्हा, राजू वर्मा, जेके सिंह, छोटन यादव, नेमधारी राम समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल थे।
मुखिया को धमकी देने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
(इचाक)
अभिषेक कुमारप्रखंड के डुमरोन पंचायत मुखिया चौहन महतो को धमकी देने मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मुखिया को धमकी देने वाले युवकों में डूमरोन निवासी अरुण कुमार मेहता पिता स्वर्गीय जगरनाथ प्रसाद मेहता उम्र 30 वर्ष और मल्लाह टोला बरही, थाना-बरही निवासी देवा निशाद, पिता-मदन निशाद उम्र- 25 वर्ष का नाम शामिल हैं। जिसके विरुद्ध इचाक थाना कांड संख्या 187/22 के तहत मामला दर्ज है। एक आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर धर दबोचा। वही दूसरे आरोपी को रविवार की रात प्रथम आरोपी के नशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। बताते चले अपराधियों ने डुमरोन पंचायत के मुखिया चौहन महतो को फोन से धमकी देकर लेवी की मांग 30 सितंबर को किया था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अपराधियों ने 9 अक्टूबर को दूसरी बार धमकी देकर लेवी की राशि पहुंचाने की बात कही थी, नहीं तो अंजाम भुगतने की नसीहत दिया था। जिसके बाद से मुखिया का पूरा परिवार दहशत में था।
डोभा कार्य में मशीन इस्तेमाल पर लाभुक और मेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
रोजगार सेवक के आवेदन पर मामला हुआ दर्ज
(इचाक),
अभिषेक कुमारप्रखंड के चंपानगर नावाडीह पंचायत में मनरेगा के द्वारा निर्माणधीन डोभा में जेसीबी मशीन का उपयोग करने को लेकर इचाक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत रोजगार सेवक अभय कुमार सिंह के आवेदन पर नावाडीह निवासी डोभा योजना के लाभुक देवंती देवी और मेठ रीता देवी के खिलाफ कांड संख्या 198/22 के तहत सुसंगत धारा 420,406,120 B/25 का मामला दर्ज किया गया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि लाभुक और मेठ की मिली भगत से मजदूरों से काम ना करवा कर जेसीबी मशीन का उपयोग करके डोभा का निर्माण किया गया जो मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध है। जिसे लेकर विभागीय आदेश के बाद थाना में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की गई। जिसके बाद दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद सक्रिय हुए पदाधिकारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जा रहा डोभा निर्माण में मजदूरों को रोजगार देने का प्रावधान है. लेकिन जेसीबी मशीनों से काम करने का शिकायत लगातार मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। खबरों की शिकायतों के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी के निर्देश पर रोजगार सेवक अभय सिंह ने आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व
इचाक,
अभिषेक कुमार।
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया है । इचाक के विभिन्न छठ घाटों पर ये पर्व धूमधाम से मनाया गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया। इस दौरान छठ मईया के भजनों और लोक गीतों की बयार बहती रही जिससे सारा वातावरण भक्तिमय नज़र आ रहा था। मोदी पोखर घाट पर बनाई गई छठ मैया की वेदी और भगवान भास्कर के प्रतिमा एवम सूर्य मंदिर में दीया जलाए गए और मंगल गीत गाते हुए पूजा की गई। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन हज़ारो से भी ज्यादा व्रतधारी और उनके साथ आए कई लोगों ने मोदी पोखर छठ घाट, सूर्य मंदिर तालाब, छावनी तालाब, गूंजा तालाब, कुरहा तालाब, मोकतमा नदी, फुरुका नदी, लोहड़ी नदी, शिवानी नदी, डुमरोन तालाब, सिजुआ छठ घाट, नावाडीह छठ घाट, शिव शक्ति गंगा धाम, बनाही तलाब समेत प्रखंड के कई छठ घाटों पर पहुंच कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर 'पारण' किया और 36 घंटे का निर्जल उपवास समाप्त किया।
इसके साथ ही सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया।
व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य को पानी में खड़े हो कर अपना अर्घ्य अर्पित किये। बाद में घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठ कर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए।इस दौरान सभी छठ घटो को लाइट बत्ती, बैलून से सजाया गया था।
सूर्य मंदिर छठ पूजा समिति द्वारा वर्तियो के लिए विशेष प्रबंध किया गया था, तो वही बजरंग क्लब पेठियाबागी एवम्
कई सामाजिक संगठनों द्वारा वर्तियो के लिए नारियल,फल व दही का व्यवस्था किया गया था। जिसमे अमन सिन्हा, रोहित प्रजापति, सचिन कुमार, सागर कुमार, शिव शंकर पाठक, अमित कु. प्रजापति, कुंदन कुमार, किशन सिंह, भूपेंद्र सिंह,शशि कुमार, आशीष कुमार, अंकु कुमार, राहुल देव पाठक, विकाश प्रजापति, रोहन कुमार, विशाल कुमार, अजीत यादव, नितीश कुमार, आकाश यादव, रोशन यादव समेत सूर्य मंदिर पूजा कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छठ घाटों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर इचाक पुलिस- प्रशासन एवम् भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस डेली गेट सदस्य डॉ आरसी मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल समेत कई साजसेवी व प्रबुद्ध जनों ने विभिन्न छठ घाटों पर निरीक्षण करते दिखे। क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ।
गैर लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त
पर्व त्योहार के मद्देनजर गैर लाइसेंसी पटाखा का कारोबार करने वाले लोगों एवं सार्वजनिक स्थानों, भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पटाखा का उपयोग करने वाले लोगों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। गृह, कारा,आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर उपायुक्त हजारीबाग नैन्सी सहाय ने आदेश जारी कर अवैध तरीके से पटाखा कारोबार करने वालों पर प्रतिबंध लगाने व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को कड़ाई से निर्देशों का पालन कराने को कहा है। उपायुक्त ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा धार्मिक उत्सव एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के अवसर पर फायरवर्कस के उपयोग से संबंधित निर्देशों का पालन करने में आम लोगों को भी सामान्य निर्देशों का पालन कर जिम्मेवारी से पटाखा चलाने का अनुपालन की गाइडलाइन का अनुपालन किया जायेगा, जैसे - प्रतिबंधित व अत्यधिक तीव्रता वाले पटाखे चलाना, प्रतिबंधित जगहों पर पटाखे जलाना।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में अवैध पटाखा दुकानदारों पर अनुज्ञप्ति की जांच करने एवं प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिया है। साथ ही लाइसेंसी विक्रेताओं को प्रावधान के अनुरूप सारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बिक्री स्थल पर सुनिश्चित कराने को कहा गया है। यह भी सुनिश्चित है कि सरकारी कार्यालय परिसरों, धार्मिक स्थानो, भीड़भाड़ वाले जगहों पर पटाख़ों का इस्तेमाल ना हो। अनिवार्य सेवा यथा पुलिस, अस्पताल, अग्निशमक सेवा अलर्ट मोड पर रहें। इस दौरान भ शराब सेवन कर वाहनों का परिचालन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। साथ ही नियंत्रण कक्ष से सारी गतिविधियां की मॉनिटरिंग की जाए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...









