बड़ा अखाड़ा से कार्तिक माह तक चलने वाला प्रभात जागरण संपन्न,

ग्रहण के बाद रात्रि महाभोग वितरण
(इचाक)
अभिषेक कुमार
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बडा अखाड़ा से भव्य शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी। कार्तिक मास के पूरे महीने 30 दिनों तक कीर्तन मंडली और प्रखंड वासियों की ओर से सुबह को प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभात फेरी निकलती थी, जो कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा ईचाक का प्रमुख धरोहर हैं। धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता के साथ बड़ा अखाड़ा की महत्ता बनाये रखने के लिए सामूहिक रूप से कीर्तन भजन होता हैं। इस दौरान तीस दिनों तक कार्तिक फेरी का आयोजन करने वाले कीर्तन मंडली का नेतृत्व प्रकाश राम द्वारा किया गया। इन्होनो बताया की वर्षो से लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्र में धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यूपी से चलकर आए विश्व हिंदू परिषद् द्वारा संचालित रामलीला समूह द्वारा श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान का जीवंत झांकी का स्वरूप दिया गया। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा की संध्या मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दर सोनी, महेश वैध, दिनेश्वर विश्वकर्मा, विशेश्वर वैध, पन्नु राम, बीरू पाण्डेय, गजेंद्र प्रजापति, रमेश गुप्ता, महेंद्र दास, उमेश सिन्हा आदि का योगदान रहा। शोभा यात्रा में मुखिया सह भाजपा नेता अशोक कपरदार, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, बरिष्ट नेता बटेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश प्रताप, महंत विजयानंद दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, सत्रुधन राम, पसस विनय धवन,रंजन प्रसाद अधिवक्ता, मोहन केसरी, गोविंद केसरी, भोला भगत,आरएसएस के संदीप सोनी, दिलीप अग्रवाल, शंकर सोनी, उमेश वर्मा, कौशल मेहता, कैलाश अग्रवाल, ब्रजेश सिन्हा, राजू वर्मा, जेके सिंह, छोटन यादव, नेमधारी राम समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...