Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
लोक आस्था से जुड़ा है 40 फीट ऊंचा सूर्य मंदिर इचाक का इतिहास
छठ पूजा को लेकर बनी समिति
इचाक,
अभिषेक कुमार।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता भैरो नारायण सिंह व संचालन पुजारी सुबोध पाण्डेय ने किया। इस दौरान पूजा में पर्वतीयो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमे मंदिर में इंट्री और एक्जिट का बैरिकेट, चेंजिंग रूम, तैराकी और सुरक्षा की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए बल दिया गया। जिसे लेकर छठ पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष भैरो नारायण सिंह, सचिव सुबोध पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुदीप सिंह, कोषाध्यक्ष
गजेंद्र प्रजापति
संरक्षक गौतम नारायण सिंह, महामंत्री अजय यादव, प्रबंध समिति सह व्यवस्थापक प्रकाश राम चंद्रवंशी, राजू राम, राजेश अग्रवाल उर्फ बुटुल, साज सज्जा ऑपरेटर दीपक विश्वकर्मा समेत 15 लोगो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बताते चलें कि 1772 ईस्वी में राजा शंभूनाथ सिंह के द्वारा प्रखंड के परासी में सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया था। जमीन से लगभग 40 फीट ऊंचा यह मंदिर की विशेष महता है। मंदिर निर्माण के बाद सबसे पहला पुजारी देवधर सहाय पाठक हुआ करते थे। जिन्होंने इसी मंदिर में महापर्व छठ का व्रत रखा था। दोनों दंपत्ति छठ के दौरान गुफा के बगल वाले कमरे में सोए हुए थे, जहां बंद कमरा होने के कारण गैस भर गया था और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई थी। जिनके नाम से आम बगीचा के पास सती पिंडा भी बनाया गया था। पुजारी की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी लोग पूजा करने लगे जो बाद में मंदिर को छोड़कर टाटीझरिया चले गए। तब से लेकर अब तक पुजारी के रूप में सुखदेव पांडे व उनके पुत्र सुबोध पांडेय पूजा करते चले आ रहे हैं।
मंदिर निर्माण के बाद से ही प्रखंड वासी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इसी तालाब में भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर मंदिर में विधि विधान से पूजा करते आ रहे हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि सूर्य उपासक को तालाब से सीधे सूर्य मंदिर आने में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है। लोगों का अवधारणा है कि मंदिर के पश्चिम दिशा की ओर एक गुफा नुमा आकृति है। इस गुफा का संबंध पद्मा किला से जुड़ा हुआ है। जहां रानी पद्मावती पद्मा किला के सिंह दरवाजा से लेकर सूर्य मंदिर इचाक के गुफा तक प्रातः सुबह आकर सूर्य की पूजा किया करती थी, और उसी गुफा के रास्ते से पुण: अपने पद्मा किला को चली जाती थी। लेकिन यह मान्यता व अवधारणा कितना सत्व सही है जिसका अनुमान लगा पाना मुश्किल है। इधर पूजा को लेकर मंदिर में साज सज्जा व साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखती है। सूर्य मंदिर अपने आप में लोक आस्था का केंद्र है।
मौके पर सत्य नारायण सिंह, उप मुखिया बलराम कुमार,जितेंद्र पाठक, कामेश्वर कुमार, मुकेश यादव, छोटू कुमार, रघु राम, प्रकाश राम, रविशंकर वैद्य, विक्की कुमार, प्रणव पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
नहाय- खाय के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान हुआ प्रारंभ
अभिषेक कुमार।
चार दिवसीय अनुष्ठान सूर्योपासना का महापर्व छठ नहाय-खाए शुक्रवार से शुरू हो गया है। क्षेत्र में छठ गीत बजने लगी। उगाहो सुरुज देव अरगा के बेर, जल्दी आइए छठी मईया समेत अन्य भक्ति गीत से पूरा वातावरण महापर्व छठ में सरोवर है। 28 अक्टूबर को श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर स्नान करके लौकी की सब्जी और अरवा चावल ग्रहण करके छठ व्रत का संकल्प लिया। व्रतियों का 36 घंटे का निराहार-निर्जला व्रत शनिवार को खरने के बाद शुरू होगा। रविवार को सायंकालीन व सोमवार को उदयीमान सूर्य को प्रात:कालीन अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करके चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेगी।
धार्मिक मान्यता है कि छठ महापर्व में नहाए-खाय से पारण तक व्रतियों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है। झारखंड,बिहार में छठ महापर्व पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
हजारीबाग समेत विभिन्न प्रखंडों में काफी तादाद में श्रद्धालु छठ महापर्व कर रहे है।
श्रद्धालुओं के घरों पर छठी मैया और हर-हर गंगे के जयकारे
शुक्रवार की सुबह से ही गूंजने लगी और उनके घरों की नजारा बदला हुआ है।
कई श्रद्धालुओं ने घाटों पर प्रसाद के लिए पानी लेकर गए। फिर कई छठ व्रतियों ने हर हर गंगे और हे छठी मैया के जयकारे लगाते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। जिसके पश्चात छठ व्रतियों ने अपने अपने घरों में लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किये।
दूसरी ओर भारी संख्या में व्रतियों ने अपने-अपने घरों में अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनाकर भोजन किया। व्रतियों व उनके परिजनों ने नहाय-खाय के साथ ही खरना व सायंकालीन, प्रात:कालीन अर्घ्य की भी तैयारी की। घरों की छतों पर खरने के प्रसाद के लिए गेहूं साफ करके सुखाए गए। गेहूं के पूरी तरह से सूखने तक व्रती व अन्य सदस्य वहीं बैठे रहे।
रसोईयाधमना क्षेत्र में स्थित फैमिली रेस्टुरेंट के पास चली गोली, बाल बाल बचे दंपति
जीटी रोड के रसोईयाधमना में स्थित है फैमिली रेस्टुरेंट
हजारीबाग: बरही के जीटी रोड रसोईयाधमना स्थित फैमिली रेस्टोरेंट के पास अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली चलाकर एक दंपति को मारने का असफल प्रयास किया गया. मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के भूली थानांतर्गत श्रीराम बिहार कॉलोनी पांडर पाला निवासी उपेंद्र सिंह पिता मार्कण्डेय सिंह अपनी पत्नी और बच्चो के साथ अपने ससुराल बिहार के बक्सर अपनी ब्रेजा गाड़ी से जा रहे थे ।
इसी क्रम में रसोईया धमना स्थित फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुके । इसी क्रम में सफेद रंग की अपाची बाइक पर कुछ लोग उतरे और गोलियां चलाने लगे । दंपती किसी प्रकार होटल के पीछे छिपकर अपना जान बचाई ।
गोलीकांड की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ललित कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में सबसे अधिक किए कई मामलों का निष्पादन वाला ब्लॉक विष्णुगढ़, इचाक दूसरा स्थान
"आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की अबतक (12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक) के कार्यो की उपलब्धियां तथा लेखा जोखा
======================
सभी प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर
======================
उपायुक्त ने दिए सभी संबंधितो को फोकस्ड स्कीम के डिस्पोजल में गति लाने के निर्देश
======================
हजारीबाग/20 अक्टूबर/आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार* के तहत सभी पंचायतों में आम जनमानस की समस्या निराकरण करने तथा उनके आवेदनों पर तत्काल सुनवाई के बाबत पंचायतस्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आइए जानते है 12 से 19 अक्टूबर तक फोकस्ड स्कीम पर किए गए कार्यो की रिपोर्ट।
*📌बरही/ओवरऑल डिस्पोजल 36%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*: जाति प्रमाण पत्र,सामाजिक सुरक्षा, बाल सुरक्षा,श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन,कंबल का वितरण,फूलो झानो योजना की स्वीकृति।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार:*
मनरेगा कार्य आवंटन ग्रीन राशन कार्ड निबंधन।
📌 *बड़कागांव/ओवरऑल डिस्पोजल 13%*
======≠===============
*100% डिस्पोजल योजनावार:*
विकलांगता पेंशन की स्वीकृति,श्रम पोर्टल पर निबंधन, मनरेगा कार्य आवंटन।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
स्थानीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फूलों झानों योजना की स्वीकृति,सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति।
📌 *बरकठ्ठा/ओवरऑल डिस्पोजल 41%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
15वे वित्त से योजना की स्वीकृति, धान अधिप्राप्ति में किसानों का निबंधन।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
राशन कार्ड में नाम जोड़ना/हटाना, लगान रसीद निर्गत करना, कंबल वितरण,मनरेगा कार्य आवंटन,नया केसीसी की स्वीकृति।
*📌विष्णुगढ़/ओवरऑल डिस्पोजल 75%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, पेंशन की स्वीकृति,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,कंबल का वितरण।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
फूलो झानो योजना की स्वीकृति,नया ग्रीन कार्ड राशन निबंधन,नया ग्रीन कार्ड का वितरण, साक्षरता शिक्षा से संबंधित आवेदन,15वे वित्त से योजना स्वीकृति,नया राशन कार्ड त्रुटि निराकरण।
📌 *चलकुशा/ओवरऑल डिस्पोजल 46%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
खाद्य सुरक्षा, राजस्व,कंबल का वितरण,राशन से आधार कार्ड सीडिंग।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
फूलो झानो आशीर्वाद योजना की स्वीकृति, नए केसीसी कार्ड से किसानों का निबंधन,मनरेगा कार्य आवंटन।
📌 *चौपारण/ओवरऑल डिस्पोजल 37%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* 15वे वित्त आयोग से योजना,जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,श्रम पोर्टल पर निबंधन,लगान रसीद निर्गत, कंबल वितरण,मनरेगा जॉब कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
राशन कार्ड आधार लिंकेज।
📌 *चुरचू/ओवरऑल डिस्पोजल 39 प्रतिशत*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
जाति प्रमाण पत्र,श्रम पोर्टल पर निबंधन,आय प्रमाण पत्र,कंबल वितरण 9,फूलो झानो योजना की स्वीकृति।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
सोना सोबरन,स्थानीय प्रमाण पत्र, मनरेगा कार्य आवंटन,बाल विकास विभाग, 15वे वित्त आयोग से योजना।
📌 *डाडी/ओवरऑल डिस्पोजल 18%*
======================
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
कंबल वितरण, नया राशन कार्ड,15 वे वित्त से योजना की स्वीकृति।
📌 *दारू/ओवरऑल डिस्पोजल 29%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* राशन कार्ड के त्रुटि निराकरण,15वे वित्त से योजना की स्वीकृति,ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाएं, श्रम पोर्टल पर निबंधन,कंबल का वितरण,राशन कार्ड का आधार लिंकेज, मनरेगा कार्य आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की स्वीकृति,केसीसी में निबंधन,फूलों झानो योजना की स्वीकृति,सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन,सोना सोबरन योजना।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
लगान रसीद निर्गत।
📌 *इचाक/ओवरऑल डिस्पोजल 62%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* हर राशन कार्ड निबंधन,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की स्वीकृति, फूलों झानो योजना की स्वीकृति, कंबल वितरण।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
मनरेगा कार्य आवंटन,राशन कार्ड को आधार से जोड़ना,श्रम पोर्टल पर निबंधन,15वे वित्त से योजना की स्वीकृति, राशन कार्ड त्रुटि निराकरण।
📌 *कटकमदाग/ओवरऑल डिस्पोजल 35%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* मनरेगा कार्य आवंटन।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
कम्बल वितरण।
📌 *कटकमसांडी/ओवरऑल डिस्पोजल 25%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* सर्वजन पेंशन,फूलो झानो योजना, बिजली संबंधित समस्या।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
राशन कार्ड में नाम जोड़ना/हटाना।
📌 *केरेडारी/ओवरऑल डिस्पोजल 54%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,कंबल का वितरण, मनरेगा कार्य आवंटन, मृत्यु प्रमाण पत्र,चापाकल मरम्मत, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
सर्वजन पेंशन योजना,फूलो झानो आशीर्वाद योजना।
📌 *पदमा/ओवरऑल डिस्पोजल 48%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार* कंबल का वितरण,राशन कार्ड आधार लिंकेज, नए राशन कार्ड का निबंधन और वितरण,सर्वजन पेंशन। *50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
मुख्यमंत्री पशुधन,आय प्रमाण पत्र।
📌 *सदर/ओवरऑल डिस्पोजल 57%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
जाति प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र, ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाएं, शिक्षा से संबंधित आवेदन, श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन,आय प्रमाण पत्र, कंबल वितरण,मनरेगा नया कार्य स्वीकृति, फूलो झानो आशीर्वाद योजना की स्वीकृति, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र। *50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
लगान रसीद दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 15 वे वित्त योजना की स्वीकृति।
📌 *टाटीझरिया/ओवरऑल डिस्पोजल 41%*
======================
*100% डिस्पोजल योजनावार*
श्रम पोर्टल में निबंधन,मनरेगा कार्य आवंटन, कंबल का वितरण,ग्रीन राशन कार्ड का वितरण,सर्वजन पेंशन,सोना सोबरन योजना।
*50% से ऊपर डिस्पोजल योजनावार*
श्रम पोर्टल में निबंधन, फूलों झानो आशीर्वाद योजना की स्वीकृति, लगान रसीद, 15वे वित्त,राशन कार्ड का त्रुटि निराकरण।
अयोध्या के लिए पदयात्रा पर निकले संतो शिरोमनि का किया गया भव्य स्वागत
पदमा, निशांत कुमार सिंह। अखिल भारत हरे राम हरे कृष्ण फाउंडेशन के तत्वावधान में अयोध्या पैदल पद यात्रा पर निकले संतो का स्वागत सोमवार को सुर्यपूरा परतन शिव मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दू परिसद बजरंग दल के द्वारा किया गया।
पद यात्रा में 18 लोग ( 4 महिला भक्त और 14 पुरुष भक्त सामिल है, महा पदयात्रा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के गोंचाल गांव से 21 : 8 : 2022 को श्री राम नाम क्षेत्र तमिलनाडु से रविवार सुबह इसकी शुरुआत हुई।
यह महा पदयात्रा 1800 किमी की दूरी लगभग 75 दिनों में तय कर के अंततः श्री राम के जन्म स्थान आयोध्या पहुंचेंगे।
जिनका नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष
श्रीयंत रामकोटि सुब्बाराव गुरु के द्वारा किया जा रहा है और श्री मंगगबाबू गुरु स्वामी और श्री बोरा वीरभद्रम गुरु स्वामी इस महा पदयात्रा के नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
बता दें की पदयात्रा में निकले सन्त मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश पीठापुरम का पदगया श्री राम नागक्षेत्र , प्रत्तिपाडू - अन्नावरम - सिंहाचलम - राम नारायणिम -अरसविल्ली पवित्र तीर्थों होते हुए , उड़ीसा राज्य में पलासा- इचापुरम- बरमपुरम- रंभघाटी - साक्षी गोपाल- पूरी - भुवनेश्वर - कटक - जाजपुर शक्तीपीठ- भद्रक - बालासुर झारखंड राज्य में जमशेदपुर , रांची उत्तर प्रदेश राज्य में वाराणसी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
वही महा पदयात्रा वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन और अयोध्या में श्री रामजन्म की भूमि में प्रभु श्री रामचंद्र के दर्शन के साथ पूरी होगी
विभिन्न धर्मार्थ संगठन मंदिर समितियां एवं संबंधित गांव के भक्त संघों के द्वारा पदयात्रा मार्ग के साथ प्रत्येक मजिली में स्वागत समारोह और अच्छे प्रबंध के साथ रहने की व्यवस्था की जाती है।
इस दौरान जिला संयोजक प्रशांत सिंह ,जिला समरसता प्रमुख , आयोध्या मेहता, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुबोध शर्मा , प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप राजेश मेहता, निशांत सिंह ,उदय मेहता , मनोज गुप्ता , पंकज मेहता , प्रदीप मेहता , सिकन्दर मेहता , समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों के खिलाफ किया आंदोलन निकाली रैली, दिया धरना
इचाक, अभिषेक कुमार। आर एम प्रो उच्च विद्यालय चंदा इचाक के विद्यार्थियों ने सोमवार को विद्यालय में पठन पाठन सुचारू रूप से नहीं होने, शिक्षकों की मनमानी एवं मनमानी फीस वसूलने को लेकर आंदोलन किया। बच्चे नौ बजे स्कूल पहुंचे, फिर गोलबंद होकर शिक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब 12 बजे विद्यालय प्रांगण से हाथों में तख्ती लिए रैली निकाली जो करियातपुर जाने के बाद पुनः वापस आ गए। फिर विद्यालय गेट के समक्ष नारेबाजी करने लगे एवं दो शिक्षक को छोड़ सभी शिक्षकों का तबादला की मांग पर अडिग थे। बाद में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच स्थानीय लोगों ने बैठक किया। काफी समझाने बुझाने के बाद करीब पांच बजे शाम बच्चों ने आंदोलन समाप्त किया।
विद्यार्थियो की मांग """""""_ छात्र सुमित कुमार, सतीश कुमार, सुजीत कुमार, मुसैक अंसारी, सुजाता, अंजली कुमारी, शीतल कुमारी, पीयूष कुमार, सौरभ कुमार, आकाश गुप्ता समेत कई विद्यार्थियों का कहना था कि शिक्षक शिक्षिका विद्यालय में नियमित पाठयक्रम पढ़ाने में रुचि नहीं लेते, विभिन्न फॉर्म भरने के लिए मनमाना फीस वसूलते हैं, छात्र छात्राओं से पानी भरवाने, समेत सफाई कार्य करने के लिए शिक्षिकाऐं मजबूर करते हैं. काम नहीं करने पर प्रैक्टिकल में मार्क्स नही देने और नाम काट देने की धमकी दी जाती है।
शिक्षकों ने कहा"""" _
शिक्षिका शिल्पी कुमारी, पिंकी कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि कोचिंग के कारण बच्चे विद्यालय समय पर नहीं आते समय पर बच्चों को विद्यालय आना अनिवार्य है, शिक्षकों की कमी है जिस कारण विद्यालय आने के बाद बच्चे बहाना बनाकर विद्यालय से भागना चाहते हैं अनुशासन में बच्चे नहीं रहते विद्यालय से सटे मेन रोड है जिस कारण विद्यालय कागेट को बंद किया जाता है जिससे बच्चे नाराज हैं ।
रात्रि में निजी जमीन पर अवैध टीसीबी निर्माण को लेकर भुक्तभोगी ने डीसी से लगाई गुहार
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखंड के तिलरा गांव में रात्रि को निजी जमीन पर जेसीबी मशीन से मनरेगा द्वारा रोजगार सेवक की मिलीभगत से टीसीबी निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत भुक्तभोगी व भू स्वामित्व तिलरा निवासी लक्ष्मण यादव ने हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहां है कि मैं एक किसान हूं। मेरे जमीन जिसका खाता संख्या 184 प्लॉट नंबर 3251 पर रोजगार सेवक अभय सिंह एवं गांव के ही विजय सिंह पिता भोला सिंह के द्वारा रविवार की रात्रि को जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढा खोद दिया गया तथा टीसीबी का स्वरूप देकर योजना का गलत लाभ लेने का प्रयास किया है। मेरे जमीन पर गड्ढा खोदने से मुझे काफी क्षति हुई है। उन्होंने यह भी लिखा है की मनरेगा योजना के तहत जहां मजदूरों के हाथों से काम लेना है वहां रोजगार सेवक और लाभुक की मिलीभगत से मशीनों से काम कर मजदूरों का हक मारा जा रहा है। जिसमे अधिकारियों की भी मिलीभगत है। जिसके कारण मजदूर पलायन करने पर विवश है।
इधर मामले को लेकर इचाक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव आनंद से पूछे जाने पर बताया की मेरे संज्ञान में इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। छानबीन करने के बाद ही सटीक मामला सामने आ पाएगा। अगर कोई भी ऐसे काम करके योजना का लाभ लेना चाहे तो कभी संभव नहीं है। विभागीय जांच के बाद ही किसी योजना की राशि का भुगतान किया जाता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...




















