अयोध्या के लिए पदयात्रा पर निकले संतो शिरोमनि का किया गया भव्य स्वागत

पदमा, निशांत कुमार सिंह। अखिल भारत हरे राम हरे कृष्ण फाउंडेशन के तत्वावधान में अयोध्या पैदल पद यात्रा पर निकले संतो का स्वागत सोमवार को सुर्यपूरा परतन शिव मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दू परिसद बजरंग दल के द्वारा किया गया। पद यात्रा में 18 लोग ( 4 महिला भक्त और 14 पुरुष भक्त सामिल है, महा पदयात्रा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के गोंचाल गांव से 21 : 8 : 2022 को श्री राम नाम क्षेत्र तमिलनाडु से रविवार सुबह इसकी शुरुआत हुई। यह महा पदयात्रा 1800 किमी की दूरी लगभग 75 दिनों में तय कर के अंततः श्री राम के जन्म स्थान आयोध्या पहुंचेंगे। जिनका नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रीयंत रामकोटि सुब्बाराव गुरु के द्वारा किया जा रहा है और श्री मंगगबाबू गुरु स्वामी और श्री बोरा वीरभद्रम गुरु स्वामी इस महा पदयात्रा के नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
बता दें की पदयात्रा में निकले सन्त मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश पीठापुरम का पदगया श्री राम नागक्षेत्र , प्रत्तिपाडू - अन्नावरम - सिंहाचलम - राम नारायणिम -अरसविल्ली पवित्र तीर्थों होते हुए , उड़ीसा राज्य में पलासा- इचापुरम- बरमपुरम- रंभघाटी - साक्षी गोपाल- पूरी - भुवनेश्वर - कटक - जाजपुर शक्तीपीठ- भद्रक - बालासुर झारखंड राज्य में जमशेदपुर , रांची उत्तर प्रदेश राज्य में वाराणसी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। वही महा पदयात्रा वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन और अयोध्या में श्री रामजन्म की भूमि में प्रभु श्री रामचंद्र के दर्शन के साथ पूरी होगी विभिन्न धर्मार्थ संगठन मंदिर समितियां एवं संबंधित गांव के भक्त संघों के द्वारा पदयात्रा मार्ग के साथ प्रत्येक मजिली में स्वागत समारोह और अच्छे प्रबंध के साथ रहने की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान जिला संयोजक प्रशांत सिंह ,जिला समरसता प्रमुख , आयोध्या मेहता, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुबोध शर्मा , प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप राजेश मेहता, निशांत सिंह ,उदय मेहता , मनोज गुप्ता , पंकज मेहता , प्रदीप मेहता , सिकन्दर मेहता , समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...