Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
एस ड्राइव अभियान के तहत पांच अभियुक्त भेजें गये जेल
अभिषेक कुमार।
इचाक पुलिस ने एस ड्राइव अभियान के तहत इचाक बाजार, रोमी, तिलरा, बरकाखूर्द और मोक्त्तमा गांव से पांच अभियुक्तों को रविवार की रात उनके घर से धर दबोचा। सभी अभियुक्त विभिन्न कांडों के आरोपी बताए जा रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पिछले कई माह से उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में चलाया गए छापामारी अभियान में जिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया उसमे कांड संख्या 65/16 के आरोपी रोमी पेलावल गांव निवासी प्रवीण भुइयां पिता फागुन भुइयां, कांड संख्या 73/15 के आरोपी तिलरा निवासी राजू राम पिता टहल राम, कांड संख्या 277/17 के आरोपी इचाक बाजार निवासी विकास कुमार पांडेय और बरकाखूर्द के भोला महतो पिता डालो महतो तथा कांड 302/14 के अभियुक्त मोक्त्तमा गांव निवासी निरंजन सिंह पिता विशेश्वर सिंह का नाम शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्त थे। जिनकी तलाश पुलिस को थी। सभी अभियुक्तों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। छापामारी में एसआई आदित्य कुमार, राधेश्याम, बबलू कुमार, अभय कुमार, एएसआई अनिल राम, साकेश कुमार सिंह, संजय कुमार यादव के अलावा जिला बल के जवान शामिल थे।
मुखिया को मिल रही धमकी से छोड़ा गांव, डरा सहमा है पूरा परिवार
अभिषेक कुमार। इचाक थाना क्षेत्र के मुखिया चौहन महतो इन दिनों खुद व अपने परिवार के साथ डरे सहमे जिंदगी जीने पर विवश है। उन्हें मोबाइल पर मिल रही लगातार धमकी के कारण गांव छोड़ दिया है। अपराधियों की इस धमकी से उनके परिजन काफी डरे सहमे हैं। चौहन महतो एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ डुमरौन पंचायत के मुखिया भी है। उन्हें पहली बार 30 सितंबर को मोबाइल से अज्ञात अपराधियों ने धमकाते हुए पांच लाख लेवी की मांग की थी। इस पर उन्होंने 1 अक्तूबर को इचाक थाना और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को आवेदन देकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अपराधियों द्वारा पुन: नौ अक्तूबर को फोन कर धमकाया कि जो पैसा बोले हैं वह पहुंचा दो नहीं तो पूर्व की तरह घटना को अंजाम दिया जायेगा। बताते चलें की 3 मई 2017 को नगवा पुल के पास मुखिया के पुत्र पर गोली चलायी गयी थी, जिसमें संयोग से वह बच गया था। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अबतक कुछ कार्यवाई भी नही कर पाई तथा मामले का उदभेदन तक नहीं हो सका। तबतक बेखौफ अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे।
मुखिया चौहन महतो ने बताया कि अपराधियों ने दुबारा धमकी दी। इसकी जानकारी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को दी गयी है। उसके बाद भी अपराधी 14 अक्तूबर को उनके पुत्र कृष्णा कुमार मेहता और बहू रेणु कुमारी के मोबाइल पर धमकी दे रहे हैं। यह भी कह रहें की अगर पैसा नहीं पहुंचाया तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। चौहन मेहता का कहना हैं कि मोबाइल पर धमकी देने वाले अपराधी उसके पूरे परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी है। ऐसे हालत में पूरा परिवार समेत मेरा जीना दुभर होते जा रहा, खौफ में जिंदगी काट रहा हूं।
मामले को लेकर एसपी से मिले विधायक
डुमरौन मुखिया चोहन महतो को अपराधियों द्वारा मिल रही धमकी की सूचना मिलते ही बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव जिले के पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन से शुक्रवार की शाम मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने एसपी से कहा कि फोन को सर्विलांस में ट्रैक करा कर अपराधियों को चिह्नित करें और उनके खिलाफ अपराधिक केस दर्ज किया जाए।
मामले को लेकर एसपी मनोज रतन ने कहा कि अपराधियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से ट्रेसिंग कर रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
◼️ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार,अन्नपूर्णा देवी ने बैंको के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ की बैठक
======================
◼️ केंद्र सरकार कि विभिन्न योजनाओ कि प्रगति पर की समीक्षा
======================
अभिषेक कुमार। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार,अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग,परिसदन भवन मे सभी बैंको के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की जिसमे केंद्र सरकार कि विभिन्न योजनाओ कि प्रगति पर समीक्षा की गई।
बैठक मे बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबन्धक राजेश कुमार बैंस,एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबन्धक शैलेश कुमार , झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक एम सी पॉल,यूबीआई के क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार लालवानी एवं विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक, जीएम डीआईसी,जिला शिक्षा अधीक्षक/पदाधिकारी,हजारीबाग, कोडरमा एवं गिरिडीह के अग्रणी जिला प्रबन्धक उपस्थित थे ।
माननीय मंत्री ने विशेष रूप से पीएमईजीपी,एसएचजी, मुद्रा, पीएम किसान एवं सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना पर तीनों जिलो कि उपलब्धि की समीक्षा की । हजारीबाग जिला पीएमईजीपी एवं एसएचजी मे अच्छा प्रदर्शन एवं पीएमईजीपी मे पूरे राज्य मे अव्वल स्थान पर रहने को लेकर मंत्री महोदया ने सभी बैंको कि सराहना की। साथ ही निजी बैंको द्वारा इस ओर उदासिनता दिखाने पर रोष प्रकट किया और उन्हे सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ मे हिस्सेदारी हेतु निर्देशित किया। शिक्षा मंत्री को अग्रणी जिला प्रबन्धक सुधाकर पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि एसएलबीसी झारखंड के निर्देशन पर सभी बैंक के प्रत्येक शाखाओ द्वारा एक गाँव को गोद लेकर बैंक की विभिन्न योजनाओ से आच्छादित किया जा रहा है,जिसे मंत्री द्वारा एसएलबीसी झारखंड के इस पहल की सराहना की।
मंत्री ने सभी बैंको से सरकार कि विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ के क्रियान्वयन मे पूरा सहयोग करने एवं सभी स्कूली बच्चो के बचत खाते खोलने हेतु निर्देशित किया। सभी बैंको द्वारा इस ओर किए जा रहे कार्यो से मंत्री महोदया को अवगत कराया गया साथ ही सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ के क्रियान्वयन मे पूरा सहयोग करने एवं देय लक्ष्यो कि प्राप्ति का पूर्ण आश्वशन दिया। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक हजारीबाग, सुधाकर पाण्डेय ने किया। मंत्री महोदया ने दीपावली एवं छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाओ के साथ बैठक की समाप्ति की।
अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ उपायुक्त को आवेदन, कार्यवाई की मांग
अभिषेक कुमार।
हज़ारीबाग़: झारखंड में लॉटरी की टिकट की ब्रिकी पर पूर्ण प्रतिबंध है बावजूद हज़ारीबाग़ ज़िले में लॉटरी की टिकट की ब्रिकी बड़े पैमाने पर हो रही है। अखबार में खबर छपने के बाद यदा कदा ऑय वाश के लिए छापेमारी की जाती है लेकिन इस खेल के बड़े खिलाड़ियों को हाथ भी नहीं लगाया जाता है। पूरा जिला लाटरी के चपेट में है लेकिन अधिकारियो को नज़र नहीं आती है। इस मामले को लेकर पेलावल उत्तरी पंचायत के सरपंच मो. साबिर ने उपायुक्त के नाम एक आवेदन दिया है।
साथ ही अपने निवास स्थान पेलावल से लॉटरी रूपी बिमारी को दूर करने की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा है कि
अवैध लॉटरी के थोक विक्रेताओं ने पेलावल व अगल बगल के गांवों के यूवकों को इस लत में डाल कर उनके परिजनों को परेशानी व बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। यह नशा ड्रग के नशा से कम तर नहीं है। आसान पैसा कमाने के चक्कर में युवक गलत सलत रास्ता अपना कर पैसा जुगाड़ते हैं और लॉटरी टिकट में खुद बर्बाद हो जाते हैं और अपने परिजनों को भी बर्बाद कर देते हैं। बताया कि पेलावल के दोनों पंचायत के प्रतिनिधियों ने एवं जिला परिषद सदस्या मंजू नंदिनी , उत्तरी मुखिया मो.अखलाक,दक्षिणी मुखिया नूरजहां , उत्तरी उपमुखिया मो.अयुब उर्फ बबलू एवं पेलावल के अन्य गणमान्य लोगों की राय मशवरा से यह तय किया गया कि कम से कम पेलावल में इस धंधे पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। इसमें पेलावल विकास मंच के संस्थापक एम.हक भारती ने भी समर्थन दिया।
इसमें मुख्य रूप से छः लॉटरी के थोक विक्रेताओं के नाम दर्शाए गए हैं। मो. मुजाहिद, मो.महमूद , मो. अख्तर, मो. समशाद,राजू खान एवं मो.साजिद का नाम शामिल है।
पेलावल विकास मंच ने भी अपने स्तर से इस रोग को पेलावल की धरती से दूर करने का संकल्प ले लिया है।
सड़क निर्माण संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से की मुलाकात
अभिषेक कुमार।
ईचाक थाना से नगवां एन एच 33 भाया साडम चंदवारा जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री के रांची स्थित आवास में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री श्री आलम को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीण विकास मंत्री ने सारी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और ज्ञापन को विभाग को भेजते हुए कार्यवाई का आदेश दिया। साथ ही जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा की शहर की सड़कों के तर्ज पर ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हजारीबाग के कांग्रेस के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता कर रहे थे। सड़क निर्माण को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति एक वर्ष से प्रयासरत है। एक वर्ष पूर्व से नगवां एनएच 33 से खैरा भाया डाढा तक की सड़क को पीडब्लूडी में जोड़ सड़क निर्माण के लिए कई बार आंदोलन भी किया गया, मगर इचाक से खैरा भाया डाढा सड़क को पीएमजीइसवाई से पास कर इचाक टू नगवां सड़क को छोड़ दिया गया। यह सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है।
यही सड़क सदर विधानसभा और बरकट्ठा विधानसभा को आपस में जोड़ती है। जब किसी कारणवस एनएच 33 जाम होता है उस परिस्थिति में इसी सड़क को आवागमन के लिए वैकल्पिक पथ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह सड़क भुसाई, साडम, चंदवारा, धरमू, टेप्सा, पारतांड समेत अन्य गांव के हजारों लोगों के आवागमन का एक मात्र पथ है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह, सचिव दीपक सिंह, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद मेहता, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष विनय मेहता, संजय कुमार मेहता उर्फ गांधी आदि शामिल थे।
अवैध कोयला पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहनों को किया गया जब्त
======================
उपायुक्त हज़ारीबाग़ एवं पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी पदाधिकारी हज़ारीबाग़ के आदेशानुसार खान निरीक्षक सुनिल कुमार ने चौपारण थाना के चोरदाहा चेकपोस्ट मे अवैध कोयला लोड वाहनो की जॉच जिला पुलिस बल के मदद से किया। जांच के दौरान 12 कोयला लदे ट्रको एवं पिकअप गाडीयो को जप्त किया गया । इस क्रम मे खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा 08 चालको को गिरफ़्तार किया गया है। खान निरीक्षक के अनुसार कोयला माफियाओ द्वारा अवैध रूप से 20 लाख से अधिक मुल्य का अवैध कोयला बिना राजस्व भुगतान किये ही बिहार भेजा जा रहा था।
*गिरफ़्तार चालको के नाम*
नागेन्द्र कुमार शर्मा, गोपालगंज, बिहार
मंगल मुंडा, बेरमो
कारू सिंह, बरही
चुन्नु सिंह, कुजू
राजेश कुमार, नालंदा
पप्पू राय, सारण, बिहार
चंदन केसरी, करियातपूर, बरही
आदित्य केसरी, करियातपुर, बरही
सभी चालको एवं 08 ट्रको/ पिकअप पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तथा शेष 04 ट्रको के कोयले के काग़ज़ात की कार्यालय स्तर से जॉच की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि अवैध कोयला धनबाद एवं अन्य जिलो से लाकर उनका परिवहन हज़ारीबाग़ जिले से नही करने दिया जायेगा। जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद है। अवैध कोयला के मामलो मे अबतक लगभग 50 से अधिक वाहनों मे कार्रवाई की गई है जिसमे दर्जनो लोगो को जेल भी भेजा गया है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
सहारा इंडिया में फंसे पैसा पाने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
रांची। झारखंड के ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों के तीन हजार करोड़ रुपये सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में फंस गए हैं। जमा योजनाओं की पॉलिसी परिपक्व होने के बाद भी लगभग दो वर्ष से भुगतान पूरी तरह बंद है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थित सहारा के दफ्तरों में हर रोज बड़ी तादाद में पॉलिसी की राशि के भुगतान की मांग लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बेरमो, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर सहित कई जिलों में निवेश करने वाले लोगों ने सहारा के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन भी किया है। इन शाखाओं के प्रबंधकों और कर्मियों के पास कोई जवाब नहीं है। कंपनी के लिए काम करने वाले 60 हजार से भी ज्यादा कर्मी भी हर रोज हो रहे हंगामे से परेशान हैं। निवेशकों का कहना है मैच्योरिटी की राशि का भुगतान न होने से किसी का इलाज के अभाव में निधन हो गया तो किसी के बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक रुक गई।
भुगतभोगी बोकारो जिले के बेरमो के रामदास साव का कहना है कि अपने जीवन की पूरी कमाई 20 लाख रुपये सहारा इंडिया में जमा किए लेकिन उन्हें एमआईएस तक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हजारीबाग के शिवपुरी निवासी संतोष कुमार के एक लाख रुपये फंसे हैं और वह दो साल से परेशान हैं।
बेरमो के बबलू गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी भारती का कहना है कि पैसे न मिलने की वजह से उन्हें अपनी बेटी का विवाह स्थगित करना पड़ा। इसी तरह प्रदीप कुमार भगत ने भी 21 लाख रुपये जमा किए हैं लेकिन उन्हें ब्याज तक की रकम नहीं दी जा रही है। कुछ महीने पहले बोकारो जिले के गोमिया में सहारा इंडिया के एक एजेंट ने निवेशकों के दबाव से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी।
अगस्त महीने में सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी थी कि सहारा इंडिया में पैसा लगाने वालों की संख्या करोड़ो में है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि सहारा समूह की विभिन्न इकाइयों में करीब 13 करोड़ निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपये के फंसे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने नॉन-बैंकिंग कंपनियों में झारखंड के लोगों के लगभग 2500 करोड़ फंसे होने का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि तीन लाख लोग अपने पैसों को लेकर चिंता में हैं। इस पर जवाब देते हुए सरकार ने कहा था कि नॉनबैंकिंग कंपनियों की वादाखिलाफी और भुगतान संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। कहा गया कि लोग हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के मुताबिक वित्त विभाग इन शिकायतों के आधार पर सीआईडी (आर्थिक अपराध शाखा, झारखंड) के साथ मिलकर इसकी जांच में मदद करेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...












