कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, इचाक में जय माता दी कि लगे जयकारे
इचाक, अभिषेक कुमार। शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार को प्रखंड के प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, चंपेस्वरी मंदिर, नया व पुराना दुर्गा मंडा, भगवती मठ, लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा, महावीर स्थान मंगुरा, चंदा, पोखरिया, देवकुली मंडप, दरिया मंडा, दुर्गा नगर इचाक मोड़ समेत विभिन्न पुजा स्थलों में कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरु हो गया। इस मौक़े पर परासी स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मन्दिर बड़ा अखाड़ा और भगवती मठ से गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे 501 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।
कलश यात्रा प्रातः आठ बजे अपने पूजा स्थल से निकल कर परासी से मोदी मोहल्ला, नया काली मंडा, लहेरी मुहल्ला, इचाक बाजार, खत्री मोहल्ला होते हुए सूर्यमंदिर पंहुचा। इस दौरान "जय माता दी" और "जय श्री राम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ा अखाड़ा में महंत विजयानंद दास और भगवती मठ में आचार्य ब्रह्मदेव पाण्डेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोचारण के बाद महिलाओं ने कलश में जल भरकर धनगरपाला होते हुए पुनः बड़ा अखाड़ा एवम् भगवती मन्दिर परिसर पहुंचा। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। इसी के साथ क्षेत्र के सर्व मंगलकामना करते हुए विधिवत पूजन प्रारंभ हुआ।
इस दौरान सचिदानंद अग्रवाल, प्रकाश राम चंद्रवंशी, गोपाल पाण्डेय, राजेश कपरदार, गजेंद्र प्रजापति, सच्चू सिंह, जितेंद्र पाठक, विक्की धवन, महेंद्र पांडेय, नंदू राम, नीलू भारती, बिंदिया देवी, रूबी देवी, सोनी देवी, सपना देवी, मंजू देवी, अमन कुमार, सरिता देवी, रागिनी कुमारी, चंद्रप्रभा देवी, भवानी वैद्य, भुनेश्वर साव भंडारी, चंदन पांडेय, करण कुमार, देवशरण पांडेय समेत कई श्रधालुओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन

अग्रवाल समाज के लोगो ने मनाई अपने आदर्श महाराज अग्रसेन की जयंती
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखंड के इचाक स्थित मोदी मुहल्ला में सोमवार आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को अग्रसेन जयंती आयोजित की गई। कार्यक्रम के पूर्व सुबह अग्रवाल समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो मोदी मुहल्ला से प्रारंभ होकर नया काली मंडा इचाक बाजार मुख्य पथ होते हुए बंशीधर कोठी से होकर मोदी मोहल्ला कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। प्रभात फेरी के उपरांत समाज के वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश के कर कमलों द्वारा अग्रसेन महाराज का ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद अग्रसेन महाराज की प्रतिमा को स्थापित कर समाज के लोगों ने पूजा एवं आराधना की और अग्रसेन महाराज के आदर्शों को अपनाने की बात कही। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन अग्रसेन जयन्ती मनाई जाती है। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष विजय नंदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, सोमनाथ प्रसाद, प्रदीप अग्रवाल, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, नवल किशोर प्रसाद, विनय कुमार, संजय अग्रवाल, कैलाश प्रसाद, अनिल अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, डॉ पवन अग्रवाल, श्यामानंद अग्रवाल मनोज कुमार जयप्रकाश अग्रवाल कृष्णा प्रसाद विकास कुमार अशोक मोदी समेत कई लोग मौजूद थे।

अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्यवाई

बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त , पुलिस ने चालक को भेजा जेल इचाक, अभिषेक कुमार। अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रेक्टर से बेचने जा रहे कारोबारियों के खिलाफ इचाक अंचल अधिकारी मनोज कुमार महथा ने पुलिस बल के साथ शनिवार को छापामारी किया . इस दौरान इचाक बाजार से सटे दर्जी मोहल्ला के समीप से बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर तीनों चालक को गिरफ्तार किया गया . सीओ के निर्देश पर बालू लदा तीनो ट्रैक्टर को थाना में लाकर ट्रेक्टर मालिक एवं चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए तीनो चालकों को इचाक पुलिस ने जेल भेज दिया .जेल भेजे गए चालको में अलौंजा कला गांव निवासी रंजित कुमार पिता नारायण मेहता, आनंद कुमार मेहता पिता कृष्ण प्रसाद मेहता, दिलीप कुमार मेहता पिता महेंद्र प्रसाद मेहता शामिल है . छापामारी दल में थाना प्रभारी धनंजय सिंह एवं जिला सशत्र बल के जवान शामिल थे।

सांख्यिकी पदाधिकारी ने भदई मक्का की कटाई का किया निरीक्षण

सांख्यिकी पदाधिकारी ने इचाक के फसलों का किया निरीक्षण
जिला संखियकी पदाधिकारी, हजारीबाग श्री ज़ेवियर मिंज के उपस्थिति मे ईचाक प्रखण्ड के ग्राम रूद मे भूनेश्वर साव पिता स्व0 रुपचन्द साव तथा प्रकाश कुमार पिता जगेश्वर साव का प्लाट मे भदई मकई फसल कटनी प्रयोग संपन्न किया गया। कटनी प्रयोग का आकार 10 x 5 मीटर के कट साइज मे किया गया। ज़िला संखियकी पदाधिकारी द्वारा कृषकों एवं कटनी प्रयोग मे शामिल कर्मियो/पदाधिकारी को झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग की महता एवं इसके आवश्यकता पर बल दिया । कटनी प्रयोग मे ज़िला स्तर से कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक राहुल कुमार पासवान, अमरनाथ गुप्ता एंव प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड संखियकी पदाधिकारी महेलाका, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि एवं जनसेवक इन्दु शेखर प्रसाद , विजय सिंह आदि शामिल थे।

मोनिका को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करूंगा - जयसवाल

मोनिका के परिजनों से मिले सदर विधायक मनिष जसवाल
इचाक, अभिषेक कुमार। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर की किस्त का पैसा नही देने पर बीते 15 सितंबर को किसान की गर्भवती बेटी पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी और वहां से भाग गए। मामला इचाक थाना क्षेत्र के सिझुवा गांव का है। जहां के एक दिव्यांग किसान मिथलेश मेहता ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से खेती के लिए किस्त पर ट्रैक्टर लिया था। मगर उसे कहां पता था की यही ट्रैक्टर उसकी बेटी के मौत का कारण बन जायेगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आक्रोश है। इस घटना को लेकर सदर विधायक मनीष जसवाल ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की । साथ ही परिजनों को ढाढस बनवाया। बताते चलें परिजनों से मिलकर उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर जो भी दोषी गिरफ्तार नहीं हुए है उन्हें जल्द गिरफ्तारी करने को लेकर उपायुक्त एवं एसपी से मिलकर गिरफ्तार करने की बात करुंगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दुख की घड़ी में पार्टी तथा मैं आप सबों के साथ हु। जब भी हमारी जरूरत पड़े मैं हमेशा साथ दूंगा । मौके पर प्रमुख पार्वती देवी, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव मेहता ,मुखिया चौहान महतो, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास, राजेंद्र मेहता, कामेश कुमार, खेलकूद प्रतिनिधि बंटी तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश उर्फ़ जेपी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद थे।
बताते चलें कि मृतका के पिता ने बताया कि घटना के 2 दिन पूर्व कंपनी के साथ ₹120000 में सेटलमेंट कर ली गई थी जिसे मुझे अब 18 सितंबर को पेमेंट करना थ लेकिन 15 सितंबर को ही कंपनी के रिकवरी एजेंटों द्वारा घर के बगल पेट्रोल पंप में खड़े मेरे ट्रैक्टर को ले जाने लगे जब हम दोनों ने रोकने की कोशिश की तो अपने आपको एरिया मैनेजर बताते हुए कहा कि हट जाओ नहीं तो गाड़ी चढ़ा देंगे इसी बीच ट्रैक्टर पर बैठे ड्राइवर ने मेरी बेटी पर चाढाते हुए पार कर दिया जिससे मेरी पुत्री की मौत हो गई।

इचाक पहुंच कर लोकपाल ने मनरेगा दस्तावेजों का जांच किया

लोकपाल ने करियातपुर में मनरेगा दस्तावेजों का किया जांच
इचाक . अभिषेक कुमार। मनरेगा लोकपाल तापेश्वर कुमार शनिवार को इचाक प्रखंड का दौरा किया .वहां बीपीओ राजीव आनंद से योजनाओं की जानकारी लिया .
इसके बाद करियातपुर पंचायत पहुंचे . वहां पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य संबंधी दस्तावेजों की जांच किया . लोकपाल तापेश्वर कुमार ने बताया कि करियातपुर पंचायत में मनरेगा दिवस का पंजी दुरुस्त नहीं पाया गया . टीसीबी एवं मेढबंदी संबंधी दस्तावेजों की जांच कर नियम संगत निर्माण कार्य करवाने एवं मजदूरों की मजदूरी का भुगतान समय पर करने का सुझाव दिया . मौके पर मुखिया मोदी कुमार , कनीय अभियंता सुनील मेहता , पंचायत सचिव निसार अली , रोजगार सेवक एवं बीएफटी मौजूद थे ।

इचाक में ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग ने लगाया प्राथमिक चिकित्सा कैंप
अभिषेक कुमार। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड पारा मेडिकल एंड नर्सिंग स्कूल और जीएम फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज,इचाक और जीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के छात्र-छात्राओं के द्वारा इचाक प्रखंड के परासी पंचायत भवन और पुराना इचाक पंचायत भवन में प्राथमिक चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।जिसमे दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन पुराना इचाक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंजीत कुमार, विकी गिरी और प्रकाश कुमार, महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने किया। इस चिकित्सा शिविर में प्रखंड के सैकड़ों लोगों स्वास्थ्य जांच की गई जिसके अंतर्गत उनके रक्तचाप डायबिटीज चेक अप पल्स चेक मानव शरीर का तापमान एवं उम्र के अनुरूप वजन, हृदय जांच किया गया। लोगों को बीमारियों से निजात दिलाने के उपाय बताया गया। तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित उपयोगी दवाइयां प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य शिविर में महाविद्यालय के फार्मेसी के छात्र-छात्राओं एवं पारा मेडिकल के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं में अंकू कुमारी अंजली कुमारी दयानंद कुमार यादव ज्योति कुमारी मनीषा कुमारी चंदन कुमार अपूर्व कुमार का योगदान रहा।
इस कार्यक्रम को को सफल बनाते हुए प्राचार्य नीतू सिन्हा ने मानव से संबंधित जितने भी रोग उत्पन्न हुए हैं उनका घरेलू समाधान किया जा सकता है इसके बारे में उन्होंने बतलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों मोहन कुमार काजल कुमारी श्वेता कुमारी उज्जवल कुमार डॉक्टर आलोक राय उमेश गुप्ता प्रमुख थे।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के उपलक्ष पर संस्थान के सचिव विनय कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य इचाक के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत करना है साथ ही साथ इचाक के नव युवकों को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कैरियर निर्माण करना है इसके लिए हम फार्मेसी कॉलेज पारा मेडिकल स्कूल तथा स्वास्थ्य शिविर और अन्य गतिविधियां कर रहे हैं।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...