Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
नवरात्र में दिखेगा इचाक के संगीतकार का जलवा
दुर्गा मां से प्रेरित भक्ति गाना का हुआ सूटिंग, चर्चा में कलाकारों की धुन
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भक्ति गाना का सूटिंग किया गया। गाना का बोल - लाल चुनरिया मैया को गोटेदार चढ़ाएंगे, मैया सेरावली के दरबार में जायेंगे। जलौंध गांव निवासी अजय पाठक ने यह गाना को सुर दिया है। अपनी मधुर वाणी से भक्ति गाना गाकर लोगो को प्रेरित करने की सोच इन्हे आज प्रखंड में विख्यात कर दिया। अजय पाठक का यह 10वा गाना है। इसके पहले भी अजय पाठक संगीत कलाकारी क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम कर चुके हैं। कई कार्यक्रम में अपनी सुर से लोगो को मनोरंजन और प्रेरित किए हैं। यह गाना दुर्गा मां से प्रेरित होकर गाया गया है। इस गाना की विडियो सूट के लिए प्रखंड के लोहंडी मंदिर, पुनाई मंदिर जैसी प्रसिद्ध मंदिर को चुना गया । इस भक्ति गाना का डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जलौंध के दीपक कुमार ने किया। एडिटर, कैमरा मैन, और मिक्सिंग का काम विमल राय ने किया। इस भक्ति गाना को सहयोग कर रहे लोग रविशंकर सिंह, कृष्ण देव पांडेय , अजय पांडे, जीतन साव, राम चरित्र सिंह, मुन्ना सिंह, नवल सिंह, लोकेश्वर राम, रन विजय सिंह, रंजित कुमार, अजीत केसरी, प्रीति कुमारी, अंशु कुमारी, सपना कुमारी आदि दर्जनों लोगो ने इस भक्ती गाना को प्रारूप देने का काम किया।
सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल का उद्घाटन में खिलाड़ियों का दिखा जज्बा
सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का उद्घाटन,
परासी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
गांव की प्रतिभा संसदीय क्षेत्र तक दिखेगी - प्रणव
इचाक।
अभिषेक कुमार।
प्रखण्ड के बोधी बागी मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, सांसद पुत्र कुमार मयंक और सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ सुनील मेहता ने फुटबॉल में किक मारकर खेल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथि प्रणव वर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में है, उनको एक ऐसा मंच मिले जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सके। ताकि खेलो में उनकी रुचि बढ़े। महोत्सव का नेतृत्व पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयनन्दन मेहता और सुभाष सोनी ने किया।
पहला मैच परासी और गोबरबन्दा तथा दूसरा मैच हदारी व नावाडीह के बीच खेला गया। मैच में परासी टीम ने गोबरबनदा को 2- 0 से तथा नावाडीह की टीम ने प्लांटी से हदारी को 3 -1 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनो मैच के बाद क्वार्टर फाइनल मैच परासी बनाम नावाडीह के बीच खेला गया। जिसमे दोनो टीमों ने काफी जद्दोजहद के बाद बराबरी प्रदर्शन किए। जिसके बाद प्लांटि के तहत परासी की टीम ने 3-0 से नावाडीह को पराजित कर विजय हासिल किया। रेफरी की भूमिका मनोज राम, दिलीप राम, संजय पासवान तथा हिमांशु ने निभाया। मंच संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया। मौके पर जिप सदस्य रेनू देवी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, आरके मेहता, मुकेश उपाध्याय, मोदी कुमार, प्रमेश्वर राम, मुन्नीलाल मेहता, प्रकाश राम, निरंजन मेहता, सुनिल मेहता, राजेश अग्रवाल, सुनील तलवार, अभिषेक मेहता, मनोज सिंह, नरेश मेहता, राकेश मेहता, अनिल मेहता, मुखलाल मेहता उमेश गिरी,राजेंद्र मेहता, संतोष यादव,राकेश गुप्ता, टिंकू, छ्त्रधारी मेहता, समेत कई कार्यकर्ता व दर्शक मौजूद थे।
फुरुका में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मे गाड़ी साड़म टीम विजेता बनी
इचाक के फुरुका में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट -2022 का फाइनल, दारू की गाड़ीसाडम टीम बनी विजेता
खेल- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना पुनीत कार्य, इचाक में भी जल्द आयोजित होगा नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-मनीष जायसवाल
---------
अभिषेक कुमार।
हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित सर्वोदय युवा क्लब फुरुका द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 का फाइनल मैच शुक्रवार को हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगुरा मुखिया मीना देवी व मंच संचालन रामशरण शर्मा ने किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, कांग्रेस के नेता डॉ. आर.सी.मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन कराया। फाइनल मैच दारु प्रखंड के केएफसी क्लब गाड़ीसाडम बनाम इचाक प्रखंड के आसिया टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गाड़ीसाडम की टीम ने आसिया टीम को 1-0 गोल से पराजित कर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर के प्रथम दिवस से हुई थी। 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 प्रखंड की कुल 60 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की विजेता टीम गाड़ीसाडम टीम को प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपए नगद और मोमेंटो, उपविजेता टीम आसिया को द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए और मोमेंटो एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को कोर्रा टीम को तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आरएसएस के खंड कार्यवाह सह कमेटी के संरक्षक रंजित कुमार शर्मा, सर्वोदय युवा क्लब के सह अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, अजीत यादव, सचिव निरंजन, करण और कोषाध्यक्ष राजा बाबू, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने टूर्नामेंट के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका भीखू राम, प्रदीप राम और सौरव कुमार ने निभाया तो उद्घोषक के रूप में किसदेव यादव ने लोगों को सीधा प्रसारण सुनाते हुए खूब गुदगुदाते हुए मनोरंजन कराया। फाइनल मुकाबले के दौरान पूरा फुरुका मैदान फुटबॉलफेमी दर्शकों से खचाखच भरा था। टूर्नामेंट में पहुंचे सदर विधायक मनीष जैसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्थानीय आयोजन समिति और ग्रामीणों ने कुल माला पहनाकर जबरजस्त स्वागत किया ।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल हैं। यहां हरेक गांव-कस्बे में फुटबॉल का रोमांच जुनून दिखता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल को इस क्षेत्र में बढ़ाने और खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना पुनीत कार्य है। उन्होंने यह भी कहा की पिछले 7 वर्षों से निरंतर खेल खिलाड़ियों के उत्थान और विकास को लेकर मैं प्रयासरत हूं और इसी कड़ी में सदर विधानसभा क्षेत्र के हरेक प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विशाल आयोजन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का हमारा प्रयास जारी है। विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि पिछले दो वर्ष कोविड काल में नमो टूर्नामेंट स्थगित रहने के उपरांत वर्तमान वर्ष भव्य तरीके से आयोजन जारी हैं। जल्द ही इचाक और बरही प्रखंड में भी नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा ।समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि हमारा इचाक हजारीबाग जिले में फुटबॉल के क्षेत्र इचाक प्रखंड का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कुंद होता फुटबॉल का रोमांच सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से एकबार फिर हजारीबाग जिले में दिखने लगा है। उनके द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट सदर विस के बाहर भी होने जा रहा है जो खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बेहद सुखद है। कांग्रेस के नेता डॉ.आर.सी.मेहता ने कहा के खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है। भाजपा नेता आर.के.मेहता ने कहा कि प्रखंड से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पंहुचने का प्रयास करें। स्थानीय जिप सदस्य रेणु देवी ने कहा की खेलें, आगे बढ़ें और अपने हजारीबाग का नाम रौशन करें। प्रमुख पार्वती देवी ने खिलाड़ियों को जुनून बरकरार रखने का आग्रह किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग एथलेटिक संघ का गठन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता ने कहा की प्रतिभा निखारने में इस प्रकार का आयोजन मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर जिप सदस्य रेनू देवी, प्रमुख पार्वती देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, भाजपा नेता आरके मेहता, मुखिया सुनिता देवी, निशु कुमारी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता, महेंद्र कुमार दास, समाजसेवी ओम प्रकाश मेहता, पंसस कमलीदेवी, केदार सिंह, अनिल कुमार मेहता, सिकंदर कुमार दास, दयानंद मेहता, उमेश गिरी, वीरेंद्र राणा, दिनेश्वर राणा, छोटन मेहता, मोहन शर्मा, बसन्त नारायण सिंह, लक्ष्मण किशोर मेहता, डॉ प्रमोद कुमार, प्रदीप मेहता, सदर विधायक के खेलकूद विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, जयप्रकाश ऊर्फ जेपी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों की प्रतिभा दिखेगी लोकसभा स्तरीय क्षेत्र में
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन,
गोहरबंदा बनाम परासी के बीच खेला जाएगा पहला फुटबॉल मैच
इचाक,
अभिषेक कुमार।
सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल का उद्घाटन मैच शुक्रवार को बोधीबागी मैदान में सांसद अन्नपूर्णा देवी के कर कमलों से आयोजित की जाएगी। यह पहला मैच गोबरबंदा बनाम परासी के बीच खेला जाएगा। सांसद खेल महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमे सांसद खुद शिरकत करने इचाक के बोधी बागी मैदान पहुंचेगी। क्षेत्र के सभी खिलाड़ी ब्रांड एंबेसडर होंगे। भावी खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल के तौर पर जागरूकता किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर झारखंड जागरण संवाददाता को बताया कि ऐसे आयोजन करने के लिए विशेष प्रयास और मेहनत की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम उन युवाओं के लिए विशेष अवसर है जो खेलने की इच्छा होने बावजूद साधनों से वंचित है।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ऐसे युवा खिलाड़ियों को मंजिल का रास्ता देगा। प्रतियोगिता का मकसद लोगों को संदेश देना कि स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है और साथ ही गली-गली में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर देना भी हमारा उद्देश्य है।
बताते चलें कि सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट में इचाक, टाटीझरिया और दारू जोन के लिए 23 सितंबर को बोधीबागी मैदान में पहला मैच गोवरबंदा बनाम परासी, दूसरा मैच हदारी बनाम नावाडीह, वही 24 सितंबर को देवकुली स्कूल मैदान में पहला मैच देवकुली बनाम बरकाकाला, दूसरा मैच करियातपुर बनाम दरिया तथा जोभियाटांड मैदान झरपो में पहला मैच मेढ़कुरी बनाम भराजो तथा दूसरा मैच खैरा बनाम पुनाई और 25 सितंबर को बोधीबागी मैदान में पहला मैच बोंगा बनाम बरका खुर्द व दूसरा मैच कुरहा बनाम डाडीघाघर के बीच खेला जाएगा। खेल के लिए बनाए गए नियम में बताया गया कि फर्स्ट राउंड के तीन मैच एक ही मैदान में एक ही दिन खेला जाएगा तथा अंपायर का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। एक टीम से खेले हुए खिलाड़ी दूसरी टीम से नहीं खेल सकते हैं। फर्स्ट राउंड में सभी मैच दिन के 11:00 बजे से आरंभ किया जाएगा। इचाक जॉन के विजेता विधानसभा जॉन के लिए क्वालीफाई होंगे तथा सेमीफाइनल और फाइनल मैच बोधीबागी मैदान में खेला जाएगा।
इको सेंसेटिव जोन की असंवैधानिक नियम के खिलाफ इएसजेड की बैठक
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ जताया आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ जताया आपत्ति
हजारीबाग
अभिषेक कुमार।
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्थापना समिति, हजारीबाग को ज्ञापन सौंपकर विसंगतियों को दूर करने का अनुरोध किया है। दिए गए ज्ञापन में कहा है की जिन मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित किया गया उनमें से अधिकांश विद्यालय वर्ग 1 से 8 तक मध्य विद्यालय के रूप में तथा वर्ग 9 से 10 या 12 उच्च विद्यालय के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिनके नियोक्ता क्रमशः जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं। ऐसी स्थिति में वर्ग 1 से 10 या 12 तक PTR की गणना उच्च विद्यालयों के निर्धारित मानक के अनुरूप करना न्यायसंगत नहीं है। कई प्रखण्डों में स्थित विद्यालयों में अलग -अलग परिसर में वर्ग 1 से 8 तक कक्षाएं संचालित हैं।दोनों परिसरों के मध्य कई स्थानों पर एक किलो मीटर से भी ज्यादा दूरी है। यथा - पदमा प्रखण्ड के चंपाडीह विद्यालय ,टाटीझरिया प्रखण्ड के खैरा -कर्मा विद्यालय,सदर प्रखण्ड के बभनबै विद्यालय,दारू प्रखंड के दिगवार, चुरचू प्रखंड के आंगो ,प्रखंड मुख्यालय स्थित चुरचू सहित अनेकों विद्यालयों में मध्य तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय निरंतर अलग -अलग संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों को एक इकाई मानना न्यायसंगत नहीं है। जिस किसी भी विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य होता है वहाँ निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार 2009 के नियम प्रभावी हैं और न्यूनतम छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना इसकी धारा 19 एवं 25 के अनुरूप की जानी चाहिए और यह बाध्यकारी भी है, उल्लेखित नियमानुसार वर्ग 1से 5 में प्रत्येक 30 पर एक शिक्षक एवं 6 से 8 में प्रत्येक 35 पर एक शिक्षक आवश्यकता है,यह उच्च विद्यालयों के लिए भी बाध्यकारी है जहाँ 1से 8 तक की भी कक्षाएं संचालित की जाती है। पूर्व में इस प्रावधान को सुनिश्चित किया जाता रहा है कि किसी भी सरकारी विद्यालय में न्यूनतम 01 सरकारी शिक्षक अवश्य हों पर अगर वर्तमान यूक्तिकरण की सूची का अनुपालन किया गया तो जिले के लगभग 92 विद्यालय सरकारी शिक्षक विहीन हो जाएंगे।
-----------------------------------
अनेकों विद्यालयों का प्रकाशित सूची में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या, शिक्षकों का वर्तमान विद्यालय में योगदान आदि विवरण गलत अंकित है। उदाहरण के लिए सदर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनबे में 6 सरकारी शिक्षक और 2 सहायक अध्यापक(पारा शिक्षक)अर्थात कुल 8 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि सूची में 10 शिक्षक कार्यरत बताए जा रहे हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाद्वार ईचाक, में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक)की वास्तविक संख्या 1 के विरुद्ध 2 शिक्षक (पारा)अंकित है। इसी प्रकार ईचाक प्रखंड के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुरा (हिन्दी) में वास्तविक छात्र संख्या 332 के विरुद्ध सूची में 315 अंकित है । जितने भी सरकारी शिक्षक हैं वे स्वीकृत बल के विरुद्ध कार्यरत हैं। जैसे कटकमसांडी प्रखंड के पबरा में माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के विरुद्ध छात्र संख्या 309 (9 से 10) है जबकि मध्य विद्यालय में स्वीकृत बल 8 और कार्यरत बल भी 8 है और छात्रों की संख्या 453 है । सहायक अध्यापकों (पारा) की नियुक्ति छात्र संख्या के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग द्वारा किया गया है। अतः या तो सहायक अध्यापकों को PTR की गणना से बाहर रखा जाए या फिर इनके समंजन का प्रयास किया जाए। इसके अलावे यदि छात्र-शिक्षक अनुपात की यह विषम परिस्थिति है तो जिले में 1से 5 के लिए 436 और 6 से 8 के लिए 548 पद सृजन का औचित्य समझ से परे है। छात्र हित में उपरोक्त विसंगतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है।पत्र के माध्यम शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार ,शिक्षा सचिव ,झारखंड सरकार ,माध्यमिक शिक्षा,
शिक्षा सचिव, झारखण्ड सरकार( प्रारंभिक शिक्षा )
,आयुक्त ,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग ,क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग को भी उक्त विसंगतियों को दूर करने हेतु अनुरोध किया है।
एलएम आईटीआई में दीक्षांत समारोह
एल एम आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखण्ड के अंबेडकर नगर स्थित एलएम आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एमएम एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक लखन कुमार मेहता ने वर्ष 2022 में उतीर्ण छात्रों को प्रस्सति पत्र प्रदान किया। निदेशक श्री कुमार ने कहा कि डीजीटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। श्री मेहता ने यह भी कहा कि एमएम एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा जीएनएम कालेज बहुत जल्द खुल रही है। सभी कोरम पूर्ण कर ली गयी है। संभावना है कि इसी वर्ष चालू हो जायेगी। प्रस्सति पत्र लेने वालों में अरुण कुमार राम, शिव कुमार, गणेश मिस्त्री, रामेश्वर प्रसाद, अविनाश कुमार, अमन कुमार, हिमांशु रंजन समेत दर्जनों प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। मौके पर प्रिंसिपल दीपक पांडेय, दीपक कुमार महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...














