क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, न्यायलय पर जताया भरोसा

क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, न्यायलय पर जताया भरोसा
अभिषेक कुमार इचाक, इको सेंसेटीव जोन अंतर्गत पड़ने वाले 218 गांव के ग्रामीण एवं क्रेशर माइंस व्यवसाय संघ से जुड़े सदस्यों की बैठक सिझुवा हाई स्कूल ग्राउंड में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता क्रेशर माइंस एसोसिएशन के जिला सचिव प्रसादी मेहता और संचालन राजेश कुमार मेहता ने की। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, क्रेशर माइंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सह मुखिया चौहन महतो, मुखिया उमेश प्रसाद पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता के अलावा कई लोग मौजूद थे। बैठक में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा इचाक, बरकट्ठा, पदमा और दारू प्रखंड अंतर्गत संचालित क्रेशर पर बुलडोजर चलाने की घटना का निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्रेशर एवं पत्थर व्यवसाय के बंद होने से जहां क्षेत्र में बेरोजगारी का आलम है। वही कोरोना काल में वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को जीविकोपार्जन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संघ के सदस्यों ने कहा कि 218 गांव को इको सेंसेटिव जोन में लाने से कुएं की खुदाई, नाली निर्माण, बोरिंग, भवन निर्माण, सड़क निर्माण समेत अन्य कई तरह के निर्माण कार्यों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।जिसके चलते आने वाले समय में 218 गांव के ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए ग्रामीणों एवं व्यवसाई के बीच समन्वय स्थापित कर आर पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। लोगों ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के कारण करोड़ों रुपया की लागत से खड़ा किया गया व्यवसाय को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया, जिसके कारण बैंक एवं साहूकार से कर्ज लेने वाले व्यवसायियों के समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में पीआईएल के माध्यम से सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। दर्ज पीआईएल के बाद लोगो ने न्यायलय पर भरोसा जताया है। सरकार और प्रशासन के द्वारा गलत नियमावली के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाने पर विचार किया गया। बैठक में संतोष प्रसाद मेहता, जय प्रकाश मेहता, दीपक कुमार मेहता के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

सीएचसी इचाक में जनसंख्या नियंत्रण पर कार्यक्रम

सीएचसी इचाक में जनसंख्या नियंत्रण पर कार्यक्रम
इचाक विश्व जनसंख्या दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों को बारी बारी से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, प्रमुख पार्वती देवी और मुखिया अशोक राम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी, मानव विकास संस्था सचिव बीरबल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ ओमप्रकाश और संचालन दयाल प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा आज विश्व जनसंख्या दिवस है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है ताकि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाया जा सके। साथ ही कहा की इस कार्यक्रम में सबों को अपनी भूमिका और उत्तरदायित्व निभानी होगी। चिकित्सा प्रभारी डा ओमप्रकाश ने कहा की विश्व जनसंख्या दिवस कई वर्षो से चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ते जनसंख्या पर विराम लगाना है। इसके लिए सही उम्र में शादी, शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा और एक बच्चे के तीन वर्ष के बाद ही दूसरा बच्चा हो और उसके बाद रोक हो। इसके लिए परिवार नियोजन, कॉपर टी, गर्भ निरोधक अपना कर बढ़ते जनसंख्या पर विराम लगा सकते है। सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता ने कहा की आज तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
इसलिए इस पर रोक बहुत जरूरी हो गया है। प्रमुख पार्वती देवी ने कहा की हम दो हमारे दो के सिद्धांत को अपना कर ही बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगा सकते है। सीडीपीओ नीलू रानी ने कहा की अभी भी लोग बेटे की चाहत में कई बच्चे पैदा कर लेते है जो जनसंख्या वृद्धि का एक कारण है। मानव विकास संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने कहा की लोगों को जागरूक कर के ही बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगा सकते हैं। मौके पर मुखिया अशोक राम, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर दास, बीपीएम अनिता तिर्की, अकाउंटेंट रत्नेश सिंह, केमिस्ट रमेश गुप्ता, संत कुमार समेत एएनएम और सहिया साथी उपस्थित थी

प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्यो की बैठक संपन्न

प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति पहली बैठक संपन्न,चुने गए चार मुखिया
इचाक .प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की पहली बैठक हुई. अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रमुख पार्वती देवी एवं संचालन बीडीओ रिंकू कुमारी ने किया .बैठक का शुभारंभ परिचय सत्र से शुरू हुआ। इस दौरान एक वर्ष के लिए पंचायत समिति की मासिक बैठक में शामिल होने वाले चार मुखिया का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिसमें परासी पंचायत के मुखिया अशोक कपरदार, गोबरबंदा मुखिया रंजीत कुमार, डाढा की मुखिया सुनीता देवी एवं देवकुली पंचायत की मुखिया मंजू देवी चुने गए। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाई शुरू हुई। प्रमुख पार्वती देवी एवं उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने विभाग के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति के बारे में समीक्षा की। बीडीओ रिंकू कुमारी ने पंचायत समिति के संचालन एवं बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सभी विभाग के अधिकारियों ने अपनी बातों को रखा।
बैठक मे सीडीपीओ नीलू रानी , बीएओ बिनोद कुमार रवि, बीपीएम रंजित कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉ धूलमु , सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता , विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , बीपीओ राजीव कुमार , पसस मुकेश उपाध्याय, केदार मेहता , सरस्वती देवी , बीना देवी , सारो देवी , कमली देवी , उर्मिला देवी , विनय कुमार धवन , प्रदीप मेहता , कुलदीप मेहता , महेंद्र पांडेय , रेणु देवी समेत सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम पर चर्चा
इचाक भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को दरिया पंचायत भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के सुनील कुमार मेहता शामिल हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महामंत्री राजकुमार राम ने केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के अन्य मुद्दों से संबधित विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अथिति सुनील कुमार मेहता ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकालो की सकारात्मक सोच को आज भारत के साथ विदेशों में भी विश्वसनीय माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा, सोच और कार्यों से विश्व के कई देश प्रभावित हुए हैं जो भारतीय जनता पार्टी और अपने देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भारत को हर मोर्चे पर सशक्त बनाने का काम किया है। आज देश के गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त राशन, 12रूपये में 2लाख तक जीवन बीमा, हर घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास व्यसायियों के लिए मुद्रा लोन जैसे कई लाभकारी योजना देकर आम आवाम को सशक्त बना रहे हैं। इन सारी योजनाओं के बारे में हम सभी मिलकर हर घर, हर जन तक पहुंचाने का काम करे। मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने कहा की हमारा संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है और आगे इसे सशक्त बनायेगें। बैठक में महामंत्री अनिल कुमार, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष रेणु देवी, सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, किसान मोर्चे अध्यक्ष मनोज मेहता, राजू मिश्रा, विजय मेहता, कृष्ण कांत मेहता, पार्वती देवी, नीलू कुमारी, रेखा देवी, देवंती देवी समेत कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल कुमार राणा ने दी।

थाना प्रभारी का स्वागत

थाना प्रभारी को जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने किया स्वागत
इचाक इचाक थाना में शुक्रवार को नव पदस्थापित प्रभारी धनंजय सिंह का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। स्वागत कर रहे जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच संवैधानिक तालमेल पर बल देते हुए इचाक क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई। नव पदस्थापित थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि प्रखंड को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। असामाजिक तत्वो पर लगाम लगाने एवं जनहित में जनता की हर समस्या का सीधा समाधान करने का प्रयास करूंगा।
मौके पर उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, मुखिया रंजीत मेहता, चौहन मेहता, नंदलाल उर्फ नंदू मेहता, पसस विनय धवन, पूर्व उप प्रमुख इंद्रदेव मेहता, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

जलौंध में दो विषैला सांप को किया गया रेस्क्यू

जलौंध में दो विषैला सांप को किया गया रेस्क्यू
इचाक प्रखंड के जलौंध गांव से शुक्रवार को दो विषैले सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। सर्प मित्र एवम् गोपाल आर्ट हजारीबाग द्वारा रेस्क्यू किया गया। एक सांप जलौंध गांव के अशोक मेहता के कुआं से तथा दूसरे सांप को बासुदेव राम के घर से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान सर्प मित्र एवम् गोपाल आर्ट ने बताया कि इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलता है। कुछ जहरीले सांप मे न्यूरोटोक्सीन जहर पाया जाता है जो काफी घातक है। जिसके काटने के कुछ ही क्षणों में व्यक्ति की मौत हो सकती है। गोपाल किसी क्षेत्र से फोन कॉल आने पर सांप को पकड़ने निकल जाते हैं और पकड़ कर घने जंगलों में छोड़ देते हैं। सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित घने जंगलों में छोड़ कर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे। एम गोपाल आर्ट ने बताया कि गांव कस्बों के इलाके में आज भी जागरूकता की कमी के वजह से लोगों में मौतें हो रही है क्योंकि सांप काटने के बाद हॉस्पिटल ना ले जाकर लोग अंधविश्वास के शिकार होकर झाड़-फूंक तंत्र मंत्र पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इसी वजह से मौत हो जाती है। सांपों को काटने से सुरक्षित बचने के लिए यूट्यूब चैनल के जरिए जागरूक कर रहे हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल एम गोपाल आर्ट के नाम से चला रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए सांपों का कई वीडियो बना रहे है।

किसानों को धान की कीमत देने की मांग

पैक्स से लिए गए धान की कीमत नहीं मिलने से किसानों में रोस
इचाक पैक्स के माध्यम से अक्टूबर-नवंबर में किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत अभी तक किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। जिससे किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मेहता ने कहीं। श्री मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक बार किसानों के लिए फिर धान का बीज एवं आलू की खेती लगाने का समय आ गया है और किसानों के पास पूंजी नहीं है। बहुत ऐसे किसान हैं जो धान की राशि नहीं मिलने के कारण हालात काफी दयनीय हो चुकी है। किसानों की बदहाली और भुखमरी को देखने वाला ना ही कोई विभाग के अधिकारी हैं और ना ही झारखंड की सरकार। इचाक कृषि क्षेत्र में हमेशा बेहतर करने का प्रयास किया है लेकिन विभाग की अनदेखी और सरकार की लापरवाही के कारण अब तक किसानों को धान की कीमत ना मिल पाना सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। अगर सही समय पर पैक्स के माध्यम से किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत मिल जाती तो किसानों को इस बरसात के मौसम में बदहाली के रास्ते से गुजरो नहीं पड़ता। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा की ऐसी कोई अनहोनी घटना ना घटे इससे पहले किसानों को अविलंब धान की राशि का भुगतान करें। ताकि किसान राहत की सांस ले सके और समय पर धान का खेती एवं आलू का खेती कर सके।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...