Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न
भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम पर चर्चा
इचाक
भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को दरिया पंचायत भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के सुनील कुमार मेहता शामिल हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महामंत्री राजकुमार राम ने केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के अन्य मुद्दों से संबधित विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अथिति सुनील कुमार मेहता ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकालो की सकारात्मक सोच को आज भारत के साथ विदेशों में भी विश्वसनीय माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा, सोच और कार्यों से विश्व के कई देश प्रभावित हुए हैं जो भारतीय जनता पार्टी और अपने देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भारत को हर मोर्चे पर सशक्त बनाने का काम किया है। आज देश के गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त राशन, 12रूपये में 2लाख तक जीवन बीमा, हर घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास व्यसायियों के लिए मुद्रा लोन जैसे कई लाभकारी योजना देकर आम आवाम को सशक्त बना रहे हैं। इन सारी योजनाओं के बारे में हम सभी मिलकर हर घर, हर जन तक पहुंचाने का काम करे। मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने कहा की हमारा संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है और आगे इसे सशक्त बनायेगें। बैठक में महामंत्री अनिल कुमार, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष रेणु देवी, सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, किसान मोर्चे अध्यक्ष मनोज मेहता, राजू मिश्रा, विजय मेहता, कृष्ण कांत मेहता, पार्वती देवी, नीलू कुमारी, रेखा देवी, देवंती देवी समेत कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल कुमार राणा ने दी।
थाना प्रभारी का स्वागत
थाना प्रभारी को जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने किया स्वागत
इचाक
इचाक थाना में शुक्रवार को नव पदस्थापित प्रभारी धनंजय सिंह का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। स्वागत कर रहे जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच संवैधानिक तालमेल पर बल देते हुए इचाक क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई। नव पदस्थापित थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि प्रखंड को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। असामाजिक तत्वो पर लगाम लगाने एवं जनहित में जनता की हर समस्या का सीधा समाधान करने का प्रयास करूंगा।
मौके पर उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, मुखिया रंजीत मेहता, चौहन मेहता, नंदलाल उर्फ नंदू मेहता, पसस विनय धवन, पूर्व उप प्रमुख इंद्रदेव मेहता, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
जलौंध में दो विषैला सांप को किया गया रेस्क्यू
जलौंध में दो विषैला सांप को किया गया रेस्क्यू
इचाक
प्रखंड के जलौंध गांव से शुक्रवार को दो विषैले सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। सर्प मित्र एवम् गोपाल आर्ट हजारीबाग द्वारा रेस्क्यू किया गया। एक सांप जलौंध गांव के अशोक मेहता के कुआं से तथा दूसरे सांप को बासुदेव राम के घर से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान सर्प मित्र एवम् गोपाल आर्ट ने बताया कि इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलता है। कुछ जहरीले सांप मे न्यूरोटोक्सीन जहर पाया जाता है जो काफी घातक है। जिसके काटने के कुछ ही क्षणों में व्यक्ति की मौत हो सकती है। गोपाल किसी क्षेत्र से फोन कॉल आने पर सांप को पकड़ने निकल जाते हैं और पकड़ कर घने जंगलों में छोड़ देते हैं। सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित घने जंगलों में छोड़ कर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे। एम गोपाल आर्ट ने बताया कि गांव कस्बों के इलाके में आज भी जागरूकता की कमी के वजह से लोगों में मौतें हो रही है क्योंकि सांप काटने के बाद हॉस्पिटल ना ले जाकर लोग अंधविश्वास के शिकार होकर झाड़-फूंक तंत्र मंत्र पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इसी वजह से मौत हो जाती है। सांपों को काटने से सुरक्षित बचने के लिए यूट्यूब चैनल के जरिए जागरूक कर रहे हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल एम गोपाल आर्ट के नाम से चला रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए सांपों का कई वीडियो बना रहे है।
किसानों को धान की कीमत देने की मांग
पैक्स से लिए गए धान की कीमत नहीं मिलने से किसानों में रोस
इचाक
पैक्स के माध्यम से अक्टूबर-नवंबर में किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत अभी तक किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। जिससे किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मेहता ने कहीं। श्री मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक बार किसानों के लिए फिर धान का बीज एवं आलू की खेती लगाने का समय आ गया है और किसानों के पास पूंजी नहीं है। बहुत ऐसे किसान हैं जो धान की राशि नहीं मिलने के कारण हालात काफी दयनीय हो चुकी है। किसानों की बदहाली और भुखमरी को देखने वाला ना ही कोई विभाग के अधिकारी हैं और ना ही झारखंड की सरकार। इचाक कृषि क्षेत्र में हमेशा बेहतर करने का प्रयास किया है लेकिन विभाग की अनदेखी और सरकार की लापरवाही के कारण अब तक किसानों को धान की कीमत ना मिल पाना सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। अगर सही समय पर पैक्स के माध्यम से किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत मिल जाती तो किसानों को इस बरसात के मौसम में बदहाली के रास्ते से गुजरो नहीं पड़ता। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा की ऐसी कोई अनहोनी घटना ना घटे इससे पहले किसानों को अविलंब धान की राशि का भुगतान करें। ताकि किसान राहत की सांस ले सके और समय पर धान का खेती एवं आलू का खेती कर सके।
छात्राओं पर पथराव मामले के छ: आरोपी गए जेल
छात्राओं पर पथराव मामले के 6 आरोपी गए जेल
इचाक थाना क्षेत्र के उर्दू मकतब स्कूल के नजदीक सोमवार को ऑटो सवार होकर घर जा रही छात्राओं पर पथराव मामले के 6 नामजद अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भेजे गए अभियुक्तों में अरफान उर्फ अफान मल्लिक पिता खुर्शीद मल्लिक, मो नवाजिश पिता अली हसन, शमीम मल्लिक उर्फ साहिल उर्फ शमीम मल्लिक पिता सकील मल्लिक, मो अमान पिता मो एकराम, मो राजा उर्फ राजा हसन पिता मो मजहर, नजरे आलम पिता समस आलम सभी ग्राम दर्जी मोहल्ला निवासी का नाम शामिल है। बताते चले कि सोमवार की शाम परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रही 13 छात्राओं पर उर्दू मकतब स्कूल कुटुमसुकरी के पास विशेष समुदाय के मनचलों द्वारा पथराव किया गया था। इस बावत्त छात्रा के आवेदन पर इचाक थाना में कांड संख्या 115/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ 147, 341, 354, 323, 504, 506 भादवि एवम् 3 (1) (एस) एस्टी एससी के तहत अभियुक्त बनाया गया है।
एस पी ने इचाक थाने में प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं डीप बोरवेल का किया उद्घाटन
एस पी ने इचाक थाने में प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं डीप बोरवेल का किया उद्घाटन
इचाक
अभिषेक कुमार 8271821707
एसपी चौथे मनोज रतन ने बुधवार को इचाक थाना में व्यवसायियों के सहयोग से लगाया गया इचाक बाजार में सीसीटीवी कैमरा प्रहरी निगरानी प्रणाली एवं आरोग्यम हजारीबाग के सहयोग कराया गया डीप बोरवेल का उद्घाटन किया . इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस सह इचाक थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के बिदाई समारोह में शामिल होकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए धन्यवाद दिया . प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ गर्ग तीन महीने के लिए इचाक थाना में थाना प्रभारी के रूप में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया .
प्रशिक्षु के सम्मान में इचाक पुलिस , जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने शॉल , बुके समेत उपहार देकर सम्मानित किया .मौके पर डीएसपी राजीव कुमार , जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता , विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , जिप सदस्य रेणु देवी , मुखिया अशोक कपरदार , नंदकिशोर मेहता , पूर्व मुखिया भागवत मेहता , निर्मल कुमार , डेगनारायण मेहता , पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सोनी , पसस विनय धवन , व्यवसाई सुरेश केसरी , संजय अग्रवाल , संजीत गुप्ता , वकील मेहता , पूर्व उपप्रमुख चंद्रदेव मेहता , राजेंद्र मेहता , अशोक मेहता , रविशंकर उर्फ भोला , एसआई राधेश्याम कुमार , आदित्य कुमार , बबलू कुमार , विनायक पांडेय , अभय कुमार , एएसआई साकेश सिंह , संजय यादव , मो सईद के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे ।
मनचलों द्वारा पत्थर चलाने पर मामला दर्ज, इचाक बाजार पुलिस छावनी में तब्दील
परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं पर मनचलों ने चलाई पत्थर, मामला दर्ज
इचाक
अभिषेक कुमार
प्रखंड में 11वीं की परीक्षा देकर वापस अपने घरों को लौट रही छात्राओं पर मनचले युवकों द्वारा पत्थर चलाए जाने से छात्राएं चोटिल हो गई। सभी छात्रा ऑटो पर सवार होकर घर जा रही थी। इस बीच ऑटो पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी होता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बच निकला और थाने को इसकी सूचना दी।जिसके बाद हरकत में आई इचाक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, मौके वारदात से तीन मनचलों को हिरासत में ली है। वारदात सोमवार शाम 6 बजे की है। चालक के मुताबिक ऑटो पर 13 छात्राएं सवार थी, जो अलौंजा गांव की रहने वाली बताई जाती है। सभी छात्राएं आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थी है।जो11वीं की परीक्षा देकर जीएम कॉलेज सेंटर से घर लौट रही थी। इसी बीच दर्जी मोहल्ला के समीप स्थित उर्दू मकतब स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे एक विशेष समुदाय के मनचले युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर बाजी में छात्राएं चोटिल हो गई ।
इधर हिरासत में लिए गए मनचलों से पुलिस पूछताछ कर रही। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व कुछ मनचले भाग निकले। जिसकी पहचान करने में इचाक पुलिस जुटी है। मामला में शामिल तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वहीं अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ाए मनचलों के बाद इचाक की बिगड़ती माहौल को देख कर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग ने इचाक बाजार को पुलिस चौकसी में बदल दिया। एसआई राधेश्याम कुमार, आदित्य कुमार, बबलू कुमार, एएसआई साकेश सिंह, संजय यादव पूरे बाजार की कमान संभाले हुए हैं। तथा आम जनमानस से अपील करते हुए कहा की अफवाहों पर ध्यान ना दे। लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...









