इचाक थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

इचाक थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन
इचाक थाना परिसर में आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे इचाक पुलिस सहित 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्त दान करते हुए ऋषव गर्ग ने कहा कि पुलिस संवैधानिक कार्यों के साथ मानवीय प्रयास से हमेसा समाज के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने का कोशिश करती है। रक्तदान महादान है जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक मानवीय अनुभूति है। इसके लिए युवाओं से अपील है कि रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक माह करे। रक्तदान करने वालों में आईपीएस ऋषव गर्ग, एसआई विनायक पांडेय, बबलू कुमार,राधे श्याम कुमार, अभय कुमार , आदित्य कुमार, पत्रकार सह लक्ष्य नववुयक संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, आदर्श युवा संगठन के गौतम कुमार आदि का नाम शामिल हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पसस मुकेश उपाध्याय, एएसआई साकेश सिंह, संजय यादव, मो सयीम, लोकनाथ सिंह , भगीरथ राम, अजय कुमार, रेड क्रोस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह,सनत सिन्हा समेत कई समाजसेवी मौजूद थे।

इचाक ब्लॉक में प्रमुख और उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन

ब्लॉक परिसर में प्रमुख उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन
इचाक अभिषेक कुमार प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रमुख और उपप्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रमुख पार्वती देवी और उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता ने अपने-कार्यालयों का उद्घाटन फीता काट व नारियल फोड़कर किया। गरिमामय पद आसीन करने के दौरान प्रमुख और उप प्रमुख ने कहा की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोक हित का कार्य करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
पंचायती राज अधिनियम के तहत हमें जो भी अधिकार मिला है उसका सदुपयोग कर इचाक की जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर बीडीओ रिंकू कुमारी, पूर्व प्रमुख सरिता देवी, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता,मुखिया रंजीत कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम ,भाजपा युवा नेता ओम प्रकाश मेहता, पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार मेहता, रिंकी देवी ,विक्की धवन, सरिता देवी, प्रमोद कुमार, के अलावा सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य और ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।

विधायक ने जर्जर पथ के खिलाफ़ मिले सचिव से

बरकट्ठा विधायक ने ग्रामीण विकास और आरसीडी के सचिव से की मुलाकात
इचाक अभिषेक कुमार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों की जर्जर स्तिथि के मद्देनजर विधायक अमित कुमार यादव ने ग्रामीण विकास और आरसीडी के सचिव से मुलाकात कर अनुशंसा पत्र सौपा। बरकट्ठा समेत अन्य क्षेत्रों के विषय वस्तु के साथ इचाक के जर्जर पथ की जानकारी सचिव को दी गई। जिसमे बताया गया कि इचाक के परासी से खैरा भाया डाढा तक सड़क निर्माण कार्य हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसका निर्णय 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया है। ससमय निविदा निष्पादित नहीं किए जाने के कारण पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका और पथ की स्थिति अत्यंत जर्जर होती जा रही है। जिससे आम जनता के बीच भारी आक्रोश है। सचिव से मुलाकात के दौरान अविलंब निविदा को संपादित करते हुए जल्द कार्य प्रारंभ करने की मांग की गई।

क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन का हल्ला बोल

क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिए गए कई निर्णय सरकार व प्रशासन के गलत नीति के खिलाफ खोला गया मोर्चा
इचाक अभिषेक कुमार 8271821707 क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक सिजुआ हाई स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन सचिव राजेश कुमार मेहता व संचालन पूर्व प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता ने की। बैठक में पदमा,इचाक,बरकट्ठा व सदर प्रखंड के सैकड़ों उद्यमियों ने भाग लिया। व्यवसायियों ने प्रशासन के गलत नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपनी गलती का ठीकरा व्यवसायियों के माथे फोड़कर क्षेत्र के मजदूरो और व्यवसायियों को बेरोजगार बना दिया है। नेशनल पार्क इको सेंसेटिव जोन के अतिरिक्त 5 किलो मीटर अतिरिक्त रेडियस में आने वाले गांव को इको सेंसेटिव जोन में शामिल कर ग्रामीणों को बेघर करने की साजिश का मिलकर विरोध किया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पीएलआई दायर है। जिसकी सुनवाई होना बाकी है। इससे पूर्व जिला टास्क फोर्स की टीम द्वारा महीनों से बंद क्रेशर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। जिससे ना सिर्फ व्यवसायियों के व्यापार प्रभावित हुए हैं,बल्कि इस उद्योग में काम करने वाले हजारों मजदूर बेरोजगार हुए हैं। ऐसे में मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों ने कहा कि दूसरे राज्यों के तर्ज पर नियमों को लचीला करते हुए क्रेशर मेंस को उद्योग का दर्जा दिया जाए। ताकि इसमें काम करने वाले व्यवसायियों और मजदूरों को रोजी रोटी मिल सके। जिला प्रशासन और सरकार नीतियों के खिलाफ 1 जुलाई को सिझूआ स्कूल प्रांगण में बैठक रखी गई है। जिसमें बृहद पैमाने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सांसद सह शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, जय प्रकाश भाई पटेल, अम्बा प्रसाद, पूर्व सांसद बीपी मेहता, पूर्व विधायक जानकी यादव, मनोज यादव के अलावा पदमा इचाक,बरकट्ठा,जिला परिषद सदस्य और सदर के प्रमुख, उप प्रमुख,मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्यो के भाग लेने की जानकारी दी गई। इस दिन सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस पर भी बात ना बनी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, मुखिया चौहन महतो, उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्य बसंत मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, संतोष प्रसाद मेहता, प्रसादी मेहता, सुखदेव मेहता, मुरली मेहता, जय प्रकाश मेहता, अशोक मेहता, दीपक मेहता, संजय कुमार मेहता के अलावा जिले के क्रेसर माइंस के व्यवसायियों ने भाग लिया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आजादी पखवारा के दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन

सफल नशा मुक्ति अभियान बनाने को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित
इचाक अभिषेक कुमार 8271821707 "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत आजादी पखवारा के दौरान रविवार की सुबह इचाक मोड़ से थाना तक मैराथन दौड़ का आयोजन प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में किया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान के साथ ई - शपथ कार्यकर्म किया गया।
इस दौरान थाना के पुलिस कर्मी, प्रेस क्लब इचाक, तिरंगा क्लब छावनी के फुटबॉल खिलाड़ी, लक्ष्य नव युवक संघ के युवा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कई बुद्धिजीवी वर्ग के लोग नशा मुक्त भारत के मैराथन दौड़ में शामिल होकर जागरूकता अभियान में भूमिका निभाया। युवा वर्ग को संबोधित करते हुए आईपीएस श्री गर्ग ने कहा की नशा मुक्ति से स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के साथ आम लोगों से नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की। साथ ही नशा करता है खराब, मिलकर करो इसका बहिष्कार, पल भर नशा, जीवन भर सजा ही सजा जैसे आदि स्लोगन से पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग करने की अपील करते हुए लोगो को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, संदीप कुमार, यीशु, सुभाषिनी, पूर्णिमा, सलोनी, रिंकी समेत पांच युवा और युवती को बूट जूता और मौजा दे कर इचाक थाना की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर एस आई राधेश्याम,विनायक पाण्डेय, आदित्य कुमार, एएसआई साकेश सिंह, निराला, मो सईंम, फुटबॉल कोच मनोज राम, आरएसएस के संदीप सोनी, दीपक अग्रवाल, रंजित ठाकुर, परासी उप मुखिया बलराम कुमार, वार्ड सदस्य टिंकू कुमार, योग पीठ के डॉ प्रमोद कुमार, लक्ष्य नव युवक संघ से दीपक कुमार, प्रेम कुमार, गुंजन, शुभम, छोटू, मोनू, अंकित समेत सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे।

विधायक के पहल पर मजदूर का शव पहुंचा इचाक

मजदूर की मुंबई में हुई मौत, विधायक के पहल पर शव पहुंचा इचाक
इचाक प्रखंड के डाढा गांव निवासी सुनील शर्मा की मौत मुंबई में मजदूरी करने के दौरान हो गई थी। मजदूर सुनील मुंबई में सेट्रिंग का काम करता था। सेट्रिंग काम करने दौरान छत से गिरने के कारण उसकी मौत हुई थी। पार्थिव शरीर को उसके घर तक लाना मुश्किल था। इसी बीच घटना की जानकारी जब स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव मिली तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शव को घर तक लाने का पहल किया। विधायक के प्रयास के बाद मृतक सुनील का शव उसके पैतृक घर इचाक के डाढा गांव पहुंचा जहा उसका दाह संस्कार किया गया। इधर मृतक अपने पीछे पूरा भरा पड़ा परिवार छोड़ गए जिसके कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मार्मिक घटना के बाद विधायक अमित कुमार यादव भावुक मन से शुक्रवार को इचाक पहुंचे, तथा डाढा गांव पहुंच कर मृतक के परिजन से मिल उन्हें ढांढस बांधा। मृतक की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। विधायक श्री यादव ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, अनिल शर्मा, दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नही मनी पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने झूठा कार्यक्रम किया सर्कुलेट

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नही मनी पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने झूठा कार्यक्रम किया सर्कुलेट
इचाक प्रखंड में भाजपा (पश्चिमी इकाई) झूठी खबर और अदृश्य कार्यक्रमों को सर्कुलेट कर ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है जिसमें बताया गया कि इचाक प्रखंड के बड़ा खड़ा परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई है, जिसमें एक पुरानी तस्वीर को भी साझा किया गया है। प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जिन लोगों को शामिल करने की बात कही गई उन लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि डॉक्टर मुखर्जी की पुण्यतिथि से संबंधित किसी भी कार्यक्रम में ना ही शामिल हुआ हूं और ना ही इसकी कोई जानकारी प्राप्त है। ताजूब वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी देश की इतनी बड़ी पार्टी है और प्रखंड स्तर पर हवा में कार्यक्रम दिखाकर झूठी खबरों को सर्कुलेट करना कैसी राजनीति को दर्शाता है।
संस्कार और संस्कृति कहीं जाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ओछी राजनीति के चक्कर में पार्टी की नीति और नियमों को भूलते नजर आ रहे हैं। झूठी खबरों के सरकुलेशन के बाद विपक्ष के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि इचाक में भाजपा इतना कमजोर हो चुका है की झूठी खबर और झूठे कार्यक्रम को दर्शा कर पार्टी की नींव को खोखला करने में पार्टी के ही कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर भाजपा के कुछ लोगो ने कहा की ऐसा गंदी राजनीति करने से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का नाम भी बदनाम हो रहा हैं। अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या गुरुवार को जब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे शिक्षाविद, भारतीय जन संघ के संस्थापक और महान हस्ती की पुण्यतिथि मनाई गई तो फिर पुरानी फोटो और झूठी खबर को दर्शा कर भाजपा के कार्यकर्ता समाज को क्या समझाना चाहती है। बताते चले की डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी (जन्म: 6 जुलाई 1901 - मृत्यु: 23 जून 1953) शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। जिनकी पुण्यतिथि पर भाजपा ने केंद्र स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्म मनाने का रूपरेखा तय किया था। जिसे इचाक के पार्टी कार्यकर्ता ने अपने ही पार्टी के आला पदासीन को बेवकूफ बनाने में लगी है। """""""""""""""""""""""""""""""""""""""""" English No money death anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee, BJP's false program was circulated The BJP unit in Ichak block is not deterring from petty politics by circulating false news and invisible programs. A similar case has come to light on Thursday, in which it was told that the death anniversary of Dr. According to the information received from the sources, the people who were asked to be included in the program were told that neither I have participated in any program related to the death anniversary of Dr. . The surprising thing is that the Bharatiya Janata Party is such a big party in the country and how politics is shown by circulating false news by showing programs in the air at the block level. The party workers, who go somewhere in the culture and culture, are seen forgetting the policy and rules of the party in the affair of their petty politics. After the circulation of false news, the opposition leaders said that the BJP has become so weak in Ichak that party workers are leaving no stone unturned to hollow out the foundation of the party by showing false news and false programmes. Here some people of BJP said that by doing such dirty politics, the name of the dedicated workers of the party is also getting maligned. Now in such a situation, the question arises whether on Thursday, when the death anniversary of an educationist like Dr. . Let us tell you that Dr. Syamaprasad Mukherjee (born: 6 July 1901 - died: 23 June 1953) was an educationist, thinker and founder of the Bharatiya Jana Sangh. On whose death anniversary the BJP had decided to celebrate the program from the center level to the panchayat level. Which the party worker of Ichak has engaged in fooling the top office bearer of his own party.

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...