Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन का हल्ला बोल
क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिए गए कई निर्णय
सरकार व प्रशासन के गलत नीति के खिलाफ खोला गया मोर्चा
इचाक
अभिषेक कुमार 8271821707
क्रेशर माइंस वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक सिजुआ हाई स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन सचिव राजेश कुमार मेहता व संचालन पूर्व प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता ने की। बैठक में पदमा,इचाक,बरकट्ठा व सदर प्रखंड के सैकड़ों उद्यमियों ने भाग लिया। व्यवसायियों ने प्रशासन के गलत नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपनी गलती का ठीकरा व्यवसायियों के माथे फोड़कर क्षेत्र के मजदूरो और व्यवसायियों को बेरोजगार बना दिया है। नेशनल पार्क इको सेंसेटिव जोन के अतिरिक्त 5 किलो मीटर अतिरिक्त रेडियस में आने वाले गांव को इको सेंसेटिव जोन में शामिल कर ग्रामीणों को बेघर करने की साजिश का मिलकर विरोध किया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पीएलआई दायर है। जिसकी सुनवाई होना बाकी है। इससे पूर्व जिला टास्क फोर्स की टीम द्वारा महीनों से बंद क्रेशर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। जिससे ना सिर्फ व्यवसायियों के व्यापार प्रभावित हुए हैं,बल्कि इस उद्योग में काम करने वाले हजारों मजदूर बेरोजगार हुए हैं। ऐसे में मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों ने कहा कि दूसरे राज्यों के तर्ज पर नियमों को लचीला करते हुए क्रेशर मेंस को उद्योग का दर्जा दिया जाए। ताकि इसमें काम करने वाले व्यवसायियों और मजदूरों को रोजी रोटी मिल सके। जिला प्रशासन और सरकार नीतियों के खिलाफ 1 जुलाई को सिझूआ स्कूल प्रांगण में बैठक रखी गई है। जिसमें बृहद पैमाने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सांसद सह शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, जय प्रकाश भाई पटेल, अम्बा प्रसाद, पूर्व सांसद बीपी मेहता, पूर्व विधायक जानकी यादव, मनोज यादव के अलावा पदमा इचाक,बरकट्ठा,जिला परिषद सदस्य और सदर के प्रमुख, उप प्रमुख,मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्यो के भाग लेने की जानकारी दी गई। इस दिन सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस पर भी बात ना बनी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, मुखिया चौहन महतो, उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्य बसंत मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, संतोष प्रसाद मेहता, प्रसादी मेहता, सुखदेव मेहता, मुरली मेहता, जय प्रकाश मेहता, अशोक मेहता, दीपक मेहता, संजय कुमार मेहता के अलावा जिले के क्रेसर माइंस के व्यवसायियों ने भाग लिया।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आजादी पखवारा के दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन
सफल नशा मुक्ति अभियान बनाने को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित
इचाक
अभिषेक कुमार
8271821707
"नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत आजादी पखवारा के दौरान रविवार की सुबह इचाक मोड़ से थाना तक मैराथन दौड़ का आयोजन प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में किया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान के साथ ई - शपथ कार्यकर्म किया गया।
इस दौरान थाना के पुलिस कर्मी, प्रेस क्लब इचाक, तिरंगा क्लब छावनी के फुटबॉल खिलाड़ी, लक्ष्य नव युवक संघ के युवा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कई बुद्धिजीवी वर्ग के लोग नशा मुक्त भारत के मैराथन दौड़ में शामिल होकर जागरूकता अभियान में भूमिका निभाया। युवा वर्ग को संबोधित करते हुए आईपीएस श्री गर्ग ने कहा की नशा मुक्ति से स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के साथ आम लोगों से नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की। साथ ही नशा करता है खराब, मिलकर करो इसका बहिष्कार, पल भर नशा, जीवन भर सजा ही सजा जैसे आदि स्लोगन से पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग करने की अपील करते हुए लोगो को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, संदीप कुमार, यीशु, सुभाषिनी, पूर्णिमा, सलोनी, रिंकी समेत पांच युवा और युवती को बूट जूता और मौजा दे कर इचाक थाना की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर एस आई राधेश्याम,विनायक पाण्डेय, आदित्य कुमार, एएसआई साकेश सिंह, निराला, मो सईंम, फुटबॉल कोच मनोज राम, आरएसएस के संदीप सोनी, दीपक अग्रवाल, रंजित ठाकुर, परासी उप मुखिया बलराम कुमार, वार्ड सदस्य टिंकू कुमार, योग पीठ के डॉ प्रमोद कुमार, लक्ष्य नव युवक संघ से दीपक कुमार, प्रेम कुमार, गुंजन, शुभम, छोटू, मोनू, अंकित समेत सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे।
विधायक के पहल पर मजदूर का शव पहुंचा इचाक
मजदूर की मुंबई में हुई मौत, विधायक के पहल पर शव पहुंचा इचाक
इचाक
प्रखंड के डाढा गांव निवासी सुनील शर्मा की मौत मुंबई में मजदूरी करने के दौरान हो गई थी। मजदूर सुनील मुंबई में सेट्रिंग का काम करता था। सेट्रिंग काम करने दौरान छत से गिरने के कारण उसकी मौत हुई थी। पार्थिव शरीर को उसके घर तक लाना मुश्किल था। इसी बीच घटना की जानकारी जब स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव मिली तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शव को घर तक लाने का पहल किया। विधायक के प्रयास के बाद मृतक सुनील का शव उसके पैतृक घर इचाक के डाढा गांव पहुंचा जहा उसका दाह संस्कार किया गया। इधर मृतक अपने पीछे पूरा भरा पड़ा परिवार छोड़ गए जिसके कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मार्मिक घटना के बाद विधायक अमित कुमार यादव भावुक मन से शुक्रवार को इचाक पहुंचे, तथा डाढा गांव पहुंच कर मृतक के परिजन से मिल उन्हें ढांढस बांधा। मृतक की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। विधायक श्री यादव ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, अनिल शर्मा, दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नही मनी पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने झूठा कार्यक्रम किया सर्कुलेट
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नही मनी पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने झूठा कार्यक्रम किया सर्कुलेट
इचाक प्रखंड में भाजपा (पश्चिमी इकाई) झूठी खबर और अदृश्य कार्यक्रमों को सर्कुलेट कर ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है जिसमें बताया गया कि इचाक प्रखंड के बड़ा खड़ा परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई है, जिसमें एक पुरानी तस्वीर को भी साझा किया गया है। प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जिन लोगों को शामिल करने की बात कही गई उन लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि डॉक्टर मुखर्जी की पुण्यतिथि से संबंधित किसी भी कार्यक्रम में ना ही शामिल हुआ हूं और ना ही इसकी कोई जानकारी प्राप्त है। ताजूब वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी देश की इतनी बड़ी पार्टी है और प्रखंड स्तर पर हवा में कार्यक्रम दिखाकर झूठी खबरों को सर्कुलेट करना कैसी राजनीति को दर्शाता है।
संस्कार और संस्कृति कहीं जाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ओछी राजनीति के चक्कर में पार्टी की नीति और नियमों को भूलते नजर आ रहे हैं। झूठी खबरों के सरकुलेशन के बाद विपक्ष के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि इचाक में भाजपा इतना कमजोर हो चुका है की झूठी खबर और झूठे कार्यक्रम को दर्शा कर पार्टी की नींव को खोखला करने में पार्टी के ही कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर भाजपा के कुछ लोगो ने कहा की ऐसा गंदी राजनीति करने से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का नाम भी बदनाम हो रहा हैं। अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या गुरुवार को जब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे शिक्षाविद, भारतीय जन संघ के संस्थापक और महान हस्ती की पुण्यतिथि मनाई गई तो फिर पुरानी फोटो और झूठी खबर को दर्शा कर भाजपा के कार्यकर्ता समाज को क्या समझाना चाहती है। बताते चले की डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी (जन्म: 6 जुलाई 1901 - मृत्यु: 23 जून 1953) शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। जिनकी पुण्यतिथि पर भाजपा ने केंद्र स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्म मनाने का रूपरेखा तय किया था। जिसे इचाक के पार्टी कार्यकर्ता ने अपने ही पार्टी के आला पदासीन को बेवकूफ बनाने में लगी है।
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
English
No money death anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee, BJP's false program was circulated
The BJP unit in Ichak block is not deterring from petty politics by circulating false news and invisible programs. A similar case has come to light on Thursday, in which it was told that the death anniversary of Dr. According to the information received from the sources, the people who were asked to be included in the program were told that neither I have participated in any program related to the death anniversary of Dr. . The surprising thing is that the Bharatiya Janata Party is such a big party in the country and how politics is shown by circulating false news by showing programs in the air at the block level.
The party workers, who go somewhere in the culture and culture, are seen forgetting the policy and rules of the party in the affair of their petty politics. After the circulation of false news, the opposition leaders said that the BJP has become so weak in Ichak that party workers are leaving no stone unturned to hollow out the foundation of the party by showing false news and false programmes. Here some people of BJP said that by doing such dirty politics, the name of the dedicated workers of the party is also getting maligned. Now in such a situation, the question arises whether on Thursday, when the death anniversary of an educationist like Dr. . Let us tell you that Dr. Syamaprasad Mukherjee (born: 6 July 1901 - died: 23 June 1953) was an educationist, thinker and founder of the Bharatiya Jana Sangh. On whose death anniversary the BJP had decided to celebrate the program from the center level to the panchayat level. Which the party worker of Ichak has engaged in fooling the top office bearer of his own party.
सिग्मा साइंस कोचिंग इचाक के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन
सिग्मा साइंस के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन
इचाक
प्रखंड के परासी में संचालित सिग्मा साइंस जोन कोचिंग के विद्यार्थियों ने इंटर साइंस के परीक्षा परिणाम में सत प्रतिशत रिजल्ट ला कर संस्थान तथा क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
छात्र ऋषिकेश कुमार ने 465 अंक 93% प्राप्त कर संस्थान टॉपर रहे वही अभिषेक कुमार 91.8%, मुस्कान कुमारी87.2%, उजाला एवम् रिया 87%अमित कुमार 86%, श्रीकांत कुमार 85.8%, मोनिका कुमारी84%,ऋषभ कुमार 83%, योगेंद्र कुमार 82%, मधु कुमारी एवम् दीपक 82%, लाकर अपने संस्थान में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक राजेश वैद्य, शिक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक संपन्न
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक
सांसद हजारीबाग जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में हजारीबाग जिला अंतर्गत संचालित जनकल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। खासकर पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, धान अधिप्राप्ति, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी संबंध में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के मुद्दे पर विशेष बल दिया गया।
ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजना के माध्यम से आम लोगों कि घर घर तक पानी पहुंचाने की महत्वकांक्षी हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम में जलापूर्ति योजना की कार्यकारी एजेंसी एल एंड टी को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के साथ साथ खुदाई उपरांत सड़कों की मरम्मत करने, गड्ढों की ठीक से भराई करने में तत्परता बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परियोजना अंतर्गत जल शोधन संयंत्र के निर्माण कार्य को समानांतर रूप से शुरू करने तथा इस कार्य में आ रही अड़चनों का समाधान अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कर लेने का निर्देश दिया गया।
शहरी आबादी को छड़वा डैम, झील के पानी की आपूर्ति तत्काल शुरू करने के लिए नगर निगम, पीएचडी एवं एलएनटी कंपनी को नियमित अंतराल पर समस्याओं के निदान के लिए समन्वय कर शहर के 14 हज़ार लक्षित घरों तक पानी देने का लक्ष्य जल्द कार्य को पूरा करने को कहा गया।
ग्रामीण आबादी को घरों तक जलापूर्ति योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए सांसद ने अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सभी सोलर जलमीनार एवं नल कनेक्शन की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराने खराबियों को दुरुस्त कर चालू करने की व्यवस्था करने सहित शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर योजना साइट पर सर्वजनिक करने को कहा गया।
योजना की निरंतरता एवं सफ़लता के संदर्भ में मांडू विधायक जेपी पटेल के द्वारा सोलर जल मीनार से लाभुकों के घरों तक निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण जल स्वच्छता समिति को हैंड ओवर कर संचालन अधिकार देने एवं खराब सोलर जलमीनार/ पाइप को दुरुस्त करने के लिए 15वें वित राशि का उपयोग करने के सुझाव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विद्युतीकरण एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के संदर्भ में हुई समीक्षा के क्रम में मानसून के मौसम में ट्रांसफार्मर की खराबी को दुरुस्त करने अथवा बदलने के लिए लगने वाले वर्तमान समय को कम कर दो दिनों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने हेतु विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर का वर्तमान स्टॉक बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं की समस्या अथवा शिकायतों के निवारण के लिए शिकायत निवारण प्रणाली बनाने, हेल्पलाइन नंबर को सार्वजनिक करने, समस्या के निवारण के लिए जगह-जगह कैंपों का तिथि निर्धारण करते हुए संबंधित कर्मियों, इंजीनियरों को प्रतिनियुक्त कर लोगों की समस्या का निदान करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
कृषि, पशुपालन, बागवानी आदि से रोजगार के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए संबंधित विभागों को निचले स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और विशेषता के बारे में जागरूक करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को सांसद ने दिया।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में बालिका उच्च विद्यालयों की चारदीवारी कराने के लिए चहारदीवारी विहीन विद्यालयों की प्राथमिकता सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उच्च विद्यालयों में शिक्षण कर्मियों की वर्तमान वैकेंसी के संदर्भ में शिक्षा विभाग के अधिकारी से जानकारी लेते हुए वैकेंसी व रोस्टर से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार को अवगत कराने हेतु प्रतिवेदन भेज देंने को कहा।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में शहरी क्षेत्र के 170 स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के काम रुके होने की जानकारी दी गई तथा अध्यक्ष को बताया गया कि शहरी क्षेत्र में लीज नवीनीकरण नहीं होने के कारण असमर्थ लाभुकों के लीज का नवीकरण नहीं हो पाया है जबकि लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास का प्रथम तथा द्वितीय किस दे दिया जा चुका है सांसद ने उपायुक्त इस संदर्भ में उपायुक्त को वैकल्पिक व्यवस्था कर लाभुकों को आवास देने का निर्देश दिया गया। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कब्जा की शिकायत उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दी गई उनके द्वारा बताया गया भू माफियाओं के द्वारा गैरमजरूआ जंगल झाड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है इस संदर्भ में अपर समाहर्ता ने जांच कर भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की बात कही।
बालू खनन पर लगी रोक के संदर्भ में उपायुक्त ने दिशा के सदस्यों को जानकारी दी कि जिला में लगभग 3 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक वर्तमान में 3 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक वर्तमान मे उपलब्ध है।
बैठक में सांसद महोदय के अलावे विधायक मांडू जेपी पटेल,विधायक बड़कागांव अंबा,विधायक बगोदर विनोद सिंह,महापौर रोशनी तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता,उपायुक्त नैंसी सहाय,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता राकेश रोशन,सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी,भू-अर्जन अधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल,सदर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशन यादव आदि मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इचाक के विभिन्न जगहों पर इचाक के योग प्रेमियों में दिखा उत्साह
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...













