हजारीबाग पीसीआर चालक की हत्या, इचाक से शव बरामद
मामला का तहकीकात कर रही पुलिस- एसपी
इचाक पुुलिस की चौकसी पर उठ रहा सवाल, अपराधियों की गतिविधी से जनता में रोष
अभिषेक कुमार
Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
अभिषेक कुमार
इचाक
प्रखण्ड मे बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर सोमवार को कैंप लगाया जाएगा। कनीय अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया की पुनाई विद्यालय, खैरा पंचायत, देवकुली चौक,करीयातपुर शिव मंदिर, लुन्दुरू चौक, जमुआरी चौक पर विजली विभाग के द्वारा कैम्प का आयोजन किया जायगा। जिसमें उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल वसूली की जायेगी। जिसकी जानकारी एनाउंसमेंट कर दी गयी है। साथ ही बताया गया की खैरा, कर्मा, बसरीया समेत अन्य गांवो में अधिक बिजली बिल बकाया हो गया है। समय पर बकाया बिल की चुक्ती नही की गयी तो गांव को ब्लैक जोन घोषित कर बिजली काट दी जायगी। श्री शर्मा ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया राशि को जमा करने की अपील की हैं। बकाया राशि जमा नही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है। इस दौरान बताया कि बिजली विभाग का मुख्य कार्यालय को बनसटाॅड़ स्थित पावर सब स्टेशन में ही सुव्यवस्थित कर दिया गया है जहां विभाग से संबंधित सभी तरह का परामर्श, कनेक्शन, बिल आदि कार्य किया जाएगा। जिससे क्षेत्र वासियों को हजारीबाग जाने की जरूरत नही होगी और सब स्टेशन कार्यालय में ही विभागीय कार्यो का निपटारा किया जाएगा।
नहाय खाय
18 नवम्बर : इस दिन छठव्रती सेंधा नमक, घी से बना हुआ अरवा चावल और लौकी की सब्जी का सेवन प्रसाद के रूप में करेंगे। इसी के साथ छठ महापर्व शुरू होगा। घरों में पूजन के लिए छठ मइया को निमंत्रण दिया जाएगा।_
खरना
19 नवम्बर: कार्तिक मास की पंचमी तिथि पर खरना होगा। छठव्रती दिन भर उपवास रखेंगे और फिर गन्ने के रस से बने चावल की खीर, दूध, चावल का पीठा ग्रहण करेंगे और फिर 36 घंटे के निर्जला व्रत का शुभारंभ होगा।_
संध्या अर्घ्य
20 नवम्बर: इस दिन घाटों पर पूजन होगा। वेदी का पूजन करने के साथ ही छठव्रती जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ का प्रसाद भी बनाया जाएगा।_
उषा अर्घ्य
21 नवम्बर: उषा काल में सूर्य भगवान का पूजन होगा। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ ही व्रत का समापन होगा और फिर ठेकुआ का प्रसाद बांटा जाएगा।
झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने छठ व्रतियों को बड़ी राहत देते हुए घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अर्ध्य देने की इजाजत दे दी है। घाटों पर छठ पूजा मनाने को लेकर हेमंत सोरेन सरकार ने इसपर पहले से जारी गाइडलाइंस में मंगलवार की शाम बदलाव किया है। मंगलवार की देर शाम आये अपडेट के मुताबिक, राज्य की हेमंत सरकार ने छठ घाटों पर पूजा करने पर लगी रोक के आदेश को वापस ले लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए लोग कम संख्या में छठ घाटों पर जाकर पूजा कर सकते हैं। मंगलवार की शाम पत्रकारों से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी आस्था के पर्व पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के पीएम क्या कहते हैं, स्पष्ट रूप से सुनें। झारखण्ड ने जलाशयों के जरिये पानी की आपूर्ति होती है इसलिए संक्रमण फैलने का डर है। जो गाइडलाइन जारी हुआ था, वह केंद्र सरकार के अनुरूप था। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि संभव हो तो घाट में छठ करने के बजाय लोग घरों में ही छठ करें। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता राज्य के लोगों की सुरक्षा है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही छठ पर्व को लेकर गाइडलाइन में संशोधन भी कर दिया गया। अब नदी, तालाबों पर श्रद्धालु नियमो का पालन करते हुए छठ कर सकते हैं। बताते चलें कि घाटों पर पूजा की पाबंदी के सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य की राजनीति काफी गरमा गयी थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का बयान लगातार जारी रहा। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छठ पूजा करने की इजाजत दिये जाने से छठव्रतियों को काफी राहत मिली है।
इचाक
इचाक थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीप शिव मंदिर के सामने बुधवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर गोली चला कर हमला किया। जिसमें पुराना ईचाक के दर्जी मुहल्ला निवासी मो• तौकीर पिता आजाद मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को सीएचसी इचाक में इलाज कराया गया जहाँ उसे सदर रेफर कर दिया गया है। घटना रात्री सवा नौ बजे की हैं। बताया गया कि इचाक बाजार निवासी अभय रंजन पिता अशोक अग्रवाल अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर इचाकमोड़ से घर आ रहे थे। जबकि घायल युवक तौकीर के साथ उनके मित्र राँची से लौट रहे थे। इचाक मोड़ से गाड़ी की सुविधा न मिलने पर मोटरसाइकिल सवार अभय से दोनो ने लिफ्ट मांगा। घर लौटने के क्रम में सीएचसी के समीप शिव मंदिर पास तीन अज्ञात अपराधियों ने सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर लूटपाट करने की कोशिश किया। इस दौरान अपराधियों के हाथ में देसी कटा और भुजाली को देख लोग कुछ समझ पाते तबतक एक गोली फायर की गयीं, हालांकि गोली तौकीर के पैर को छु कर निकल गया और वह घायल हो गया। साथ ही गाड़ी में सवार अन्य दो लोग जान बचाने के लिए घटनास्थल से भाग निकले। हो हल्ला बाद ग्रामीणों के इकट्ठा होते ही तीनो अज्ञात अपराधी इचाक मोड़ की ओर भाग निकले। सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, सीसीआर सह डीएसपी प्रभार अनिता लकड़ा, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नंदकिशोर दास घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। एस पी ने बताया कि आपराधिक घटना पर पुलिस सक्रिय हैं। अपराधियों को जल्द डीटेक्ट किया जायगा। मौके पर पीएसआई अजीत कुमार, एएसआई गोपाल प्रसाद, साकेश सिंह, पुलिस बल के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रांची, 10 नवम्बर झारखंड सरकार ने मंगलवार को दिवाली और काली पूजा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। गाइडलाइन में स्पष्ट रूप से सार्वजनिक स्थलों पर पटाखा जलाने पर बैन लगा दिया गया है। लोगों को अपने घरों में भी शर्त के साथ पटाखा जलाना होगा। सरकार फिलहाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का अध्ययन कर रही है। झारखंड में भी केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति मिल सकती है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, घरों में भी लोगों को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के मुताबिक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। एनजीटी के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की होगी। वहां ग्रीन पटाखे जला सकते हैं। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राज्य के ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का ही है। झारखंड सरकार ने काली पूजा में बड़े पंडाल बनाने पर रोक लगा दी है। आयोजकों को पंडाल बनाने पर इस बात का ध्यान रखना होगा। श्रद्धालु पंडाल के अंदर न आ पाएं। पंडाल के अंदर केवल आयोजकों को रहने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। एक साथ 15 व्यक्ति से अधिक पूजा पंडाल में नहीं रह सकते हैं। काली पूजा के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से शहर में किसी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन अनुमति नहीं दी गई है। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी गेस्ट को किसी प्रकार का कोई आमंत्रण पूजा कमेटी की ओर से नहीं दिया जाएगा और न ही पंडाल का किसी प्रकार का कोई उद्घाटन होगा। दिवाली के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया है।
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...