अभिषेक कुमारलोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया है । विभिन्न छठ घाटों पर ये पर्व धूमधाम से मनाया गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया। इस दौरान छठ मईया के भजनों और लोक गीतों की बयार बहती रही जिससे सारा वातावरण भक्तिमय नज़र आ रहा था। मोदी पोखर घाट पर बनाई गई छठ मैया की वेदी और भगवान भास्कर के प्रतिमा एवम सूर्य मंदिर में दीया जलाए गए और मंगल गीत गाते हुए पूजा की गई। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन हज़ारो से भी ज्यादा व्रतधारी और उनके साथ आए कई लोगों ने मोदी पोखर छठ घाट, सूर्य मंदिर तालाब, छावनी तालाब, गूंजा तालाब, कुरहा तालाब, मोकतमा नदी, फुरुका नदी, लोहड़ी नदी, शिवानी नदी, डुमरोन तालाब, सिजुआ छठ घाट, नावाडीह छठ घाट, शिव शक्ति गंगा धाम, बनाही तलाब, जमुनिया नदी समेत प्रखंड के कई छठ घाटों पर पहुंच कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर 'पारण' किया और 36 घंटे का निर्जल उपवास समाप्त किया। इसके साथ ही सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया। व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य को पानी में खड़े हो कर अपना अर्घ्य अर्पित किये। बाद में घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठ कर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए।इस दौरान सभी छठ घटो को लाइट बत्ती, बैलून से सजाया गया था। सूर्य मंदिर छठ पूजा समिति द्वारा वर्तियो के लिए विशेष प्रबंध किया गया था, तो वही बजरंग क्लब पेठियाबागी द्वारा नारियल,फल व दही का व्यवस्था किया गया था। जिसमे अमन सिन्हा, रोहित प्रजापति, सचिन कुमार, सागर कुमार, शिव शंकर पाठक, अमित कु. प्रजापति, कुंदन कुमार, किशन सिंह, भूपेंद्र सिंह,शशि कुमार, आशीष कुमार, अंकु कुमार, राहुल देव पाठक, विकाश प्रजापति, रोहन कुमार, विशाल कुमार, अजीत यादव, नितीश कुमार, आकाश यादव, रोशन यादव समेत सूर्य मंदिर पूजा कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही अन्य छठ घाटों पर कई सामाजिक संगठनों द्वारा वर्तियो के लिए स्टॉल लगाए गए थे। छठ घाटों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस- प्रशासन एवम् विभिन्न छठ घाटों पर निरीक्षण करते दिखे। क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ।
Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व
कैम्पियन बेसिक एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
अतिथियों ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
•अभिषेक कुमारइचाक मानव विकास द्वारा संचालित कैम्पियन बेसिक एकेडमी में गुरुवार को दिपावली के अवसर पर बच्चो के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर महिला सशक्तिकरण , विविधता में एकता, विश्व कल्याण, आदित्य L- 1 जैसे थीम पर पर बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक रंगोली कलाकृति बनाई गई । कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों के द्वारा विविधता में एकता थीम चुना गया वहीं कक्षा षष्ठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर रंगोली का प्रदर्शन किया गया।निर्णायक की भूमिका में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप, झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रहलाद कुमार, गुंज संस्था दिल्ली से अजीत कुमार , पत्रकार अभिषेक कुमार, रामअवतार स्वर्णकार तथा रंजीत कुमार ने निभाई। विद्यार्थियों को कुल दो श्रेणियों ए और बी में बांटा गया। कक्षा प्रथम से पांचवी तक में कक्षा 1 ए ने प्रथम स्थान , कक्षा 4 ने द्वितीय स्थान, तथा कक्षा 3 बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से दसवीं तक में कक्षा 8 ने प्रथम ,कक्षा 6 ए ने द्वितीय तथा कक्षा 7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा की दीपावली असत्य पर सत्य का पर्व है, रंगोली प्रतियोगिता अपनी संस्कृति को जीवन्त रखने का सबसे अच्छा माध्यम है,विद्यालय के सचिव बीरबल प्रसाद ने कहा की विद्यालय में पढाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियो में सामूहिकता का विकास होता है तथा उनमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़ती है । शाखा प्रबंधक प्रहलाद ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता है। बच्चो को अभिषेक कुमार समेत कई लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या सुरभि वर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक संदीप सिंह, गौरव कुमार,आरिफ हुसैन, रजनी कुमारी,विवेक पांडे, सुजीत कुमार, धनेश्वर कुमार,रजा आलम, रंजीत शर्मा, अनिता दास, कविता कृष्णा, स्मिता कुमारी सोनी कुमारी, मोहन करमाली, कैंपियन किड्स के सरिता कुमारी, नीतू कुमारी, सबी कुमारी, ममता सिंह, बेबी देवी तथा गुड्डू कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
पुरनपनिया पगडंडी पर कहराते रही निशा, 7 किमी खटिया के सहारे सीएचसी पहुंची गर्भवती महिला
© हाथी का दांत बनकर रह गया डाडी घाघर उप स्वास्थ्य केंद्र
© जंगल में बना स्वास्थ्य केंद्र रहता है बंद, पुरनपनिया में नहीं है सड़क
© घंटो जद्दोजहद के बाद गर्भवती पहुंची सीएचसी, जच्चा बच्चा स्वस्थ
•अभिषेक कुमारइचाक। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र डाडी घाघर पंचायत अंतर्गत पुरनपनिया गांव में रविवार को मार्मिक दृश्य सरकार के खोखले दावे का पोल खोल दी। जहां पगडंडी के सहारे खटिया पर गर्भवती महिला निशा कुमारी को कराहते हुए फुफंदी गांव तक लाया गया जिसके बाद एंबुलेंस से इचाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। बताते चलें की निशा अपनी बहन के घर पुरनपनिया आई हुई थी। गर्भवती महिला को शनिवार के सुबह से ही दर्द उठा था। लेकिन गांव में कोई पुरुष नहीं रहने के कारण समय से अस्पताल नही पहुंचाया गया। जिसके बाद रविवार को तेज दर्द होने पर परिजन प्रसूति के लिए जर्जर पगडंडी पर सात किलोमीटर महिला को खटिया में लेकर पैदल चलने पर विवश थे। हालांकि काफी तकलीफों को पार करते हुए गर्भवती महिला को इचाक सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया। जहां उसने स्वस्थ्य बच्चा को जन्म दिया।फिलहाल जच्चा बच्चा स्वस्थ्य है। पुरनपनिया एक ऐसा गांव है जहां सैकड़ों घर आदिवासियों का बसेरा है। जहां आज भी लोग सड़क, बिजली और पानी के लिए तरसते है। जहां एक ओर सरकार विकास की गाथा गाती है वही दूसरी ओर ऐसा मार्मिक दृश्य सच्चाई को बताने में कोई कसर नहीं छोड़ा। ऐसे बेबस ग्रामीणों की सुध लेने वाला न कोई जनप्रतिनिधि है और ना ही प्रशासन। आजादी के कई सदी बीत जाने के बाद भी इस गांव के ग्रामीण सरकारी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अब तो सरकार और प्रशासन से ग्रामीण उम्मीद भी तोड़ चुके हैं कि इस गांव में कभी सवेरा होगा और कोई सुविधा मिल पाएगा। क्योंकि स्थानीय विधायक, सांसद, झारखंड के कई मंत्री और उपायुक्त के पास गांव में सड़क, बिजली, अस्पताल, मूल सुविधा को लेकर आवेदन और ज्ञापन देकर जागरूक ग्रामीण चक्कर काट कर थक हार चुके हैं, क्योंकि उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं मिला। डाढ़ी घागर पंचायत के ग्रामीणों ने पिछले चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने की घोषणा भी की थी लेकिन प्रशासनिक लॉलीपॉप ने ग्रामीणों साथ समझौता कर मत के अधिकार को अपनाने की बात कही थी। इसके बावजूद आज तक उस गांव में बेबस ग्रामीणों का हाल जानने पदाधिकारियों की एक गाड़ी भी नहीं गई है। सरकार की निगाहों में डाडी घाघर के जंगल में एक उप स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है, जो हाथी का दांत साबित हो रहा। ग्रामीण कहते है की स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ ठीकेदारी के उद्देश्य से बनाया गया। जहा न कोई स्वास्थ्य कर्मी रहते है और ना ही चिकित्सक। गांव से उल्टा जंगल रास्ते कोसो दूर उप स्वास्थ्य केंद्र बना है जो किसी काम का नही।
समाजसेवी सह भाजपा नेता रमेश कुमार हेम्ब्रोम ने कहा कि जहां झारखंड में एक ओर भगवान बिरसा मुण्डा का शहादत दिवस मनाया जाता है, वही दूसरी ओर आदिवासियों के बीच ऐसी लागतर घटना देखने को मिल रही है।लगता है कि इन महापुरुषों का सपना एवं शहादत भी अधूरा साबित होता दिख रहा है। लगातार इस क्षेत्र के विकास और घटनाओं को लेकर आवाज को उठाते आया हूँ लेकिन कोई फरियाद सुनने वाला नहीं। डाड़ीघाघर पंचायत के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्राम फूफन्दी मे उप स्वास्थ्य केंद्र अविलम्ब बनाने की मांग किया है।
•क्या कहते है मुखियाडाडी घाघर पंचायत के मुखिया नन्द किशोर उर्फ नंदू मेहता ने बताया की जंगलों के बीच बसा यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाएं से वंचित है, क्योंकि विकास योजनाओं के लिए वन विभाग चुनौती के रूप में साबित हो रही। कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई सकारात्मक पहल करने को तैयार नहीं है। वन क्षेत्र होने के कारण योजनाओं पर काम करने के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिल पाता जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। मुखिया द्वारा पुन: मांग किया गया है की सड़क निर्माण हेतु वन विभाग द्वारा अनापति पत्र निर्गत किया जाय ताकि इस गांव को विकास कार्यों से जोड़ा जा सके।
लोटवा डेम में नहाने गए छः विद्यार्थियों की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
• स्कूल ड्रेस में नहाने पहुंचे थे विद्यार्थी, पास से मिला स्कूली बैग और ड्रेस
• स्थानीय गोताखोरों ने घंटो मस्सकत बाद निकाला शव
• स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करने की आवश्यकता
अभिषेक कुमारहजारीबाग। इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा डेम में मंगलवार को सात विद्यार्थियों के नहाने क्रम में छः युवकों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक ने किसी तरह अपनी जान बचा कर निकल गया। मृतकों की पहचान मयंक सिंह, मटवारी पेट्रोल पंप के समीप, प्रवीण यादव पिता द्वारका यादव, अस्थाई पता बजरंग पथ दीपूगढ़ा, स्थाई गोरिया करमा, बरही, ईशान सिंह पिता मुकेश कुमार सिंह भूसाई, इचाक, रजनीश पांडेय, ओकनी, शिवसागर अस्थायी पत्ता मटवारी गांधी मैदान स्थायी पेटो केरेडारी, सुमित कुमार रोमी, पेलावल, हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है। जबकि बचने वाला युवक सोनू कुमार पिता शंभू साव कूद, कटकमदाग निवासी है। घटना उस समय प्रकाश में आया जब सोनू कुमार एनएच पर खड़ा होकर राहगीरों से मदद की फरियाद करते हुए घटना की जानकारी दे रहा था। जिसके बाद हो हल्ला और फोन के माध्यम से सूचना पा कर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में घटना की खबर तेजी से फैल गई। बताते चलें कि सभी सातों युवक माउंट अग्माउंट स्कूल हजारीबाग में प्लस टू के छात्र थे। जो घर से दो मोटरसाइकिल और एक स्क्यूटी पर सवार होकर विद्यालय जाने के लिए निकले थे। लेकिन विद्यालय ना जाकर सभी छात्रों ने लोटवा डेम पहुंच कर नहाने लगे। इस दौरान छात्र पानी की गहराई को भांप नहीं पाए और डूबने लगे। दो युवकों को डूबता देख अन्य तीन साथियों ने उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सभी युवकों को पानी ने अपनी गहराई में समा लिया तभी एक और साथी ने सबको बचाना चाहा। लेकिन सातवां युवक सोनू किसी तरह स्थिति को भांप लिया और बच निकला। इधर नदी में डूबे छः युवकों को स्थानीय गोताखोरों ने देर घंटो तक शव को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे रहे। एक के बाद एक लगातार शव निकालने का शिलाशिला जारी रहा। अंतत: साढ़े तीन बजे तक सभी छः शवो को बाहर निकाल लिया गया। इधर मौके पर पहुंची इचाक पुलिस ने थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में सभी शव को कब्जा में लेकर शवो को अंतिम परीक्षण हेतू शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल सदर भेजा। जहां देर शाम बाद पोस्टरमार्म उपरांत अपने अपने पैतृक निवास शव पहुंचने पर पूरा माहौल गमगीन हो गया और परिजनो के चीत्कार से पूरा गांव रो उठा।
•स्कूल ड्रेस में नहाने पहुंचे थे विद्यार्थी•________________________ नदी के किनारे से बैग और स्कूल ड्रेस पाया गया। सभी छात्र माउंट अग्माउन्ट स्कूल ड्रेस में ही लोटवा नदी मस्ती करने पहुंचे थे। जिन्हे नहीं पता था कि कुछ ही पल में काल के गाल में समा जायेंगे। पढ़ाई की किताबे स्कूली बैग में ही पड़े रहे गए विद्यार्थियों के।
•परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल•____________________________ घटना पाते ही युवकों के परिजन स्थल पर पहुंच कर अपने बच्चो की खोजबीन करने लगे। जैसे जैसे गोताखोरो द्वारा शव निकाला जाने लगा वैसे ही मृतकों के परिजनों का दुख छलकने लगा और पूरा माहौल गमगीन में बदल गया। वहां खड़े सभी लोगो की आंखे नम हो गई और दुखी घटना से लोग समय को कोशने लगे।
•स्थानीय गोताखोरों ने घंटो मस्सकत बाद निकाला शव•___________________________ साढ़े तीन बजे तक लोटवा गांव के ही स्थानीय गोताखोरों ने ट्यूब, रस्सी और झगर के सहारे सभी शव की खोजबीन कर नदी से बाहर निकाला। गोताखोरों में लोटवा निवासी कमल कच्छप, छोटेलाल राम, दीपक कच्छप, आकाश मिंज और दऊजी नगर के महेश पासवान उपेंद्र दास ने काफी मस्स्कत कर शव को निकालने में सफल हुए।
•स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करने की आवश्यकता•____________________________ लगातार नदी में डूबने से विद्यार्थियों की मौत का खबर क्षेत्र के लिए हृदयविदारक बन गया है। जहां एक ओर बच्चो के अभिभावक संशय और डर में रहते वहीं दूसरी ओर युवा छात्र बेधड़क बिना खौफ के मौत के स्थल तक पहुंच जा रहे। जहां आए दिनों ऐसे भयावह घटना सामने देखा जा रहा। अगर सभी विद्यालयों में छात्रों को ऐसे स्पोर्ट पर बिना सुरक्षा के नहीं जाने का हिदायत देते हुए जागरूक किया जाए तो शायद ऐसे अनहोनी घटना से बच्चा सा सकता है। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे लोगो ने शोक जताया। साथ ही जबतक सभी शवो को नही निकाल लिया गया तबतक लोग डटे रहे। जिसमें बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, डीएसपी राजीव कुमार, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, पदमा जिप सदस्य बसंत नारायण, मुखिया संघ जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, सीओ मनोज मनोज कुमार महथा, बीडीओ संतोष कुमार, पदमा सीओ मोतीलाल हेमब्रॉम, इंस्पेक्टर ललित कुमार, भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह, भैया अभिमन्यु, सदर विधायक मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, ओम प्रकाश मेहता, महेश पासवान, मुखिया चौहन मेहता, सिकंदर राम, भागवत मेहता, सच्चिदानंद अग्रवाल, निर्मल कुमार, निरंजन मेहता, राजेंद्र गंजू समेत कई लोगो मौजूद थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर हैंडल से इस घटना पर शोक जताया
वन अधिकार समिति के पुर्नगठन को लेकर सीओ ने जारी किया निर्देश
हजारीबाग
अभिषेक कुमारउपायुक्त, हजारीबाग का पत्रांक 1690/23 के निर्देश पर कार्यालय अंचल अधिकारी इचाक के पत्रांक 674 दिनांक 04/10 /2023 के आलोक में प्रखंड के सभी मुखिया, राजस्व उप निरीक्षक और अमीन को पत्र प्रेषित करते हुए कहा है की अबुवाबीर दिशोम अभियान 2023 ( वन अधिकार अधिनियम 2023 ) के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी किया गया है। जिसमे बताया गया कि प्रासंगिक पत्र के द्वारा प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम वनाधिकार समिति का गठन / पुर्नगठन करना है। उक्त प्रासंगिक पत्र में उल्लेखित है कि वनाधिकार समिति हेतु कम से कम 10 एवं अधिकतम 15 सदस्यों का चुनाव किया जाना है तथा चुने गये सदस्यों में से एक-एक अध्यक्ष एवं सचिव चयनित होगें। जहाँ अनुसूचित जनजाति की संख्या है वहाँ सदस्यों में कम से कम दो तिहाई एक सदस्य उसी समुदाय से होगें तथा उसी में कम से कम एक तिहाई महिलाएं सदस्य होगें तथा जहाँ इनकी संख्या नही है वहाँ चुने गये सदस्यों में से एक तिहाई सदस्य महिलाऐं होगी। वनाधिकार समिति के गठन / पुर्नगठन के निमित ग्राम सभा के आयोजन हेतु राजस्व उप निरीक्षक को नियुक्त किया गया है एवं प्रासंगिक पत्र के अनुसार निर्देश दिया गया है कि संबंधित मुखिया से समन्वयन स्थापित करते हुए ग्राम सभा के माध्यम से वनाधिकार समिति का गठन / पुर्नगठन करते हुए तथा प्रत्येक प्रेक्षक ग्राम सभा की बैठक की कार्रवाई की एक प्रति चार रंगीन छाया चित्रों के साथ अंचल कार्यालय, ईचाक को अधोहस्ताक्षरी समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। जारी किए गए सूची निम्नलिखित रूप से है,,,,,
स्व• भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से आयोजित
@अभिषेक कुमारइचाक प्रखंड के न्यू स्टेडियम छावनी में शुक्रवार को फुटबॉल खेल प्रेमियों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता शैलेन्द्र भारती व संचालन सुमित कुमार ने किया। इस बैठक में स्वर्गीय भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि समाजसेवी सह सेवा निवृत शिक्षक स्वर्गीय भीम भारती की याद में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पिछले वर्षो से सुनिश्चित किया गया है। जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर रविवार को सुबह 10:30 बजे स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व भारती की पत्नी शिक्षिका मंजू देवी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस स्मृति प्रतियोगिता को उनके सुपुत्र आलोक भारती, आशीष भारती, प्रतीक भारती के सौजन्य से होना सुनिश्चित किया गया है। आशीष भारती वर्तमान में गुमला जिला अंतर्गत करंज थाना के प्रभारी हैं। जिनकी सोच से यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। आशीष भारती ने बताया कि पिता के स्मृति दिवस पर यह टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए काफी प्रभावी होगा। जिसमें 32 टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा के अनुसार टूर्नामेंट में भागीदारी निभाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक आकर्षित व सुनहरा उपहार के साथ इक्कीस हजार नगद, द्वितीय पुरस्कार ग्यारह हजार, तृतीय को पांच हजार राशि नगद दिया जाएगा। साथ ही चतुर्थ श्रेणी को जर्सी सेट और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मैच के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिन्हा, सचिव मुकेश कुमार, उप सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, उप कोषाध्यक्ष आलोक भारती, संरक्षक आनंद कुमार पासवान, आनंद सिन्हा, विकास सिन्हा, शैलेंद्र भारती ज्ञानी साव को मनोनीत किया गया। जबकि सदस्यो में प्रेम सिन्हा, रवि कुमार, शशि कुमार, प्रतीक भारती, आशीष कुमार, मिथिलेश पासवान, धनंजय राम, विक्कू राम, अनुप राम, गौरव राम, दिलीप राम, सोनू पासवान, अभिषेक पासवान, संदीप कुमार, टिंकू कुमार, सनी कुमार समेत कई लोगों का नाम शामिल है।
सहायक अध्यापक सरयू राम का निधन
अभिषेक कुमार
इचाक. प्राथमिक विद्यालय बांका के सहायक अध्यापक सरयू राम का निधन गुरुवार को इलाज के दौरान रांची में हो गया. सरयू राम का पार्थिव शरीर को परिजनों ने देर शाम को पैतृक गांव डाढा पंचायत के बांका गांव लाया गया. वे पिछले एक सप्ताह से बीमार थे . विद्यालय से छूटी लेकर इलाज के लिए रिम्स गए थे. परिजनों ने बताया कि उनका किडनी एवं लिभर की समस्या थी. उनके निधन से उनकी पत्नी,बच्चे ,बहू समेत सभी परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. वही शिक्षा जगत में शोक की लहर है .प्रखंड के कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने शोक जताया है।Ichak. Saryu Ram, assistant teacher of primary school Banka, died on Thursday during treatment in Ranchi. The mortal remains of Saryu Ram were brought by the family members to his native village Dadha Panchayat's Banka village late in the evening. He was ill for the last one week. He took leave from school and went to RIMS for treatment. Family members told that he had kidney and liver problems. Due to his demise, his entire family including his wife, children and daughter-in-law are crying in distress. There is a wave of mourning in the education world. Many teachers of the block have expressed grief.
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...
























