मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 78 बच्चे

इचाक प्रखंड के सुदूर इलाका डाढ़ा में संचालित मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा में 78 विद्यार्थी शामिल हुए। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे परीक्षा की शुरुआत हुई। प्रधानाध्यापक मो शाहनवाज आलम ने बताया कि छठी में प्रवेश के लिए 60, सातवीं में सात और आठवीं में नामांकन के लिए 18 विद्यार्थी जांच परीक्षा में शामिल हुए।बताया की जांच परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न गांव के कुल 78 विद्यार्थियों ने जांच परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम गर्मी छुट्टी के बाद घोषित किया जाएगा। जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा के दौरान पवन कुमार चौधरी,स्वेता आनंद,रेखा अग्रवाल,संजय कुमार दास,संदीप कुमार,शिव पूजन रविदास मौजूद थे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वंशीधर राम ने बताया कि ग्रामीण अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन मॉडल स्कूल में करवा सकते हैं। जहां छट्ठी से लेकर मैट्रिक तक इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई मुफ्त दी जाती है।इसके अलावा एमडीएम की व्यवस्था सरकार की ओर से किया गया है।

बीईईओ ने किया पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण,गायब मिले सहायक शिक्षक

इचाक इचाक बीईईओ वंशीधर राम ने बुधवार को पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीईईओ ने शिक्षको के बायोमेट्रिक एवं मैनुअल उपस्थिति पंजी छात्र उपस्थिति पंजी, एमडीएम की गुणवता और क्लास मौजूद बच्चों से सिलेबस से रूबरू हुए।जंगली इलाका में संचालित प्राइमरी स्कूल सिमरातरी में 43 में से 37 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक स्कूल करम टांड़ में 119 में से 76 विद्यार्थी मौजूद थे। सभी शिक्षक समय से स्कूल में मौजूद थे। जांच के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनी का निरीक्षण किया जहां सहायक शिक्षक चैतलाल सिंह13 मई बिना सूचना स्कूल से गायब मिले ।जिनके खिलाफ कारण पूछो नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही। यूपीएस लुकुइया में कार्य और उपस्थिति पर भड़क उठे। उन्होंने स्कूल के सचिव लखन रविदास को उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।बताया कि क्लास वन, टू, थ्री में एक भी बच्चों का नामांकन नहीं है। जिसके खिलाफ विभाग को अवगत कराने की बात कही। इसके अलावा उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल दिग्घी का निरीक्षण किया। जहां दोनों सहायक शिक्षक मौजूद पाए गए । इस दौरान सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के बायोमेट्रिक और मैनुअल उपस्थिति पणजी के अलावा छात्र उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया।

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने किया गिरफ्तार

रांची: जमीन फर्जीवाड़े मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने गुरुवार को रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आईएएस छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के केस में ईडी ने गुरुवार को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में करीब एक दर्जन जमीन के बारे में जानकारी लेने का ईडी ने प्रयास किया। कई जमीन दलालों के और छवि रंजन के बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन होने के सबूत मिले हैं। हालांकि, छवि रंजन ने ईडी को बताया कि रजिस्ट्री का सारा दारोमदार सब रजिस्टार पर छोड़ दिया गया था। पूर्व के दो समन पर जब आईएएस अधिकारी छवि रंजन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे तो ईडी ने तीसरा समन भेजकर 24 अप्रैल को रांची स्थित जोनल कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान करीब 10 घंटे के पूछताछ में आईएएस छवि रंजन अधिकतर सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाए, कई सवालों पर चुप्पी साधी या फिर कहा याद नहीं है। छवि रंजन से ईडी ने उनके और आश्रितों से जुड़ी सारी संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा था। छवि रंजन को भूमि घोटाले में गिरफ्तार लोगों को सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई थी। पूछताछ में बताया था कि जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई है। रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन के निर्देश पर उनलोगों ने गलत दस्तावेज बनाए। इसके लिए पैसे भी मिले थे। प्रशासन की ओर से जमीन पर कब्जा दिलाने में भी सहयोग किया जाता था। 13 अप्रैल को 22 ठिकानों पर ईडी ने मारा था छापा आर्मी से जुड़े जमीन घोटाले मामले में ईडी ने बीते माह 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन सहित 18 लोगों से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी में बड़गाई के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के आवास भारी मात्रा में डीड मिले थे। वहीं, कुछ जमीन माफिया के यहां से फर्जी डीड बनाने के स्टांप आदि भी मिले थे। छापेमारी में छवि रंजन का मोबाइल भी ईडी ने बरामद किया था, जिसमें ईडी के संभावित प्रश्न व उसके तैयार उत्तर भी थे।

निर्माणाधीन मनरेगा कूप धसने से मजदूर की मौत, घंटो बाद मशीन से निकाला गया शव

घटना के घंटो बाद पहुंचे मनरेगा कर्मी, ग्रामीणों में रोष, आश्वाशन के बाद शव उठाने पर बनी सहमति
अभिषेक कुमार
इचाक प्रखंड के भूसाई पारटांड़ गांव में निर्माणाधीन कूप के धंसने से अंदर काम कर रहे एक मजदूर के मलबे में दबने से मौत हो गई। वही ग्रामीणों द्वारा एक अन्य मजदूर होने की आशंका जताई जा रही थी। घटना सोमवार 12 बजे की है। घटना के छ: घंटा बाद एक मजदूर चंदन कुमार मेहता उर्फ चांदो 30 वर्ष पिता स्वर्गीय सोमर महतो ग्राम भूसाई पार टांड़ इचाक हजारी बाग का क्षत-विक्षत शव निकाला गया ।शव के निकलते ही उपस्थित लोगों में कोहराम मच गई।
आशंका के आधार पर अन्य मजदूर के शव को निकालने के लिए जेसीबी और हिताची मशीन को लगाया गया था। लेकिन अन्य मजदूर के होने की पुष्टि नहीं हो पाई। योजना की स्वीकृति भूसाई पारटांड़ गांव के सारो देवी पति तालों महतो के नाम से है। जिसका योजना वर्ष 2021- 22 तथा योजना संख्या 03366 है। योजना का प्रकल्लित राशि 4 लाख 47 हजार है।जिसमे 20 से 26 मार्च के बीच 6162 रुपया प्रथम किस्त भुगतान किया गया है। जबकि दूसरे किस्त का डिमांड नही किया गया है। घटना में शंभू मेहता, चंदन मेहता,तालों महतो, राजेश मेहता और दिलीप कुमार मेहता नामक व्यक्ति घायल हुए हैं । जिसमें तीन घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जबकि दो घायलों का इलाज सीएचसी इचाक में चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
छह बजे शाम तक मलबे में दबे दूसरे मजदूर का शव खोजने का प्रयास जारी रहा। घटना की सूचना पा कर प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मुजूमदार, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, निवर्तमान अंचलाधिकारी मनोज कुमार महथा, कांग्रेस के नेता दिगंबर कुमार मेहता,मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता,भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, मुखिया निशु कुमारी, पूर्व मुखिया संतोष प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, भागवत मेहता ,आदर्श युवा संगठन के गौतम मेहता समेत कई समाजसेवी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त कूप बंधाई का काम चल रहा था।कूप के अंदर एक मजदूर और एक मिस्त्री काम कर रहा था जबकि ऊपर 4 से 5 लोग मटेरियल देने का काम कर रहे थे इसी बीच कुएं के दक्षिणी छोर से मिट्टी का एक बड़ा चाल धंसकर गिर गया ।जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।वही एक के दबे होने की आशंका जताई गई।
ग्रामीणों ने बताया कि तालो महतो के पुत्र प्रवीण उर्फ चंदन मेहता होमगार्ड में नौकरी करता था जिसका पोस्टिंग भुरकुंडा में था। प्रवीण उर्फ चंदन गिद्दी सी से कुछ मजदूरों को लेकर आया था जो कुआं बंधाई कार्य में लगे हुए थे।
घटना स्थल पर घंटो बाद पहुंचे मनरेगा पदाधिकारी प्रखंड के भूसाई टांड़ में निर्माणाधीन मनरेगा कूप के चाल धसने से उसमें दबकर हुई मौत की घटना के 6 घंटा बाद भी मनरेगा से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे। बीडीओ रिंकू कुमारी, बीपीओ राजीव आनंद घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। हालांकि ग्रामीणों ने रोष जताया। बीडीओ रिंकू कुमारी ने पूछने पर कहां की प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट का कार्य चल रहा था जिस वजह से देर हुई। कांग्रेस नेता दिगंबर मेहता ने मृतक आश्रितों को मुआवाजा देने की किया मांग। कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिगंबर मेहता ने प्रशासन से मृतक आश्रितों को चार लाख देने की मांग की है। उन्होंने कहा पूरे क्षेत्र में मनरेगा योजना द्वारा नियमो के विरुद्ध काम किया जा रहा है। ठिकेदार से लेकर प्रशासन तक भरष्टाचार में संलिप्त है। भूमि प्रतिवेदन से लेकर योजना को पूरा करने तक हर पार्ट में कमीशनखोरी होता है। अगर मशीन के जगह मजदूर से काम होता तो आज किसी की जान नही जाती।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने नियम संगत कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाते हुए कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने आश्वासन को मानते हुए देर रात शव को अंतिम परीक्षण के लिए सदर ले जाया गया। इधर प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार और प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी ने हर संभव सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया है

इचाक में रामनवमी जुलूस शांति प्रिय संपन्न, पुलिस प्रशासन ने जताया आभार

इचाक में रामनवमी जुलूस शांति प्रिय संपन्न
इचाक
अभिषेक कुमार
प्रखंड में विजयदशमी के दिन निकाले गए पांच झांकियां शनिवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच अखाड़ा धारियों की झांकी जिसमें नया दुर्गा मंडा, दिलदार नवयुवक संघ परासी, आरएफसी कुटुमसुकरी, रामनवमी शांति समिति हदारी, छावनी का जुलुस प्रशासन के बनाए मार्गो पर गुजरा और अंत में बड़ी मस्जिद को पार करते हुए झांकियां का समापन किया गया।
झांकियों में लोगों ने श्री राम धुन के ताशा पार्टी ढोल पर थिरके तथा करतब दिखाते हुए राम भक्तों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही रामनवमी समिति अखडाधारियो के पदाधिकारी गण की उपस्थिति में शांतिप्रिय ढंग से जुलूस का समापन किया गया।
जिसमें पुलिस प्रशासन, अखाड़ा धारियों और तमाम बुद्धिजीवियों को आभार व्यक्त किया। सभी अखाड़ा धारियों ने नशा मुक्त व डीजे प्रबंधित झांकी को पूर्ण करने में सहयोग किया। श्री राम के चरित्रों का चित्रण करने और राम भक्तों को धर्म के प्रति जागृत रहने का यह अनोखा अवसर था। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों का पालन करते हुए रामनवमी की झांकी को पूर्ण करना इचाक के लिए ऐतिहासिक रहा। जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित की गई। पूरे जुलूस के दौरान बीडीओ रिंकू कुमारी, थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बीईईओ बंशीधर राम दल बल के साथ तैनात दिखे। झांकी को सफल बनाने में प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, अखाड़ा के पदाधिकारी लोगो का योगदान रहा।

पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु सभी प्रखंडों के लिए जारी किए गए नंबर*

आगामी गर्मी मौसम के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, हजारीबाग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर ====================== पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु सभी प्रखंडों के लिए जारी किए गए नंबर ==================== हजारीबाग जिला क्षेत्रअंतर्गत सदर, दारू, कटकमसांडी,कटकमदाग, चुरचू,डाडी,बड़कागांव, केरेडारी, विष्णुगढ़,टाटीझरिया,इचाक,बरही, पदमा,बरकट्ठा चलकुशा एवं चौपारण प्रखंड के आमजनों को आगामी गर्मी के मद्देनजर उक्त क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, हजारीबाग के स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या *06546-262291* पर नलकूप, मरम्मती,शहरी जलापूर्ति,ग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राप्त किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी युगल प्रसाद सिंह पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल, हजारीबाग जिनका मोबाइल नंबर *8051015036* है एवं निखिल कुमार पेयजल स्वच्छता अवर प्रमंडल, बरही जिनका मोबाइल नंबर *8076635024* है। वर्णित दूरभाष पर उक्त क्षेत्र के ग्रामीण जनता नलकूप मरम्मती,शहरी जलापूर्ति,ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं में त्रुटि के निराकरण हेतु कार्य अवधि में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। *पेयजल आपूर्ति संबंधित शिकायत के निराकरण हेतु प्रखंडों में पदस्थापित सहायक अभियंता कनीय अभियंता का नाम एवं मोबाइल संख्या निम्नलिखित है।* शहरी क्षेत्र हजारीबाग एवं कटकमदाग के लिए विजय प्रसाद जिनका मोबाइल संख्या 9304933 309, सदर एवं दारू प्रखंड के लिए अरुण कुमार, जिनका मोबाइल संख्या 7295921997, चुरचू एवं डाडी प्रखंड के लिए चंद्रिका राम जिनका मोबाइल संख्या 87893 56527 है,विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखंड के लिए दिनेश एक्का जिनका मोबाइल संख्या 8084495895 है, कटकमसांडी एवं इचाक प्रखंड के लिए अनुपम राय जिनका मोबाइल संख्या 8340564821 है,बड़कागांव,केरेडारी,बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड के लिए प्रदीप तिर्की जिनका मोबाइल संख्या 7856880117 है वहीं बरही,पदमा, चौपारण प्रखंड के लिए विमल कुमार जिनका मोबाइल संख्या 7739042466 है। उक्त नंबर पर किसी भी प्रकार की पेयजल संबंधी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है।

दुर्गा देवी अष्ट परिवार एवं बजरंगबली को रथ पर सवार किया नगर भ्रमण

इचाक दुर्गा नगर इचाक मोड स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 दुर्गा देवी परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन दुर्गा अष्ट परिवार एवं बजरंग बली को रथ में सवार कर बाजे गाजे के साथ हाथों में महावीर ध्वज को लेकर नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के लिए पूर्वाह्न 11 बजे यज्ञ मंडप दुर्गा नगर इचाक मोड़ से प्रारंभ होकर हजारों की संख्या में भक्तजन जय माता दी, जय सियाराम, जय हनुमान के जय जयकारो के साथ झुमते हुए मुख्य मार्ग से इचाक बाजार होते हुए सीधा प्रखंड के ऐतिहासिक बुढ़िया माता मंदिर पहुंचे। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद पुनः थाना रोड होते हुए इचाक मोड़़ पहुंची। प्रतिमा से सजी रथ को चपरख, हदारी, धवैया, गोबरबन्दा , बरियठ, सिरसी, बोंगा, रुद, डुमरौन, सिझुवा दांगी समेत अन्य गांव का भ्रमण कराया गया। जिसमें भक्तों ने माता समेत सभी देवी देवताओं का चरण स्पर्श कर अपने आप को यहोभाग्य महसूस किए। मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता , कोषाध्यक्ष चंद्रधारी प्रसाद , जिला मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता , प्रधान पुजारी चंद्रदेव मेहता , आजसू नेता प्रदीप मेहता , कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, झामुमो नेता दिगंबर मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख पति सिकंदर राम, कुलदीप प्रसाद मेहता, चोहन महतो, डेग नारायण मेहता, दिनेश मेहता समेत हजारों महिला पुरुष शामिल थे l

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...