16 माह से चक्कर लगा रही विधवा को नही मिला पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

मुखिया और वार्ड सदस्य फार्म पर नहीं करते हस्ताक्षर
इचाक, अभिषेक कुमार । एक ओर जहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को निपटाने हेतु झारखंड सरकार का विशेष निर्देश जारी है वहीं दूसरी ओर इचाक प्रखंड में ऐसे योजनाओं को धत्ता तो बताया ही जा रहा साथ ही पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपने जिम्मेवारी पर मुखर नही है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां डुमरोंन गांव निवासी रानी देवी अपने मृत पति स्व बबलू कुमार मेहता (उम्र 24 वर्ष) का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत सचिवालय से लेकर प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगा कर 16 माह से थक चुकी है। विधवा महिला अपनी 18 माह की दुधमुंही बेटी सिया को लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक और पंचायत सचिवालय आते जाते हैरान परेशान हो चुकी है। अब वह कहती है कि पति तो दुनिया में नहीं रहे, उनके जाने के बाद अब मेरा अपना कोई नहीं है। क्योंकि मृतक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में उसे किसी का साथ नहीं मिल रहा है। प्रमाण पत्र के लिए सभी नियमों का पालन कर मैं दौड़ रही लेकिन मेरा फरियाद ना ही कोई पदाधिकारी सुन रहे और ना ही जनप्रतिनिधि। यही कारण है कि 16 महीने बीतने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। जिस कारण रानी को विधवा पेंशन, आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाला मुआवजा और एलआईसी की बीमा राशि नहीं मिल पा रही है। बता दें कि रानी देवी के पति बबलू मेहता की मौत 27 जून 2021 को डुमरौन क्षेत्र के खैरा टाड़ में जानवर चराने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से हो गई थी। घटना में तीन-चार अन्य चरवाहे घायल हुए थे। तब से अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण महिला के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रानी देवी ने कहा कि अक्तूंबर माह के अंदर प्रमाण पत्र नहीं बना तो मैं आत्महत्या को विवश हो जाऊंगी। उसने बताया कि वार्ड सदस्य और मुखिया मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे है। जिस कारण प्रखंड कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र 16 माह बाद भी नहीं मिल सका है। क्या कहते हैं मुखिया """"""''''''''''''''"""""""""'''''''''''''''' डुमरौन के मुखिया चोहन महतो ने कहा कि मुखिया बने हुए मुझे कुछ ही माह हुए हैं। रानी के ससुर रघु महतो और उसकी पत्नी का व्यवहार दूसरे प्रवृत्ति का है। बीमा तथा आपदा प्रबंधन से मिलने वाले राशि बहू के खाते में न जाए इसीलिए प्रमाण पत्र के फोरम पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। साथ ही हस्ताक्षर करने का प्रयास किया तो वे लोग अभद्र व्यवहार पर पर उतर आते हैं। जिसके कारण हस्ताक्षर नहीं किया हूं। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है लेकिन उसका ससुर रघु महतो पंचों के फैसले को महत्व नहीं देता है। अगर वार्ड सदस्य फार्म में हस्ताक्षर कर देगा तो मैं भी करूंगा।
माता की आराधना करने से सभी कष्टों का हरण होता है - जे के सिंह
नवरात्र के पवित्र समय में जहां पूरा देश माता के भक्ति भाव में लीन है.वही एएसआई जे के सिंह भी वर्षों से माता की आराधना करते आ रहे हैं। पहले इचाक थाना मैं अपने मंदिर को स्थापित कर लगातार पूजा करते रह रहे श्री सिंह अब वर्तमान में हजारीबाग पुलिस क्लब में मंदिर को स्थापित कर नवरात्र का भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर रहे हैं।
वह कहते हैं कि पुलिस का कार्य जोखिम भरा होता है और समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है ।इसी बीच अपने धर्म का निर्वहन करना बहुत जरूरी है। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता दुर्गा का आराधना करते हैं उसके सभी कष्टों का हरण होता है। उन्होंने सच्चे और भक्ति भाव मन से हिंदू जनमानस को नवरात्रि करने के लिए प्रेरित किया है।

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
इचाक, अभिषेक कुमार। इचाक थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है घटना में प्रथम पक्ष से एक महिला के घायल होने की सूचना है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर पुलिस महिला और उसके परिजनों का फर्द बयान कलम बद्ध कर चुकी है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक के घायल बताया जा रहा है। मामले में किसी पक्ष की ओर से इचाक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।घटना के बाबत द्वितीय पक्ष के प्रदीप मेहता ने बताया कि, उक्त भूमि पर पूर्व से ही 144 का मामला चल रहा है।मैं हुलास महतो की पत्नी मंजू देवी से 19 डिसमिल जमीन डिड लिया हूं। जिस पर मकान बना हुआ है। जिसमें खाद बीज आदि का भंडारण है। सोमवार की सुबह अपने पुत्र के साथ खाद निकालने पहुंचे तो देखा कि मेरे दीवाल की साइड में धनेश्वर महतो के द्वारा बुनियाद के बगल में खुदाई कर दी गई है जिसमें डस्ट भर रहा था इसी बीच धनेश्वर के पत्नी ने गाली गलौज करते हुए मेरे पुत्र पर पत्थर से प्रहार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनेश्वर महतो की पत्नी को भी चोट आई है।जिसका इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है।घटना सोमवार नौ से दस बजे की बताई जा रही है।घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

कुरहा निवासी दिलीप का हरियाणा में हुई हत्या के बाद पुलिस ने बरामद की कार

व्यवसायी दिलीप की क्रेटा कार को पुलिस ने किया बरामद
इचाक . अभिषेक कुमार। इचाक थाना क्षेत्र के कुरहा गांव के व्यवसाई दिलीप मेहता 46 वर्ष (पिता स्वर्गीय मदन महतो )की हत्या अपराधियों ने हरियाणा राज्य के रेवाड़ी में कर दी. पैतृक गांव कुरहा शमशान घाट में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया . मुखाग्नि इकलौता पुत्र शुभम मेहता ने दी . 25 सितंबर की रात शव पहुंचते ही कुरहा गांव का माहौल गमगीन हो गया . इधर हरियाणा की पटौती थाना पुलिस ने मृतक दिलीप का करैता कार DL 10 सीएन 0152 को गुड़गांव से बरामद कर लिया है .मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि उसके पति दिलीप मेहता करीब 20 वर्ष से दिल्ली में रह रहे हैं मेरा मकान दिल्ली के माधीपुर , जे जे कॉलोनी में है . जहां पुत्री अनिता मेहता , सुषमा मेहता , मुस्कान मेहता एवं पुत्र शुभम मेहता के साथ रहती हूं . उसने बताया कि दिलीप की हत्या अपराधियों ने 22 नवंबर की चार बजे शाम हरियाणा के रेवाड़ी विजनेश कार्यालय से किया फिर मेरे पति से अपराधियों ने जबरन 9 लाख रुपए मंगवाया . पैसे लेने के बाद भी अपराधियों ने मेरे पति की हत्या कर दी . मेरे पति के जेब में 50 हजार रुपए नकद थे गले में चैन एवं अंगुली में सोने का अंगूठी थी .जिसका पता नही चल सका है . दिलीप मेहता की हत्या के बाद से पत्नी सरिता देवी , चारो बच्चे , माता मो गंदवा देवी , भाई कामेश्वर मेहता समेत पूरे परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है . पीड़ित परिवार से मिलने सोमवार मो जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता , भाजपा नेता बटेश्वर मेहता मिलने पहुंचे एवं परिजनों को सांत्वना दिया .
परिजनों ने बताया कि मृतक हरियाणा राज्य के रेवाड़ी में वह अपना व्यवसाय चलाने को लेकर कार्यालय खोल रखा था . उसका अपना तेल का चार टैंकर एवं दो टैंकर पार्टनरशिप में था. सभी गाड़ियां हरियाणा में चलती थी जिस कारण वह रेवाड़ी में कार्यालय बनाया था . वहीं रहकर अपना व्यवसाय संभालता था ।

बासुदेव ऑटो सर्विस सेंटर के खिलाफ कार्यवाई की मांग

बासुदेव ऑटो सर्विस सेंटर ने ग्राहक के साथ किया धोखाधड़ी , मामला पहुंचा थाना
अभिषेक कुमार। टाटा मोटर के अधिकृत सर्विस सेंटर वासुदेव ऑटो लिमिटेड के द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी बरीयठ निवासी प्रेमनाथ मेहता ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि टाटा मोटर के अधिकृत विक्रेता वासुदेव ऑटो लिमिटेड से नई गाड़ी खरीदी थी। इस दौरान अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाने के लिए सर्विस सेंटर को दिया था। जिसमें मेरे गाड़ी का कई पार्ट्स को बदलकर पुराना लगा दिया गया। अपनी टाटा नेक्सन गाड़ी की सर्विसिंग पर मुझे शंका हुआ की कई पार्ट्स पुराने है। इस पर सर्विसिंग करने वाले मैकेनिक से पूछताछ किया। जब बात आगे बढ़ गई तो सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो ने पूरा मामला से पर्दा उठा दिया। फुटेज से इस पर पता चला कि सभी कलपुर्जे को बदल कर पुराना लगा दिया गया है। इससे साफ पता चलता है की सर्विस सेंटर वालो का कस्टमर के साथ धोखाधड़ी करना इन लोगों का आम पैसा है। सीसीटीवी फुटेज से मामला का खुलासा होने पर मैनेजर द्वारा धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप आवेदन में है। यह भी बताया है की मोबाइल में कैद किया गया सीसीटीवी फुटेज के वीडियो को बजाबरान डिलीट करने का दबाव मैनेजर ने बनाया। ऐसा नहीं करने पर मारने की धमकी देने लगा। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। सर्विस सेंटर के द्वारा धोखाधड़ी करने और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ नियम संगत कार्यवाई की जाएगी।

कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, इचाक में जय माता दी कि लगे जयकारे
इचाक, अभिषेक कुमार। शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार को प्रखंड के प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, चंपेस्वरी मंदिर, नया व पुराना दुर्गा मंडा, भगवती मठ, लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा, महावीर स्थान मंगुरा, चंदा, पोखरिया, देवकुली मंडप, दरिया मंडा, दुर्गा नगर इचाक मोड़ समेत विभिन्न पुजा स्थलों में कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरु हो गया। इस मौक़े पर परासी स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मन्दिर बड़ा अखाड़ा और भगवती मठ से गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे 501 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।
कलश यात्रा प्रातः आठ बजे अपने पूजा स्थल से निकल कर परासी से मोदी मोहल्ला, नया काली मंडा, लहेरी मुहल्ला, इचाक बाजार, खत्री मोहल्ला होते हुए सूर्यमंदिर पंहुचा। इस दौरान "जय माता दी" और "जय श्री राम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ा अखाड़ा में महंत विजयानंद दास और भगवती मठ में आचार्य ब्रह्मदेव पाण्डेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोचारण के बाद महिलाओं ने कलश में जल भरकर धनगरपाला होते हुए पुनः बड़ा अखाड़ा एवम् भगवती मन्दिर परिसर पहुंचा। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। इसी के साथ क्षेत्र के सर्व मंगलकामना करते हुए विधिवत पूजन प्रारंभ हुआ।
इस दौरान सचिदानंद अग्रवाल, प्रकाश राम चंद्रवंशी, गोपाल पाण्डेय, राजेश कपरदार, गजेंद्र प्रजापति, सच्चू सिंह, जितेंद्र पाठक, विक्की धवन, महेंद्र पांडेय, नंदू राम, नीलू भारती, बिंदिया देवी, रूबी देवी, सोनी देवी, सपना देवी, मंजू देवी, अमन कुमार, सरिता देवी, रागिनी कुमारी, चंद्रप्रभा देवी, भवानी वैद्य, भुनेश्वर साव भंडारी, चंदन पांडेय, करण कुमार, देवशरण पांडेय समेत कई श्रधालुओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन

अग्रवाल समाज के लोगो ने मनाई अपने आदर्श महाराज अग्रसेन की जयंती
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखंड के इचाक स्थित मोदी मुहल्ला में सोमवार आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को अग्रसेन जयंती आयोजित की गई। कार्यक्रम के पूर्व सुबह अग्रवाल समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो मोदी मुहल्ला से प्रारंभ होकर नया काली मंडा इचाक बाजार मुख्य पथ होते हुए बंशीधर कोठी से होकर मोदी मोहल्ला कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। प्रभात फेरी के उपरांत समाज के वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश के कर कमलों द्वारा अग्रसेन महाराज का ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद अग्रसेन महाराज की प्रतिमा को स्थापित कर समाज के लोगों ने पूजा एवं आराधना की और अग्रसेन महाराज के आदर्शों को अपनाने की बात कही। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन अग्रसेन जयन्ती मनाई जाती है। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष विजय नंदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, सोमनाथ प्रसाद, प्रदीप अग्रवाल, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, नवल किशोर प्रसाद, विनय कुमार, संजय अग्रवाल, कैलाश प्रसाद, अनिल अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, डॉ पवन अग्रवाल, श्यामानंद अग्रवाल मनोज कुमार जयप्रकाश अग्रवाल कृष्णा प्रसाद विकास कुमार अशोक मोदी समेत कई लोग मौजूद थे।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...