Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्यवाई
बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त , पुलिस ने चालक को भेजा जेल
इचाक, अभिषेक कुमार।
अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रेक्टर से बेचने जा रहे कारोबारियों के खिलाफ इचाक अंचल अधिकारी मनोज कुमार महथा ने पुलिस बल के साथ शनिवार को छापामारी किया . इस दौरान इचाक बाजार से सटे दर्जी मोहल्ला के समीप से बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर तीनों चालक को गिरफ्तार किया गया . सीओ के निर्देश पर बालू लदा तीनो ट्रैक्टर को थाना में लाकर ट्रेक्टर मालिक एवं चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए तीनो चालकों को इचाक पुलिस ने जेल भेज दिया .जेल भेजे गए चालको में अलौंजा कला गांव निवासी रंजित कुमार पिता नारायण मेहता, आनंद कुमार मेहता पिता कृष्ण प्रसाद मेहता, दिलीप कुमार मेहता पिता महेंद्र प्रसाद मेहता शामिल है . छापामारी दल में थाना प्रभारी धनंजय सिंह एवं जिला सशत्र बल के जवान शामिल थे।
सांख्यिकी पदाधिकारी ने भदई मक्का की कटाई का किया निरीक्षण
सांख्यिकी पदाधिकारी ने इचाक के फसलों का किया निरीक्षण
जिला संखियकी पदाधिकारी, हजारीबाग श्री ज़ेवियर मिंज के उपस्थिति मे ईचाक प्रखण्ड के ग्राम रूद मे भूनेश्वर साव पिता स्व0 रुपचन्द साव तथा प्रकाश कुमार पिता जगेश्वर साव का प्लाट मे भदई मकई फसल कटनी प्रयोग संपन्न किया गया। कटनी प्रयोग का आकार 10 x 5 मीटर के कट साइज मे किया गया। ज़िला संखियकी पदाधिकारी द्वारा कृषकों एवं कटनी प्रयोग मे शामिल कर्मियो/पदाधिकारी को झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत फसल कटनी प्रयोग की महता एवं इसके आवश्यकता पर बल दिया । कटनी प्रयोग मे ज़िला स्तर से कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक राहुल कुमार पासवान, अमरनाथ गुप्ता एंव प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड संखियकी पदाधिकारी महेलाका, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि एवं जनसेवक इन्दु शेखर प्रसाद , विजय सिंह आदि शामिल थे।
मोनिका को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करूंगा - जयसवाल
मोनिका के परिजनों से मिले सदर विधायक मनिष जसवाल
इचाक,
अभिषेक कुमार।
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर की किस्त का पैसा नही देने पर बीते 15 सितंबर को किसान की गर्भवती बेटी पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी और वहां से भाग गए। मामला इचाक थाना क्षेत्र के सिझुवा गांव का है। जहां के एक दिव्यांग किसान मिथलेश मेहता ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से खेती के लिए किस्त पर ट्रैक्टर लिया था। मगर उसे कहां पता था की यही ट्रैक्टर उसकी बेटी के मौत का कारण बन जायेगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आक्रोश है। इस घटना को लेकर सदर विधायक मनीष जसवाल ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की । साथ ही परिजनों को ढाढस बनवाया। बताते चलें परिजनों से मिलकर उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर जो भी दोषी गिरफ्तार नहीं हुए है उन्हें जल्द गिरफ्तारी करने को लेकर उपायुक्त एवं एसपी से मिलकर गिरफ्तार करने की बात करुंगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दुख की घड़ी में पार्टी तथा मैं आप सबों के साथ हु। जब भी हमारी जरूरत पड़े मैं हमेशा साथ दूंगा । मौके पर प्रमुख पार्वती देवी, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व प्रमुख चंद्रदेव मेहता ,मुखिया चौहान महतो, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास, राजेंद्र मेहता, कामेश कुमार, खेलकूद प्रतिनिधि बंटी तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश उर्फ़ जेपी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद थे।
बताते चलें कि मृतका के पिता ने बताया कि घटना के 2 दिन पूर्व कंपनी के साथ ₹120000 में सेटलमेंट कर ली गई थी जिसे मुझे अब 18 सितंबर को पेमेंट करना थ लेकिन 15 सितंबर को ही कंपनी के रिकवरी एजेंटों द्वारा घर के बगल पेट्रोल पंप में खड़े मेरे ट्रैक्टर को ले जाने लगे जब हम दोनों ने रोकने की कोशिश की तो अपने आपको एरिया मैनेजर बताते हुए कहा कि हट जाओ नहीं तो गाड़ी चढ़ा देंगे इसी बीच ट्रैक्टर पर बैठे ड्राइवर ने मेरी बेटी पर चाढाते हुए पार कर दिया जिससे मेरी पुत्री की मौत हो गई।
इचाक पहुंच कर लोकपाल ने मनरेगा दस्तावेजों का जांच किया
लोकपाल ने करियातपुर में मनरेगा दस्तावेजों का किया जांच
इचाक .
अभिषेक कुमार।
मनरेगा लोकपाल तापेश्वर कुमार शनिवार को इचाक प्रखंड का दौरा किया .वहां बीपीओ राजीव आनंद से योजनाओं की जानकारी लिया .
इसके बाद करियातपुर पंचायत पहुंचे . वहां पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य संबंधी दस्तावेजों की जांच किया . लोकपाल तापेश्वर कुमार ने बताया कि करियातपुर पंचायत में मनरेगा दिवस का पंजी दुरुस्त नहीं पाया गया . टीसीबी एवं मेढबंदी संबंधी दस्तावेजों की जांच कर नियम संगत निर्माण कार्य करवाने एवं मजदूरों की मजदूरी का भुगतान समय पर करने का सुझाव दिया . मौके पर मुखिया मोदी कुमार , कनीय अभियंता सुनील मेहता , पंचायत सचिव निसार अली , रोजगार सेवक एवं बीएफटी मौजूद थे ।
इचाक में ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग ने लगाया प्राथमिक चिकित्सा कैंप
अभिषेक कुमार।
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड पारा मेडिकल एंड नर्सिंग स्कूल और जीएम फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज,इचाक और जीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के छात्र-छात्राओं के द्वारा इचाक प्रखंड के परासी पंचायत भवन और पुराना इचाक पंचायत भवन में प्राथमिक चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।जिसमे दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन पुराना इचाक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंजीत कुमार, विकी गिरी और प्रकाश कुमार, महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने किया। इस चिकित्सा शिविर में प्रखंड के सैकड़ों लोगों स्वास्थ्य जांच की गई जिसके अंतर्गत उनके रक्तचाप डायबिटीज चेक अप पल्स चेक मानव शरीर का तापमान एवं उम्र के अनुरूप वजन, हृदय जांच किया गया। लोगों को बीमारियों से निजात दिलाने के उपाय बताया गया। तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित उपयोगी दवाइयां प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य शिविर में महाविद्यालय के फार्मेसी के छात्र-छात्राओं एवं पारा मेडिकल के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं में अंकू कुमारी अंजली कुमारी दयानंद कुमार यादव ज्योति कुमारी मनीषा कुमारी चंदन कुमार अपूर्व कुमार का योगदान रहा।
इस कार्यक्रम को को सफल बनाते हुए प्राचार्य नीतू सिन्हा ने मानव से संबंधित जितने भी रोग उत्पन्न हुए हैं उनका घरेलू समाधान किया जा सकता है इसके बारे में उन्होंने बतलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों मोहन कुमार काजल कुमारी श्वेता कुमारी उज्जवल कुमार डॉक्टर आलोक राय उमेश गुप्ता प्रमुख थे।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के उपलक्ष पर संस्थान के सचिव विनय कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य इचाक के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत करना है साथ ही साथ इचाक के नव युवकों को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कैरियर निर्माण करना है इसके लिए हम फार्मेसी कॉलेज पारा मेडिकल स्कूल तथा स्वास्थ्य शिविर और अन्य गतिविधियां कर रहे हैं।
फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत याद किए जायेंगे प्रखर समाजसेवी स्व • भारती
स्व• भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखंड के न्यू स्टेडियम छावनी में शनिवार को समाजसेवियों की बैठक की गई। इस बैठक में स्वर्गीय भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि समाजसेवी सह सेवा निवृत शिक्षक स्वर्गीय भीम भारती की याद में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर रविवार को सुबह 10:30 बजे स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता शुभारंभ स्व भारती की पत्नी शिक्षिका मंजू देवी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस स्मृति प्रतियोगिता को उनके सुपुत्र आलोक भारती, अनीश भारती, प्रतीक भारती के सौजन्य से होना सुनिश्चित किया गया है। अनीश भारती वर्तमान में गुमला जिला अंतर्गत करंज थाना के प्रभारी हैं। जिनकी सोच से यह कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई है। अनीश भारती ने बताया कि पिता के स्मृति दिवस पर यह टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए काफी प्रभावी होगा। जिसमें कई टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा के अनुसार टूर्नामेंट में भागीदारी निभाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक आकर्षित व सुनहरा उपहार भी दिया जाएगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मैच के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता, सचिव मुकेश कुमार राम, उप सचिव आनंद कुमार सिन्हा, संरक्षक आनंद कुमार पासवान, निर्मल प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, आलोक भारती तथा व्यवस्थापक पिंकू कुमार सिन्हा, संदीप कुमार, शनी कुमार एवं टिंकू कुमार तथा राहुल सिन्हा, नीरज कुमार, शशि कुमार, दिलीप कुमार, बिकू कुमार, गौरव, मदन, अनूप, प्रदीप, विजय, टहल , धीरन, धनंजय, अमृत, सकलदीप, आशीष, रोहित, जितेंद्र, टिंकू, कुंदन समेत कई लोगों को सदस्य बनाया गया।
चिकित्सा कैंप का आयोजन
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कैंप का
इचाक,
अभिषेक कुमार।
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा संचालित जीएम फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज इचाक, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड पारा मेडिकल एंड नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इचाक प्रखंड के परासी पंचायत भवन और पुराना इचाक पंचायत भवन में प्राथमिक चिकित्सा कैंप का आयोजन शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में प्रखंड के तमाम लोगों को शिविर का लाभ उठा कर अपने बीमारियों से निजात पा सकते है।जिसमे ब्लड शुगर,बीपी,मलेरिया, टाइफाइड,सर्दी जुखाम, एवं अनेक प्रकार का बीमारियों का सफल इलाज किया जाएगा। दवाई भी मुफ्त में दिया जाएगा। इसकी जानकारी जीएम ग्रुप के निदेशक शंभू कुमार और जीएम महाविद्यालय इचाक के प्रभारी पंकज कुमार ने दी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...









