Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत याद किए जायेंगे प्रखर समाजसेवी स्व • भारती
स्व• भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखंड के न्यू स्टेडियम छावनी में शनिवार को समाजसेवियों की बैठक की गई। इस बैठक में स्वर्गीय भीम भारती स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि समाजसेवी सह सेवा निवृत शिक्षक स्वर्गीय भीम भारती की याद में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर रविवार को सुबह 10:30 बजे स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता शुभारंभ स्व भारती की पत्नी शिक्षिका मंजू देवी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस स्मृति प्रतियोगिता को उनके सुपुत्र आलोक भारती, अनीश भारती, प्रतीक भारती के सौजन्य से होना सुनिश्चित किया गया है। अनीश भारती वर्तमान में गुमला जिला अंतर्गत करंज थाना के प्रभारी हैं। जिनकी सोच से यह कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई है। अनीश भारती ने बताया कि पिता के स्मृति दिवस पर यह टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए काफी प्रभावी होगा। जिसमें कई टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा के अनुसार टूर्नामेंट में भागीदारी निभाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक आकर्षित व सुनहरा उपहार भी दिया जाएगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मैच के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता, सचिव मुकेश कुमार राम, उप सचिव आनंद कुमार सिन्हा, संरक्षक आनंद कुमार पासवान, निर्मल प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, आलोक भारती तथा व्यवस्थापक पिंकू कुमार सिन्हा, संदीप कुमार, शनी कुमार एवं टिंकू कुमार तथा राहुल सिन्हा, नीरज कुमार, शशि कुमार, दिलीप कुमार, बिकू कुमार, गौरव, मदन, अनूप, प्रदीप, विजय, टहल , धीरन, धनंजय, अमृत, सकलदीप, आशीष, रोहित, जितेंद्र, टिंकू, कुंदन समेत कई लोगों को सदस्य बनाया गया।
चिकित्सा कैंप का आयोजन
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कैंप का
इचाक,
अभिषेक कुमार।
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग द्वारा संचालित जीएम फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज इचाक, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड पारा मेडिकल एंड नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इचाक प्रखंड के परासी पंचायत भवन और पुराना इचाक पंचायत भवन में प्राथमिक चिकित्सा कैंप का आयोजन शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में प्रखंड के तमाम लोगों को शिविर का लाभ उठा कर अपने बीमारियों से निजात पा सकते है।जिसमे ब्लड शुगर,बीपी,मलेरिया, टाइफाइड,सर्दी जुखाम, एवं अनेक प्रकार का बीमारियों का सफल इलाज किया जाएगा। दवाई भी मुफ्त में दिया जाएगा। इसकी जानकारी जीएम ग्रुप के निदेशक शंभू कुमार और जीएम महाविद्यालय इचाक के प्रभारी पंकज कुमार ने दी।
नवरात्र में दिखेगा इचाक के संगीतकार का जलवा
दुर्गा मां से प्रेरित भक्ति गाना का हुआ सूटिंग, चर्चा में कलाकारों की धुन
इचाक,
अभिषेक कुमार।
प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भक्ति गाना का सूटिंग किया गया। गाना का बोल - लाल चुनरिया मैया को गोटेदार चढ़ाएंगे, मैया सेरावली के दरबार में जायेंगे। जलौंध गांव निवासी अजय पाठक ने यह गाना को सुर दिया है। अपनी मधुर वाणी से भक्ति गाना गाकर लोगो को प्रेरित करने की सोच इन्हे आज प्रखंड में विख्यात कर दिया। अजय पाठक का यह 10वा गाना है। इसके पहले भी अजय पाठक संगीत कलाकारी क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम कर चुके हैं। कई कार्यक्रम में अपनी सुर से लोगो को मनोरंजन और प्रेरित किए हैं। यह गाना दुर्गा मां से प्रेरित होकर गाया गया है। इस गाना की विडियो सूट के लिए प्रखंड के लोहंडी मंदिर, पुनाई मंदिर जैसी प्रसिद्ध मंदिर को चुना गया । इस भक्ति गाना का डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जलौंध के दीपक कुमार ने किया। एडिटर, कैमरा मैन, और मिक्सिंग का काम विमल राय ने किया। इस भक्ति गाना को सहयोग कर रहे लोग रविशंकर सिंह, कृष्ण देव पांडेय , अजय पांडे, जीतन साव, राम चरित्र सिंह, मुन्ना सिंह, नवल सिंह, लोकेश्वर राम, रन विजय सिंह, रंजित कुमार, अजीत केसरी, प्रीति कुमारी, अंशु कुमारी, सपना कुमारी आदि दर्जनों लोगो ने इस भक्ती गाना को प्रारूप देने का काम किया।
सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल का उद्घाटन में खिलाड़ियों का दिखा जज्बा
सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का उद्घाटन,
परासी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
गांव की प्रतिभा संसदीय क्षेत्र तक दिखेगी - प्रणव
इचाक।
अभिषेक कुमार।
प्रखण्ड के बोधी बागी मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, सांसद पुत्र कुमार मयंक और सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ सुनील मेहता ने फुटबॉल में किक मारकर खेल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथि प्रणव वर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में है, उनको एक ऐसा मंच मिले जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सके। ताकि खेलो में उनकी रुचि बढ़े। महोत्सव का नेतृत्व पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयनन्दन मेहता और सुभाष सोनी ने किया।
पहला मैच परासी और गोबरबन्दा तथा दूसरा मैच हदारी व नावाडीह के बीच खेला गया। मैच में परासी टीम ने गोबरबनदा को 2- 0 से तथा नावाडीह की टीम ने प्लांटी से हदारी को 3 -1 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनो मैच के बाद क्वार्टर फाइनल मैच परासी बनाम नावाडीह के बीच खेला गया। जिसमे दोनो टीमों ने काफी जद्दोजहद के बाद बराबरी प्रदर्शन किए। जिसके बाद प्लांटि के तहत परासी की टीम ने 3-0 से नावाडीह को पराजित कर विजय हासिल किया। रेफरी की भूमिका मनोज राम, दिलीप राम, संजय पासवान तथा हिमांशु ने निभाया। मंच संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया। मौके पर जिप सदस्य रेनू देवी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, आरके मेहता, मुकेश उपाध्याय, मोदी कुमार, प्रमेश्वर राम, मुन्नीलाल मेहता, प्रकाश राम, निरंजन मेहता, सुनिल मेहता, राजेश अग्रवाल, सुनील तलवार, अभिषेक मेहता, मनोज सिंह, नरेश मेहता, राकेश मेहता, अनिल मेहता, मुखलाल मेहता उमेश गिरी,राजेंद्र मेहता, संतोष यादव,राकेश गुप्ता, टिंकू, छ्त्रधारी मेहता, समेत कई कार्यकर्ता व दर्शक मौजूद थे।
फुरुका में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मे गाड़ी साड़म टीम विजेता बनी
इचाक के फुरुका में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट -2022 का फाइनल, दारू की गाड़ीसाडम टीम बनी विजेता
खेल- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना पुनीत कार्य, इचाक में भी जल्द आयोजित होगा नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-मनीष जायसवाल
---------
अभिषेक कुमार।
हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित सर्वोदय युवा क्लब फुरुका द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 का फाइनल मैच शुक्रवार को हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगुरा मुखिया मीना देवी व मंच संचालन रामशरण शर्मा ने किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, कांग्रेस के नेता डॉ. आर.सी.मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन कराया। फाइनल मैच दारु प्रखंड के केएफसी क्लब गाड़ीसाडम बनाम इचाक प्रखंड के आसिया टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गाड़ीसाडम की टीम ने आसिया टीम को 1-0 गोल से पराजित कर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर के प्रथम दिवस से हुई थी। 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 प्रखंड की कुल 60 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की विजेता टीम गाड़ीसाडम टीम को प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपए नगद और मोमेंटो, उपविजेता टीम आसिया को द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए और मोमेंटो एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को कोर्रा टीम को तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आरएसएस के खंड कार्यवाह सह कमेटी के संरक्षक रंजित कुमार शर्मा, सर्वोदय युवा क्लब के सह अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, अजीत यादव, सचिव निरंजन, करण और कोषाध्यक्ष राजा बाबू, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने टूर्नामेंट के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका भीखू राम, प्रदीप राम और सौरव कुमार ने निभाया तो उद्घोषक के रूप में किसदेव यादव ने लोगों को सीधा प्रसारण सुनाते हुए खूब गुदगुदाते हुए मनोरंजन कराया। फाइनल मुकाबले के दौरान पूरा फुरुका मैदान फुटबॉलफेमी दर्शकों से खचाखच भरा था। टूर्नामेंट में पहुंचे सदर विधायक मनीष जैसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्थानीय आयोजन समिति और ग्रामीणों ने कुल माला पहनाकर जबरजस्त स्वागत किया ।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल हैं। यहां हरेक गांव-कस्बे में फुटबॉल का रोमांच जुनून दिखता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल को इस क्षेत्र में बढ़ाने और खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना पुनीत कार्य है। उन्होंने यह भी कहा की पिछले 7 वर्षों से निरंतर खेल खिलाड़ियों के उत्थान और विकास को लेकर मैं प्रयासरत हूं और इसी कड़ी में सदर विधानसभा क्षेत्र के हरेक प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विशाल आयोजन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का हमारा प्रयास जारी है। विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि पिछले दो वर्ष कोविड काल में नमो टूर्नामेंट स्थगित रहने के उपरांत वर्तमान वर्ष भव्य तरीके से आयोजन जारी हैं। जल्द ही इचाक और बरही प्रखंड में भी नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा ।समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि हमारा इचाक हजारीबाग जिले में फुटबॉल के क्षेत्र इचाक प्रखंड का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कुंद होता फुटबॉल का रोमांच सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से एकबार फिर हजारीबाग जिले में दिखने लगा है। उनके द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट सदर विस के बाहर भी होने जा रहा है जो खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बेहद सुखद है। कांग्रेस के नेता डॉ.आर.सी.मेहता ने कहा के खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत जरूरी है। भाजपा नेता आर.के.मेहता ने कहा कि प्रखंड से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पंहुचने का प्रयास करें। स्थानीय जिप सदस्य रेणु देवी ने कहा की खेलें, आगे बढ़ें और अपने हजारीबाग का नाम रौशन करें। प्रमुख पार्वती देवी ने खिलाड़ियों को जुनून बरकरार रखने का आग्रह किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग एथलेटिक संघ का गठन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता ने कहा की प्रतिभा निखारने में इस प्रकार का आयोजन मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर जिप सदस्य रेनू देवी, प्रमुख पार्वती देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, भाजपा नेता आरके मेहता, मुखिया सुनिता देवी, निशु कुमारी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता, महेंद्र कुमार दास, समाजसेवी ओम प्रकाश मेहता, पंसस कमलीदेवी, केदार सिंह, अनिल कुमार मेहता, सिकंदर कुमार दास, दयानंद मेहता, उमेश गिरी, वीरेंद्र राणा, दिनेश्वर राणा, छोटन मेहता, मोहन शर्मा, बसन्त नारायण सिंह, लक्ष्मण किशोर मेहता, डॉ प्रमोद कुमार, प्रदीप मेहता, सदर विधायक के खेलकूद विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, जयप्रकाश ऊर्फ जेपी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
सांसद खेल महोत्सव (फुटबॉल) टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों की प्रतिभा दिखेगी लोकसभा स्तरीय क्षेत्र में
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन,
गोहरबंदा बनाम परासी के बीच खेला जाएगा पहला फुटबॉल मैच
इचाक,
अभिषेक कुमार।
सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल का उद्घाटन मैच शुक्रवार को बोधीबागी मैदान में सांसद अन्नपूर्णा देवी के कर कमलों से आयोजित की जाएगी। यह पहला मैच गोबरबंदा बनाम परासी के बीच खेला जाएगा। सांसद खेल महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमे सांसद खुद शिरकत करने इचाक के बोधी बागी मैदान पहुंचेगी। क्षेत्र के सभी खिलाड़ी ब्रांड एंबेसडर होंगे। भावी खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल के तौर पर जागरूकता किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर झारखंड जागरण संवाददाता को बताया कि ऐसे आयोजन करने के लिए विशेष प्रयास और मेहनत की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम उन युवाओं के लिए विशेष अवसर है जो खेलने की इच्छा होने बावजूद साधनों से वंचित है।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ऐसे युवा खिलाड़ियों को मंजिल का रास्ता देगा। प्रतियोगिता का मकसद लोगों को संदेश देना कि स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है और साथ ही गली-गली में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर देना भी हमारा उद्देश्य है।
बताते चलें कि सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट में इचाक, टाटीझरिया और दारू जोन के लिए 23 सितंबर को बोधीबागी मैदान में पहला मैच गोवरबंदा बनाम परासी, दूसरा मैच हदारी बनाम नावाडीह, वही 24 सितंबर को देवकुली स्कूल मैदान में पहला मैच देवकुली बनाम बरकाकाला, दूसरा मैच करियातपुर बनाम दरिया तथा जोभियाटांड मैदान झरपो में पहला मैच मेढ़कुरी बनाम भराजो तथा दूसरा मैच खैरा बनाम पुनाई और 25 सितंबर को बोधीबागी मैदान में पहला मैच बोंगा बनाम बरका खुर्द व दूसरा मैच कुरहा बनाम डाडीघाघर के बीच खेला जाएगा। खेल के लिए बनाए गए नियम में बताया गया कि फर्स्ट राउंड के तीन मैच एक ही मैदान में एक ही दिन खेला जाएगा तथा अंपायर का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। एक टीम से खेले हुए खिलाड़ी दूसरी टीम से नहीं खेल सकते हैं। फर्स्ट राउंड में सभी मैच दिन के 11:00 बजे से आरंभ किया जाएगा। इचाक जॉन के विजेता विधानसभा जॉन के लिए क्वालीफाई होंगे तथा सेमीफाइनल और फाइनल मैच बोधीबागी मैदान में खेला जाएगा।
इको सेंसेटिव जोन की असंवैधानिक नियम के खिलाफ इएसजेड की बैठक
Subscribe to:
Posts (Atom)
झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...
-
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित अभिषेक कुमार🖋️ इचाक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास...
-
कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार प्रशासन मौन अभिषेक कुमार हजारीबाग! उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी ने...














