झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ जताया आपत्ति, सौंपा ज्ञापन

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा अधीक्षक के खिलाफ जताया आपत्ति
हजारीबाग अभिषेक कुमार। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्थापना समिति, हजारीबाग को ज्ञापन सौंपकर विसंगतियों को दूर करने का अनुरोध किया है। दिए गए ज्ञापन में कहा है की जिन मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित किया गया उनमें से अधिकांश विद्यालय वर्ग 1 से 8 तक मध्य विद्यालय के रूप में तथा वर्ग 9 से 10 या 12 उच्च विद्यालय के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिनके नियोक्ता क्रमशः जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं। ऐसी स्थिति में वर्ग 1 से 10 या 12 तक PTR की गणना उच्च विद्यालयों के निर्धारित मानक के अनुरूप करना न्यायसंगत नहीं है। कई प्रखण्डों में स्थित विद्यालयों में अलग -अलग परिसर में वर्ग 1 से 8 तक कक्षाएं संचालित हैं।दोनों परिसरों के मध्य कई स्थानों पर एक किलो मीटर से भी ज्यादा दूरी है। यथा - पदमा प्रखण्ड के चंपाडीह विद्यालय ,टाटीझरिया प्रखण्ड के खैरा -कर्मा विद्यालय,सदर प्रखण्ड के बभनबै विद्यालय,दारू प्रखंड के दिगवार, चुरचू प्रखंड के आंगो ,प्रखंड मुख्यालय स्थित चुरचू सहित अनेकों विद्यालयों में मध्य तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय निरंतर अलग -अलग संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों को एक इकाई मानना न्यायसंगत नहीं है। जिस किसी भी विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य होता है वहाँ निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार 2009 के नियम प्रभावी हैं और न्यूनतम छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना इसकी धारा 19 एवं 25 के अनुरूप की जानी चाहिए और यह बाध्यकारी भी है, उल्लेखित नियमानुसार वर्ग 1से 5 में प्रत्येक 30 पर एक शिक्षक एवं 6 से 8 में प्रत्येक 35 पर एक शिक्षक आवश्यकता है,यह उच्च विद्यालयों के लिए भी बाध्यकारी है जहाँ 1से 8 तक की भी कक्षाएं संचालित की जाती है। पूर्व में इस प्रावधान को सुनिश्चित किया जाता रहा है कि किसी भी सरकारी विद्यालय में न्यूनतम 01 सरकारी शिक्षक अवश्य हों पर अगर वर्तमान यूक्तिकरण की सूची का अनुपालन किया गया तो जिले के लगभग 92 विद्यालय सरकारी शिक्षक विहीन हो जाएंगे। ----------------------------------- अनेकों विद्यालयों का प्रकाशित सूची में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या, शिक्षकों का वर्तमान विद्यालय में योगदान आदि विवरण गलत अंकित है। उदाहरण के लिए सदर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनबे में 6 सरकारी शिक्षक और 2 सहायक अध्यापक(पारा शिक्षक)अर्थात कुल 8 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि सूची में 10 शिक्षक कार्यरत बताए जा रहे हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाद्वार ईचाक, में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक)की वास्तविक संख्या 1 के विरुद्ध 2 शिक्षक (पारा)अंकित है। इसी प्रकार ईचाक प्रखंड के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुरा (हिन्दी) में वास्तविक छात्र संख्या 332 के विरुद्ध सूची में 315 अंकित है । जितने भी सरकारी शिक्षक हैं वे स्वीकृत बल के विरुद्ध कार्यरत हैं। जैसे कटकमसांडी प्रखंड के पबरा में माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के विरुद्ध छात्र संख्या 309 (9 से 10) है जबकि मध्य विद्यालय में स्वीकृत बल 8 और कार्यरत बल भी 8 है और छात्रों की संख्या 453 है । सहायक अध्यापकों (पारा) की नियुक्ति छात्र संख्या के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग द्वारा किया गया है। अतः या तो सहायक अध्यापकों को PTR की गणना से बाहर रखा जाए या फिर इनके समंजन का प्रयास किया जाए। इसके अलावे यदि छात्र-शिक्षक अनुपात की यह विषम परिस्थिति है तो जिले में 1से 5 के लिए 436 और 6 से 8 के लिए 548 पद सृजन का औचित्य समझ से परे है। छात्र हित में उपरोक्त विसंगतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है।पत्र के माध्यम शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार ,शिक्षा सचिव ,झारखंड सरकार ,माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा सचिव, झारखण्ड सरकार( प्रारंभिक शिक्षा ) ,आयुक्त ,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग ,क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग को भी उक्त विसंगतियों को दूर करने हेतु अनुरोध किया है।

एलएम आईटीआई में दीक्षांत समारोह

एल एम आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखण्ड के अंबेडकर नगर स्थित एलएम आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एमएम एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक लखन कुमार मेहता ने वर्ष 2022 में उतीर्ण छात्रों को प्रस्सति पत्र प्रदान किया। निदेशक श्री कुमार ने कहा कि डीजीटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। श्री मेहता ने यह भी कहा कि एमएम एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा जीएनएम कालेज बहुत जल्द खुल रही है। सभी कोरम पूर्ण कर ली गयी है। संभावना है कि इसी वर्ष चालू हो जायेगी। प्रस्सति पत्र लेने वालों में अरुण कुमार राम, शिव कुमार, गणेश मिस्त्री, रामेश्वर प्रसाद, अविनाश कुमार, अमन कुमार, हिमांशु रंजन समेत दर्जनों प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। मौके पर प्रिंसिपल दीपक पांडेय, दीपक कुमार महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

कार लूट मामला में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

नेशनल पार्क से कार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इचाक, अभिषेक कुमार। इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क से 9 सितंबर को एक कार लूटने का मामला प्रकाश में आया था। इस संबंध में इचाक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कार लूटने वाले आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर रविवार को थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण राजीव कुमार ने इचाक थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि वादी मोहम्मद जैनुल पिता स्वर्गीय मोहम्मद इजराइल, मारवाड़ी कॉलेज नियरछत्ता, हिंदपीढ़ी थाना, रांची निवासी का टाटा मांजा वाहन अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा 9 सितंबर की रात्रि को नेशनल पार्क के पास से लूटने का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कांड संख्या 167/ 22 को दर्ज कर अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही थी. जिसके उपरांत कांड अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त अभिमन्यु कुमार पिता चंद्रसेन प्रसाद साकीन महुली, थाना मुफ्फसिल, जिला भोजपुर एवं अर्जुन कुमार पिता रमेश प्रसाद यादव, साकिन खैरा, कोस्कापुर थाना, नसतगंज जिला अररिया पटना निवासी दोनों को गिरफ्तार कर लूटी गई टाटा मांजा को जप्त कर लिया गया है। जब्त किए गए सामानों में लूटी गई सिल्वर रंग का टाटा मांजा कार जिसका नंबर jh01 ए एम 0356, अभियुक्त अभिमन्यु के पास से विवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं अर्जुन के पास से लाल रंग का TRIO कंपनी का फोन जब्त किया गया है। वही घटना में शामिल दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार, आदित्य कुमार एवं एएसआई साकेश कुमार सिंह शामिल थे।

महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और एमडी अनीश शाह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है

दिव्यांग किसान की बेटी की मौत पर महिंद्रा का बयान, थर्ड पार्टी कलेक्शन का करेंगे रिव्यू, जांच में सहयोग का आश्वासन। सांसद विधायक ने जताया शोक, कंपनी के रवैया पर फुटा गुस्
महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अनीश शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है.
अभिषेक कुमार। झारखंड के हजारीबाग में महिंन्द्रा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट द्वारा दिव्यांग किसान की बेटी को कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचले जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर कंपनी के सीईओ और एमडी अनीश शाह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही शाह ने जांच में पूरा सहयोग किये जाने की बात कही है. महिंद्रा ग्रुप के एमडी और सीईओ ने लिखा, “हम हजारीबाग की घटना से बहुत दुखी और परेशान हैं, एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को कंपनी की ओर से हर सहयोग किया जाएगा.” महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अनीश शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मामले में थर्ड पार्टी कलेक्शन का रिव्यू किये जाने की भी बात कही है. आनंद महिंद्रा ने जांच में पुलिस का सहयोग का आश्वासन दिया है. क्या है पूरा मामला दरअसल, हजारीबाग के दिव्यांग किसान मिथिलेश मेहता ने महिंद्रा फाइनेंस से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था, जिसकी किस्त वो समय से नहीं चुका पाया था. इसके बाद कंपनी की ओर से मैजेस के जरिए किसान को गुरूवार शाम तक करीब सवा लाख रूपये जमा कराने का अल्टीमेटम दिया गया था. जिसके बाद शुक्रवार को कंपनी के रिकवरी एजेंट किसान के ट्रैक्टर को ले जाने के लिए आ गए. इस दौरान किसान की गर्भवती बेटी ने रिकवरी एजेंट को समझाने की कोशिश की, लेकिन रिकवरी एजेंट जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे. इसी दौरान किसान की 27 साल की गर्भवती बेटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन हादसे के बाद गुस्साए गांव वालों ने महिला के शव के साथ प्रदर्शन शुरु कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को दस लाख रूपये की आर्थिक मदद और महिंद्रा फाइनेंस के दोषी रिकवरी एजेंटों को तुरंत गिरफ्तार किये जाने की मांग की. हजारीबाग पुलिस ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के स्थानीय मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
इधर मार्मिक घटना के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रविंद्र राय, भुनेश्वर मेहता, विधायक अमित कुमार यादव, अम्बा प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियो ने शोकाकुल परिवार से मिल कर दुख व्यक्त किया। वही महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रवैया से लोगो का गुस्सा फुटा है। कंपनी के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

करंट लगने से युवक की गई जान

करंट लगने से युवक की मौत इचाक . थाना क्षेत्र के बाजार से सटे परासी गांव स्थित सरदार नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सरदार 43 वर्ष पिता सरदार कर्णवीर सिंह की मौत करंट लगने से हो गई . घटना शुक्रवार की रात करीब सात बजे घटी. बताया जा रहा है कि पप्पू सरदार अपने घर के पास सर्विस सेंटर में वाहनों को धो रहा था. इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा . परिजनों ने आनन-फानन में उसे आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को लेकर परिजन वापस घर पहुंचे. शव घर पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से सरदार मोहल्ला दहल उठा.घटना की सूचना पाते ही कई समाजसेवी समेत मोहल्ले के कई लोग पहुंचे एवं परिजनों को संभालने में लगे हुए हैं . युवक की असामयिक मौत होने से पूरा मुहल्ले वासी शोक में डूबे .

फाइनेंस कंपनी ने युवती की ली जान, आक्रोश

ट्रैक्टर से कुचलने से हुई युवती की मौत के बाद महेंद्रा फाइनेंस कार्यालय के रख परिजनो ने जताया विरोध
इचाक, अभिषेक कुमार। रांची पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ गांव के पास ट्रेक्टर इंजन के चपेट में आने से युवती मोनिका कुमारी (21 वर्ष )पति कुलदीप कुमार मेहता ग्राम डुमरौंन निवासी की हुई मौत के बाद परिजन अक्रोशित हैं. शुक्रवार सुबह को मृतक युवती के शव को परिजनों ने महिंद्रा फाइनेंस के हजारीबाग स्थित ( पुलिस लाइन गेट के सामने) कार्यालय के समक्ष रख विरोध जताया , परिजन मृतिका मोनिका के आश्रित को 20 लाख का मुआवजा देने एवं ट्रेक्टर का एनओसी तत्काल देने की मांग कर रहे थे . वहां पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता , जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास , उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार , मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता , चोहन महतो , पूर्व उपप्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता , परिजन समेत सैकड़ों लोग पहुंचे . पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि फाइनेंसर, फाइनेंस कर्मी समेत चारों लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए अविलंब गिरफ्तारी की मांग की . सूचना पाकर डीएसपी राजीव कुमार दल बल के साथ पहुंचे . फाइनेंस कंपनी के मालिक समेत सभी दोषी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार जेल भेजने के आश्वासन के करीब दो घंटे बाद परिजन शव के साथ इचाक के पैतृक गांव डुमरौंन पहुंचे , इसके बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया . महिलाओं की चीत्कार से गांव दहल उठा . इसके बाद मृतक युवती मोनिका के शव को डुमरौंन शमशान घाट में अग्नि संस्कार किया गया . मुखाग्नि ससुर झमन महतो ने दिया .
माता पिता समेत परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल _ इचाक . मृतक के पिता मिथलेश प्रसाद मेहता , माता रेखा देवी , पति कुलदीप कुमार , सास गिरजा देवी , बहन मनीषा ,भाई हिमांशु कुमार , सुधांशु कुमार समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है . रिम्स रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई .घटना गुरुवार दोपहर को घटी .
--------------------------------------------------------------------- कैसे घटी घटना _ मृतक महिला के पिता सिझुआ गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद मेहता ने वर्ष 2018 में महिंद्रा फाइनेंस से ट्रेक्टर खरीदा था , छह किस्त जमा नहीं करने के कारण फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने सिझुआ भारत पेट्रोल पम्प के पास खड़ी ट्रेक्टर को गुपचुप तरीके से गुरुवार दोपहर को ले जाने लगे . सूचना मिलने पर मिथिलेश मेहता ने अपनी बेटी मोनिका कुमारी को साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर पीछा किया एवं बरियथ के पास ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया , इस दौरान फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बैगन आर कार संख्या jh 02 बीडी 5605 से उतरकर ट्रेक्टर को बढ़ाने का इशारा किया, इसी बीच ट्रेक्टर का पहिया युवती के कमर पर चढ़ गया जिससे मोनिका घायल हो गई . आनन फानन में घायल युवती को एचएमसीएच हजारीबाग ले गए . जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए घायल रिम्स रेफर कर दिया , रामगढ़ के नजदीक युवती ने दम तोड दिया , युवती की मृत्यु की खबर सुनते ही ससुराल डुमरौंन एवं मायके सिजुआ गांव के ग्रामीण शोक में डूब गए समाचार लिखे जाने तक युवती के शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में डटे थे ।

सांसद खेल (फुटबॉल) महोत्सव पर बनी रणनीति

सांसद खेल महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखंड के बहुद्देशीय भवन में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बतौर अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पुत्र कुमार मयंक उपस्थित हुए। इस दौरान सांसद खेल ( फुटबॉल )महोत्सव को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। जिसमें इचाक की कुल 16 टीम को शामिल किया गया। पूर्वी मंडल से छ: एवं पश्चिमी मंडल से छ: तथा दारू, टाटीझरिया के 6 पंचायतों से टीम को लिया गया है। इन्हीं टीमों के प्रदर्शन के बाद एक विजेता टीम चुना जाएगा। जो विधानसभा स्तरीय मैच में खेलने का अवसर प्राप्त करेगा। विधानसभा में विजय होने वाला टीम लोकसभा स्तर पर मैच में भागीदार बनेगा। सांसद खेल महोत्सव में भागीदारी निभाने वाले सभी टीमों के खिलाड़ियों को जर्सी दिया जाएगा। वही पंचायत स्तर से लोकसभा तक सफर करने वाले चैंपियन टीम को विशेष आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन इचाक के चार खेल मैदान में किया जाएगा। जिसमें कुटुमसुकरी स्टेडियम, बोधीबागी मैदान, देवकुली एवं झरपों फुटबॉल मैदान का स्थल शामिल है । फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन माननीय सांसद अन्नपूर्णा देवी के कर कमलों से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी उनके पुत्र कुमार मयंक ने दी। मौके पर सांसद के प्रेस सलाहकार अरविंद कुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधि शिव प्रसाद उर्फ सुनील कुमार मेहता, भागवत प्रसाद मेहता, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, मुखलाल मेहता, निरंजन मेहता, शंकर सिंह, उमेश गिरी, मनोज सिंह, गोपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, निशित नारायण सिंह, सुनील तलवार, नरेश मेहता, नवलेश कुमार, सत्येंद्र पाण्डेय, मनोज सोनी, यदुनाथ मेहता, मनोज राम, संतोष यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...