अलौंजा में रक्षाबंधन सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,

अलौंजा में रक्षाबंधन सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
इचाक प्रखण्ड के अलौंजा गांव के घरथुरवा जंगल में शनिवार को वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सकेंद्र प्रसाद मेहता जबकि संचालन सुनील कुमार दास ने किया। सर्व प्रथम पुजारी के रूप में विजय महतो और पुरोहित गौतम पाण्डेय ने विधिवत पूजा अर्चना किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, जीप सदस्य रेणु देवी, थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने सामूहिक रूप से फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की ऐसे कार्यक्रम हर गांव में होनी चाहिए। जिस दिन लोगों ने पौधा लगाने और बचाने का संकल्प ले लिया तो आने वाला पीढ़ी दूषित हवा से बचेगा और लोगों को आक्सीजन की कमी कभी नही होगी। लोग परती भूमि, बंजर भूमि और खेत के मेढ पर भी पेड़ लगा सकते है। भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने कहा की अपने पूर्वजों के नाम से सभी जरूर पेड़ लगाए ताकि आने वाली पीढ़ी को पेड़ के साथ स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। प्रमुख पार्वती देवी ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाना और बचाना जरूरी है। जीप सदस्य रेणु देवी ने कहा की अलौंजा कला के ग्रामीणों ने ऐसे कार्य कर वन बचाने की जो मुहिम चलाया है वह ऐतिहासिक है। उप प्रमुख सतेंद्र मेहता ने कहा की सभी विशेष कार्यक्रम में कम से कम एक पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस दौरान प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में शरीक होकर पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा और वन को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया डेग्नारायण मेहता, जीएम कॉलेज के प्रभारी पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया।एंव जगल बचाव के लिए ग्रामीणों द्वारा दो वन कर्मी का चुनाव किया। जिसमे राधेश्याम मेहता, महावीर गोप का नाम शामिल है। मौके पर खुशनारायण मेहता, जलो महतो, प्रभु सोनी, भोला पांडे, विनय मेहता, बासुदेव महतो राजकुमार दास उमेश, कुमार दास ,सुनिल कुमार मेहता ,बंसत मेहता सलेन्दर मेहता ,सीटा साव, सोरभ कुमार रवि फुलेशवर मेहता मुकेश प्रजापति ,आनन्द कुमार रामेशवर प्रजापति सुरज कुमार शिवकुमार बिपिन मेहता राकेश सिहं समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

डाढा गांव में मॉडल स्कूल का उद्घाटन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा _ विधायक
इचाक प्रखंड के डाढा गांव में 2015 से बनकर तैयार मॉडल स्कूल भवन का उद्घाटन शनिवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव , जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता , प्रमुख सरिता देवी एवं भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यकर्म की अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी व संचालन समाजसेवी दयानंद मेहता ने किया। उद्घाटन साथ ही मॉडल विद्यालय को अपना भवन में शिफ्ट किया गया। पहले मॉडल स्कूल नव प्राथमिक विद्यालय कुटुमसुकरी में सीमित संसाधन में चलाया जा रहा था।
विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मॉडल स्कूल संचालित होने से गांव के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा पाने का लाभ मिलेगा। विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन से विद्यालय को नियमित और सुचारू रुप से चलाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह किया। कहा कि मॉडल विद्यालय गांव के मेघावी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बनाए जाते हैं। यहां शिक्षा की व्यवस्था ऐसी हो कि पूरे प्रदेश में इचाक मॉडल विद्यालय का नाम गूंजे। उन्होंने बच्चों को विद्यालय आवागमन के साधन, विद्यालय में चापानल और विद्यालय की चहारदीवारी बनाने की ग्रामीणो की माँग पर सहमती जताते हुए कहा कि विद्यालय में चापानल और चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इचाक खैरा पथ निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। नवरात्र को सड़क निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा।जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि मॉडल स्कूल में शिक्षा जीवन की पूंजी है. इसलिए गांव के बच्चे एवं अभिभावक शिक्षा का महत्व को समझें । इसके अलावा प्रमुख पार्वती देवी , भाजपा नेता बटेश्वर मेहता , जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया सुनीता देवी , उमेश प्रसाद ने भी संबोधित कियाा।
मौके पर उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार , बीईईओ बंशीधर राम, संगीता देवी, किरण देवी , सीता देवी , पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह , पूर्व मुखिया अशोक यादव , मणिलाल तुरी , सुनील मेहता , डेगनारायण मेहता , बीआरपी नरसिंह महतो , शिक्षक राकेश कुमार , शाहनवााज, पवन कुमार चौधरी, चीतरंजन दास , सेवा राम , सत्येंद्र कुमार , संजय मेहता , पंकज कुमार , सत्येंद्र पांडेय , सीताराम मेहता , गानों प्रसाद मेहता , विशेश्वर प्रसाद मेहता , सत्येंद्र प्रसाद मेहता , महरू महतो , तालेश्वर प्रसाद मेहता , पुरण महतो , छोटी प्रसाद मेहता के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

विधायक प्रतिनिधि ने किया 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
इचाक प्रखंड के परासी पंचायत के छोटी मस्जिद मकतब स्कूल के पास 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल और पसस विनय धवन के साथ ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से गांव के लोग अंधेरे में जीने को अभिशप्त थे।अब बिजली जलने के बाद लोगो मे खुशी की लहर दिखाई दिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली का न्यूनतम उपयोग कर सरकार के मुफ्त योजना का लाभ लेने और बिजली बिल का भूगतान समय पर करने का आग्रह किया। मौके पर धनेश्वर राणा, कलाम साह,तहक़ीक़ आलम, जाबिर, रईस, आसिफ,चरकु, शम्स रजा, राजा, कैफ़ी मलिक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

दबंगों ने घर से सटे पीछे गैर मजरुआ जमीन पर खोदा डोभा

घर धंसने से कभी भी घट सकता है बड़ी दुर्घटना
इचाक, अभिषेक कुमार। प्रखंड के अलौंजा गांव में दबंगों ने जबरन घर के पीछे डोभा बना दिया. दो चार दिन लगातार वर्षा होने से कभी भी घर धंस सकता है और बड़ी दुर्घटना घट सकती है। डोभा निर्माण के समय ही गृह स्वामी ने विरोध किया था लेकिन कोई भी अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं लिया।
लगातार हो रही बारिश से घर में रह रहे सभी परिवार के सदस्य भयभीत हैं। उक्त भूमि गैरमजरूआ है। जिस पर करीब दो वर्ष पूर्व भी दबंगों ने भूमि पर अवैध कब्जा किया था। मामले को लेकर सूरज ठाकुर ने बताया की उस वक्त मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन उपायुक्त को भूमि पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला प्रशासन के पहल पर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था । सूरज ठाकुर ने बताया की इसके बाद भी दबंगों ने हमें परेशान करने के उद्देश्य से घर के पीछे लोगों ने डोभा निर्माण कर दिया। जिससे हमारा घर कभी भी धंस सकता है। जिसमे हम सब परिवार रह रहे हैं .बाध्य होकर अलौंजा की पुनिया देवी ने लिखित आवेदन सीओ मनोज महथा और एसडीओ हजारीबाग को दी. एसडीओ मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल एक माह पूर्व निर्माणाधीन डोभा के प्रति संज्ञान लेते हुए जबाब मांगा एवं नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।
इस संबंध में सीओ मनोज महथा से पूछे जाने पर बताया कि इस मामले में हम क्या कर सकते हैं। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि इस मामले में अंचलाधिकारी जब हमे शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा की मांग करेंगे तो इचाक पुलिस सेवा देने के लिए तैयार हैं ।

डीएमएफटी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में संविधा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ, विभिन्न पदों पर होगी नियुक्ति

चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ, एएनएम, नर्स, लैब टेकनिशियिन, स्वास्थ्य प्रबंधक, काउन्सेलर, फार्मासिस्ट एवं अन्य पदों के कुल 138 रिक्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित ======================
आवेदन समर्पित करने के अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2022 तक, विस्तृत विवरण हजारीबाग के एनआईसी साईट पर उपलब्ध ====================== अभिषेक कुमार। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को बेहतर करने करने के उद्येश्य से संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया आंरम्भ करने का निर्देश असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीविल सर्जन) को दिया है। इस क्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि उपायुक्त् एवं सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में डीएमएफटी, हजारीबाग के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर चकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ, एएनएम, नर्स, लैब टेकनिशियिन, स्वास्थ्य प्रबंधक, काउन्सेलर, फार्मासिस्ट एवं अन्य सहित 22 प्रकार के पदों के कुल 138 रिक्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन जमा करने के अंतिम तिथि 15 नवम्बर, 2022 है। इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदनपत्र निबंधित डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के कार्यालय में भेजा जा सकता है। इस क्रम में उन्होंने स्पष्ट किया किय निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- इन पदों पर भरे जायेंगे आवेदन ऑर्थोपेडिक के 01, गायक्नोलॉजिस्ट के 02, पेड्रिटिएशन-02, ईएनटी विशेषज्ञ-02, ऑपथलमोलोजिस्ट-02, सर्जन-03, डेमाटोलोजिस्ट-01, जेनेरल फिजिसियन-08, एनेथ्येटिस्ट-01, महिला मेडिकल ऑफिसर -14, पुरूष मेडिकल ऑफिसर -10, डेंटिस्ट-05, हेल्थ मैनेजर-02, फिजियोथेरेपिस्ट-02, नर्सिक स्टॉफ-22, एनएम-30, लैब टेक्नििशियन-09, ओटी टेक्नििशियन-02, फार्मासिस्ट-10, कम्प्यूटर ऑपरेटर-02, न्यूट्रिशियन काउन्सेलर के 04 तथा एक्सरे टेक्नििशियन के 04 पदों सहित कुल 138 रिक्तियों पर अनुबंध पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
- विस्तुत विवरण एनआईसी के वेबसाईट में अनुबंध आधारित विभिन्न पदों से संबंधित कोटिवार विवरणी, आयु सीमा, वांछित शैक्षणिक योग्यता, अहर्ता एवं आवेदन प्रपत्र सहित अन्य विवरणी हजारीबाग के वेबसाईट www.hazaribagh.nic.in डब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहजारीबागडॉटएनाईसीडॉटइन पर अपलोड कर दी गई। इच्छुक आवेदनकर्ता साईट से विस्तृत विवरणी प्राप्त कर सकते हैं।

इचाक के डोभा में डूबने से बच्चा की मौत

डोभा में डूबने से मासूम की गई जान
अभिषेक कुमार, इचाक थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पीछे कर्बला के पास हदारी गांव स्थित निर्मित डोभा में डूबने से एक मासूम बालक राज कार्तिक उर्फ लड्डू ( 4 वर्ष ) पिता सुनील साव ग्राम महूगाई, थाना बड़कागांव निवासी की मौत हो गई। बालक बचपन से अपने नाना स्व कमल साव के घर हदारी में रहता था। घटना मंगलवार को करीब 10 बजे दिन की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया बालक की नानी साबिया देवी निर्माणाधीन चहारदीवारी में मजदूरी करने के लिए गई थी एवं बच्चे को अपने साथ ले गई थी। इस दौरान साबिया ईट ढोने लगी, इसी बीच बच्चे को शौच लगा। शौच करने के बाद पानी इस्तेमाल के लिए डोभा में गया। जहां बालक का पैर फिसलने से पानी में डूब गया। डोभा में पानी अधिक रहने के कारण उसकी मौत हो गई। बच्चे को नही देख जब साबिया खोजने लगी तो देखा कि बच्चे की मौत हो चुकी है। रोते बिलखते बच्चे को गोद में लेकर अपने घर पहुंची। हल्ला होने के बाद ग्रामीण जुटने लगे एवं महिलाओं के रुद्रन से पूरा मुहल्ला मातम में बदल गया। बच्चे की मौत का सूचना पाकर उसकी माता बेबी देवी एवं पिता सुनील साव इचाक पहुंचे एवं शव को अपने घर ले गए । जहां बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया ।
जीएम महाविद्यालय में फ्रेंडशिप फुटबॉल मैच का आयोजन
इचाक जीएम महाविद्यालय, इचाक में एन.एस.एस इकाई के द्वारा फ्रेंडशिप फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।इस फ्रेंडशिप मैच में महाविद्यालय की 3 टीम ने भाग लिया।पहला मुकाबला इंटर प्रथम वर्ष एवं इंटर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच खेला गया।जिसमे इंटर द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 2-0 से विजय हासिल किया।दूसरा मुकाबला विजेता टीम और पारामेडिकल के विद्यार्थियों की टीम के साथ खेला गया।जिसमे पारामेडिकल के खिलाड़ियों ने 1-0 से जीत हासिल किया। फ्रेंडशिप मैच का उद्देश्य बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करके जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना है। मैच के दौरान महाविद्यालय प्रभारी श्री पंकज कुमार ने कहा कि जीएम महाविद्यालय इस तरह के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी निखारने का काम करता रहा है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी लोहा मनवाना है। यह फुटबॉल का खेल शरीर और दिमाग को फिट और स्वस्थ रखता है। यह खेल हमें नेतृत्व और एकता का महत्व सिखाता है। मैच में रेफरी की भूमिका में शिक्षक अजय उरांव एवं शिक्षक आशीष कुमार पांडे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा,दीपक प्रसाद,रियाज़ अहमद, अजीत हंसदा,संगम कुमारी,गायत्री शर्मा, विनोद कुमार मेहता, राजकुमार सिन्हा,कृष्ण कुमार मेहता, संजय प्रजापति,सुनीता टोप्पो, ललिता देवी का सहरनीय योगदान रहा।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...