पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगो का गठन

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन निर्वाचन कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव-2021 के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द ने बताया कि नोडल पदाधिकारियों का मनोयन के साथ उनके सहायतार्थ एवं निर्वाचन कार्यों के त्वरित सम्पादन हेतु सहायक नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक/सहायक/तकनीकी कर्मी आदि को संबद्ध करते हुए कोषांगों का गठन किया गया है। गठित कोषांगों में कर्मियों का पृथक पृथक डाटाबेस तैयार करने, मतदान कर्मियों की नियुक्ति, मतदान दल के गठन, पदाधिकारियों/कर्मियों की सूची संकलन एवं कम्प्यूटरीकरण हेतु कार्मिक कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी-अरविन्द कुमार, स्थापना उप समाहर्ता बनाये गये हैं। कर्मिक कोषांग, निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले मतदान एवं मतगणना सातग्रियों/प्रपत्रों का आकलन, मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची का विखण्डन एवं मतदान कार्य हेतु कार्यकारी प्रति तैयार करने, मतदान सामग्रियों का पैकेट तैयार करने हेतु सामग्री का गठन किया गया है सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रिय व्रत नारायण सिंह, जिला योजना पदािधकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार सम्बद्ध मतदान कर्मियोें एवं पदधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण, प्रशिक्षणों से संबंधित कैलेण्डर का निर्माण, कमियों को मतपेटिका मॉक पॉल, मतपेटिका की तैयारी, जोनल, सेक्टर एवं दण्ज्ञाधिकारियों एवं बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कोषांग का गठन किया गया है जिनके नोडल पदाधिकारी के रूप में विनोद कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी को बनाया गया है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था एवं आचार संहिता संधारण के लिए विधि व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को बनाया गया है। मतपोटिकाओं की आवश्यकता, आकलन एवं उपलब्धता तथा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मतपेटिका कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों के आगमन, वाहन, भ्रमण तथा सुरक्षा आदि के लिए प्रेक्षक कोषांग जिनके नोडल पदाधिकारी राकेश रौशन, अपर समाहर्ता को बनाया गया है। मतपत्रों विच्छेदन, वितरण एवं पेपरसील से संबंधित कार्यों के लिए मतदपत्र कोषांग का गठन जिनके नोडल पदाधिकारी प्रदीप तिग्गा अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्यों में वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार जिला परिवाहन पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का संधारण, जांच आदि कार्यों के लिए निर्वाचन व्यय कोषांग के नोडल अधिकारी के रूप में प्रदीप तिग्गा, अपर समाहर्ता भू हदबंदी होंगे। निर्वाचन कार्य मंे मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने, कर्मियों तथा पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र आदि के लिए कम्प्यूटराईजेशन कोषांग जिनके नोडल रितु राज सहा. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को बनाया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी महत्वपूर्ण खबरों, सूचनाओं के मीडिया कवरेज तथा प्रेस कान्फ्रेंस हेतु मीडिया कोषांग जिनके नोडल पंचानन उरांव जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह कार्यपालक दण्डाधिकारी हजारीबाग तथा नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में राकेश रौशन, अपर समाहर्ता हजारीबाग को बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का समय-समय पर समीक्षा कर अवगत कराने का निदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के साथ ही अपने-अपने कोषांगों में योगदान देने व कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया है। समय-समय पर उपायुक्त द्वारा कोषांगों में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

पंचायत चुनाव की जल्द बजने वाली है डुगडुगी

झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर जल्‍द बजने वाली है डुगडुगी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए चुनाव चिह्न
रांची: झारखंड निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक पदों के लिए स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। ये चिह्न ऐसे हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी निबंधित या मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य दल को आवंटित नहीं हैं। पंचायत चुनाव में चूड़‍ियां से लेकर कान की बालियां तथा नेल कटर से लेकर पेंसिल शार्पनर आदि तक चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के मुखिया और ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रत्येक श्रेणी में 24-24 स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को वर्णमाला के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। 24 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर सभी पदों के चुनाव के लिए आवंटित किए जा सकेंगे। जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न। एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूड़‍ियां, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, बैटरी टार्च, कंप्यूटर माउस, बेंच, घन, बिस्कुट, हीरा, बक्सा, डोली, ईंटें, ड्रिल मशीन, बाल्टी, बिजली का खंभा, कैमरा, बांसुरी, कारपेट, फव्वारा, सीसीटीवी कैमरा, कीप। पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न। अलमारी, चप्पल, बेबी वाकर, चिमटी, बल्ला, कलर ट्रे और ब्रुश, मोतियों के हार, चारपाई, साइकिल पंप, कप और प्लेट, ब्लैक बोर्ड, डीजल पंप, डबल रोटी, द्वार घंटी, ब्रीफकेस, डंबल्स, केक, लिफाफा, कैन, फुटबाल, कैरम बोर्ड, फ्राक, जंजीर, गन्ना किसान। *ग्राम पंचायत के मुखिया पद के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।* सेब, शतरंज बोर्ड, गुब्बारा, कोट, बल्लेबाज, कंप्यूटर, बेल्ट, क्रेन, दूरबीन, कटिंग प्लायर, आदमी व पाल युक्त नौका, डिश एंटिना, ब्रेड टोस्टर, दरवाजे का हैंडल, ब्रुश, कान की बालियां, कैलकुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, शिमला मिर्च, फुटबाल खिलाड़ी, फूलगोभी, फ्राइंग पैन, चक्की, गैस सिलेंडर। *ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।* गैस चूल्हा, कड़ाही, कांच का गिलास, नाशपाती, हरी मिर्च, कलम की निब सात किरणों के साथ, टोप, पेंसिल शार्पनर, हेलमेट, पेट्रोल पंप, आइसक्रीम, अनानास, कटहल, प्लेट स्टैंड, भिंडी, पंचिंग मशीन, कुंडी, अंगूठी, लूडो, रूम कूलर, माचिस की डिब्बी, सेफ्टी पिन, नेल कटर, कैंची सुरक्षित चुनाव चिह्न (सभी पदों के लिए)। उपहार, पैंट, ग्रामोफोन, मटर, हाथ गाड़ी, पेन-स्टैंड, हेडफोन, पेंडुलम, हाकी और बाल, फोन चार्जर, पानी गर्म करने का राड, करनी, केतली, हांडी, लेडी पर्स, रेजर, लेटर बाक्स, रोड रोलर, लंच बाक्स, रूम हीटर, माइक, आरी, गले की टाई, सिलाई की मशीन।

भारतीय धर्म और संस्कृति के लिए आज का दिन बहुत है खास

विश्व में भारतीय धर्म और संस्कृति का छाप
शिकागो में स्वामी विवेकानंद: 11 सितंबर 1893 को शिकागो में जब आयोजित विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति और दर्शन की विशिष्टता रखते हुए ऐसी छाप छोड़ी, जिसके बाद पूरा विश्व भारतीय संस्कृति को लोहा माना। उन्होंने अपने व्याख्यान में धर्म और राष्ट्र की व्याख्या करते हुए कहा ‘मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से संबंध रखता हूं, जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति दोनों सिखाया है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे राष्ट्र से हूं, जिसने सभी धर्म और सभी देशों के शरणार्थियों को शरण दी।’ 11 सितंबर से 27 सितंबर तक 17 दिनों चलने वाले विश्व धर्म महासभा में गेरुआ वस्त्रधारी 25 वर्षीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने छह व्याख्यान दिये। उनमें शून्य पर दिया गया उनका व्याख्यान सुनकर पूरी दुनिया हैरान थी। उन्होंने धर्म के असली स्वरूप को पहचानने की जरूरत बताते हुए आगाह किया कि धर्म के नाम पर दुनिया में सबसे अधिक रक्तपात हुआ। कट्टरता और सांप्रदायिकता को उन्होंने मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कह सहनशीलता का विचार पूरब के देशों से आया और दुनिया में फैला। उन्होंने धर्मसभा की महत्ता बताते हुए गीता के उपदेश का उल्लेख किया- जो भी मुझ तक आता है, चाहे वह कैसा भी हो, मैं उस तक पहुंचता हूं। लोग अलग-अलग रास्ते चुनते हैं, परेशानियां उठाते हैं लेकिन आखिर में मुझ तक पहुंचते हैं। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वे कुछ सप्ताह पहले ही वहां पहुंच गए थे। 31 मई 1893 को मुंबई से विदेश यात्रा की शुरुआत करते हुए वे जापान पहुंचे। जापान में नागासाकी, कोबे, योकोहामा, ओसाका, क्योटो और टोक्यो का दौरा किया। इसके बाद चीन और कनाडा होते हुए अमेरिका के शिकागो शहर पहुंचे। अमेरिका की सर्दी सहन करने के लिए स्वामी जी के पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे और न ही सुविधाएं जुटाने के लिए धनराशि। काफी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने वह समय गुजारा लेकिन जैसे ही उन्होंने धर्मसभा में अपने विचार रखे, सभी को अहसास हो गया कि विचार के रूप में भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।

अन्नपूर्णा देवी ने इचाक क्षेत्र का किया भ्रमण

अन्नपूर्णा देवी ने बुढ़िया मंदिर में टेका माथा, इचाक क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याओं से हुई रूबरू

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना हमारी पहली प्राथमिकता - अन्नपूर्णा
कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को इचाक के प्रसिद्ध स्थल बुढ़िया माता मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर पूनाई में पूजा अर्चना कर सर्व मंगल कामना की प्रार्थना की। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने इचाक मोड़ में उनका भव्य स्वागत किया। बुढ़िया मंदिर में पूजा करने के बाद इचाक बाजार होते हुए विधायक कार्यालय पास लोगो से गुलदस्ता स्वीकार किया।उसके बाद खुटरा, बरका, दरिया, के जर्जर पथ से गुजरते हुए ग्रामीणों की बदहाल स्थिति से रूबरू हुई। दरिया चौक में ग्रामीणों को संबोधित किया। जिसके बाद चंदा में शहीद रघुबीर प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करियातपुर में रुक कर जन समस्याओं को सुनी।
इस दौरान एनएच33 नगवां से खैरा भाया, साडम इचाक बाजार होते हुए डाढा पथ का निर्माण एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ग्राम गरडीह में बिजली चालू करवाने, फुफंदी से सीमरातरी एवं तुरी तक पक्की सड़क निर्माण, फुफंदी में उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने तथा रैयतों का पंजी टू में ऑनलाइन नही हो पाने की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने पूरे प्रकरण के दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के अलावा अब रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए भी शिक्षा दी जाएगी। झारखण्ड की मै बेटी बहू हूं, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड नहीं पिछड़े इसका हर संभव प्रयास करूंगी। केंद्र में मंत्री होने के नाते मैं झारखण्ड सरकार से सहयोग की अपेक्षा करूंगी। जिसमें रोजगार परख शिक्षा के होने से झारखण्ड का विकास संभव हो पाएगा। समावेशी शिक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो इसका प्रयास करूंगी। मॉडल शिक्षा का प्रारूप तैयार की जा रही है। साथ ही डाढा पथ निर्माण में किए जा रहे संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि समाधान की हर कोशिश करू। हालांकि राज्य में हमारी सरकार नही हैं इसलिए थोड़ी परेशानी आ रही है। संबंधित मंत्री और पदाधिकारी से मिलकर इस सड़क की समस्या को दूर करेंगे। सड़क आरइयो से पीडब्ल्यूडी में कनवर्ट करने का निर्णय कैबिनेट से ही होता हैं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के लिए भेदभाव कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क की समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगी। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता सुभाष सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, रंजीत मेहता, भागवत मेहता, आर के मेहता, सुमित मेहता, निरंजन मेहता, सुरेश केसरी, हरीश श्रीवास्तव, ज्योत्स्ना देवी, कुमकुम देवी, अजय सिंह, उमेश कुमार, वशिष्ट दास, शंकर सोनी, ज्ञानी साव बबीता देवी, नंदू मेहता, ओमप्रकाश मेहता, मुनेंद्र मेहता, रमेश हेंब्रोम,अनिल कुमार मेहता समेत कई लोग मौजूद थे।


मनरेगा में अधिकारियों द्वारा गड़बड़झाला

 झारखंड के सरकारी खजाने में अधिकारियों ने की सेंधमारी, जानें पूरा मामला


रांची 

झारखंड में मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी राशि निकाल ली गई है. इस गड़बड़झाला का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सोशल ऑडिट हुआ. इस ऑडिट में पता चला कि योजना को धरातल पर उतारे बिना ही राशि की निकासी कर ली गई है. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किए गए सोशल ऑडिट में करीब 51 करोड़ रुपये की लूट का खुलासा हुआ है. सबसे ज्यादा गढ़वा-पलामू में राशि लूट की बात सामने आई है. विभागीय मंत्री आलमगीर आलम ने राशि की रिकवरी और संबंधित अधिकारियों पर करवाई की बात कही है.


झारखंड में फिर से एकबार फिर योजना के नाम पर गड़बड़झाला प्रकाश में आया है. मनरेगा योजना के नाम पर राशि की लूट का खुलासा ग्रामीण विकास विभाग के सोशल ऑडिट में हुआ है. तालाब से लेकर डोभा और TCB से लेकर सड़क निर्माण के नाम पर राज्य भर में इस लूट को अंजाम दिया गया है. धरातल पर बगैर योजना को साकार किए अधिकारियों ने करीब 51 करोड़ की राशि का बंदरबांट कर लिया. सबसे ज्यादा गढ़वा और पलामू जिले में मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी राशि की लूट हुई है. दरअसल राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ दिन बाद ही विभागीय मंत्री आलमगीर आलम ने सोशल ऑडिट का आदेश दिया था. सोशल ऑडिट में जिस बात की आशंका थी, वह सही साबित हुई.


सबसे ज्यादा पलामू जिले में 6 करोड़ 37 लाख रुपये निकाले गए


गढ़वा जिले में 5 करोड़ 93 लाख रुपये की निकासी हुई


रामगढ़ जिले में 4 करोड़ 93 लाख रुपये इधर से उधर हुए


गिरिडीह जिले में 4 करोड़ 3 लाख रुपये का गड़बड़झाला


पश्चिमी सिंहभूम जिले में 3 करोड़ 14 लाख रुपये निकाले


धनबाद जिले में 2 करोड़ 88 लाख रुपये की निकासी


गोड्डा जिले में 2 करोड़ 88 लाख का रुपये निकाल लिए


साहेबगंज जिले में 2 करोड़ 87 लाख रुपये निकाले


हजारीबाग जिले में 2 करोड़ 42 लाख रुपये का गड़बड़झाला


दुमका जिले में 2 करोड़ 36 लाख रुपये की निकासी


रांची जिले में 2 करोड़ 17 लाख रुपये का घोटाला


जामताड़ा जिले में 1 करोड़ 4 लाख रुपये निकाल गए


बोकारो जिले में 1 करोड़ 28 लाख रुपये की निकासी


पाकुड़ जिले में 1 करोड़ 66 लाख रुपये खप गए


चतरा जिले में 1 करोड़ 46 लाख का गड़बड़झाला


मनरेगा को ग्रामीण व्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है. सरकार की योजना के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने में मनरेगा का कोई जोड़ नहीं. मानव दिवस सृजन में भी झारखंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मनरेगा योजना के नाम पर जो हुआ इसकी परिकल्पना किसी ने नहीं की थी. बीजेपी विधायक विरंची नारायण ने इस लूट के बाद जांच और जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर करवाई की मांग की है. ऐसा इस लिए भी कि ये पैसा जनता के हिस्से का है और इसकी लूट की छूट किसी भी कीमत पर नहीं दी जा सकती है.


मनरेगा के नाम हुई लूट की रिकवरी का आदेश दिया गया है. राशि की रिकवरी की रफ्तार बेहद ही धीमी है और योजना के नाम पर राशि के बंदरबांट का दायरा जांच के बाद बढ़ता ही जा रहा है. अब इंतजार विभाग के द्वारा दोषी अधिकारियों पर कानूनी करवाई का रहेगा. क्योंकि जबतक करवाई नहीं होगी तब तक योजना के नाम पर गड़बड़झाले का खेल चलता ही रहेगा.

धनबाद जज की मौत केस, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

 धनबाद जज की मौत केस: आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सीबीआई नई जानकारी लेने में जुटी


एडीजे-8 उत्तम आनंद की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने धनबाद पहुंची सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 के अधिकारी ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा से लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों से कभी अलग-अलग तो कभी आमने-सामने बैठा कर पूछताछ हो रही है। लेकिन अभी तक सीबीआई टक्कर मारने के पीछे उनकी मंशा नहीं भांप पाई है। 

लखन और राहुल सीबीआई से भी बार-बार यही कह रहे हैं कि नशे में धुत्त रहने के कारण ऑटो सड़क किनारे दौड़ रहे व्यक्ति की तरफ मुड़ गया, जिससे उन्हें टक्कर लग गई। इससे पहले राज्य सरकार के आदेश पर गठित एसआईटी को भी पांच दिनों तक दोनों यही बयान देते रहे। ब्रेन मैपिंग सहित झूठ पकड़ने की अन्य जांच की सहमति मांगे जाने के दौरान दोनों ने को भी बताया था कि नशे में रहने के कारण ही यह घटना हुई है। हालांकि सीबीआई के अधिकारी उनके बयान को अंतिम सत्य नहीं मान रहे हैं। परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों से टीम घटना के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दोनों के मोबाइल सीडीआर, घटनास्थल से मिले कॉल डंप, फोरेंसिक जांच के परिणाम के अलावा चिह्नित लोगों से लगातार हो रही पूछताछ के जरिए कांड में नए एंगल की तलाश हो रही है। दरअसल बिना मंशा के कोर्ट में इस मामले को हत्या साबित करना कठिन होगा। मोटिव सामने आएगा तभी साजिशकर्ता और अन्य मददगार (यदि होंगे) सामने आएंगे।आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, मांगी जा सकती है रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्‍ना और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच जज की मौत मामले में सुनवाई कर रहे हैं। नौ अगस्त को इस मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। न्यायालय ने पिछली तिथि पर सीबीआई, आईबी और राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांग सकती है।साक्षियों से पूछताछ ने पकड़ी गति

सीबीआई की अलग-अलग टीमें घटना से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ में जुटी है। सीबीआई घटना के दिन ऑटो के पीछे चल रहे बाइक सवार के साथ-साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वालों के अलावा उनका इलाज करने वालों की सूची तैयार की है। सभी लोगों से बारी-बारी से पूछताछ हो रही है। जज के परिजनों से भी सभी बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।

बनसटाॅड़ शमशान घाट के बगल का शिवालय सिद्धि मंदिर की अलौकिक शक्ति

 बनसटाॅड़ सिद्धि मंदिर का वर्षों पुराना है इतिहास



श्रावण माह में अलौकिक है बनसटाॅड़ मंदिर  की महिमा




अभिषेक कुमार

इचाक

मंदिरों की नगरी इचाक में वैसे तो सैकड़ों शिवालय हैं. लेकिन प्रखंड के कुटुमसुकरी में स्थित बनसटाॅड़  शिवालय मंदिर का विशेष ही महत्ता है। बुढ़िया माता मंदिर के दक्षिण दिशा की ओर स्थित बनसटाॅड़ का सिद्धि शिव मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। जानकार बताते हैं कि राजा शिवनाथ सिंह के समय 1778 ईस्वी में इस स्थान पर मंदिर का निर्माण कर शिव जी को प्रतिष्यत किया गया था। इस मंदिर में जो भी मन्नत व मुराद मांगी जाती है भगवान भोलेनाथ उसे पूरा करते हैं। इसलिए इस मंदिर में लोग दूर-दूर से मन्नतें मांगने को आते हैं। इतिहासकार बताते हैं कि राजा लक्ष्मी नारायण सिंह को जब पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही थी तब उन्होंने बनसटाॅड़ शिवालय में जाकर मन्नते मांगा था। उनका वंश नहीं चलने के कारण थक हार कर वे बनसटाॅड़ के शिव मंदिर पर आश्रित होकर मन्नत मांग कर पदमा चले गए थे। जिसके कुछ महीनों बाद ही उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। बनसटाॅड़ मंदिर के आशीर्वाद से उनके घर कामाख्या नारायण सिंह पैदा हुए थे। वर्षों पुराना यह मंदिर क्षेत्र का प्रख्यात मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां ज्योतिर्लिंग और शंकर द्वादश दो लिंग स्थापित हैं। जिसे महाकाल और शंकर के नाम से जाना जाता है। 




बनसतांड में भगवान भोलेनाथ अपने पूरे परिवार समेत स्थापित है. जिसमें बीरभद्र,  माता पार्वती, गणेश, कार्तिक, नंदेश्वर और नागदेव समेत पूरे परिवार एक साथ मंदिर में विराजमान हैं। इस मंदिर के पूरब कोण की ओर श्मशान घाट है। श्मशान घाट के समीप शिव जी का निवास करने के कारण इसे सिद्धि मंदिर माना जाता है। यहां दूरदराज से भी लोग सिद्धि करने आते हैं। मंदिर के बाहर ही नंदेश्वर महाराज स्थापित है। पुजारी का कहना है कि इनके पूर्वज पहले नंदेश्वर का पूजा पाठ करते थे तभी शिवालय घुसते थे। वर्तमान पुजारी उमेश पांडे बताते हैं कि चार पीढ़ियों के समय से बनसटाॅड़ में पूजा करते चले आ रहे हैं। इनके पूर्वज पहले पत्थलगड़ा में स्थापित लोबीया के पुजारी थे।इनके परदादा अमलोल पंडा के समय से ही इनके पूर्वज बनसटाॅड़ वाले मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में पूजा कराते आ रहे हैं। इनके पिता भूलन पंडित ने भी वर्षों तक इस मंदिर की सेवा में लीन रहे। जिसके बाद वर्तमान में उमेश पांडे और उनके पुत्र पप्पू पांडे मंदिर की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। पुजारी उमेश पांडे का कहना है कि श्रावण माह में इस मंदिर की अलौकिक शक्ति और अधिक बढ़ जाती है तथा इस समय वह पूजा करने वाले लोगो की हर मनोकामना पूर्ण होती है। श्रावण मास में इस मंदिर में विशेष रुप से रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप किया जाता है। यह जाप से लोगों की हर मनोकामना पूर्ण होती है तथा कई तरह के नकारात्मक दोष से मुक्ति मिलती हैं। नागपंचमी में इस मंदिर में दूध लावा चढ़ाकर शिवजी को प्रसन्न किया जाता है और अपनी मुरादे पूरी की जाती है। श्रावण माह भर इस मंदिर में प्रत्येक सोमवारी को विशेष रूप से श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। भक्तों की भीड़ पुरे श्रावण मास तक चलते रहती हैं। दूर दराज से लोग मनोकामना की पूर्ति के लिए  मंदिर पहुंचते हैं। यह मंदिर की पहचान सिद्धि मंदिर के रूप में की जाती है।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...