पुरना इचाक में दो निशक्तों को मिला ट्राइसाइकिल

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन
अभिषेक कुमार
इचाक . पुरना इचाक पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 40 वृद्ध महिला पुरुषों का पेंशन की ऑन स्पॉट स्वीकृति बीडीओ संतोष कुमार ने दिया. केसीसी के लिए सात किसानों ने आवेदन दिया.सबसे अधिक करीब 692 लोगों ने अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया.मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 19 लोगों ने आवेदन दिया. राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नया राशन कार्ड हेतु कुल 11 लोगों ने आवेदन दिया. किशोरी समृद्धि योजना के लिए 20 बालिकाओं का आवेदन ऑनलाइन कर उसकी स्वीकृति दी गई.शिविर में उपायुक्त के द्वारा प्रतिनियोजित जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती कार्यक्रम में नहीं आए.
शिविर का उद्घाटन प्रमुख पार्वती देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ मनोज कुमार महथा, मुखिया किरण देवी, पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी एवं मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता ने संयुक्त रूप से किया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे. मौके पर एमओ राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक लवकेश कुमार, बीपीओ राजीव आनंद , डॉ नकुल मोदी,रामचंद्र यादव, रविशंकर उर्फ भोला समेत अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

आंगनबाड़ी बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

अभिषेक कुमार
इचाक प्रखंड के हदारी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में 50 बच्चों को दो-दो पीस स्वेटर का वितरण प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम के हाथो किया गया। ठंड के पड़ते ही नन्हे बच्चों के बीच स्वेटर वितरण करना झारखंड सरकार की सकारात्मक सोच को बताते हुए मनोहर राम ने कहा कि झारखंड सरकार की सोच अच्छी है। जो ठंड से बचाव के लिए बच्चो का विशेष ध्यान रख रही। आंगनबाड़ी का सिस्टम प्रभावित न हो इसके लिए ठंड पड़ते ही बच्चों को स्वेटर देने से ठंड से बचेंगे। इसके लिए उन्होंने झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य दिगम्बर कुमार मेहता, वार्ड सदस्य मनीता देवी, सेविका शीला देवी, सहायिका सीता देवी, मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

जीएम कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन

अभिषेक कुमार
इचाक जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक में विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे एचआईवी फैलने तथा उससे बचाव की जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा की समाज में एचआईवी से ग्रसित व्यक्तियों के साथ भेद-भाव करना अशोभनीय है,क्योंकि यह भेदभाव करने वाला संक्रमण नहीं है। यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खून का आदान-प्रदान सहित असुरक्षित संबंध बनाने से फैलती है। इसलिए समाज में इस संक्रमण फैलने से बचाव के लिए जागरूकता ही माध्यम है। जब समाज के सभी व्यक्ति जागरूक हो जायेंगे तो यह संक्रमण किसी व्यक्ति को अपने चपेट में नही लेगा। पूरा विश्व भर में लोग आज के दिन एड्स से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति अपनी भावनात्मक व्यक्त करते हैं और इसके साथ ही इस रोग से लड़ रहे लोगों के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करते हैं।
सेमिनार के दौरान अनुबाला,प्रतिमा कुमारी,मोनिका कुमारी,रितिका कुमारी ने भी बारीकी से जानकारियां दी। एचआईवी से संबंधित शिक्षक दीपक प्रसाद, अजीत हंसदा, रियाज अहमद,संगम कुमारी,आशीष पांडे, प्रणात कुमार दास, राजकुमार दास, रत्नेश कुमार राणा,संजीत कुमार यादव,ने आपने अपने विचारो को रखा।

देश की सीमाओं को अपने शौर्य और पराक्रम से अभेद्य रखने वाले बीएसएफ पर देश को गर्व है - शाह

•अपने शौर्य व सेवा की बदौलत ध्येय वाक्य जीवन पर्यंत कर्तव्य को चरितार्थ कर रहा है सीमा सुरक्षा बल : अमित शाह
•प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल, मेरु कैंप में 59वीं बीएसएफ स्थापना दिवस परेड का आयोजन
•16 बटालियन बीएसएफ को 'जनरल चौधरी ट्रॉफी' प्रदान की गई
•142 बटालियन बीएसएफ को 'वामपंथी उग्रवादी अभियानों के लिए महानिदेशक का बैनर' प्रदान किया गया
•सीमा पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महाराणा प्रताप ट्रॉफी प्रदान किया
•प्रबंधन' एंड 'प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए अश्विनी कुमार ट्रॉफी' जम्मू फ्रंटियर को प्रदान की गई
•सर्वश्रेष्ठ फील्ड जी टीम के लिए महानिदेशक की ट्रॉफी' फील्ड जी टीम कुपवाड़ा को प्रदान की गई
अभिषेक कुमार
हजारीबाग के मेरु कैंप में सीमा सुरक्षा बल की 59 वा स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित हुए। इस अवसर पर बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल मेरु कैंप हज़ारीबाग (झारखंड) में औपचारिक परेड का आयोजन किया। जिसमे सीमा प्रहरियों ने राष्ट्र और इसके आदर्श वाक्य "जीवन पर्यन्त कर्तव्य" के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। झारखंड के हज़ारीबाग में पहली बार उत्साह और उल्लास के समृद्ध पारंपरिक माहौल में बीएसएफ स्थापना दिवस परेड का आयोजन किया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली।
परेड के दौरान, सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न सीमाओं से आयी टुकड़ियों ने सीमा प्रहरियों की वीरता, गाथा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए मार्च किया। परेड में महिला प्रहरी टुकड़ी, सजे-धजे अधिकारी और सैनिक, प्रसिद्ध ऊंट टुकड़ी और ऊंट बैंड, घुड़सवार टुकड़ियां, डॉग स्क्वाड और संचार टुकड़ी सहित 12 पैदल टुकड़ियों का मार्च पास्ट शामिल था। टीएसयू, सेनवॉस्टो, आईसीटी, एयर विंग और बीआईएएटी की झांकियां प्रदर्शित की गईं। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने शौर्य और बलिदान की बदौलत ध्येय वाक्य "जीवन पर्यंत कर्तव्य' को चरितार्थ कर रहा है। बल के जवानों ने-0 डिग्री टेंपरेचर से लेकर 45 डिग्री टेंपरेचर के असामान्य हालात में भी असाधारण वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है। भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी बीएसएफ के पोस्ट के कारण सुरक्षित है।
पाक बांग्लादेश की दुर्गम सीमा पर प्रहरी की मुस्तैदी से दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की सजकता की वजह से देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने परेड के शानदार प्रदर्शन तथा भारत की पहली रक्षा पंक्ति के रूप में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा सेनाओं में लागू किये गये कल्याणकारी उपाय,विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्मियों के योगदान और बलिदान के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इस अवसर पर, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक, नितिन अग्रवाल ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बीएसएफ के विभिन्न संरचनाओं और संस्थानों की उपलब्धियों पर भी जोर दिया। माननीय मुख्य अतिथि ने बल कर्मियों को वीरता के लिए पदक से सम्मानित किया। खेल और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए अश्विनी ट्रॉफी फ्रंटियर बीएसएफ जम्मू को प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने बल की वार्षिक 'बॉर्डरमैन' पत्रिका का भी विमोचन किया। उन्होंने बीएसएफ के उन बहादुर जवानों की भूमिका को याद किया, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
मौके पर कलारीपयट्टु, मनियारो रास, बिहू नृत्य, योग, पर एक शानदार प्रदर्शन किया गया लेज़िम डांस, खरिया लोक नृत्य, मदाली डांस और जांबाज शो सीमा भवानी द्वारा प्रदर्शित किया गया। प्रहरियों ने दर्शकों से ज़ोरदार उत्साह और तालियाँ बटोरीं। परेड के दौरान एमआई-17 वी-5 बेड़े को दर्शाने वाले एयर विंग भी प्रदर्शित किए गए।
मौके पर मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मानव संसाधन राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद जयंत सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, विधायक अंबा प्रसाद, जय प्रकाश पटेल, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल, उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय हजारीबाग राजेश कुमार, उपायुक्त नैंसी सहाय, आरक्षी अधीक्षक चौथे मनोज रतन सहित जिला के वरीय अधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

इचाक बाजार में विशाल बेकरी का उद्घाटन

अभिषेक कुमार
इचाक बाजार मुख्य सड़क अग्रवाल मेडिकल के सामने विशाल बेकरी खुला। जिसका उद्घाटन सोमवार को विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल ने फीता काटकर किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि बाजार में बेकरी खुलने से लोगो को जरूरत के समान मिल सकेगा। चूंकि इचाक बाजार 19 पंचायतों का मुख्य बाजार है। यहां हज़ारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। बेकरी के संचालक विशाल कुमार ने कहा कि हमारे यहाँ बेकरी से सम्बंधित समान की क्वालिटी में कोई समझौता नही होगा। ग्राहकों का सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। मौके पर सुदीप साव, सबिता देवी, जितेंद्र पांडेय, पिंटू सोनी, अमरनाथ अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, मिंटू कुमार, शंकर कुमार, बैजनाथ कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छोटा अखाड़ा और सूर्य मंदिर में महाप्रसाद वितरण

इचाक प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल राम जानकी मंदिर छोटा अखाड़ा और सूर्य मंदिर में सोमवार को महाप्रसाद खीर का वितरण किया गया। वीरान पड़े राम लला की इस मंदिर में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लगातार युवाओं के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष छोटा अखाड़ा परिसर में महाभोग एवं प्रसाद का वितरण होते आ रहा है। श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि कार्तिक माह के अंतिम दिन इस स्थल की विशेष महत्ता है। पूरे 30 दिनों तक बड़ा अखाड़ा से प्रभात फेरी निकलता है, वही छोटा अखाड़ा भी धर्म के दृष्टिकोण से वीरान ना पड़ जाए इसे देखते हुए लगातार कई वर्षों से आज के दिन महा भोग व प्रसाद वितरण किया जाता है। जबकि सूर्य मंदिर में अहले सुबह युवाओं के द्वारा खीर वितरण किया गया। छोटा अखाड़ा में प्रसाद वितरण करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष आशीष सोनी, सुबोध सोनी, सोनू सोनी, देवंत सिन्हा, मुकेश गुप्ता, मनोज सोनी, पप्पू पाण्डेय, रवि गुप्ता,
जबकि सूर्य मंदिर में अमन कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार पांडेय पुजारी , प्रणव कृष्ण , अमित कुमार , विकी कुमार , शुभम् केशरी , अमित कुमार , अभिषेक कुमार , सुषमा कुमारी , विकाश कुमार , रोहित प्रजापति , शिव शंकर पाठक समेत कई लोगो का नाम शामिल हैं।

बड़ा अखाड़ा से कार्तिक माह तक चलने वाला प्रभात जागरण संपन्न, रात्रि में महाभोग वितरण

अभिषेक कुमार
इचाक। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखण्ड के लक्ष्मी नारायण मंदिर बडा अखाड़ा से भव्य शोभा यात्रा सोमवार को निकाली गयी। कार्तिक मास के पूरे महीने 30 दिनों तक कीर्तन मंडली और प्रखंड वासियों की ओर से सुबह को प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभात फेरी निकलती थी, जो कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा ईचाक का प्रमुख धरोहर हैं। धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता के साथ बड़ा अखाड़ा की महत्ता बनाये रखने के लिए सामूहिक रूप से कीर्तन भजन होता हैं।
इस दौरान तीस दिनों तक कार्तिक फेरी का आयोजन करने वाले कीर्तन मंडली का नेतृत्व प्रकाश राम द्वारा एवं मंगला आरती उमेश पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रकाश राम ने बताया की वर्षो से लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्र में धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा की संध्या मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अखाड़ा परिसर को गुनगुन और अनामिका द्वारा रंगोली बनाकर मंदिर को सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दर सोनी, महेश वैध, विशेश्वर वैध, पन्नु राम, बीरू पाण्डेय, गजेंद्र प्रजापति, सत्रुघन राम, उमेश सिन्हा, प्रमोद कुमार, कौशल मेहता, दुखन मोदी, विशिष्ट दास, हरी साव, छोटू कैटर, नारायण प्रजापति, महेंद्र गोप आदि का योगदान रहा। शोभा यात्रा में वरिष्ट नेता बटेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश प्रताप, महंत विजयानंद दास, युवा नेता गौतम कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, मोहन केसरी, गोविंद केसरी, संजय अग्रवाल, संजीत गुप्ता, भोला भगत,आरएसएस के संदीप सोनी, शंकर सोनी, उमेश वर्मा, कैलाश अग्रवाल, राजू वर्मा, जेके सिंह, छोटन यादव, विहिप के आशीष सोनी, पप्पू पाण्डेय, रघु पाण्डेय,भावी विधायक उम्मीदवार रेनू देवी, महेंद्र मेहता, कामख्या सिंह, मनोज कपरदार, अशोक ठाकुर, भोला भूषण भगत, आलोक कुमार, आशीष अग्रवाल, अशोक राम समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल थे।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...