लंबित आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध होगी कार्यवाई

अभिषेक कुमार
इचाक अब न रहे कोई आवास अधूरा चलो करें आवास पूरा अभियान के तहत इचाक प्रखंड में लंबित आवास को 10 अक्टूबर तक पूर्ण कराने को लेकर बीडीओ रिंकू कुमारी ने शनिवार को मुखिया, पंचायत सचिव एवं बीएफटी के साथ बैठक की. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में कुल 226 आवास लंबित हैं जो पैसे लेने के बाद भी पूरा नहीं कर रहे हैं .लाभुकों से संपर्क कर हर हाल में आवास को पूर्ण कराना है. बीडीओ ने कहा की जो लाभुक समय सीमा के अंदर आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं करते हैं. तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने मुखिया एवं पंचायत सचिव के माध्यम से वैसे सभी लाभुकों को नोटिस देकर सचेत करने का सुझाव दिया. इसके बाद भी जो लाभुक पीएम आवास पूर्ण नहीं करते हैं तो प्रखंड कार्यालय से वैसे लाभुको के खिलाफ एफआईआर किया जाएगा . बैठक में मुखिया सकेन्द्र मेहता, नंदू कुमार ,सिकंदर राम, काजल देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, मोदी कुमार , चोहन महतो के पीएम आवास प्रभारी मुकेश कुमार के अलावा अन्य मुखिया, पंचायत सचिव व बीएफटी शामिल थे ।

इचाक में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

अभिषेक कुमार
इचाक समेकित बाल विकास परियोजना की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान अन्न से बने पकवानों को प्रदर्शित किया गया. साथ ही पौष्टिक अनाज मकई , मडुआ,गेहूं , चावल समेत अन्य अनाज जो गांव में किसानों द्वारा खेती कर उपजाए जाते है उसकी प्रदर्शनी लगाकर उसमें पाए जाने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दिया गया.
मौके पर प्रमुख पार्वती देवी,20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, बीडीओ रिंकू कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा ओमप्रकाश ,सीडीपीओ नीलू रानी, प्रधान लिपिक मार्केश कुमार, पीरामल ग्रुप के अधिकारी, पर्यवेक्षिका मनीषा रानी , मनीषा गुप्ता , सुनीता , पुष्पांजलि समेत कई सेविका एवम बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मियों ने कुपोषण को दूर भगाने को लेकर शपथ लिया.

विद्युत चोरी के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान

हजारीबाग विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कटकमसंडी में विधुत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध बुधवार को छपामारी अभियान चलाया गया। जिसमे सहायक विद्युत अभियंता कृष्ण देव प्रजापति के साथ कनिय विद्युत अभियंता अमित कुमार शर्मा तथा कृष्णा बालमुचू एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।छापामारी में इचाक तथा कटकमसंडी क्षेत्र में कुल 45 जगह छपामारी कि गई। जिसमे 14 लोंगो पर इचाक थाना एवं कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें कुल 328685/- रूo का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सम्मानित सभी उपभोक्ताओं से मीटर से ही लाइन जलाने एवं सरकार के द्वारा सूद माफ़ी योजना का लाभ लेने के लिए कृष्ण देव प्रजापति के द्वारा अपील किया गया| बिभाग के द्वारा बकायादारों का लाइन रोज काटा जा रहा है। अपना बकाया राशि जमा कर सूद माफ़ी का लाभ उठाने का भी अपील किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में विवाद उत्पन्न करने वालो के खिलाफ प्रशासन का दरवाजा खटखटाएंगे संवेदक

अभिषेक कुमार
•इचाक, प्रखंड के बरियठ गांव में जिला परिषद द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण करवाया जा रहा है। इस विकास कार्य में कुछ स्थानीय लोगो द्वारा काम को अवरूद्ध करने का प्रयास किया जा रहा तथा खामोखा संवेदक को परेशान किया जाने का बात संवेदक सुनील कुमार द्वारा बताया गया। जिसे लेकर निर्माण कार्य के संवेदक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बरियठ गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। इसके लिए ग्राम सभा व ग्रामीणों की सहमति से 17 मार्च 2023 को सहमति बनाते हुए पुराने जर्जर भवन को तोड़कर पुनः उसी जगह में नया उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने का कार्य शुरू किया गया। जिसमे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ सौ से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई। आम सभा की छाया प्रति विभाग को देकर बिल्डिंग विभाग से भी पुराने भवन को तोड़ने का अनुमति भी लिया गया है, जिसका दिनांक 4 मई 2023 पत्रांक 646 है। कार्य के लिए भूमि प्रतिवेदन 10 जुलाई 2023 पत्रांक 428 अंचल कार्यालय से बनाकर भवन बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया। लेकिन कुछ लोग स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में खलल डाल रहे हैं। तालाब और गांव का रास्ता बंद हो जा रहा है बोल के विवाद करते है। हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग करते है, जबकि गांव जाने का रास्ता लगभग 30 फीट एवं तालाब जाने का लगभग रास्ता 7 फीट छोड़ गया है। इस संबंध में जिला के उच्च स्तरीय पदाधिकारी द्वारा निर्माण स्थल का निरक्षन किया गया और काम जारी रखने का आश्वासन भी मिला है। आगे कहा की ब्लॉक स्तर के भी अधिकारी आये और कार्य को सही बताये। पदाधिकारीयो द्वारा कई ग्रामीणों से पूछताछ भी किया गया जिसमें किसी तरह से कोई गलती नहीं पाया गया।
जिन ग्रामीणों से पूछताछ किया उसमें पूर्व प्रमुख अयोध्या प्रसाद मेहता, मुखिया निशु कुमारी, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष निरंजन मेहता, भाजपा नेता राजू मेहता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुलोचना देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, विकास कुमार, प्रदीप मेहता, सिकन्दर कुमार समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। संवेदक सुनील कुमार ने कहा की हमें लोग इसी तरह से परेशान करते रहे तो प्रशासन से मिलकर कानूनी कार्यवाई करने का मांग करूंगा।

इको सेंसेटिव जोन संघर्ष समिति की बैठक में बनी रणनीति, सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे प्रभावित ग्रामीण

केंद्रीय सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आंदोलन करेंगे प्रभावित गांव के ग्रामीण
अभिषेक कुमार
इचाक इको सेंसेटिव जोन संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार परिसर में हुई । जिसकी अध्यक्षता उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता व संचालन भागवत प्रसाद मेहता ने किया। बैठक में वन विभाग और झारखंड सरकार द्वारा इको सेंसेटिव जोन के क्षेत्रफल का बढ़ाया गया दायरा पर आपत्ति एवं सेंसेटीव जोन के दायरे में आने वाले गांव के ग्रामीणों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पूर्वी जिप सदस्या रेणु देवी समेत19 पंचायतो के मुखिया गण, पंचायत समिति सदस्यो एवं जनप्रतिनिधि के बीच परिचर्चा किया गया। जिसमें उच्च न्यायालय में दायर पीएलआई में सुनवाई के बाद डिस्पोज किए जाने के बाद अन्य पीएलआई मामले को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने पर सहमति बनी। साथ ही कोष संग्रह पर व्यापक चर्चा हुई। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि अपने अपने क्षेत्र के जनता को इको सेंसेटिव से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करें। ताकि आने वाले समय मे ग्रामीणों को इस कानून से मुक्ती मिल सके। सभी पंचायत मुखिया पंचायत समिति एवं उप मुखिया संयुक्त रूप से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल दर्ज करने को लेकर पूरे प्रखंड में कमेटी बनाकर कोष संग्रह करने की बात कही। वहीं स्वेच्छा से कोष संग्रह में योगदान दिया। 15 दिनों के अंदर माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे पीआईएल दर्ज करने का निर्णय लिया गया। जिसके उपरांत सरकार द्वारा बनाए गए काला कानून के विरोध में 218 गांव के लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में इको सेंसेटिव जोन के सचिव राजेश मेहता, मुख्य सलाहकार राजेश गुप्ता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता, प्रखंड विश्व सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख पति सिकंदर राम, पूर्व उप प्रमुख चन्द्रदेव मेहता, मुखिया चोहन मेहता , उमेश मेहता, सिकंदर राम, अशोक राम, नंदू मेहता, निशु कुमारी, समाजसेवी रविशंकर उर्फ भोला, पंचायत समिति लीलावती देवी, रेणु देवी, छात्रधारी मेहता, संतोष मेहता, महेंद्र पांडे, छोटन मेहता, राजेश प्रसाद मेहता , उमेश प्रसाद,बसंत मेहता , मुरली प्रसाद, अशोक मेहता, चंदन मेहता धीरू रजक के अलावा बड़ी संख्या में संघर्ष समिति के लोग शामिल थे।

खनन विभाग एवं पुलिस बल ने संयुक्त कारवाई करते हुए अवैधकर्ताओं पर कसा शिकंजा

मुफ्फसिल एवं इचाक थानांतर्गत बड़ी कारवाई को दिया अंजाम
उपायुक्त ने दिए थे कारवाई के आदेश
===================== उपायुक्त नैंसी सहाय के आदेशानुसार जिला खनन पदाधिकारी को दिये गये आदेश के आलोक में खान निरीक्षक राहुल कुमार व खनन विभाग की टीम ने 19 अगस्त को जिला पुलिस बल के साथ संयुक्त कारवाई करते हुए मुफ्फसिल थानांतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का ढुलाई कर रहे 2 हाईवा को जब्त करते हुए कुल 5 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की। दोनों वाहन चालकों को जिला पुलिस बल की सहायता से गिरफ्तार करते हुए मुफ्फसिल थाना में काण्ड संख्या 288 / 23 दिनांक 19.08. 2023 दर्ज की गई है।
इसी क्रम में ईचाक थानान्तर्गत मौजा साडम (टेप्सा) अवैध रूप से पत्थर खनन के बाबत ड्रील मशीन एवं ट्रैक्टर इत्यादि को जब्त करते हुए अवैध खनन में संलिप्त निम्नलिखित व्यक्तियों पर ईचाक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। इन अवैधकर्त्ताओं द्वारा पूर्व में भी इस क्षेत्र पर अवैध खनन के बावत पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका विवरण निम्न है :- 1. राजकिशोर प्रसाद उर्फ राजकिशोर मेहता। 2. लखन मेहता। 3. नरेश कुमार मेहता। 4. शंकर मेहता। 5. शिववचन सिंह (चालक) उपरोक्त अवैधकर्ताओं के विरूद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, सरकारी राजस्व की क्षति, अवैध खनन का पुनर्रावृति के आलोक में तथा झारखण्ड लघु खनिज नियमावली 2004 यथा संशोधित के नियम 4/54 एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल्स 2017 के नियम 7/13 तथा आईपीसी के सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस बनाम पत्रकार, जनप्रतिनिधियों के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन

पत्रकार, जनप्रतिनिधि टीम विजेता वही पुलिस टीम उपविजेता हुए
@अभिषेक कुमार,,,, इचाक। आज़ादी के 76 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की बेला में मंगलवार को इचाक पुलिस बनाम पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि टीम के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन छावनी स्टेडियम में किया गया। जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने किया। मैच के एक टीम से पुलिस कर्मी तो दुसरे टीम से पत्रकार और जनप्रतिनिधि मैदान में उतरे। एक घण्टे चले इस रोमांचक मुकाबले में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की टीम ने 3-1 गोल से जीत हासिल कर शील्ड में कब्जा जमाया। मैच का उद्देश्य पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और आम जनता के बीच आपसी एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना था।
आयोजक मंडली में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, समाज सेवी राज किशोर मेहता, प्रेस क्लब के अध्यक्ष गणेश कुमार की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामशरण शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में कप्तान थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, पत्रकार अभिषेक कुमार, पवन कुमार, राजकुमार मेहता, एसआई अलीशा कुमारी, मुखिया सकेन्दर मेहता, अशोक राम, सिकंदर राम, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, अनिल राणा, सूरज कुमार दास, शैलेश विश्वकर्मा, रमेश रंजन समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे।रेफरी की भूमिका संदीप कुमार ने निभाई जबकि मैन ऑफ द मैच पंसस प्रतिनिधि धीरू रजक बने। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, मुखिया उमेश कुमार मेहता, निशु कुमारी, संगीता कुमारी, पूर्व मुखिया सुनिल कुमार मेहता, वरिष्ट पत्रकार अरुण खुशबू, रामावतार स्वर्णकार, कुलदीप कुमार, रंजीत कुमार, राजद नेता शत्रुघ्न राम, आदर्श युवा संगठन से गौतम कुमार, मुनिलाल मेहता, राकेश मेहता, गजेंद्र प्रजपति, चंदन कुमार मेहता, छत्रधारी मेहता समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...