इचाक में शान से लहराया तिरंगा, देशप्रेमियों ने दी सलामी

इचाक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इचाक प्रखण्ड में राष्ट्रीय त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजो, डाकघरों, बैंकों, पंचायत मुख्यालयों, संस्था कार्यालयों, सभी राजनीतिक दल के कार्यालयों के अलावा कई गांवों के चौक चौराहों पर हर्षोल्लास व शान के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख पार्वती देवी ने झंडोतोलन किया। बीडीओ रिंकू कुमारी, सीओ मनोज महथा, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, बीपीओ राजीव आनंद, सीडीपीओ नीलू रानी समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने तिरंगे को सलामी दी।
इसके अलावा साक्षरता कार्यालय में शिक्षक चंद्रधारी प्रसाद, पशु चिकित्सालय में प्रभारी, सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ ओम प्रकाश, परियोजना बालिका एवम् के एन प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी शिक्षक रविंद्र कुमार चौधरी, इचाक थाना में धनंजय सिंह , बीआरसी इचाक में बीईईओ बंशीधर राम, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, एलएम आईटीआई कॉलेज में सचिव, आदर्श इंटर कॉलेज में प्रभारी, दिलदार नवयुवक संघ बड़ा अखाड़ा में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, विधायक कार्यालय में प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, गोबरबंदा पंचायत भवन में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता, पुराना इचाक में मुखिया किरण देवी, कैम्पियन बेसिक एकेडमी एवम संस्था मानव विकास में सचिव बीरबल प्रसाद , इंदिरा गांधी पीब्लिक स्कूल इचाक में प्राचार्य विपिन कुमार, जीएम कॉलेज में प्राचार्य शंभू कुमार, जीडी नेशनल स्कूल में प्राचार्या स्वेता वर्मा, संस्कृत विद्यालय में सचिव ओम प्रकाश, भाजपा पूर्वी व पशिचमी कार्यालय में अध्यक्ष जयनंदन मेहता और सुभाष सोनी, कांग्रेस कार्यालय में दिगम्बर कुमार मेहता, आजसू में प्रदीप कुमार मेहता, झामुमो कार्यालय में मनोहर राम, आरजेडी में शत्रुघ्न राम, छोटा अखाड़ा में आदर्श युवा संगठन के अलावा प्रखंड के सभी 19 पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिवों की मौजूदगी में मुखिया ने झंडोतोलन किया।
निजी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न दलों के नेता व कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

5 किलो अफीम सहित 5 लाख 80 हजार रूपये नकद बरामद
अभिषेक कुमार
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 5 किलो अफीम सहित 5 लाख 80 हजार रूपये नकद हजारीबाग पुलिस ने बरामद किया है। जिस बाबत एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की सूचना मिली की चतरा कि ओर से मोटरसाईकिल एवं कार से अफीम तस्कर भारी मात्रा में अवैध रूप से अफीम हजारीबाग की ओर ले जा रहे है। त्वरित कार्रवाई करने से पकड़े जा सकते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु0) हजारीबाग राजीव कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा कटकमसांडी हाई स्कूल के पास बैरियर लगाकर चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से दो मोटरसाईकिल एवं उसके पीछे चार पहिया वाहन आते हुए दिखाई दिया, नजदीक आने पर पुलिस बल को देख दोनों मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन वापस मुड़कर चतरा की ओर भागने लगे। दोनो मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन को छापामारी दल के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया। पकड़ाये दोनो मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन में सवार लोगों से बारी-बारी पूछने पर अपना-अपना नाम 1. राजु दांगी पिता रोहित दांगी सा० दारियातु चतरा 2. प्रदुमन कुमार पिता सुरेश दांगी सा० दारियातु चतरा 3. आकाश कुमार पिता बलदेव दांगी सा० दारियातु चतरा 4. अमीत कुमार पिता सुपेन्द्र कुमार सा० हाहे बड़कागांव 5. आशीष कुमार पिता धरेन्द्र प्रसाद सा०] वृन्दावन थाना चौपारण 6. युनुस अंसारी पिता स्व० इसमाईल अंसारी सा० नगरी राँची 7. असगर अंसारी पिता रियाजउद्दीन अंसारी नगरी राँची 8. राम रोहित कुमार पिता स्व० राजेन्द्र कुमार सा० नगरी रोंची 9. सोहन प्रसाद पिता कार्तिक महतो सा० शिवाडीह थाना बड़कागांव बतलाया गया। वहीं दोनो मोटरसाईकिल एवं चार पहिया वाहन की सघन तलाशी लेने पर 1. हीरो होन्डा सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल रजि0 नं0-JH100 0507 के एयर फिल्टर बोक्स में छिपाकर रखा हुआ दो किलो अफीम, 2. गलैमर मोटरसाईकिल रजि नं0-JH0288 3269 से दो किलो अफीम एवं 3. होण्डा वेन्यु कार के डिकी से एक किलो अफीम एवं पाँच लाख अस्सी हजार रूपया नकद बरामद हुआ। कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए राजु कुमार दागी ने बताया कि हमलोग अवैध रूप से अफीम का व्यापार करते हैं। इसी में हमलोगों को ये पैसा मिला है। इस सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना कांड संख्या 356/ 23 दिनांक 12/08/23 दर्ज कर संलिप्त सभी अभियुक्तों को - - गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*बरामदगी*:- 1. 5 किलो अफीम 2. 2मोटरसाईकिल 3. 1 वेन्यु कार 4. 5,80,000/- रूपये नकद 5. 4 स्मार्ट फोन गिरफ्तारी:- 1. राजु दांगी पिता रोहित दांगी सा० दारियातु चतरा 2. प्रदुमन कुमार पिता सुरेश दांगी सा० दारियातु चतरा 3. आकाश कुमार पिता बलदेव दांगी सा० दारियातु चतरा 4. अमीत कुमार पिता सुपेन्द्र कुमार सा० हाहे बड़कागांव 5. आशीष कुमार पिता धरेन्द्र प्रसाद सा० वृन्दावन थाना चौपारण 6. युनुस अंसारी पिता स्व० इसमाईल अंसारी सा० नगरी राँची 7. असगर अंसारी पिता रियाजउद्दीन अंसारी नगरी राँची 8. राम रोहित कुमार पिता स्व० राजेन्द्र कुमार सा० नगरी राँची 9. सोहन प्रसाद पिता कार्तिक महतो सा० शिवाडीह थाना बड़कागांव । छापामारी दल- पुलिस उपाधीक्षक महोदय (मु०) हजारीबाग कटकमसांडी थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ताजिया निकालने के क्रम में बोकारो में घटी घटना को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट में

*जिले में मुहर्रम की तैयारी/जुलूस के दौरान बरतें विशेष एहतियात* =
सावधानियों के बाबत बिजली विभाग को दिए कई दिशा निर्देश
हजारीबाग। मुहर्रम त्योहार के अवसर पर बड़े पैमाने पर जुलूस निकालने की परंपरा है साथ ही ताजिया का प्रस्तुतिकरण जुलूस के साथ किया जाता है। उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है कि बोकारो जिले में मुहर्रम की तैयारी/जुलूस के दौरान विधुत के तार के चपेट में आने के कारण कई लोग की दुःखद मृत्यु हो गई है एवं कई घायल हुए है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हजारीबाग जिले में भी मुहर्रम के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बारे पैमाने पर जुलूस निकाली जा रही है। *बोकारो की घटना को देखते हुए उपायुक्त ने एहतियात के सभी कदम उठाने तथा निम्नलिखित सावधानियां आवयश्क रूप से बरतने के निर्देश दिए है।* *मुहर्रम का जुलुस तय मार्ग से ही निकाला जाए,रुट का बदलाव ना हो।* *जुलूस के रूट में पड़ने वाले विधुत तार का आकलन कर लें तथा आश्वस्त हो लें कि ताजिया तार के सम्पर्क में न आये।* *प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अस्वस्त कर लें कि विद्युत विभाग द्वारा उस रूट में बिजली आपूर्ति बंद की गई है।* *क्षेत्राधिकार में अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सूचना अविलंब वरीय अधिकारी/ कंट्रोल रूम को दें।* *प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सौहार्द का माहौल बनाए रखेंगे।* *ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में जुलूस के मद्देनजर हर प्रकार की सावधानी अपनाई जाय। जानकारी का प्रसारण, जानकारी का संग्रह, स्थानीय लोगों/ विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु सभी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाय।* *प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी उचित माध्यम से सुरक्षा सावधानियों/ उनकी आवयश्कता को सभी अखाड़ा में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।* *विद्युत विभाग जुलूस निकलने के समय बिजली की आपूर्ति बंद करना सुनिश्चित करें।* *किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी निम्नलिखित नम्बरों पर दें:* *कंट्रोल रूम नंबर - 06546-264159* *पुलिस प्रशासन-8002529349* *अपर समाहर्ता - 9431109827*

अपहरण करने के मामले में एक अभियुक्त गया जेल

अभिषेक कुमार
इचाक इचाक पुलिस ने मौर्या होटल सिजुआ के पास से अगवा ट्रक चालक कुलदीप यादव पिता लखन प्रसाद सकिन रेवा, थाना बेजड़ा, फतेहपुर बिहार की सकुशल बरामदगी 48 घंटे के अंदर कर लिया है। पुलिस ने कुलदीप के अगवा करने वाले अपराधी मोहम्मद मुजम्मिल रजा सकिन मिसराइल मोढा, थाना गिद्दी को उसके साथ घर से धर दबोचा। जिसे पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में इचाक थाना कांड संख्या 142/ 23 धारा 364, 34 भादवी के तहत अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई टीनू कुमार के नेतृत्व में की गई छापामारी के क्रम में चालक को व अपहरणकर्ता मोहम्मद मुजम्मिल रजा को मिसराइल मोड़ा स्थित मकान से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अपहरण में शामिल चार अपराधियों में पुलिस को देखते ही तीन अपराधी भाग निकले जबकि मोहम्मद मुजम्मिल भागने के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उन्होंने बताया कि सिजुआ स्थित मौर्या होटल के पास से 22 जुलाई की शाम को अपराधियों ने ट्रक चालक कुलदीप का अपहरण लेवी वसूलने के मकसद से कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर पुलिस बल के साथ संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई। इस क्रम में अपहृत चालक सहित अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भागने वाले अपहरणकर्ताओं के नामों का पता नहीं चल पाया है जिसको पता करने में इचाक पुलिस जुटी हुई है।

पांच दिवसीय फाइलेरिया विलोपन प्रशिक्षण शुरू इचाक

इचाक फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन सीएचसी इचाक में शुरू हुआ। जिसकी शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया कि 10 से 25 अगस्त तक चलने वाला 15 दिवसीय फाइलेरिया विलोपन अभियान के लिए 173 बूथ बनाए गए है। जिसके तहत दस अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सचिवालय तथा स्कूल जैसे केंद्रों पर फाइलेरिया की दवा ग्रामीणों को दी जाएगी।जबकि 11 से 25 अगस्त तक सेविका, सहिया, एएनएम घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा देंगी। इसके लिए 452 कार्यकर्ताओं को दवा वितरण में जबकि 44 सुपरवाइजर को निगरानी में लगाए गए है। इसके अलावा रैपिड रिस्ट्रिक्शन दल में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का टीम दवा देने के उपरांत प्रतिकूल असर पड़ने पर उपचार के लिए तत्पर रहेंगे ।सेक्टर भ्रमण के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों का एक टीम बनाया गया है । दारू, टाटीझरिया और इचाक प्रखंड को 5 सेक्टर में बांटा गया है । प्रशिक्षक संत कुमार एवं अनीता तिर्की ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया की दवा पहुंचाने और उसका उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।

मोक्तमा में घटी मां बेटे के मौत मामला में दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

इचाक थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव निवासी मां बेटा मौत मामले के दो आरोपियों को इचाक पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। केस के अनुसंधान कर्ता एसआई अलीशा कुमारी ने बताया की मृतका के पिता पबरा गांव निवासी मटुक महतो ने बेटी सीमा तथा नाती सूर्यांस कुमार 4 वर्ष को दहेज के लिए मार कर कुआं में डालने का आरोप लगाया था। सीमा सूर्यांस मौत मामले में मृतका के पिता मटुक महतो ने दामाद शंभू कुमार मेहता,ससुर लोकण महतो, समधन नूनी देवी समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया था।जिसमे सीमा के सास नूनी देवी, ससुर लोकन महतो को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।जबकि सीमा के पति शंभू समेत पांच अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। अनुसंधानकर्ता अलीशा कुमारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर लिया जाएगा। पुलिस उनके छिपे होने के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सीमा और सूर्यांश का दसकर्मा के कार्यक्रम के दौरान लोकन और मुन्नी की गिरफ्तारी की गई है।

मंगुरा में दो पक्षों के बीच आपसी झड़प

इचाक के मंगुरा गांव निवासी महिला मोनिका देवी ने मारपीट की घटना को लेकर प्रशिक्षु आईपीएस कुमार शिवाशीष से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।आईपीएस को दिए आवेदन में मोनिका देवी ने कहा है कि मंगुरा के बिनेश्वर प्रसाद मेहता, लक्ष्मण कुमार, विलास शर्मा के अलावा देवकुली गांव का एक अन्य युवक अचानक मेरे भाभी के आंगन में आकर जोत कोड़ कर दिया। जब मेरी भाभी मीना देवी आरोपियों से आंगन के जोत कोड़ करने रोकने गई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज शुरू कर दिया। भाभी को पीटते देख मेरी मां शकुंतला देवी और मैं रोकने गई तो उन लोगों ने हम दोनों मां बेटी के साथ में बेरहमी से मारपीट करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते रहे।हल्ला होने के बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए। इसी बीच सभी वहां से भाग निकले। पीड़िता ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है। घटना गुरुवार शाम की है।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...