1.24 करोड़ रूपए का धान गबन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर एफआईआर का आदेश

इचाक के पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ धान घोटाला मामले में एफआईआर करने का मिला निर्देश
अभिषेक कुमार
झारखंड सरकार जहां एक ओर कृषको की उन्नति के लिए धान बीज व अन्य फसल को पैक्स के माध्यम से सुनियोजित करते हुए लाभ पहुंचाने की योजना सुनिश्चित की है, वहीं दूसरी ओर हजारीबाग जिले के अंतर्गत कृषि प्रधान क्षेत्र इचाक में पैक्स अध्यक्षों की मनमानी का मामला उजागर हुआ है। जहां एक पैक्स अध्यक्ष और एक प्रबंधक पर 1करोड़ 24 लाख रुपए राशि का धान गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। धान घोटाला में सरकार ने एफ आई आर दर्ज करने का आदेश तक दे दिया है। जिन लोगो के खिलाफ एक करोड़ से अधिक रुपए की गबन करने का आरोप लगा है उनमें इचाक लोहड़ी के अंकित भारद्वाज और सुरेश प्रसाद महतो का नाम शामिल है। वहीं कुछ और पैक्स अध्यक्षों पर भी विभाग नजर बनाए हुए हैं।
बताते चलें कि हजारीबाग में खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में लोहडी पैक्स में भंडारित धान का शत-प्रतिशत उठाव नहीं किया गया। इसकी जानकारी झारखंड राज्य खाद्य निगम मुख्यालय रांची को दी गई थी। इसके बाद मुख्यालय की ओर से जारी किए गए पत्रांक 3333 एवं 4429 के तहत इचाक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया। दिए गए पत्र में कहा गया है कि खरीफ विपणन मौसम 2021- 22 में लोहड़ी पैक्स में कुल 6209. 27 क्विंटल धान श्री तृप्ति राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड कबातु, झुमरा हजारीबाग को उपलब्ध नहीं कराया गया। मिल में उपलब्ध नहीं कराए गए धान को समतुल्य राशि प्रति क्विंटल 2050 रुपए की दर से एक करोड़ 27 लाख ₹29007 बनती है, इसके विरूद्ध पैक्स की ओर से ₹3लाख विगत 19 अक्टूबर को निगम मुख्यालय के अकाउंट नंबर 50100291613195 में जमा किए गए।शेष राशि 1करोड़ 24 लाख 29004 रुपेय पैक्स से वसूल किए जाने हैं।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...