छोटा अखाड़ा प्रबन्ध समिति का किया गया गठन

अभिषेक कुमार
इचाक प्रखंड का ऐतिहासिक स्थल राम जानकी मंदिर छोटा अखाड़ा की देखरेख व संचालन को लेकर 11 लोगों की नई कमेटी का गठन किया गया। झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने पत्रांक संख्या 1454 /2024 दिनांक 26 फरवरी 2024 को पत्र जारी कर प्रबंध समिति का गठन करते हुए मान्यता दी है। जिसमें सुरेश केशरी को अध्यक्ष, शशी मोहन सिंह को उपाध्यक्ष, प्रेमचंद देव को सचिव, उदय भगत को कोषाध्यक्ष, शत्रुध्न राम, राजेश पाण्डेय, दिनेश मेहता, अशोक कपरदार, मनोहर राम, अशोक ठाकुर और लखन कुमार मेहता को सदस्य बनाया गया है। बतला दें की प्रखंड के ऐतिहासिक छोटा अखाड़ा नामक धार्मिक न्यास का निबंधन बिहार राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा वर्ष 1974 में किया गया था। जिसका निबंधन संख्या - 688 अभिलेखित है। उपलब्ध अभिलेख के अनुसार न्यास के व्यवस्थापक महंत मोहन दास एवं न्यासी अनुमंडलाधिकारी, सदर हजारीबाग थे। यह भी अभिलेखित है कि न्यास धारित चल एवं अचल संपत्ति भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर हजारीबाग द्वारा अधिग्रहित है। वर्ष 2003 में झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास के गठन के उपरान्त न्यास का निबंधन बोर्ड से अबतक नहीं कराया गया है, न्यास का प्रबंधन सुचारू रूप से नहीं चल रहा है एवं बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम की धाराओं का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। धार्मिक न्यास - छोटा अखाड़ा, इचाक के सुचारू प्रबंधन एवं न्यास धारित चल-अचल संपत्ति की सुरक्षा हेतु धारा-32 के अधीन अगले आदेश तक के लिए एक समिति का गठन किया जाता है, जिसका नाम छोटा अखाड़ा प्रबन्ध समिति है।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...