एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

अभिषेक कुमार
हजारीबाग झारखंड प्रदेश कार्यालय इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हजारीबाग परिसर में अपराध मुक्त संस्था की 18 वा स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष बिपिन कुमार सिन्हा ने बताया की हजारीबाग सहित झारखंड के सभी जिलों में संगठन के विस्तार हेतु पंचायत स्तर तक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा तथा कई प्रखंड में कार्य पूरा हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर में हो रहे मनमानी , बेईमानी और घोटालों को उजागर करना एवं इस भ्रष्टाचार से शोषित आमजनो को राहत प्रदान करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधन कुमार ने बताया की झारखंड के हर एक जिलों में जिला पदाधिकारी और प्रखंड पदाधिकारी की नियुक्ति जारी है तथा संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत जल्द झारखंड और खासकर हजारीबाग जिले में जो भी लोग गांव के गरीब और मासूम लोगों का शोषण करते हैं , उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए हर तरह का संवैधानिक कदम उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल ने कहा की पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी क्योंकि आम लोग की अज्ञानता के कारण ही समाज में भ्रष्टाचार की वृद्धि होती है । कार्यक्रम को जिला महासचिव मिंकु कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर मेघाली सेनगुप्ता , उपाध्यक्ष संजय प्रसाद , चंद्रशेखर प्रसाद , मंजूर हुसैन , धनेश्वर मेहता , संजय कुमार , उमेश प्रसाद मेहता , प्रदीप यादव ,बलदेव राणा सहित एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...