फुरुका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, कई घायल

इचाक थाना क्षेत्र के फुरुका गांव में लड़की के मायके और ससुराल वालों के बीच जमकर मार पीट हुई।घटना शनिवार डेढ़ बजे की है।मारपीट में लड़की के ससुराल पक्ष से वीना देवी, रोहित गिरी, उमेश गिरी, पप्पू गिरी, प्रदुम गिरी,राम कुमार गिरी, रीना देवी और रिंकू कुमारी फुरुका इचाक,हजारीबाग निवासी जबकि लड़की के मायके पक्ष से मुन्नी देवी, संदीप गिरी और आलोक गिरी,ग्राम पिंडारो, थाना जयनगर जिला कोडरमा घायल हुए हैं। घायलों में वीण देवी और रोहित गिरी को सीएचसी प्रभारी डॉ ओमप्रकाश ने एचएमसीएच भेज दिया है।वहीं अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।घटना के बाद दोनो पक्ष के लोग इचाक थाना पहुंचे। जहां से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।समाचार लिखने तक किसी पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया था। जिस कारण पुलिसिया अनुसंधान शुरू नहीं हुई।
क्या है मामला
घटना के बाबत फुरूका के ग्रामीणों ने बताया कि भंडारों के लखन गिरी की बेटी रिंकू और उमेश गिरी के बेटे रोहित की शादी 2018 में हुई थी। पारिवारिक विवाद में रोहित और रिंकू के बीच शनिवार को कहा सुनी हुई। जिसके बाद रिंकू ने भंडारो फोन कर मायके वालों को बुला लिया। रिंकू के मायके वालों के उमेश गिरी के घर पहुंचते ही दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगा।इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लात घुसे और डंडे चलने लगा। घटना में रोहित पक्ष से 8 लोग जबकि रिंकू के मायका पक्ष से 4 लोग घायल हुए है। भंडारों निवासी लखन गिरी की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री रिंकू और रोहित की शादी 2018 में हुई। कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला उसके बाद रोहित गिरी और उसके परिवार वाले रिंकू पर मायके से दहेज लाने को लेकर दबाव बनाने लगे। इस बीच रिंकू ने दो बच्चों को जन्म दिया। शनिवार को मायके से पैसे लाने की बात को लेकर रिंकू और रोहित के बीच बात बढ़ गई। जिसके बाद रोहित और उसके परिवार वालों ने रिंकू के साथ मारपीट कर दिया। जिसकी सूचना हम लोगों को बेटी ने दी। जहां पहुंचते ही रोहित और उसके परिवार वालों ने हम लोगों के साथ भी मारपीट कर दिया।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...