पैक्स अध्यक्षों और किसानों के साथ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, दिए गए कई निर्देश

(इचाक)
अभिषेक कुमार
प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख पार्वती देवी जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद राम ने किया। जिसमें सुखाड, ब्लॉकचेन तकनीक, फसल विस्तार योजना तथा अन्य योजना के तहत बीज वितरण कृषक मित्र के द्वारा पंचायतों से प्राप्त सूचियों की अनुमोदन पर चर्चा की गई। नोडल पैक्स बरियठ में पूरे प्रखंड के किसानों के लिए सरकार द्वारा अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया गया था। जो पैक्स संचालक द्वारा अपने मनमाने तरीके से अधिक मूल्य लेकर बीज का वितरण कर दिया। जिसका मामला गरमाया। इस पर उपस्थित लोगों ने क्षोभ व्यक्त करते हुए उसे भरपाई करने की नसीहत दी। प्रमुख पार्वती देवी और उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने का काम करती है। इसलिए किसानों की वास्तविक हक को किसी भी परिस्थिति में बंदरबांट ना करें। यदि किसानों की हक को छीना जाएगा तो उसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा पंचायत वार आवंटन बीज को किसानों के बीच वितरण करने के लिए पैक्स अध्यक्षों को और कृषक मित्रों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद राम ने कहा कि बीज वितरण में पैक्स अध्यक्ष कृषक मित्रों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वितरण किया करें। बैठक में बीडीओ व जनसेवक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि ऐसे मनमानी करने वाले पदाधिकारी से जनता का भला नहीं हो सकता है। बैठक में उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, जिप सदस्य रेनू देवी, बीसीओ राजेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मुखिया नंदकिशोर कुमार, सिकंदर राम, सकेद्र प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, चोहन महतो, बीस सूत्री सदस्य दिगम्बर मेहता, जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, अभिषेक मेहता पंसस मुकेश उपाध्याय प्रदीप कुमार मेहता, राजेश कुमार मेहता, कामेश्वर मेहता, जागेश्वर मेहता, प्रवीण मेहता, गिरधारी कुशवाहा, राम जय मेहता के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...