भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली, प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

(इचाक)
अभिषेक कुमार
https://fb.watch/gLsEN6eVyV/
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इचाक प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता और सुभाष सोनी के नेतृत्व में आक्रोश रैली नया दुर्गा मंडा से निकल कर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रभारी के पी ओझा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में जबसे गठबंधन की सरकार बनी है, महिला अत्याचार बढ़ा है। झारखंड भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी है। बिना घूस दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। खनिज-संपदा की लूट मची है।
किसान जैविक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनूप भाई वर्मा ने कहा की आरक्षण को सरकार मजाक बना कर रखी है। हेमंत राज्य में सरकारी जमीन तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। लोगों को बिजली-पानी नहीं मिल रहा है। इन जनविरोधी व भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। ईडी जांच में फंसता देख सरकार बौखला गई है। सांसद प्रतिनिधि शिव प्रसाद उर्फ सुनील मेहता ने कहा कि झारखंड को अटल-आडवाणी ने बनाया है। राज्य को लूटने नहीं देगें। महिला पर अत्याचार और मॉब लांचिंग होना सरकार की दुर्नित को दर्शाता है। वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा किहेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। इस राज्य का मुख्यमंत्री और उसका परिवार कई तरह के घोटाले में संलिप्त हो उस राज्य का भला कैसे हो सकता है।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित मेहता, पसस मुकेश उपाध्याय, आरके मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, निरंजन मेहता, कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण यादव,मुखिया नन्द किशोर उर्फ नंदू मेहता रमेश हेमब्रोम समेत कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर ब्रजेश सिन्हा, प्रकाश राम, वशिष्ठ दास, दिलीप मेहता, शंकर सोनी, अनिल मेहता, देगनारायण मेहता, ओम प्रकाश मेहता, नरेश मेहता, कामेश्वर रविदास, राजकुमार राम, नवलेश कुमार, वकील मेहता, मुनेंद्र मेहता, उमेश गिरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...