डीसी के सामने नहीं चला दाव पेंच का खेल

वर्षों से जमे अंचल व प्रखंड कर्मियों को डीसी ने किया इधर से उधर
कई सेवा निवृत होने की स्थिति में पहुंचे कर्मी के हाथों में थमा दिया जाएगा डिजिटल कार्य
डीसी के आदेश के सामने फेल हुआ पैरवी और दांव पेच का खेल
हजारीबाग अभिषेक कुमार, उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग के स्थापना शाखा द्वारा ज्ञापांक VI_08/21- 18/मु के अनुसार 18 जुलाई को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें स्थापना समिति, हजारीबाग के बैठक में अंचल और प्रखंड के कई कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। इस स्थानांतरण आदेश में कई ऐसे कर्मी है जिनकी उम्र अब रिटायरमेंट की हो चुकी है, लेकिन उनके हाथों में डिजिटल कार्यों को सौप कर अंचल में भी पदस्थापित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर अंचल में वैसे कर्मियों को पदस्थापित किया जा रहा है जिनकी उम्र सीमा के आधार पर डिजिटल कार्य कर पाना काफी मुश्किल होगा। सदर और इचाक अंचल समेत कई अंचलों में एलपीसी ऑनलाइन समेत अन्य कार्यों को लेकर काफी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है क्योंकि लंबे समय से उस कार्य लंबित पड़े हैं जिसके बावजूद अब ऐसे कर्मियों के हाथों में काम होगा जो शून्य के बराबर देखा जा सकता है। वही आदेश के बाद भी लंबे समय के इंतजार में एक ही अंचल और ब्लॉक में जमे कई वर्षों से कर्मी अपनी दांव पेच और पैरवी के सहारे उसी स्थान पर जमे रहने का इंतजार में है। जारी आदेश में लिपिक संवर्ग से अजीत कुमार को सामान्य शाखा से बरकट्ठा अंचल, अमरदीप कुमार सिन्हा को कटकमदाग अंचल से पंचायत शाखा हजारीबाग, लालजी मांझी को स्थापना शाखा हजारीबाग से जिला योजना शाखा हजारीबाग, संजय कुमार पासवान को जिला योजना से राजस्व शाखा, प्रदीप लुगुन को कटकमदाग अंचल से चौपारण अंचल, इंद्र कुमार झा को चौपारण अंचल से कटकमदाग अंचल, साक्षी कृष्ण अंबाष्टा को विकास शाखा से सामान्य शाखा, रणधीर कुमार को विधि शाखा से बिष्णुगढ़ अंचल, अफताब अलम बिष्णुगढ़ प्रखंड से सदर प्रखंड, अशोक कुमार दास इचाक अंचल से सदर अंचल, ओम प्रकाश सदर अंचल से इचाक अंचल, अजय कुमार गुप्ता बिष्णुगढ़ अंचल से विधि शाखा हजारीबाग, पुष्प लता सिंह को नीलाम पत्र शाखा से विधि शाखा हजारीबाग, शैलेंद्र कुमार चौपारण प्रखंड प्रतिनियुक्त स्थापना शाखा से स्थापना शाखा हजारीबाग, मनोज कुमार विधि शाखा प्रतिनियुक्त स्थापना शाखा हजारीबाग से स्थापना शाखा हजारीबाग, संतोष लाल शर्मा चलकुसा प्रखंड से स्थापना शाखा हजारीबाग, डोली रानी दारू प्रखंड से सदर प्रखंड, अभय कुमार पासवान बरकट्ठा अंचल से चलकुसा प्रखंड, श्रीधर चौधरी राजस्व शाखा हजारीबाग से बरकट्ठा प्रखंड, उमेश राणा केरेडारी प्रखंड से बरकट्ठा अंचल, प्रशांत कुमार मिश्रा सदर प्रखंड से बिष्णुगढ़ प्रखंड, राजेश कुमार रजक सदर प्रखंड से विधि शाखा हजारीबाग, प्रीति प्रसाद बिष्णुगढ़ प्रखंड से विकास शाखा हजारीबाग में पदस्थापित करते हुए जन शिकायत कोषांग हजारीबाग, संजय कुमार तिग्गा बिष्णुगढ़ प्रखंड से अनुमंडल कार्यालय बरही में पदस्थापित करते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बरही में, विजय कुमार साह अनुमंडल कार्यालय बरही से बिष्णुगढ़ प्रखंड, अनुराग कुमार अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त लिपिक को बरही अंचल, शुभम कुमार वर्मा अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त लिपिक राज्यसभा में पदस्थापित करते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग हजारीबाग, सचिन कुमार अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त को बड़कागांव प्रखंड, पंकज कुमार बिष्णुगढ़ प्रखंड से अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय बरही में पदस्थापित करते हुए बाजार समिति हजारीबाग में सहायक गोदाम प्रबंधक के रूप में स्थानांतरित वा प्रतिनियुक्त किया गया है। *राजस्व उपनिरीक्षक संवर्ग से स्थानांतरित किए गए कर्मियों की सूची* वहीं दूसरी ओर राजस्व उपनिरीक्षक संवर्ग से प्रेम शंकर प्रसाद सदर अंचल से डाडी अंचल, आजाद कुमार सिंह सदर से चलकुसा, सीमंत दत्त सदर से दारू, जितेंद्र रंजन सदर से केरेडारी, बालेश्वर कुमार कटकमसांडी से चौपारण, मयंक कुमार कटकमसांडी से चौपारण, वासुदेव मिर्धा कटकमसांडी से सदर, मुकेश कुमार यादव कटकमसांडी से बिष्णुगढ़, विक्रम कुमार कटकमसांडी से चौपारण, भोला नाथ पांडे चौपारण से केरेडारी, दिनेश कुमार चौपारण से चुरचू, त्रिभुवन प्रसाद चौपारण से चुरचू, सोनू कुमार राम चौपारण से पदमा, राजेश कुमार बरही से बिष्णुगढ़, सुरेश कुमार बरही से दारू, मनीष कुमार डाड़ी से टाटीझरिया, त्रिलोकी रविदास बिष्णुगढ़ से बरही, अवधेश कुमार चौधरी बिष्णुगढ़ से बरही, राजकुमार विष्णुगढ़ से कटकमसांडी, बिरजू कुमार मेहता विष्णुगढ़ से कटकमसांडी, इदरीस अंसारी बिष्णुगढ़ से चूरचू, रागिनी कच्छप बिष्णुगढ़ से दारू, नवल किशोर प्रसाद इचाक से बड़कागांव, विशंभर यादव इचाक से बिष्णुगढ़, आरिफ अंसारी बड़कागांव से बिष्णुगढ़, कामेश्वर रविदास बड़कागांव से सदर, सुग्रीव कुमार बड़कागांव से इचाक, संजीव राजीव बड़कागांव से बरही, अशोक कुमार पांडे बड़कागांव से कटकमसांडी, मोहम्मद यूनुस बड़कागांव से इचाक, राज केश्वर राम केरेडारी से कटकमदाग, रीतलाल रजक केरेडारी से बरही, राम लखन उरांव केरेडारी से सदर, मोहम्मद शमीम अख्तर केरेडारी से इचाक, मुकेश पासवान केरेडारी से चूरचू, निवास पांडे बरकट्ठा से बिष्णुगढ़, भीम कुमार यादव बरकट्ठा से पदमा, दीपक कुमार बरकट्ठा से चलकुसा, जितेंद्र कुमार सिंह पदमा से बिष्णुगढ़, प्रह्लाद मांझी पदमा से बड़कागांव, आशीष कुमार सोनी चुरचू से बड़कागांव, जितेंद्र कुमार दास चूरचू से बड़कागांव, अमर कुमार सिन्हा चुरचू से कटकमसांडी, सुरेंद्र पासवान डाडी से बरकट्ठा, दशरथ राम डाडी से टाटीझरिया, नंदकिशोर वर्मा डाडी से चौपारण, कासिमाउद्दीन टाटीझरिया से केरेडारी, मुकेश कुमार सिन्हा टाटीझरिया से बरकट्ठा, नंदकिशोर राम दारू से बड़कागांव, अनुराग सुमन दारू से सदर, मनीष कुमार पाठक कटकमदाग से बड़कागांव, मुकेश रंजन कटकमदाग से केरेडारी, सत्येंद्र कुमार दास चलकुसा से कटकमदाग, अकील अहमद चलकुसा से बरकट्ठा, वहीं अनुसेवक संवर्ग में विजय रविदास कटकमदाग अंचल से डाडी प्रखंड, मंजू देवी अनुसेवक इचाक अंचल से सदर प्रखंड, सुनील कुमार भूईया स्थापना शाखा हजारीबाग से बरकट्ठा प्रखंड, नारायण राम बरकट्ठा प्रखंड से डाड़ी अंचल, साधु चौबे बरही प्रखंड से केरेडारी प्रखंड, सरजू प्रसाद मेहता डाडी प्रखंड से स्थापना शाखा हजारीबाग, मोहम्मद अशरफ सामान्य शाखा हजारीबाग से राजस्व शाखा में पदस्थापित करते हुए विधि शाखा हजारीबाग में प्रतिनियुक्त, सुदामा कुमार सिंह चौपारण अंचल से इचाक अंचल, गंगा प्रसाद सदर प्रखंड से कटकमदाग अंचल, श्रीमती पिंकी देवी अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त अनुसेवक को राजस्व शाखा हजारीबाग में पदस्थापित करते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग में प्रतिनियुक्ति, रवि रंजन शर्मा अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त अनुसेवक को स्थापना शाखा हजारीबाग में प्रतिनियुक्त पदस्थापित स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में संबंधित सभी विभागों को डीसी कार्यालय के माध्यम से प्रतिलिपि भेज दी गई है और आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक अनुसेवक योगदान की तिथि से पदस्थापन की तिथि तक जिला स्थापना शाखा में पदस्थापन की प्रतीक्षा में कार्यरत हैं। इनके वेतन आदि का भुगतान योगदान की तिथि से शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत नियम अनुसार देय होगा। वही संबंधित विमृत पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रति स्थानी की प्रतीक्षा किए बगैर एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित कार्यालय में योगदान करने हेतु विरमित करते हुए विरमण प्रतिवेदन स्थापना उप समाहर्ता हजारीबाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कर्मियों को जुलाई माह का वेतन स्थानांतरित पदस्थापित कार्यालय में योगदान के पश्चात देय होगा। अभ्यावेदन के आधार पर स्थानांतरित कर्मियों को स्थानांतरण यात्रा भत्ता दे नहीं होगा। संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर्मियों का वेतन अनुपस्थित विवरण के आधार पर निकासी करना सुनिश्चित करने का आदेश पारित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का दिया आवेदन

इचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से नाराज हो कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया। जिस बाबत उपायुक्त हजारी...