द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर इचाक के भाजपाइयों ने मनाया जश्न

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर इचाक में मना जश्न
इचाक ,अभिषेक कुमार, इचाक बाजार में गुरुवार को भाजपाइयों ने जश्न के सरोबर में डूबे हुए नजर आए। राष्ट्रपति पद पर माननीय द्रोपदी मुर्मू का नाम जैसे ही निर्वाचित हुआ क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर देखने को मिली। पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह के नेतृत्व में संध्या को भाजपाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुंह मीठा कराया तथा खुशी जाहिर की।
इस दौरान श्री गौतम नारायण सिंह ने कहा की झारखंड की एक ऐसी पीढ़ी जो देश के राष्ट्रपति के रूप में अब जाना जाएगी यह उपलब्धि भाजपा के लिए सर्व व्याप्त है। एनडीए ने साबित कर दिखाया कि भाजपा पार्टी पारिवारिक पार्टी नहीं बल्कि दलित, शोषित, वंचित, गरीब गुरवे की पार्टी है। जो हर एक जन को सम्मान देना जानती है। श्रीमती मुर्मू का राष्ट्रपति बनना झारखंड और भाजपा के लिए गौरवशाली है। यह क्षण हमेशा यादगार रहेगा। मौके पर प्रकाश राम, राजेश अग्रवाल, मुखलाल मेहता, मुखिया नंदू मेहता, नवलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, वकील मेहता, सुनील तलवार, राकेश मेहता, बबलू राम, मुकेश यादव, मनोज सोनी, उदित प्रसाद, भरत ठाकुर, रमेश गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...