शिक्षक स्थांतरण नीति में बदलाव

झारखंड में शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में होगा बदलाव

झारखण्ड 

राज्य के प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूल तक के शिक्षकों की तबादला नीति फिर बदली जा रही है। दिव्यांग, असाध्य रोगी, सरकारी सेवा वाले पति-पत्नी के साथ-साथ अब महिला और अन्य शिक्षकों को गृह जिला में स्थानांतरण का मौका मिल सकता है। इसके लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने छह जुलाई को बैठक बुलाई है। इसमें विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।अंतर जिला स्थानांतरण में होगी देरी

प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूल के शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण में देर हो सकती है। इसमें नियम में बदलाव किया गया तो राह आसान हो सकती है। नियम के अनुसार किसी भी जिले में पदस्थापित शिक्षक अगर अंतर जिला स्थानांतरण चाहते हैं तो सबसे पहले उस जिले की स्थापना समिति से अनुमोदन करा कर प्रस्ताव प्राथमिक शिक्षा निदेशालय भेजना होता है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय जब उस प्रस्ताव को सहमति दे देता है तो जिस जिले में वह अंतर जिला स्थानांतरण चाहते हैं उस जिला की स्थापना समिति शिक्षकों के पदस्थापना की लिस्ट निकालती है। इसके बाद ही शिक्षक को दूसरे जिले से रिलीव होकर नए जिले में योगदान करना होता है। सिलसिलेवार यह प्रक्रिया चली भी तो इसमें भी कई महीनों का समय लग जाता है पिछले तीन वर्षों में अभी तक इस आधार पर तबादला नहीं हो सका है।बाहरी शिक्षकों को मिलेंगे तीन विकल्प

झारखंड की स्कूलों के वैसे शिक्षक जो दूसरे जिलों के निवासी हैं उन्हें सीमावर्ती तीन जिलों के विकल्प की छूट होगी। वे प्राथमिकता के आधार पर किसी जिले में पदस्थापित हो सकेंगे। इसमें महिला शिक्षिकाओं के लिए उनके पति के गृह जिले को ही उनका गृह जिला माना जाएगा अगर सरकारी सेवा वाले पति पत्नी जिस जिले का विकल्प देंगे वह उनका गृह जिला माना जाएगा।


अंतर जिला स्थानांतरण में होगी देरी

प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूल के शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण में देर हो सकती है। इसमें नियम में बदलाव किया गया तो राह आसान हो सकती है। नियम के अनुसार किसी भी जिले में पदस्थापित शिक्षक अगर अंतर जिला स्थानांतरण चाहते हैं तो सबसे पहले उस जिले की स्थापना समिति से अनुमोदन करा कर प्रस्ताव प्राथमिक शिक्षा निदेशालय भेजना होता है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय जब उस प्रस्ताव को सहमति दे देता है तो जिस जिले में वह अंतर जिला स्थानांतरण चाहते हैं उस जिला की स्थापना समिति शिक्षकों के पदस्थापना की लिस्ट निकालती है। इसके बाद ही शिक्षक को दूसरे जिले से रिलीव होकर नए जिले में योगदान करना होता है। सिलसिलेवार यह प्रक्रिया चली भी तो इसमें भी कई महीनों का समय लग जाता है पिछले तीन वर्षों में अभी तक इस आधार पर तबादला नहीं हो सका है।दिव्यांग शिक्षकों को गृह जिला में मिले प्राथमिकता

राज्य सतर्कता आयुक्त सतीश चंद्र ने राज्य के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त दिव्यांग शिक्षकों को गृह जिला स्थानांतरण में प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि नियमावली में असाध्य रोग के साथ दिव्यांगता से ग्रसित शब्द को जोड़ने की आवश्यकता है। इसमें सरकार दिव्यांग कर्मियों के पदस्थापन और स्थानांतरण के लिए नीति बनाएं, ताकि उनके गृह स्थान के निकट उनका पदस्थापन किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के गृह क्षेत्र या उनके लिए सुगम स्थान पर स्थानांतरण करने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए और इस कार्रवाई की जानकारी जल्द से जल्द दी जाए।


झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघक के महासचिव गंगा यादव ने कहा, 'सभी शिक्षकों को गृह जिले में जाने का मौका दिया जाए। सरकारी सेवा वाले जो पति-पत्नी शिक्षक अलग-अलग जिले में हैं उन्हें एक जिले में पदस्थापित किया जाए। साथ ही महिलाओं, दिव्यांग और असाध्य रोगी को भी च्वाइस के अनुसार पोस्टिंग की जाए।'

उठो जागो और तबतक मत रूको जबतक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय

 स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सत् सत् नमन 


 अभिषेक कुमार 


 स्वामी विवेकानंद का मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। इनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था। 4 जुलाई, 1902 को उनकी मृत्यु के पश्चात उनके सभी उपदेशों और व्याख्यानों को नौ खंडों में संकलित कर उनका प्रकाशन किया गया। स्वामी विवेकानंद को बुद्धि और मानवता का आदर्श माना जाता है। युवा वर्ग आज भी उन्हें अपनी प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। उनका जीवन काल बहुत लंबा नहीं था, लेकिन इस थोड़े समय में भी उनके साथ तमाम रोचक किस्से जुड़े हैं।



 https://www.facebook.com/avishek.kumar.9828456


 स्वामी विवेकानंद का मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था।


1- कुशाग्र बुद्धि वाले अच्छे पाठक


स्वामी विवेकानंद जिज्ञासु पाठक थे. इसी से जुड़ा एक किस्सा है, जिन दिनों वे शिकागो प्रवास में थे, वे वहां की लाइब्रेरी में अक्सर आते-जाते रहते थे. वहां से वे काफी पुस्तकें उधार लेकर आते थे और अगले दिन वापस कर देते थे. इस तरह से वे बहुत सी पुस्तकें बिना पढ़े भी वापस कर देते थे. एक दिन लाइब्रेरियन ने स्वामी विवेकानंद से पूछा कि जिन पुस्तकों को वे पढ़ते नहीं हैं, उसे लेकर ही क्यों जाते हैं? प्रत्योत्तर में स्वामी जी ने कहा कि वह सारी पुस्तक पढ़ कर ही वापस करते हैं. लाइब्रेरियन को उन पर विश्वास नहीं हुआ. उसने कहा, अगर आप सच कह रहे हैं तो मैं आपकी परीक्षा लूंगा. स्वामी जी परीक्षा देने के लिए तुरंत तैयार हो गये. तब लाइब्रेरियन ने अपनी इच्छा से एक पुस्तक का एक अध्याय खोला और स्वामी जी से पूछा कि इस अध्याय में क्या लिखा है. स्वामी जी ने बिना पुस्तक की ओर देखे अक्षरशः पूरा अध्याय उन्हें जुबानी सुना दिया. इसके बाद लाइब्रेरियन ने कुछ और पन्ने खोले, उसमें से कुछ जानकारियां मांगी. स्वामी जी ने इस बार भी उसके सारे सवालों का वैसा ही जवाब दिया, जैसा कि पुस्तक में छपा था. लाइब्रेरियन हैरान रह गया. उसने पहली बार ऐसा कोई व्यक्ति देखा, जिसके मनो मस्तिष्क में पढ़ी हुई पुस्तकों के अंश हूबहू अंकित हो जाते हों.



2- निडरता


स्वामीजी बचपन में एक मित्र के घर अक्सर जाते थे और वहां जाकर चम्पक के पेड़ पर चढ़ कर उसके फूल तोड़ते थे, क्योंकि उन्हें चंपक के फूल बहुत पसंद थे. एक बार उनके दोस्त के दादाजी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि पेड़ पर एक ब्रह्म राक्षस रहता है, वह बच्चों को खा जाता है. यह सुनकर नरेन्द्र पेड़ से नीचे उतर गए, लेकिन जैसे ही वो वहां से गये, नरेंद्र वापस पेड़ पर चढ़ गए. लोगों ने पूछा तो उन्होंने कहा, बुजुर्गों की हर बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए. यदि इस पेड़ पर सचमुच में कोई राक्षस होता वह मुझे कब का खा चुका होता. विवेकानंद के जीवन में इस तरह के साहस के कई किस्से मशहूर हैं.


3- बुद्धिमान


एक बार स्वामी जी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने कलाई में कीमती घड़ी पहन रखी थी. ट्रेन में मौजूद कुछ लड़कियों की नजर उनकी घड़ी पर पड़ी, उनके मन में लालच आ गया. लड़कियों ने कहा कि वह घड़ी उन्हें दे दें, नहीं तो पुलिस को बुलाकर शिकायत कर देंगी कि तुम हमें छेड़ रहे थे. विवेकानंद जी के मन में शरारत आई. उन्होंने खुद बहरा दिखाते हुए इशारे से कहा कि वे जो कुछ भी कहना चाह रही हैं, वह लिखकर दे दें. लड़कियों ने वही बात लिखकर स्वामी जी को देते हुए कहा घड़ी उतारो. तब स्वामी जी ने कहा, मुझे पुलिस को बुलवाकर उन्हें आपकी यह चिट्ठी देनी पड़ेगी. लड़कियां तुरंत वहां से उठीं और दूसरे ट्रेन के दूसरे डिब्बे में चली गईं।

'संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी'

 पढ़ें स्वामी विवेकानंद के ऐसे ही 10 महान विचार

4- एकाग्रता

एक बार अमेरिका प्रवास के दौरान स्वामी जी ने देखा कि कुछ लड़के पुल पर खड़े होकर नीचे पानी में तैरते अंडों को बंदूक से निशाना लगाकर फोड़ने की कोशिश कर रहे थे, मगर काफी कोशिशों के बावजूद उनके निशाने सही नहीं बैठ रहे थे. तब विवेकानंद जी ने उनस पूछा क्या मैं भी निशाना लगा सकता हूं। इस पर लड़कों ने उन्हें बंदूक पकड़ा दिया. स्वामी जी ने कुल 12 फायर अंडों पर निशाना साधा और हर निशाने पर अंडे को फोड़ने में सफल रहे। लड़के हैरान रह गये। पूछा, सर आपने पर एक कैसे इतना सधा हुआ निशाना लगाया? स्वामी जी ने कहा, आप जो भी काम करो, पूरी एकाग्रता से करो, तभी सफल होगे. आप पूरी तरह एकाग्र होकर निशाना नहीं लगा रहे थे. इसके बाद उन लड़कों ने स्वामी जी के सुझाव पर निशाना साधा और उनका हर निशाना सफल रहा.

5- मैं तो संन्यासी हूं

साल 1888 में आगरा और वृन्दावन के मार्ग में सफर करते हुए उन्हें एक व्यक्ति चिलम फूंकते हुए दिखा. स्वामी जी ने वहां रुक कर उससे चिलम मांगी. चिलम वाले ने कहा कि आप संन्यासी हो और मैं वाल्मीकि कुल का हूं, हमारी जूठी चिलम आपको कैसे दे दूं. स्वामीजी उठकर जाने लगे, तभी उन्हें विचार आया कि आखिर केवल जूठा होने के कारण मैं चिलम क्यों नहीं ले सकता? उन्होंने कहा-मैंने संन्यास ग्रहण किया है. मैंने परिवार और जाति के बंधन को तोड़ दिया हैं, ये कहकर वे चिलम लेकर पीने लगे. बाद में उन्होंने बताया कि भगवान के बनाये सभी इंसान एक समान हैं, इसलिए किसी के लिए भी जाति निर्धारित द्वेष भाव मन में नही रखना चाहिए।

बरकट्ठा विधायक का अनुशंसित योजनाओं का अभिलेख

 विधायक द्वारा अनुशंसित योजनाओ का अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश जारी 



अभिषेक कुमार 

हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय विकास शाखा के पत्रांक 568 दिनांक 24/0621 के आलोक में बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत ईचाक प्रखण्ड में विधायक अमित कुमार यादव द्वारा अनुशंसित योजना का अभिलेख उपलब्ध कराया गया है। जिसमें उप विकास आयुक्त हजारीबाग और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इचाक को  सूचित कर निर्देश दिया गया है कि अनुशंसित योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर योजना अभिलेख/ प्राक्कलन के साथ योजना स्थल का फोटो ग्राफ, उपयोगिता प्रमाण पत्र,  भूमि प्रतिवेदन,  चेक स्लिप जिसमें योजना का क्रियान्वयन किसी भी मद से किया गया है या नही उल्लेख करते हुए पूर्ण अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। 


 विधायक अमित कुमार यादव 

प्रखण्ड में लीए गये अनुशंसित योजना में ग्राम पंचायत परासी में नरेश गुप्ता आटा चक्की मिल से रिंकु सिन्हा के घर तक पीसीसी पथ, लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल से हरि यादव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, अरूण सिंह के घर से शिव मंदिर तक पीसीसी पथ, भगवती मठ में कुप मरम्मती, बीआरसी भवन से रानी पोखर तक पुलिया के साथ पीसीसी, अम्बेडकर नगर में अम्बेडकर मूर्ति निर्माण, ग्राम कुटुमसुकरी में विनोद मेहता के घर से टेकन साव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, परासी में वीरेन्द्र तिवारी के घर से गणेश तिवारी के घर तक पीसीसी,  पंचायत डुमराॅन में डीएवी स्कूल में मरम्मती, नावाडीह में ब्रह्मदेव गोप के घर से सुनील गोप के घर होते हुए राधाकृष्ण मंदिर तक पीसीसी, डुमराॅन में चबूतरा निर्माण, ग्राम कुरहा में बालकिशुन रजक के घर से  कल्याण कुमार के घर तक नाली निर्माण, कुरहा में धनेश्वर राणा के घर से नंदा पोखर तक नाली निर्माण, करीयातपुर तालाब में घाट निर्माण, पुराना ईचाक पंचायत अंतर्गत ग्राम बंदुआ मे शमशान शेड निर्माण, तेतरीया में वंशी सिंह के घर से शिव मंदिर तक पीसीसी, ग्राम डाढ़ा में राजू महतो के घर से महावीर महतो के गोहाल तक पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम आरा में शमशान शेड निर्माण, पंचायत डाडीघाघर के ग्राम सीमरातरी मे अनिल सिंह के घर से  रामेश्वर सिंह के घर तक पीसीसी, बरकाखुर्द पंचायत के ग्राम काला द्वार में  रामचन्द्र राम के घर से रामेश्वर महतो के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, कपसा बाबा के पास शेड निर्माण,  बरकाकला पंचायत के मनाई में तितई तालाब के उत्तर और पश्चिम में सीढ़ी निर्माण,  अलौंजा खुर्द में जगदीश महतो के घर से छोटेलाल महतो के घर तक पीसीसी, कारीमाटी में शमशान शेड, कारीमाटी में शिवाने नदी के पास शमशान शेड, बरियठ पंचायत के भुसाई गांव में शमशान रोड निर्माण, भुसाई के मठ गहरा पोखर में सीढ़ी निर्माण, भुसाई में सुदीप सिंह के घर से मण्डप तक पीसीसी पथ निर्माण, बोंगा पंचायत के देनी आहार में सीढ़ी निर्माण, हदारी पंचायत के धरमु में लखन विश्वकर्मा के घर से धीरू विश्वकर्मा के घर तक नाली निर्माण स्लेप के साथ, धरमु में अब्दुल रहमान के घर से इन्द्र विश्वकर्मा के घर तक पक्की नाली निर्माण स्लेप सहित शामिल हैं।

पीएम मोदी ने सुनाया मन की बात

'मन की बात' कार्यक्रम में PM मोदी ने कोरोना को बताया 'बहुरुपिया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित किया है। यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया गया, बता दें कि आज 'मन की बात' का 78वां संस्करण था। मालूम हो कि ये कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक पर बात की और ओलंपिक पदक विजेता मिल्खा सिंह को श्रद्धाजंलि दी।

मन की बात: PM मोदी ने वैक्सीन को लेकर दूर की शंकाएं, कहा- मेरी मां ने 100 साल की उम्र में लिया है टीकामन की बात: PM मोदी ने वैक्सीन को लेकर दूर की शंकाएं, कहा- मेरी मां ने 100 साल की उम्र में लिया है टीका


*आज के कार्यक्रम के मुख्य बिंदु


पीएम ने आयुर्वेद की भी चर्चा की।


पीएम ने उत्तराखंड के पारितोष के गिलोय को लेकर पत्र और मध्य प्रदेश के राम लोटन कुशवाहा भी बात की और उनके कामों की तारीफ की।


पीएम मोदी ने कहा कि मानसून के पानी का हमें बचाव करना चाहिए।


पीएम मोदी ने जल संरक्षण की चर्चा की और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक भारती की चर्चा करते हुए उनकी तारीफ की।


एक वैक्सीन लगवाएं और दूसरा मास्क लगाएं और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करें।


जब ग्रामीण ने कहा कि उन्होंने टीका नहीं लगवाया है तब पीएम मोदी ने कहा कि मैं और मेरी माता ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं, आप भी वैक्सीन जरूर लगवाएं।


पीएम मोदी ने कहा कि यदि कोई ये कह रहा कि कोरोना चला गया तो भ्रम में मत रहिए, ये बहरूपिया बीमारी है।


उन्होंने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के निवासी एक ग्रामीण से बात की और वैक्सीनेशन को लेकर सवाल पूछा।


आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। 


*यही तो नए भारत की नई ताकत है: : पीएम मोदी*


'मन की बात' में कोरोना वैक्सीन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी?


पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी केवल अपने लिए ही नहीं जा रहे हैं बल्कि देश के लिए जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को भारत का गौरव भी बढ़ाना है और लोगों का दिल भी जीतना है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।


बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह ​किया था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं तो आपको हमारे एथलीट का मनोबल बढ़ाना है: 


कुछ दिन पहले कोरोना ने प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह को हमसे छीन लिया। जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था: 


मिल्खा सिंह को भला कौन भूल सकता है- पीएम मोदी

गाइडलाइन का करें पालन, नही तो पुलिस करेगी कार्यवाई

 आज शाम 4 बजे से झारखंड में सब कुछ बंद, सख्ती से निपटेंगे प्रशासन


झारखंड सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन के तहत आज शानिवार शाम 4:00 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लग जायेगा। प्रशासन द्वारा से इसकी तैयारी कर ली गई है।

इसी सप्ताह लिए गए फ़ैसले में लॉकडाउन की अवधी 1 जुलाई तक के लिए कर दी गयी थी।

लोग जरूरी सामानों की खरीदारी शनिवार को ही कर रहे हैं क्योंकि रविवार को सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित दुकाने और दूध के बूथ खुले रहेंगे।

दूध एक जरूरी सामग्री है पिछले बार ही सरकार ने अपने आदेश में दूध की दुकान खुलने का आदेश दिया था जिससे कुछ हद तक लोगों की परेशानी कम हुई ।

हालांकि मूवमेंट पर इस बार रोक नहीं लगाई गई है लेकिन प्रशासन के द्वारा अपील की गई है कि बिना वजह के इधर उधर न जाए, बिना जरूरत के सड़कों पे घूमने वालों पर सख्ती से पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए RAF के 600 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।

इचाक में जमीन लूटी जा रही, रैयत रो रहे और प्रशासन सो रहे

 


इचाक पंजी टू चोरी मामले में चैन की नींद सो रहा है जिला प्रशासन

अपराधियों के खिलाफ शख्त कार्यवाई हो - विधायक

पुलिस मामले का जांच कर अभियुक्तों के खिलाफ छापामारी कर रही - एसपी

21 महीनों से इचाक थाना में रखा हुआ है पुलिस के द्वारा बरामद किए गए 58 पंजी , अधिकारी नही ले रहे इसकी सुध 

सात गांव के नौ पंजी टू अब भी भूमाफियाओं के कब्जे में , रैयतों को हो रही है परेशानी

बेखौप होकर घूम रहे भूमाफिया , सरकारी जमीन पर किया जा रहा है अतिक्रमण

अभिषेक कुमार

हजारीबाग जिले के इचाक अंचल कार्यालय से विभिन्न गांवों के चोरी गए 67 पंजी टू मामले में जिला प्रशासन के द्वारा आज तक भूमाफियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। दो वर्ष बीत गए पर जिला के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। यहां तक कि 15 अगस्त 2019 की सुबह मध्य विद्यालय कुरहा के बरामदे से इचाक पुलिस ने चोरी गए 58 पंजी टू को बरामद किया। वे सभी पंजी आज तक इचाक थाना के मलखाना  में ही पड़ा है। इन सरकारी दस्तावेजों को भी कोर्ट से रिलीज करवाने के प्रति किसी अधिकारी ने रुचि नहीं लिया। अधिकारियों की इस लापरवाही का खामियाजा आगे इचाक के रैयतों को भुगतना पड़ेगा। जिस पंजी में छेड़छाड़ कर भूमाफियाओं ने किसी की जमीन को किसी दूसरे के नाम कर हेराफेरी करेंगे। 

भूमाफियाओं के कब्जे में आज भी सात गांव के नौ पंजी -

 चोरी गए पंजी टू में से सात गांव के नौ पंजी आज भी भूमाफियाओं के कब्जे में है , जिसमे हदारी गांव का 02 , करियतपुर का एक , गिरही का एक , कारीमाटी गांव का 02 , फुरूका का एक , डुमरौंन का एक एवं गोबरबंदा गांव का एक पंजी शामिल है ।

अधिकारियों की चुप्पी ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होगा -

आने वाला 10 _15 वर्षों में पंजी टू में जमीन के मालिक के नाम में हेराफेरी होने से लोग एक दूसरे में मारने पीटने एवं जान लेने पर उतारू होंगे। जिसकी चिंता ना ही अधिकारी कर रहे हैं और ना ही यहां के विधायक व सांसद। इस मामले को विधानसभा में उठाने की जरूरत है ताकि गलत करने वाले भूमाफियाओं के हाथों में हथकड़ी लग सके एवं रैयतों की जमीन को हड़पने से बचाया जा सके। अभी से ही लोग सरकारी तालाब , सरकारी जमीन एवं ट्रस्ट की जमीन को हड़पने की शुरुआत कर चुके हैं ।

कब कब अंचल कार्यालय से हुई पंजी टू की चोरी

 23 मई 2019 की रात को 11 गांव के 33 पंजी टू की चोरी हुई थी।

3 अगस्त 2019 की रात घटी जिसमे 21 गांव के 34 पंजी टू की चोरी हुई थी ।

वर्ष 2000 में परासी एवं हदारी पंचायत के कई गांवों की पंजी टू की चोरी हुई थी , पंजी में काफी हेराफेरी कर भूमाफियों ने  सभी पंजी को अंचल परिसर स्थित झाड़ी में फेंक दिया था।

 चोरों ने घटना का अंजाम कार्यालय का मेन गेट का ताला तोड़कर दिया था। जिसमें अंदर के चार दरवाजा एवम बक्शा में लगा सभी ताला को खोलकर चोरी किया था। घटना में इचाक सीओ मनोज महथा एवं इचाक पुलिस ने भू माफियाओं का हाथ होने का सन्देह जताया था ।

दो लोगों को पुलिस भेज चुकी है जेल , लेकिन मुख्य भूमाफिया सरगना व पांच अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्त से है बाहर

इचाक  तहसील कचहरी से पंजी टू चोरी मामले का खुलासा इचाक पुलिस ने घटना के एक माह के भीतर ही कर दिया। पर कार्रवाई करने में ढील कर दी। घटना का अंजाम देने वाला बालकेश राणा पिता भुवनेश्वर राणा  ग्राम हदारी एवं दारू प्रखंड के जोन्हिया गांव के दीपक राम को एक साल पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन घटना का मुख्य सरगना भूमाफिया के अलावा अन्य पांच अपराधियों तक पुलिस आज तक नही पहुंच पाई। चोरी के घटना का अंजाम देने में हदारी गांव के लोकेश साव। दरिया ममारक गांव के बिनय राम, अशोक राम, कुटुमसुकरी के मुकेश राम, असिया के सुनील मेहता का नाम सामने आया था जो अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। चोरी की घटना का अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त  बोलेरो जे एच 02 R 6136 एवं अपाची मोटरसाइकिल J H02 A L 0601 को भी जब्त किया था। इतने साक्ष्य के बाबजूद पुलिस आज तक हाथ पर हाथ रख बैठी है ।

चोरी गए 67 पंजी टू में से 58  पंजी को कर चुकी है बरामद

इचाक . पुलिस के दबीस के बाद चोरों में 14 अगस्त 2019 की रात को ही (23 मई को चोरी गई 33 पंजी में से 31 एवं 3 अगस्त को चोरी गई 34 में से 27 ) कुल 58 पंजी को एक बोरे में बांधकर मध्य विद्यालय कुरहा के बरामदे में फेंक दिया था जिसे 15 अगस्त की सुबह इचाक पुलिस ने बरामद किया , , लेकिन अब भी सात गांव के नौ पंजी भूमाफियों के कब्जे में है .अंदेशा जताया जा रहा है की जिन पंजी को स्कूल के बरामदे में फेंका उसमे अपने लाभ के मुताबिक भूमाफियाओं ने पंजी में फेरबदल कर ही फेंका होगा ।

सरकार के संयुक्त सचिव ने भी किया मामले की जांच, पर आज तक नही हुई ठोस कार्रवाई

इचाक . पंजी टू चोरी मामले की जांच करने एसआईटी की टीम के अधिकारी भी 28 सितंबर 2019 को इचाक अंचल आए , सरकार के संयुक्त सचिव राम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम में शामिल अन्य अधिकारियो ने घटना को अंजाम देने के पीछे भूमाफिया का हाथ बताया था एवं चोरी में शामिल भूमाफियाओं को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया था . उन्होंने पत्रकारों को कहा था कि अंचल के सभी दस्तावेज मशीन में अपलोड है। भूमाफिया गन्दी मानसिकता में सफल नही हो सकेंगे ,तहसील कचहरी से इस तरह के दस्तावेजों का चोरी होने बड़ी बात है।घटना में शामिल चोरों और भूमिमाफ़िया तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह टीम की प्राथमिकता होगी।  जांच टीम में बोकारो के ए सी  विजय कुमार गुप्ता,चतरा एसी संतोष कुमार सिन्हा, हजारी बाग एसी दिलीप तिर्की,सहायक बंदोबसत पदाधिकारी शामिल थे . इससे पूर्व 6 अगस्त 2019 को हजारीबाग के एसी दिलीप तिर्की भी इचाक अंचल पहुंच कर घटना की जांच कर भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कारवाई करने की बात कही थी ।

क्या कहते है विधायक 

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा की पंजी टू की चोरी कर सरकारी संपति को हड़पने का प्रयास करना प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अविलंब दोषी अपराधियों के खिलाफ शख्त कार्यवाई होनी चाहिए। अगर जिला प्रशासन सरकारी संपति को बचाने में लापरवाही दिखाती है तो मामला विधानसभा तक जायेगा।

क्या कहते है एस पी

पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि मामला का अनुसंधान जारी हैं, तथा अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ छापामारी की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

क्या कहते सीओ 

सीओ मनोज महथा ने कहा कि बरामद पंजी टू को थाना से रिलीज करवाने के लिए सरकारी वकील के माध्यम से सीजीएम के न्यायालय में आवेदन दिया हूं , न्यायलय का आदेश मिलते ही थाना से पंजी टू को प्राप्त कर गड़बड़ी की जांच की जाएगी ।

शनिवार को ही निपटा ले जरूरी काम

शनिवार की शाम 4:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक रहेगा झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन, आज ही कर ले रविवार की राशन-सब्जी का इंतजाम

अभिषेक कुमार

कोरोना के संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिनांक 17 जून 2021 तक प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान जिला अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4:00 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई है। 


इसी दौरान जारी किए गए निर्देश के अनुसार आज शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह के 6 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी रहेगा। इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई एवं अन्य खाद सामग्री की दुकाने बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित दवा दूकान, जांच घर इत्यादि खुले रहेंगे। इसलिए रविवार के राशन और सब्जी का इंतजाम आज ही कर ले.


👉 आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. निजी वाहनों समेत सामान्य आवागमन भी बंद रहेगा.


👉शनिवार शाम 4:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे के बीच में सिर्फ दवा की दुकानें/ स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।


👉 प्रमाण पत्र दिखाकर वैक्सीन लेने जा सकेंगे.


👉सब्जी, फल,किराना, मिठाई आदि खाद्य सामग्री सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी।


👉आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, सीएनजी व एलपीजी आउटलेट, हाईवे के बगल के ढाबे, कोल्ड स्टोरेज व वेयरहाउस खुले रहेंगे.


👉दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों/संस्थाओं के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 के तहत एवं भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...