झारखंड में सार्वजनिक स्थलों पर पटाखे जलाने पर बैन

 झारखंड सरकार ने दीवाली और काली पूजा पर जारी किया निर्देश

सार्वजनिक स्थलों पर पटाखे जलाने पर बैन

अभिषेक कुमार

रांची, 10 नवम्बर झारखंड सरकार ने मंगलवार को दिवाली और काली पूजा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। गाइडलाइन में स्पष्ट रूप से सार्वजनिक स्थलों पर पटाखा जलाने पर बैन लगा दिया गया है। लोगों को अपने घरों में भी शर्त के साथ पटाखा जलाना होगा।  सरकार फिलहाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का अध्ययन कर रही है। झारखंड में भी केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति मिल सकती है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, घरों में भी लोगों को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के मुताबिक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। एनजीटी के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की होगी। वहां ग्रीन पटाखे जला सकते हैं। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राज्य के ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का ही है। झारखंड सरकार ने काली पूजा में बड़े पंडाल बनाने पर रोक लगा दी है। आयोजकों को पंडाल बनाने पर इस बात का ध्यान रखना होगा। श्रद्धालु पंडाल के अंदर न आ पाएं। पंडाल के अंदर केवल आयोजकों को रहने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। एक साथ 15 व्यक्ति से अधिक पूजा पंडाल में नहीं रह सकते हैं। काली पूजा के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से शहर में किसी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन अनुमति नहीं दी गई है। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी गेस्ट को किसी प्रकार का कोई आमंत्रण पूजा कमेटी की ओर से नहीं दिया जाएगा और न ही पंडाल का किसी प्रकार का कोई उद्घाटन होगा। दिवाली के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने  मंगलवार को आदेश जारी किया है।

अवैध बिजली चोरी के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई

 बिजली चोरी के खिलाफ सात लोगों पर केस दर्ज

इचाक

बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में बिजली चोरी और बकाया बिल भुगतान को लेकर अभियान चलाया गया।  इस क्रम में  सात लोग अवैध रूप से  बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। जिनके खिलाफ इचाक थाना में केस दर्ज किया गया है। उनमें इचाक मोड़ के राजनाथ मेहता को आठ हजार,योगेश्वर महतो को 16588 , टूरिस्ट होटल के संचालक पंकज कुमार को 30176,  मां दुर्गा टायर के संचालक भोला मेहता को 16588 , टेकलाल महतो सीजुआ को आठ हजार, शिव शंकर मेहता को 24840 बिल तथा फ़ाईन के रूप में 16588 ,प्रकाश मेडिकल के संचालक प्रकाश मेहता को 33176 का  फाइन काटा गया है, साथ ही  उक्त लोगों पर  बिजली चोरी का केस भी इचाक थाना में दर्ज किया गया है । इसके अलावा  बोंगा और बरियठ पंचायत भवन में बिजली बिल  वसूली शिविर का आयोजन  हुआ जिसमें  विभाग को  92000  पचासी रुपया नगद वसूली हुआ।  छापामारी दल में  देव कुमार सोरेंग, शैलेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार, अशोक पांडे, रंजीत शर्मा समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।

पागल बना स्वच्छ भारत मिशन का हीरों

 जमाना जिसे देख हँसता रहा, वही पागल जमाने को स्वच्छता का मकसद सीखा रहा


30 वर्षों से स्वच्छता अभियान चला रहा मानसिक विक्षिप्त जगरनाथ 


अभिषेक कुमार

इचाक

जमाना जिसे पागल के रूप में देखते रहा उसी पागल ने स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में कोई कसर नही छोड़ रहा।आज महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर देश में स्वच्छता पर बल दिया जा रहा वहीं दूसरी ओर इस सपनें को साकार करने की कड़ी को निखाराने का नजारा एक विक्षिप्त के जरिए वर्षों से  देखा जा रहा है। बताते चले की प्रखण्ड के हदारी निवासी 60 वर्षिय जगरनाथ राम मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के बावजूद लगभग 30 वर्षों से सफ़ाई कर स्वच्छता का सबब दिखा रहे। विक्षिप्त जगरनाथ के दो पुत्र और एक बेटी हैं। पिता क्षेत्र में सफ़ाई कर रहा वहीं एक पुत्र सेना में रहकर देश का सेवा कर रहा है। जानकार बताते हैं कि जगरनाथ अपने स्कूली पढ़ाई के दौरान ही मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसका इलाज करवाने की कोशिश भी करी तथा राँची स्थित कांके के विक्षिप्तखाना में भी वर्षों तक रखा। उसके बाद स्थिति को देखते हुए पुनः अपने घर ईचाक ले आया गया। अपने गाँव आने के बाद से ही विक्षिप्त जगरनाथ राम स्वच्छता सेवा में लगा हुआ है। प्रतिदिन सुबह घर से निकल कर हदारी, इचाकमोड़, एन एच 33 के अलावा आसपास के क्षेत्रों में गंदगी को साफ करते नजर आ जाते हैं। कचड़े और झाडियों को इकट्ठा कर उसे जला कर नष्ट कर देना इसके मन को भाता है।

 परिजन उनके लिए अलग से खाना और सोने का सुरक्षित व्यवस्था कर रखा है। प्रतिदिन रूटीन की तरह खाना खा कर वह अपने  स्वच्छता अभियान में लग जाता हैं। आज भले ही जमाना इसे एक विक्षिप्त के रूप में देख रहा है लेकिन यही पागल से क्षेत्र वासियों को स्वच्छता का सलीका सिखने की जरूरत है। कचड़े और झाडियों को नापसंद करने वाला यह वृद्ध स्वच्छता का असली हीरो हैं।

किसान कंपनी से आय में वृद्धि

 इचाक का धनिया से होगी जिले की पहचान


कृषकों की आय बढ़ाने के लिए बनेगी किसान कंपनी





अभिषेक कुमार

हजारीबाग जिला अंतर्गत खेती के नाम से प्रसिद्ध इचाक प्रखण्ड मे धनियां की पैदावार ने कृषि क्षेत्र में एक आयाम गढ़ा हैं। जिसकी सराहना जोरो पर है। इचाक की धनियां से जिले को नई पहचान मिलने जा रही हैं। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार की एफपीओ और एआईएफ योजना अंतर्गत प्रखण्डों में एफपीओ किसान कंपनियां बनेंगे। जिसमें दूसरे जगहों से भी किसानों का आय बढ़ाने वाली ऐसी फसल गतिविधि उत्पाद को चुनने के लिए विभाग के अधिकारियों के बीच विचार विमर्श हुआ। बताते चले की प्रखण्ड कृषि के क्षेत्र में लगातार प्रसिद्ध रहा है। धनियां की खेती कर कई किसान लाखों का मुनाफा कमाया है। साथ ही प्रखण्ड की धनियां दूसरें राज्यों समेत विदेशों में भी भेजा जाता हैं । जो अब धनियां की खुशबू से हजारीबाग जिला को भी एक पहचान मिलने जा रही हैं। सीएसएस-एफपीओ, किसान उत्पादन संगठन केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम और एफएफ-एआईएफ की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए जिला अनुश्रवण समिति को कई निर्देश दिया हैं। इस दौरान नाबार्ड के द्वारा बताया गया की किसान उत्पादन संगठन केन्द्र पर प्रखण्डों में अधिक लाभ देने वाले कृषि बागवानी अथवा पशुपालन संबंधित उत्पादन या गतिविधि का चुनाव कर 300-1000 किसानों की किसान उत्पादकता कंपनी बनाकर किसानों को आकर्षक मूल्य और कृषि मार्केट में ज्यादा अधिकार दिया जाएगा। साथ ही एग्री इन्फ्रा फंड के अन्तर्गत उपज  के बाद होने वाली हानि को कम करने और उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गणवत्तापूर्ण अवसंरचना जैसे कि कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग प्लांट, राईपनिंग चैंबर आदि के लिए सीमित व्याज 8-8.50 प्रतिशत पर ऋण दिया जाएगा। ये एक टाॅप अप स्कीम है। जिसके अन्तर्गत दूसरे स्कीम के लाभ को भी संयोजित किया जा सकता है। बताया गया की सही तरीके से ऋण चुकाने वाले किसानो को 3 प्रतिशत की ब्याज सबसिडी भी दी जाएगी। कृषि संबंधी निजी उद्यमी, किसान संगठन, सहकारी संस्थाएं आदि सभी इसके तहत लाभ के लिए योग्य होंगे। कृषकों ने किसान कंपनी के गठन योजनाओं को अमृत बताया और ऐसे योजना के लिए हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा सांसद और विधायक ने किया वर्षो से राज,अब कार्यकर्ता ही उड़ा रहे अपने पार्टी का मजाक

 भाजपा कार्यकर्ता ही उड़ा रहे अपने सांसद और विधायक के कार्यों का मजाक  

 

15 वर्ष तक भाजपा सासंद व विधायक ने किया राज फिर भी सड़क बदहाल, कार्यकर्ता धान रोपी कर उड़ा रहे पार्टी का मजाक 

अभिषेक कुमार

इचाक प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला इचाक - डाढ़ा मुख्य पथ पर बरकाकला तालाब के पास पिछले दिनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोपी कर अपने ही पार्टी के सांसद और विधायक का मजाक बनाने में तुले हैं। वहीं आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। बताते चलें कि ईचाक प्रखण्ड कोडरमा लोकसभा और बरकट्ठा विधानसभा का क्षेत्र हैं। जिस क्षेत्र में भाजपा के विधायक और सांसद का वर्षों से शासन रहा उसी क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता सड़क की बदहाली के खिलाफ धान रोपनी कर अपने ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों  के कमियों पर सवाल खड़ा कर मजाक उड़ाने में लगें हैं। उक्त बातें झामुमो के बरिष्ठ नेता मनोहर राम और बरकाखुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया इन्द्रदेव प्रसाद मेहता ने कही। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झामुमो नेताओं ने बताया कि हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश है। वर्ष 2004 से 2019 तक के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बाबूलाल मराण्डी, रविन्द्र राय और वर्तमान में अन्नपूर्णा देवी ने शासन किया व कर रहे हैं जिसमें 2006 और 2009 में मराण्डी ने निर्दलीय और जेवीएम से सासंद रहे जो अब भाजपा के ही हो गयें। वहीं बरकट्ठा विधानसभा का यह क्षेत्र भी सदैव भाजपा के नेतृत्व में रहा जिसमें 2004 में  चितरंजन यादव एवं 2009 में अमित कुमार यादव ने 10 वर्ष तक राज किया उसके बाद 2014 में जानकी यादव जेवीएम से विधायक बने जो आगे चल कर भाजपा के ही हो गयें। 2019 में अमित कुमार यादव भाजपा के बागी उम्मीदवार बन कर विधायक बने जिसमें इचाक के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक खेमा अमित कुमार यादव के पक्ष में खुलकर काम किया एवं विधायक बनाया। चुनाव जीतने के बाद विधायक अमित कुमार यादव एवं भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे के इर्द गिर्द आज भी घूमते है। झामुमो नेता मनोहर राम ने कहा यह सचाई है कि इतने वर्षों तक भाजपा का ही शासन रहा और अब उसके ही कार्यकर्ता अपने पार्टी के विधायक व सांसद के कार्यो पर बदहाली का रोना रोकर जनता को बेवकुफ बनाने का काम कर रहे हैं जिसे इचाक की जनता समझ रही है ।



पिता अपने बच्चों के जीवन पथ का हौसला होता हैं 


फादर्स-डे पर पिता की विशेष रचना


अभिषेक कुमार 



आज फादर्स-डेे हैं जो पिता के सम्मान में मनाया जाता है।
मुझे रख दिया छांव में, खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता, अपने पिता के रूप में।
बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की पिता ही पहली पहचान है।



फादर्स डे पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं इसमें समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। एक तरफ जहां मां हमें प्यार और ममता देती हैं वहीं पिता आपके जीवन की मजबूत नींव रखते हैं। अपने जीवन के हर दौर में संघर्ष और मेहनत से मुकाम हासिल करना पिता सिखाते हैं। पिता ही एक ऐसे शख्सियत होते हैं जो दिन और रात काम कर अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करते हैं। आज उन्हीं पिता को सम्मान देने का दिन हैं। हर बच्चे के लिए उनके माता-पिता सबसे ऊपर होते हैं। मां अपने बच्चों की अधिक चहेती होती हैं और पिता थोड़ा कम। लेकिन ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पिता अपने काम और बच्चों के परवरिश तथा उज्जवल भविष्य बनाने
के कारण अधिक समय बाहर बिताते हैं या कामों में व्यस्त होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने बच्चों से कम प्यार करते हैं या बच्चों से उनका लगाव कम है। कई बार बच्चे भी अपने काम में व्यस्त होते हैं जिसके कारण वह अपने माता-पिता को कम समय दे पाते हैं। ऐसे में उनके पास एक खास दिन होता है जब वह अपने पिता को खुशी दे सकते हैं और उन्हें अच्छा महसूस करवा सकते हैं। फादर्स डे के मौके पर हर बच्चा अपने पिता को उनके खास होने के बारे में बता सकता है। पिता का प्यार और उसके त्याग का मोल इस दुनिया में सबसे अनमोल है। जितना प्यार एक मां अपने बच्चे से करती है उतना ही प्यार पिता भी करते हैं। पिता एक निःस्वार्थ भावना की मूर्ति हैं। लेकिन समय के साथ लोग इस समर्पण और प्रेम को भूलने लगते हैं। यह पितृ दिवस उन्हीं लोगों को पिता का प्रेम और उसके त्याग की भावना को याद दिलाती हैं।
मां-बाप से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं होता है। क्योंकि उनके जैसा निस्वार्थ प्रेम और कोई नहीं दे सकता। अगर मां हमारे लिए अपनी चिंता आंसुओं में जाहिर कर देती है लेकिन पिता मन ही मन रोता है। एक पिता सूरज की तरह होता है। वो गर्म जरूर होता है पर यदि न हो तो अंधेरा छा जाता है। जीवन में कभी भी कोई कष्ट न मिले ऐसी व्यवस्था एक पिता ही करता है। जिस प्रकार एक कुम्हार के थाप से मिट्टी भी सुंदर घड़े का रूप ले लेता है ठीक उसी प्रकार पिता के डांट फटकर से ही तो संस्कारी बच्चों का निर्माण होता है। हर बच्चों के जीवन में रंग भरने का काम पिता ही करते हैं, हर कदम पर हौसला बढ़ाते हैं। जीवन के सफलता के पीछे पिता का अहम भूमिका होता हैं। लेकिन कई ऐसे बच्चे हैं जो अपने पिता के निस्वार्थ भाव और समर्पण को भूल जाते है और उन्के बुढ़ापे में वृद्धाआश्रम जैसे जगह छोड़ आते हैं। बच्चों को अपने जीवन पथ पर कभी भी पिता की भूमिका को भुलाया नही जा सकता।

लापरवाही और ना समझी के कारण तेजी से बढ़ रहा कोरोना

 लापरवाही और नासमझी के कारण संक्रमण को दिया जा रहा बढ़ावा 




लापरवाही के कारण बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

अभिषेक कुमार

कोविड -19 के तहत संक्रमण का खतरा तेज रफ्तार से बढ़ रहा है जिसका एकमात्र कारण हैं असमझ लोगों द्वारा मनमानी करना। बताते चले की संक्रमण के खतरा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि व समाजसेवी हर तरह से जागरूकता फैलाने का काम किया है लेकिन इस जागरूकता का प्रभाव कुछ असभ्य समाज पर नहीं पड़ता। ऐसे लोग दिन दहाड़े बिना मास्क और लाॅक डाउन के नियमों को ताख पर रख सड़क, बाजार और चौक चौराहे पर अड्डेबाजी करते नजर आ रहे हैं जिसका परिणाम आम आदमी और सभ्य ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे स्थिति में सभ्य नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहें। पुलिस प्रशासन के निवेदन बाद भी ना समझी कर कुछ लोग आम आदमी को चिंता में डाले हुए है। जिसके कारण क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। देखा गया है की ग्रामीण सोशल डिस्टेंस को ना समझते हुए बिना मास्क के ही जैसे तैसे मार्केटिंग करते नजर आ रहे और दूकानदार भी बेधड़क अपने प्रतिष्ठान को खोले बैठे हैं। जबकि अनलाॅक वन में कुछ खास दुकानों को ही खोलने की अनुमति प्राप्त हैं। ऐसे मे लापरवाही का नजारा इचाक प्रखण्ड में देखने को मिल रहा है।संक्रमण की स्थिति और भयावह रूप ना ले इसके लिए पुलिस प्रशासन को अब शख्ती से पेश आने की जरूरत है ताकि संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके। असामाजिक तत्व भी इस कोरोना काल में वर्चस्व दिखाने से बाज नही आ रहें। जहां सार्वजनिक स्थलो पर खुलेआम नशा का सेवन मण्डली बनाकर कर रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस प्रशासन संवैधानिक शक्ति का उपयोग नही करते तो इसका खामियाजा पुरे क्षेत्र को भुगतना पड़ सकता है।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...