रामनवमी और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक

हुड़दंग और अफवाह फैलाने वाले पर रहेगी पुलिस की पहनी नजर/blockquote>
अभिषेक कुमार
इचाक थाना परिसर में रविवार को रामनवमी और रमजान पर्व शांति वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता और बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को पढ़ कर सुनाया और नियमो के तहत पर्व मनाने पर जोर दिया। साथ ही प्रशासन ने आम जन मानस को सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने का अपील किया। बैठक में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष,सचिव के अलावा दोनो समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अखाड़ा के लाइसेंस धारियों एवं गणमान्य लोगों से क्षेत्र की समस्याओं एवं कार्य की रूप रेखा की जानकारी लिया। थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि शांति भंग करने वालो पर पैनी जनर होगी। पुलिस द्वारा उसे किसी भी परिस्थिति में बख्सा नही जाएगा। जारी गाइडलाइन के अनुसार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पर्व को शांति माहौल में मनाने के लिए जन प्रतिनिधियों से भी पुलिस प्रशासन ने सहायता की उम्मीद जताई। बैठक में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो ने बताया कि सड़क में जो दूसरे समुदाय का झंडा लगा हुवा है उसे रामनवमी को देखते हुए पूर्व में हटा दिया जाय। क्योंकि महावीर ध्वज को लहराते हुए रामभक्त ले जाते हैं। वैसी स्थिति में यदि टूट जाय तो दूसरे समुदाय के लोग समस्या उतपन्न कर सकते हैं। साथ ही मेला स्थल पर पानी, चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस पदाधिकारियों की मांग की गई। वहीं इचाक मोड़ एनएच 33 सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त करने और इचाक बाजार में बेतरकीब तरीके से खड़े वाहनों पर कार्यवाई करने का आग्रह किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सांसद प्रतिनिधि महेश साव,विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, मुखिया अशोक कपरदार, नंदकिशोर कुमार,महेंद्र राम, पसस विनय धवन उर्फ विक्की, राजद नेता शत्रुघ्न राम, किसान विकास मंच के संयोजक रामलखन मेहता,रविशंकर उर्फ भोला, शंभू ठाकुर, मनोज सिन्हा, मो हकीक, मुन्ना मलिक, में सिकंदर अंसारी, राजू मेहता, विजय गिरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

सरकार के आदेश बाद भी खुल रहे इचाक के कई निजी स्कूल

@आदेश ना मानने वाले विद्यालय प्रभारी पर होगा मामला दर्ज - बीडीओ अभिषेक कुमार 🖋️ इचाक। झारखंड में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-...