Information related to Indian culture and sports including latest news, incident, accident, social and political component is available.
देश की माटी
▼
भाजपा सांसद और विधायक ने किया वर्षो से राज,अब कार्यकर्ता ही उड़ा रहे अपने पार्टी का मजाक
भाजपा कार्यकर्ता ही उड़ा रहे अपने सांसद और विधायक के कार्यों का मजाक
15 वर्ष तक भाजपा सासंद व विधायक ने किया राज फिर भी सड़क बदहाल, कार्यकर्ता धान रोपी कर उड़ा रहे पार्टी का मजाक
अभिषेक कुमार
इचाक प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला इचाक - डाढ़ा मुख्य पथ पर बरकाकला तालाब के पास पिछले दिनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोपी कर अपने ही पार्टी के सांसद और विधायक का मजाक बनाने में तुले हैं। वहीं आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। बताते चलें कि ईचाक प्रखण्ड कोडरमा लोकसभा और बरकट्ठा विधानसभा का क्षेत्र हैं। जिस क्षेत्र में भाजपा के विधायक और सांसद का वर्षों से शासन रहा उसी क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता सड़क की बदहाली के खिलाफ धान रोपनी कर अपने ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के कमियों पर सवाल खड़ा कर मजाक उड़ाने में लगें हैं। उक्त बातें झामुमो के बरिष्ठ नेता मनोहर राम और बरकाखुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया इन्द्रदेव प्रसाद मेहता ने कही। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झामुमो नेताओं ने बताया कि हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश है। वर्ष 2004 से 2019 तक के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बाबूलाल मराण्डी, रविन्द्र राय और वर्तमान में अन्नपूर्णा देवी ने शासन किया व कर रहे हैं जिसमें 2006 और 2009 में मराण्डी ने निर्दलीय और जेवीएम से सासंद रहे जो अब भाजपा के ही हो गयें। वहीं बरकट्ठा विधानसभा का यह क्षेत्र भी सदैव भाजपा के नेतृत्व में रहा जिसमें 2004 में चितरंजन यादव एवं 2009 में अमित कुमार यादव ने 10 वर्ष तक राज किया उसके बाद 2014 में जानकी यादव जेवीएम से विधायक बने जो आगे चल कर भाजपा के ही हो गयें। 2019 में अमित कुमार यादव भाजपा के बागी उम्मीदवार बन कर विधायक बने जिसमें इचाक के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक खेमा अमित कुमार यादव के पक्ष में खुलकर काम किया एवं विधायक बनाया। चुनाव जीतने के बाद विधायक अमित कुमार यादव एवं भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे के इर्द गिर्द आज भी घूमते है। झामुमो नेता मनोहर राम ने कहा यह सचाई है कि इतने वर्षों तक भाजपा का ही शासन रहा और अब उसके ही कार्यकर्ता अपने पार्टी के विधायक व सांसद के कार्यो पर बदहाली का रोना रोकर जनता को बेवकुफ बनाने का काम कर रहे हैं जिसे इचाक की जनता समझ रही है ।
No comments:
Post a Comment