ताजिया निकालने के क्रम में बोकारो में घटी घटना को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट में

*जिले में मुहर्रम की तैयारी/जुलूस के दौरान बरतें विशेष एहतियात* =
सावधानियों के बाबत बिजली विभाग को दिए कई दिशा निर्देश
हजारीबाग। मुहर्रम त्योहार के अवसर पर बड़े पैमाने पर जुलूस निकालने की परंपरा है साथ ही ताजिया का प्रस्तुतिकरण जुलूस के साथ किया जाता है। उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है कि बोकारो जिले में मुहर्रम की तैयारी/जुलूस के दौरान विधुत के तार के चपेट में आने के कारण कई लोग की दुःखद मृत्यु हो गई है एवं कई घायल हुए है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हजारीबाग जिले में भी मुहर्रम के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बारे पैमाने पर जुलूस निकाली जा रही है। *बोकारो की घटना को देखते हुए उपायुक्त ने एहतियात के सभी कदम उठाने तथा निम्नलिखित सावधानियां आवयश्क रूप से बरतने के निर्देश दिए है।* *मुहर्रम का जुलुस तय मार्ग से ही निकाला जाए,रुट का बदलाव ना हो।* *जुलूस के रूट में पड़ने वाले विधुत तार का आकलन कर लें तथा आश्वस्त हो लें कि ताजिया तार के सम्पर्क में न आये।* *प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अस्वस्त कर लें कि विद्युत विभाग द्वारा उस रूट में बिजली आपूर्ति बंद की गई है।* *क्षेत्राधिकार में अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सूचना अविलंब वरीय अधिकारी/ कंट्रोल रूम को दें।* *प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सौहार्द का माहौल बनाए रखेंगे।* *ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में जुलूस के मद्देनजर हर प्रकार की सावधानी अपनाई जाय। जानकारी का प्रसारण, जानकारी का संग्रह, स्थानीय लोगों/ विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु सभी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाय।* *प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी उचित माध्यम से सुरक्षा सावधानियों/ उनकी आवयश्कता को सभी अखाड़ा में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।* *विद्युत विभाग जुलूस निकलने के समय बिजली की आपूर्ति बंद करना सुनिश्चित करें।* *किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी निम्नलिखित नम्बरों पर दें:* *कंट्रोल रूम नंबर - 06546-264159* *पुलिस प्रशासन-8002529349* *अपर समाहर्ता - 9431109827*

अपहरण करने के मामले में एक अभियुक्त गया जेल

अभिषेक कुमार
इचाक इचाक पुलिस ने मौर्या होटल सिजुआ के पास से अगवा ट्रक चालक कुलदीप यादव पिता लखन प्रसाद सकिन रेवा, थाना बेजड़ा, फतेहपुर बिहार की सकुशल बरामदगी 48 घंटे के अंदर कर लिया है। पुलिस ने कुलदीप के अगवा करने वाले अपराधी मोहम्मद मुजम्मिल रजा सकिन मिसराइल मोढा, थाना गिद्दी को उसके साथ घर से धर दबोचा। जिसे पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में इचाक थाना कांड संख्या 142/ 23 धारा 364, 34 भादवी के तहत अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई टीनू कुमार के नेतृत्व में की गई छापामारी के क्रम में चालक को व अपहरणकर्ता मोहम्मद मुजम्मिल रजा को मिसराइल मोड़ा स्थित मकान से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अपहरण में शामिल चार अपराधियों में पुलिस को देखते ही तीन अपराधी भाग निकले जबकि मोहम्मद मुजम्मिल भागने के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उन्होंने बताया कि सिजुआ स्थित मौर्या होटल के पास से 22 जुलाई की शाम को अपराधियों ने ट्रक चालक कुलदीप का अपहरण लेवी वसूलने के मकसद से कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर पुलिस बल के साथ संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई। इस क्रम में अपहृत चालक सहित अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भागने वाले अपहरणकर्ताओं के नामों का पता नहीं चल पाया है जिसको पता करने में इचाक पुलिस जुटी हुई है।

पांच दिवसीय फाइलेरिया विलोपन प्रशिक्षण शुरू इचाक

इचाक फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन सीएचसी इचाक में शुरू हुआ। जिसकी शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया कि 10 से 25 अगस्त तक चलने वाला 15 दिवसीय फाइलेरिया विलोपन अभियान के लिए 173 बूथ बनाए गए है। जिसके तहत दस अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सचिवालय तथा स्कूल जैसे केंद्रों पर फाइलेरिया की दवा ग्रामीणों को दी जाएगी।जबकि 11 से 25 अगस्त तक सेविका, सहिया, एएनएम घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा देंगी। इसके लिए 452 कार्यकर्ताओं को दवा वितरण में जबकि 44 सुपरवाइजर को निगरानी में लगाए गए है। इसके अलावा रैपिड रिस्ट्रिक्शन दल में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का टीम दवा देने के उपरांत प्रतिकूल असर पड़ने पर उपचार के लिए तत्पर रहेंगे ।सेक्टर भ्रमण के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों का एक टीम बनाया गया है । दारू, टाटीझरिया और इचाक प्रखंड को 5 सेक्टर में बांटा गया है । प्रशिक्षक संत कुमार एवं अनीता तिर्की ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया की दवा पहुंचाने और उसका उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।

मोक्तमा में घटी मां बेटे के मौत मामला में दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

इचाक थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव निवासी मां बेटा मौत मामले के दो आरोपियों को इचाक पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। केस के अनुसंधान कर्ता एसआई अलीशा कुमारी ने बताया की मृतका के पिता पबरा गांव निवासी मटुक महतो ने बेटी सीमा तथा नाती सूर्यांस कुमार 4 वर्ष को दहेज के लिए मार कर कुआं में डालने का आरोप लगाया था। सीमा सूर्यांस मौत मामले में मृतका के पिता मटुक महतो ने दामाद शंभू कुमार मेहता,ससुर लोकण महतो, समधन नूनी देवी समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया था।जिसमे सीमा के सास नूनी देवी, ससुर लोकन महतो को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।जबकि सीमा के पति शंभू समेत पांच अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। अनुसंधानकर्ता अलीशा कुमारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर लिया जाएगा। पुलिस उनके छिपे होने के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सीमा और सूर्यांश का दसकर्मा के कार्यक्रम के दौरान लोकन और मुन्नी की गिरफ्तारी की गई है।

मंगुरा में दो पक्षों के बीच आपसी झड़प

इचाक के मंगुरा गांव निवासी महिला मोनिका देवी ने मारपीट की घटना को लेकर प्रशिक्षु आईपीएस कुमार शिवाशीष से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।आईपीएस को दिए आवेदन में मोनिका देवी ने कहा है कि मंगुरा के बिनेश्वर प्रसाद मेहता, लक्ष्मण कुमार, विलास शर्मा के अलावा देवकुली गांव का एक अन्य युवक अचानक मेरे भाभी के आंगन में आकर जोत कोड़ कर दिया। जब मेरी भाभी मीना देवी आरोपियों से आंगन के जोत कोड़ करने रोकने गई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट एवं गाली-गलौज शुरू कर दिया। भाभी को पीटते देख मेरी मां शकुंतला देवी और मैं रोकने गई तो उन लोगों ने हम दोनों मां बेटी के साथ में बेरहमी से मारपीट करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते रहे।हल्ला होने के बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए। इसी बीच सभी वहां से भाग निकले। पीड़िता ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है। घटना गुरुवार शाम की है।

कारीमाटी म• विद्यालय से अस्सी हजार सरकारी राशि गबन

•मिड डे मिल का राशि गबन पर मुखर हुए जनप्रतिनिधि
•गोईठा और लकड़ी पर बनता है मिड डे मील
•सचिव ने सीआरपी के हाथ से छीना रजिस्टर - बीईइओ
•स्कूल परिसर में पसरा है गंदगी का अंबार,जनप्रतिनिधि करेंगे आंदोलन
✍️ अभिषेक कुमार
इचाक प्रखंड के राज्य कृत मध्य विद्यालय कारीमाटी में विकास कार्य के सरकारी राशि गबन करने का मामला तब प्रकाश में आया जब गुरुवार को प्रमुख पार्वती देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सकेंदर मेहता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बंशीधर राम, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस क्रम में विद्यालय के भवन, रसोई घर, शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी, माध्यम भोजन रेकड़, विकास मद रेकड का बारी बारी से जायजा लिया गया। जिसमे सचिव सरयू राम और अध्यक्ष संजय मेहता के मिली भगत से किए गए सरकारी राशि का गमन समेत कई भ्रष्ट कार्यों की पोल खुल गई। इस संबंध मे बीईइओ बंशीधर राम ने बताया की लॉक डाउन के समय बच्चो को मिलने वाला छात्रवृति, मध्याह्न भोजन समेत वर्ष 2022-23 में विद्यालय को विकास कार्य रंग रोगन करने हेतु सरकारी मद मिला था।उस मद के केस्टोडियन सचिव, अध्यक्ष और संयोजिका होते है। जिनके संयुक्त हस्ताक्षर से ही पैसे की निकासी की जाती है। लेकिन संयोजिका के फर्जी हस्ताक्षर बना कर सचिव और अध्यक्ष ने अवैध रूप से विकास फंड के 80000/ अस्सी हजार रूपए की निकासी कर गटक गए। जबकि विद्यालय में किसी भी तरह का कोई भी विकास काम नहीं किया गया। वही मध्यान भोजन में मिली शिकायत पर पूर्व में स्कूल का निरीक्षण करने सीआरपी के साथ गया था। तो हेड मास्टर सरयू राम ने विभागीय रजिस्टर को सीआरपी के हाथो से छीन कर हमलोगों साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद सरकारी राशि गबन करने और प्रबंधन में गड़बड़ियां के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया गया था। लेकिन अबतक सचिव और अध्यक्ष के तरफ से विभाग को कोई जवाब नही मिला. जिसे लेकर मामला को जिला कार्यालय भेज कर अवगत करा दिया गया है।
इधर पूरे मामले पर प्रमुख पार्वती देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रसोईघर पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है जो कभी भी बड़ी घटना को सांकेतिक कर रही है। वही सरकार के द्वारा गैस चूल्हा उपलब्ध कराए जाने के बावजूद विद्यालय में गोइठा और लकड़ी से मध्यान भोजन बनाना अनुचित है। बताया गया कि अध्यक्ष और संयोजिका के द्वारा गैस चूल्हा और टंकी को अपने घर ले जाया गया है । विद्यालय के चारों ओर कचरा का अंबार पड़ा है जो स्वच्छ भारत मिशन को खुली चुनौती यह विद्यालय दे रहा है।
विद्यार्थियों के भौतिक और मानसिक विकास पूरी तरह निम्न बताया गया। जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे मामले को लेकर उपायुक्त समेत शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने की बात कही है। कहा है की बच्चो के भविष्य साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ करने नही दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला तक आंदोलन किया जाएगा। विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्रमुख पति सिकंदर दास, पंसस पति दिनकर मेहता, वार्ड सदस्य राजकुमार मेहता, सुरेश मेहता, महेंद्र कुमार, तालेश्वर मेहता, कृष्ण मेहता समेत कई लोग मौजूद थे।

मृत कावरिया नंदलाल का शव पैतृक गांव पहुचते ही छाया मातम

अभिषेक कुमार
इचाक मृत कांवरिया नंदलाल राम का शव पैतृक गांव परासी के अंबेडकरनगर पहुंचते ही परिजनों और मोहल्ले वालों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की घायल पत्नी पनवा देवी बुजुर्ग मां विष्णु देवी, बेटी पुष्पा और माधुरी तथा इकलौते पुत्र मुकेश कुमार दास शव देख दहाड़ मार कर रो पड़े। पड़ोस की महिलाएं मृतक नंद लाल की पत्नी पनवा को संभालने में जुटे थे। वह भी पति के साथ देवघर जल चढ़ाने गई थी। घटना में पनवा अपनी एक आंख खो बैठी है। बावजूद इसके मुखाग्नि देने से पूर्व उसे हॉस्पिटल से रिलीज करा कर घर लाया गया।ताकि अंतिम संस्कार का रस्म उसके हाथों पूरा कराया जा सके। पड़ोस के लालमोहन रविदास, नेमधारी रविदास, अशोक रविदास, नंदकिशोर रविदास ने बताया कि नंदलाल पत्नी के साथ 12 जुलाई को जल चढ़ाने बाबा नगरी देवघर के लिए निकला था। मोहल्ले के लोगों को उम्मीद था कि सोमवार को घर पहुंचने पर देवघर का प्रसाद प्राप्त होगा। लेकिन प्रसाद से पहले नंदलाल रविदास का शव पहुंचा। जिससे मोहल्ले वासी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं।नांदलाल एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अकेला काम काजी सदस्य था। जो मजदूरी कर बुजुर्ग मां पत्नी और बेटा के खाना खर्चा और पढ़ाई पूरा करता था। उसके गुजर जाने से जहां पत्नी विधवा हो गई ,मां का सहारा लूट गया वही इकलौता बेटे के सिर से पिता का साया हट गया।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...