छिनतई के आरोपी महिला को भेजा न्यायिक हिरासत में

इचाक
प्रखंड के इचाक मोड़ शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा के दौरान महिलाओ से सोने के चैन छिनतई मामले के आरोपी महिला को इचाक पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला अपना नाम नहीं बता पा रही थी। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार महिला यूपी गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। शनिवार को दुर्गा नगर इचाक मोड़ से निकली कलश यात्रा में शामिल 14 महिलाओं के गले से सोने का चेन छिनतई करते रंगे हाथ पकड़ी गई थी। जिसके खिलाफ भुक्तभोगी महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया था। पुलिस आवेदन के आलोक में इचाक थाना कांड संख्या 29/2023 दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला से पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं के नाम का पता नहीं चल सका है। पुलिस छिनतई में शामिल गिरोह के अन्य चार सदस्यों का पता लगा रही है। वैसे छिनतई में शामिल महिलाएं गुलगुलिया समुदाय की बताई जा रही है।

इचाक में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

अभिषेक कुमार
इचाक
मंदिरों की नगरी इचाक में सैकड़ों शिवालय हैं। सभी मंदिरों की अपनी अपनी महत्ता है। धार्मिक दृष्टिकोण से इचाक हमेशा भक्ति भाव में मग्न दिखा है। इसी बीच मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति मय दिखा। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का ताता लगने लगा। जहां बेलपत्र, जल, दूध और प्रसाद लेकर लोग अपनी मनोकामना को लेकर पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना में लीन दिखे। प्रखंड के प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, बनसतांड सिद्धि मंदिर,भगवती मठ, गुंजेशवर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, कुतुमसुकरी शिवालय, बाबू पोखर शिव मंदिर, परासी शिवालय, मा चमपेश्वरी मंदिर, डुमरान शिवालय, इचाक मोड़, बोंगा, धरमु समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा थी। मंदिरों को लाइट बत्ती से सजाया गया तथा सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर आकर्षित व मनमोहित धार्मिक मनोरम की तस्वीर बनाने का प्रयास लोगों द्वारा किया गया।
भक्तों ने पूरे श्रद्धा के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे। पूरा क्षेत्र भक्ति में मे लीन था। मंदिरों के पास से महामृत्युंजय मंत्र, वो भोले, भोले बाबा के रोमांचित गीत भजन से लोग मंत्रमुग्ध थे। कहीं महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा था तो कहीं अपनी मनोकामना को लेकर फल दूध, भांग- धतूरा चढ़ाया जा रहा था। मंदिरों का कोना-कोना से शिव भक्ति के भाव दिख रहे थे। सनातन प्रेमियों के इस श्रद्धा से भावी पीढ़ी के बीच सामाजिक समरसता को लेकर लोगों में धर्म के प्रति चेतना और जागरूकता देखा गया। महिला पुरुष व बच्चे के माथे पर चंदन का आकर्षित तिलक शिव भक्ति का संदेश दे रहे थे।
भगवती मठ, थानेश्वर मंदिर, बनसटांड, कुटुम सुकरी शिवालय समेत कई स्थानों पर महाप्रसाद के रूप में खीर बांटा गया तथा भोग भंडारा का आयोजन किया गया। पूरी रात कीर्तन भजन से क्षेत्र गूंजते रहा। बताते चलें कि महाशिवरात्रि की विशेष अवधारणा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है।
आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवजी पहली बार प्रकट हुए थे। शिव का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग यानी अग्नि के शिवलिंग के रूप में था। ऐसा शिवलिंग जिसका ना तो आदि था और न अंत। बताया जाता है कि शिवलिंग का पता लगाने के लिए ब्रह्माजी हंस के रूप में शिवलिंग के सबसे ऊपरी भाग को देखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। वह शिवलिंग के सबसे ऊपरी भाग तक पहुंच ही नहीं पाए। दूसरी ओर भगवान विष्णु भी वराह का रूप लेकर शिवलिंग के आधार ढूंढ रहे थे लेकिन उन्हें भी आधार नहीं मिला।महाशिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग विभिन्न 64 जगहों पर प्रकट हुए थे। उनमें से हमें केवल 12 जगह का नाम पता है। इन्हें हम 12 ज्योतिर्लिंग के नाम से जानते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लोग दीपस्तंभ लगाते हैं। दीपस्तंभ इसलिए लगाते हैं ताकि लोग शिवजी के अग्नि वाले अनंत लिंग का अनुभव कर सकें। यह जो मूर्ति है उसका नाम लिंगोभव, यानी जो लिंग से प्रकट हुए थे। ऐसा लिंग जिसकी न तो आदि था और न ही अंत। शिवभक्त इस दिन शिवजी की शादी का उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को शिवजी के साथ शक्ति की शादी हुई थी। इसी दिन शिवजी ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। शिव जो वैरागी थी, वह गृहस्थ बन गए। इचाक में कई ऐसे शिवालय हैं जहां दो दो शिवलिंग स्थापित है।

एक करोड़ चौबीस लाख रूपये गबन के मामले में लोहंडी पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

इचाक
अभिषेक कुमार
इचाक थाना क्षेत्र के लोहड़ी पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज किए गए कांड में पैक्स अध्यक्ष अंकित भारद्वाज और प्रबंधक सुरेश प्रसाद मेहता का नाम शामिल हैं। दोनो के खिलाफ एक करोड़ चौबीस लाख उन्तीस हजार चार रूपये के सरकारी धान के गबन एवं सरकारी योजना को विफल करने का आरोप है। इस संबंध में बताते चलें कि प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम मुख्यालय रॉची के निर्देश पर खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में लोहण्डी पैक्स के द्वारा कुल 6209-27 क्विंटल धान श्री तृप्ति राईस मिल प्रा० लि० कयालु झूमरा, हजारीबाग को उपलब्ध नहीं कराने के मामले एवं मिल में उपलब्ध नहीं कराये गये धान के समतुल्य राशि प्रति क्विंटल 2050 की दर से मो० 1,27,28,004.00 (एक करोड़ सत्ताईस लाख उन्तीस हजार चार रूपये) मात्र होता हैै। जिसके विरूद्ध पैक्स के द्वारा मात्र तीन लाख रुपया जमा किया गया है। अवशेष राशि 1,24,29,004.00 (एक करोड़ चौबीस लाख उन्तीस हजार बार रूपये) मात्र पैक्स से वसूलनीय है। पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक के द्वारा 62009.27 क्विंटल धान न ही मिल को उपलब्ध कराया गया है एवं न ही धान के समतुल्य राशि निगम कार्यालय, हजारीबाग में जमा की गई है। प्रबंध निदेशक, निगम मुख्यालय रांची के निर्देश पर खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में शत-प्रतिशत धान उठाव नहीं होने की स्थिति में वसूलनीय राशि की वसूली न होने पर संबंधित केन्द्रों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इनके खिलाफ संयुक्त रूप से 1,24,29,004.00 (एक करोड़ चौबीस लाख उन्तीस हजार चार रूपये के सरकारी धान के गबन करने एवं सरकारी योजना को विफल करने के संबंध में इचाक थाना में प्राथमिकी दर्ज़ किया गया है।

डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का डीडीसी ने किया भौतिक निरीक्षण

इचाक
उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को प्रखण्ड अन्तर्गत डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। डीडीसी ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईचाक पहुंचकर लेबर रूम, जांच घर, ओ0पी0डी0 आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ0 ओम प्रकाश, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक डेजी अनिता तिर्की, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक रत्नेश सिंह आदि अनुपस्थित पाये गये। उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईचाक में डीएमएफटी मद से अधिष्ठापित दो हाई मास्क लाईट,पार्किंग शेड, चाहरदिवारी निर्माण, मरम्मती कार्य आदि का निरीक्षण किया।
। इसके बाद केएन +2 उच्च विद्यालय, ईचाक का निरीक्षण किया।उन्होंने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया एवं विद्यालय परिसर में चल रहे मरम्मती एवं नये भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। उपस्थित संवेदक को कार्य की गति बढ़ाने एवं गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने का निर्देश दिया। जिसके बाद उप विकास आयुक्त ने परासी बीआरसी रोड में निर्मित पुलिया एवं पंचायत मंगुरा में पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही देवकुली +2 उच्च विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहां भी शिक्षकों एवं छात्रों से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाया। मौके पर उपस्थित जिला अभियंता एवं संवेदक से चल रहे कार्यो के विषय में पूछताछ की एवं कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।

सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका को दी गई विदाई

इचाक
प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिझुआ के सहायक शिक्षिका कमला देवी को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक एस्तर रानी जुड़ा एवं संचालन सहायक शिक्षक रोहिताश्व नायक ने की । इस अवसर पर उपस्थित जिला मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका कमला देवी को गुलदस्ता भेंट कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।जबकि विद्यालय में पदस्थापीत शिक्षकों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । साथ ही एक से सातवां तक के छात्र-छात्राओं के बीच रिपोर्ट कार्ड दि गई । इस अवसर पर सहायक शिक्षक संजय कुमार ,बचन कुमार , अशोक राम , दिलीप कुमार , अनिता देवी , रेखा कुमारी , मंजू देवी के आलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

स्व• विनोद नारायण सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

इचाक
प्रखंड के लक्ष्मीनारायण बड़ा अखाड़ा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह दिलदार नवयुवक संघ परासी के संस्थापक स्वर्गीय विनोद नारायण सिंह का 10 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरो नारायण सिंह एवं संचालन निशित नारायण सिंह ने किया। स्वर्गीय विनोद नारायण सिंह के तस्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिंदगी में जीवन और मरण दोनों हैं, लेकिन अपने जीवन काल में जो लोग समाज, देश और क्षेत्र के उत्थान एवं विकास में अपना निस्वार्थ भावना समर्पित करते हैं उन्हें समाज कभी भूल नहीं सकता है। समाज के लिए संकल्पित रहने वाले स्वर्गीय विनोद नारायण सिंह ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति चेतना जगाने का काम किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा की स्व विनोद सिंह अपने पूरे जीवन काल समाज के लिए समर्पण कर दिया। ऐसे हुतात्मा की पुण्यतिथि मनाने के लिए सभी इकट्ठे हुए हैं। आज सभी उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस दौरान समाजसेवी रविशंकर उर्फ भोला, मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, डॉ पवन अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज मेहता, मनोज सिंह, वकील मेहता, पप्पू पाण्डेय, राजू वर्मा, चंदन ठाकुर, यागवेंद्र पाण्डेय, कामेश्वर वर्मा, नागेंद्र उर्फ चुन्नु राम,बब्लू कुमार,करण कुमार, बबलू साव,कॉटन यादव, ललन बैठा, सुंदर प्रजापति समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी गया जेल

इचाक
अभिषेक कुमार
हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के पुराना इचाक निवासी राहुल कुमार दास (28 वर्ष ) पिता लखन रविदास की हत्या के आरोप में उसके जीजा रिंकू कुमार राम ग्राम देवकुली निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इस मामले में मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने जीजा रिंकू कुमार राम, बहन के देवर गौतम दास समेत उसके परिवार के 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. मालूम हो कि 19 जनवरी को पुराना इचाक निवासी मृतक राहुल कुमार दास अपनी बहन और जीजा के बीच विवाद का सुलह करने के लिए अपनी बहन के ससुराल देवकुली गांव गया था. फैसले के क्रम में विवाद इस कदर बढ़ गया कि बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट किया. इसके बाद अपने घर लौटने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ज्योति देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. साथ ही मुख्य आरोपी रिंकू कुमार दास को जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस छापामारी कर रही है.

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...