श्री राम राज्य दिग्विजय यात्रा का इचाक मोड़ में हुआ भव्य स्वागत

जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा एनएच 33
इचाक
अभिषेक कुमार
श्री राम राज्य दिग्विजय यात्रा 5 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन अयोध्या से चलकर झारखंड आई। इसी बीच सोमवार को ईचाक मोड में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विश्व हिंदू परिषद परम पूज्य स्वामी सत्यानंद सरस्वती महाराज और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास महासचिव चंपत राय के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भारत तथा नेपाल को जोड़ने वाली यह यात्रा 27 राज्यों को 60 दिनों में 15000 किलोमीटर तय करेगी। श्री राम भगवान ने लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर राज्याभिषेक के बाद अश्वमेध यज्ञ किया था।
वर्तमान में श्री राम लल्ला का 500 वर्षों की कठिन प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है। जो दिसंबर तक पूर्ण होगा एवं जनवरी 2024 में नए मंदिर के गर्भ गृह में रामलला विराजमान होंगे। इसी संदर्भ में यह यात्रा भारत के 27 राज्यों से होते हुए विजयदशमी से गीता जयंती तक 60 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करेगी। जिस कड़ी में इचाक मोड़ पर तमाम हिंदू जनमानस एकजुट होकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जहां जय श्रीराम के जयघोष और पुष्पों की वर्षा से स्वागत किया गया।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, बजरंग दल संयोजक प्रशांत सिंह, अमन कुमार, सतीश कुमार, श्री राम सेवा संगठन के छत्रधारी प्रसाद मेहता, मनोज मेहता, एमपी मेहता, नीरज कुमार, दिलीप मेहता, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, सकलदीप मेहता, दिलेश्वर कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

बड़ा अखाड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्री राम विवाह महोत्सव

विवाह महोत्सव में महाआरती और भोग भंडारा के दौरान भक्तो की उमड़ी भीड़
इचाक
अभिषेक कुमार
प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा में सोमवार को धूमधाम से श्री राम विवाह महोत्सव मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता सीता का पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह महोत्सव बाद महाआरती का आयोजन किया गया।
जहां पूरे क्षेत्र के सनातन धर्म प्रेमी बराती और सराती के रूप में नजर आए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भजन कीर्तन कर ढोलक की थाप पर नाच गान का भक्ति भाव देखा गया। महिलाएं दीपक आरती कर मन्नते मांगी। मध्यरात्रि तक भोग भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को झिलमिल झालरों व रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया । विवाह उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के कई गांवों के लोग समारोह में शामिल हुए।महंत विजयानंद दास ने बताया कि जिस प्रकार वर वधु के विवाह में जो रश्म कराई जाती है. वही भगवान के विवाह में विधि विधान के अनुसार सारी रश्मे कराई गई है। श्री राम सीता विवाह महोत्सव के आयोजन में शामिल होने पर कुंडलियों का दोष खत्म हो जाता है, घर में सुख शांति समृद्धि आती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश राम, सुन्दर सोनी, उमेश पाण्डेय, महेश वैध,बीरू पाण्डेय, करण कुमार, भवानी, गजेंद्र प्रजापति, महेश वैद्य, रमेश गुप्ता, उमेश कपरदार, राजेश विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।
मौके पर कांग्रेस डेली गेट सदस्य डॉ आरसी प्रसाद मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, पसस विनय धवन, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, सत्रुधन राम, मुखिया प्रतिनिधि रवि शंकर उर्फ भोला, संजय अग्रवाल, मोहन केसरी, गोविंद केसरी,आरएसएस के संदीप सोनी, दिलीप अग्रवाल, ब्रह्मदेव सोनी, विहिप के अभिषेक कुमार, आशीष सोनी, सोनू सोनी, ब्रजेश सिन्हा, राजू वर्मा, एएसआई जेके सिंह, छोटन यादव समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष धर्म प्रेमी शामिल थे।

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, ग्रेड थर्ड की मांग

हजारीबाग
अभिषेक कुमार
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग के अध्यक्ष मो• अतीकुज्जमा ने उपायुक्त नैंसी सहाय को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए पत्र में प्राथमिक शिक्षकों को ग्रेड 3( प्रवरण वेतनमान) देने की माँग की है। कहा है कि सरकार के सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ,निदेशालय प्राथमिक शिक्षा झारखंड सरकार के पत्रांक 936 (विधि) दिनांक- 14 /11/ 2022 के द्वारा जिले के सभी उपायुक्तों को पत्र निर्गत करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति सक्षम प्राधिकार है. और प्रति वर्ष प्राथमिक शिक्षकों की वरीयता सूची का प्रकाशन करते हुए वांछित अहर्ता पूरा करने वाले शिक्षकों को पद उपलब्धता के अनुरूप प्रोन्नति दी जानी चाहिए। विदित हो कि जिला शिक्षा समिति हजारीबाग के पत्रांक 1944 दिनांक 111 के अनुसार ग्रेड 3 में प्रोन्नति हेतु NIC हजारीबाग द्वारा वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया था तथा दिनांक 18/ 11/ 2021 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया गया था। आपत्ति निराकरण के पश्चात भी अभी तक अपेक्षित आहर्ता वाले शिक्षकों को ग्रेड 3 में प्रोन्नति नहीं दी गई ।प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति नियमावली 1993 के अनुसार स्नातक योग्यता वाले शिक्षकों को ग्रेड 2 में 12 वर्ष की सेवोपरांत तथा इंटर योग्यता धारी शिक्षकों को ग्रेड -2 में 18 वर्ष की सेवोपरांत ग्रेड 3 (प्रवरण वेतनमान)में प्रोन्नति देने का प्रावधान है ।प्रोन्नति के आस में अनेकों शिक्षक सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं और कई काल-कलवित भी हो गए। इससे कार्यरत शिक्षकों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग इकाई ने उपरोक्त संदर्भ में उपायुक्त ,अध्यक्ष जिला शिक्षा समिति ,हजारीबाग से अहर्ता वाले प्रारंभिक शिक्षकों को अतिशीघ्र प्रोन्नति देने की मांग की है।

खेल प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को मिला सम्मान

इचाक
अभिषेक कुमार
खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत केएन प्लस टू उच्च विद्यालय इचाक के प्रांगण में दो दिवसीय प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन खेल प्रेमी सह पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बंशीधर राम एवम बीपीओ डा वंदना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता के प्रथम दिन 38 मध्य एवम उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल का प्रदर्शन किया .इस दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवम प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया .खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीआरपी विष्णु ठाकुर , नरसिंह महतो , सीआरपी अजय कुमार , हृदयांशू कुमार , जीतेश्वर प्रसाद, राजेश यादव , शिक्षक ऐनुल अंसारी , प्रीति मिश्रा, सुधा कुमारी , श्वेता सिन्हा , शवेता कुमारी , रेखा कुमारी, सेवा राम , राकेश कुमार ,फुलेश्वर राम , नरेश रजक , तालेश्वर प्रजापति, पवन कुमार , थॉमस पासवान, संजय कुमार दास , प्रदीप पांडेय, मनोज कुमार,कैलाश मेहता, लेखापाल संजय राणा , सुरेंद्र राणा , वसीर अहमद के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएँ शामिल थे।
विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार
_
पुरस्कार पाने वालों में
वर्ग (6 _8) गोला फेक बालिका प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय सोनम कुमारी, तृतीय खुशी कुमारी. गोला फेक( वर्ग 9 से 12)बालिका वर्ग में प्रथम संजना कुमारी ,द्वितीय ज्योति कुमारी, तृतीय नूतन कुमारी. गोला फेक ( बालक वर्ग) में गौरव कुमार, शुभम कुमार, सुभाष कुमार. वर्ग 9 से 12 बालक वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुषोत्तम कुमार, राजेंद्र कुमार, राज कुमार पांडेय. 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद इरफान, चंदन कुमार, शुभम कुमार. 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी, सोनाली कुमारी, सिमरन कुमारी . 200 मीटर बालक दौड़ में मोहम्मद इरफान, शुभम कुमार ,कुंदन कुमार . 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सनी कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद इरफान .400 मीटर बालिका दौड़ में प्रीति कुमारी, उर्मिला कुमारी एवम निशा कुमारी शामिल है।

दारू थाना क्षेत्र से लूटा गया आलू लदा पिकअप वाहन इचाक थाना क्षेत्र से बरामद

दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए एक घंटे के अंदर किया वाहन बरामद, लूटेरे फरार
(*हजारीबाग*)
अभिषेक कुमार
दारू थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि 10 बजे आलू लदे पिकअप वाहन को चार लोगों ने मिलकर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए वाहन को इचाक थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। वाहन लूटेरे वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहे। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को आलू लदा सफेद रंग का पिकअप वाहन संख्या बीआर 53 जी 2426 करियातपुर इचाक से झुमरा के रास्ते से लखीसराय जाने हेतु निकला था। इस दौरान जेजे इंटर कॉलेज और हरली के बीच सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार चार लोगों ने मिलकर जबरदस्ती वाहन को रोक लिया। वाहन रुकने के बाद दो लोग पिकअप में सवार हो गए जबकि पिकअप चालक को अपने साथ स्विफ्ट गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। पिकअप वाहन को हज़ारीबाग की ओर ले जाने लगे,तभी करीब 100 मीटर दूर जाने के बाद पिकअप वाहन के चालक को झुमरा से पहले उतार कर आगे चले गए। लूटेरे वाहन को झुमरा के रास्ते इचाक की तरफ ले गए इसी बीच पिकअप के चालक ने दारू थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अमित कुमार को घटना की जानकारी दी। तेज तर्रार थाना प्रभारी ने घटना की सूचना ज़िले के एसपी को दी और उनके निर्देश पर त्वरित करवाई करते हुए कोर्रा थाना, मुफ्फसिल थाना, इचाक थाना , टाटीझरिया थाना को सूचना दी और खुद भी इचाक की ओर चले गए। इचाक थाना प्रभार धनंजय सिंह को पुराना इचाक के पास पंचायत भवन के समीप गाड़ी नज़र आई। जिसके बाद उन्होंने कई किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख लूटेरे वाहन को सड़क पर छोडकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हों गए। घटना के बाद दारू थाना पुलिस वाहन को जप्त कर थाने ले आई। वाहन चालक अनिल कुमार लखीसराय निवासी के लिखित आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 65/22 में लूटपाट का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में दारू थाना पुलिस की त्वरित करवाई से क्षेत्र के लोग काफी खुश नजर आए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोगों ने दारू और इचाक थाना प्रभारी को त्वरित करवाई करने को लेकर बधाई और धन्यवाद दिया है।

सदर विधायक मनीष जायसवाल का नमो फुटबॉल टूर्नामेंट पहुंचा इचाक, लोगों ने सराहा, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

पहली बार सदर विस क्षेत्र के बाहर इचाक छावनी अखाड़ा स्टेडियम में हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
इचाक प्रखण्ड क्षेत्र की 28 टीमों ने अबतक कराया पंजीकरण, खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से गुलज़ार हुआ मैदान
सदर विधायक, जिप अध्यक्ष और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल किक मारकर किया उद्घाटन
*
नमो फुटबॉल का मंच कोई राजनीतिक मध्यम नहीं बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और खेल भावना जागृत करने का एक प्रयास है -मनीष जायसवाल
--------- हजारीबाग का सबसे लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 4 प्रखंडों में समापन होने के पश्चात पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र से बाहर इचाक प्रखण्ड पंहुचा। सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से इचाक भाजपा मंडलों द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का बुधवार को इचाक स्थित छावनी अखाड़ा स्टेडियम में तिरंगा क्लब छावनी बनाम नेशनल स्पोर्टिंग क्लब तिलरा के बीच शानदार प्रदर्शन मैच से आगाज़ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग के जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.के.मेहता, डीआरडीएस के सचिव सुनिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि भगवान मेहता, हरिहर मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर किया। उद्घाटन से पूर्व क्षेत्र की दर्जनों टीमों के हजारों खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से गुलज़ार हुआ। सभी खिलाड़ी विधायक मनीष जायसवाल द्वारा भेंट दिए गए आकर्षक नमो जर्सी से लैस थे। इस टूर्नामेंट में अबतक इचाक क्षेत्र की कुल 28 टीमों ने अबतक पंजीकरण कराया और पंजीकरण का शिलशिला फिलहाल जारी है। विधायक मनीष जायसवाल द्वारा इचाक में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर जहां इचाक के प्रबुद्ध जनों ने इसकी खूब प्रशंसा की वहीं स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट में उद्घाटन के लिए पंहुचे विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्थानीय लोगों ने गाजे- बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर मंच से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में गैत्तम नारायण सिंह, सुभाष सोनी, शंकर सिंह, संतोष यादव, मनोज राम, राजेश अग्रवाल, मुकेश यादव, सुनील तलवार, ब्रजेश सिंहा, रमेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। टूर्नामेंट को सफल बनाने में राष्ट्रिय स्टार के रेफरी परमेश्वर गोप, उमेश कुमार, राज्यस्तरीय सिकंदर यादव, दिलीप राम हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए विशेष रूप से मनोज राम को आयोजन समिति द्वारा अधिकृत किया गया है ।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की क्षेत्र में खेल खिलाड़ियों के उत्थान और विकास के लिए साल 2016 में एक अनोखी सोच के साथ बहुत ही छोटे स्तर से कटकमदाग प्रखंड से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे इसका स्वरूप बढ़ता गया और सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 4 प्रखंडों में वर्तमान समय में वृहद स्तर पर इसका आयोजन होता है। पहली बार टूर्नामेंट की ख्याति और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हजारीबाग जिले के अन्य क्षेत्रों के खेल प्रेमियों के विशेष आग्रह पर इचाक में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय भाजपा मंडलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के सहयोग से हुआ।इचाक में अभी तक 28 टीमों ने हिस्सा लिया और उम्मीद है की यह संख्या 30 के पर जरूर जाएगी। नमो का उद्देश्य है क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ना ताकि उनके अंदर संकल्प की दृढ़ता, अनुशासनप्रियता, सजगता, सहनशीलता, सहयोग, साहस आदि गुणों का संचार हो और युवा एक बेहतर नागरिक के साथ राष्ट्रभक्ति की ओर अग्रसर हो। खेल बढ़ेगा तभी खिलाड़ी और युवा बढ़ेंगे। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की खेल से जुड़े हुए खिलाड़ी कभी समाज के मुख्य धारा से भटकते नहीं हैं। उन्होंने कहा की खेल को बढ़ावा देने का हमारा सोच आज सफल और फलीभूत होता दिख रहा है।
इचाक के बाद बरही प्रखंड में भी जल्द इसका भव्य आगाज होगा। उन्होंने कहा की नमो टूर्नामेंट कोई राजनीति मंच नहीं बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम जागृत करना और खेल के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारना ही इसका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने इचाक के आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभाकमाना दिया। इचाक के इस आयोजन के लिए उन्होंने कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह को भी विशेष धन्यवाद दिया जिनके स्मरण से ही यह संभव हुआ। हजारीबाग जिप अध्यक्ष उमेश मेहता ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास की सराहना की इचाक की धरती पर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास की बारीकी से लोगों को जानकारी दी और कहा कि इचाक क्षेत्र पुराने जमाने से फुटबॉल के प्रति जागरूक रहा है और फुटबॉल खेलने के दम पर इस क्षेत्र के कई लोगों ने मल्टीनेशनल कंपनियों के अलावे सरकारी नौकरी भी हासिल की है। इचाक की धरती पर फुटबॉल के पुराने क्रेज को लौटाने में विधायक मनीष जायसवाल का सार्थक प्रयास जरूर रंग लाएगा। भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने विधायक मनीष जयसवाल के सोच को सलाम किया और युवाओं के लिए इस टूर्नामेंट को आने वाले वक्त का संजीवनी बताया। झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा नेता आर.के.मेहता ने भी खेल के महत्व को देखते हुए विधायक मनीष जायसवाल द्वारा इचाक में किए गए इस प्रयास की खूब प्रशंसा की ।
टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर विशेष रूप से पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा इचाक पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पुर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता,सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, डीआरडीएस के सचिव सुनिल कुमार, रजनी शर्मा, पूराना इचाक मुखिया किरण देवी, कुरहा मुखिया संगीता मेहता, नंदू मेहता, रमेश हेंब्रम, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, खेलखुद विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, जयप्रकाश उर्फ जेपी, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, दामोदार प्रसाद, मोहन प्रसाद,सिकंदर अंसारी, मुनेंद्र मेहता, नितिन नीरज, प्रकाश राम,ज्ञानी साव, अनंत पासवान, दिलीप मेहता,विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

मंगुरा पंचायत में 739 आवेदन पड़े 465 का हुआ निष्पादन

(इचाक)
अभिषेक कुमार
प्रखंड़ के मंगुरा पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना ,आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का उदघाटन डीटीओ विजय कुमार, प्रमुख पार्वती देवी , जिप सदस्य रेणु देवी , बीडीओ रिंकू कुमारी, सीओ मनोज कुमार महथा , मुखिया मीना देवी , पंचायत समिति सदस्य कमली देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया . शिविर में 739 आवेदन पड़े जिसमे 465 मामले का निष्पादन किया गया .274 लंबित आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारी को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया . 52 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई .शिविर में 170 बृद्ध व असहाय लोंगो ने पेंशन के लिए आवेदन किया जिसमे 133 आवेदन ऑनलाइन किया गया , खाध आपूर्ति से जुड़े सभी 114 मामले एवम मनरेगा से सभी 27 मामले का निष्पादन किया गया .103 लोगों का ई श्रम के लिए ऑन लाइन किया गया , इसके अलावा पीएम आवास के लिए 75 लोगों ने आवेदन दिया . मौके पर बीईइओ बंशीधर राम , एम ओ विद्याभूषण , बीआरपी नरसिंह महतो , बीपीओ राजीव आनंद , मनरेगा लेखापाल रामचंद्र यादव के अलावा प्रखंड व अंचल के सभी विभाग के कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।

झारखण्ड एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को लिया हिरासत में

शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्यवाई राँची शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसी...